logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

Sarangarh news : रैकिंग मे रॉकेट बना जिला District Soars Like a Rocket in Rankings *स्कूल शिक्षा में चमका सारंगढ़-बिलाईगढ़, टॉप रैंक से बढ़ाया जिले का मान* *सारंगढ़-बिलाईगढ़ के होनहारों का कमाल, स्टेट लेवल के टॉप 10 में दो छात्रों की एंट्री* *सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले ने दसवीं बारहवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में लगाई ऊँची छलांग* *सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले को टॉप लाने में कलेक्टर कन्नौजे और डीईओ डहरिया तथा विद्यार्थियों ने सम्हाला मोर्चा* *12वी के टॉप 10 में शासकीय बालक हायर सेकेंडरी विद्यालय सरिया के छात्र शिवम दुबे ने हासिल किया 9वां स्थान* *10वी के टॉप 10 में मोना माडर्न स्कूल के छात्र हेमंत पटेल ने हासिल किया 10वां स्थान* सारंगढ़-बिलाईगढ़, 29 अप्रैल 2026/छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के वर्ष 2025-26 के परीक्षा परिणाम में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। जिले ने हाई स्कूल (10वीं) परीक्षा में राज्य स्तर पर 11वां स्थान तथा हायर सेकेंडरी (12वीं) में 9वां स्थान हासिल कर एक नई उपलब्धि अपने नाम की है। इस गौरवशाली सफलता के साथ जिले के मेधावी विद्यार्थियों ने भी राज्य की टॉप सूची में जगह बनाकर जिले का नाम रोशन किया है। राज्य स्तर में हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल परीक्षा परिणाम में टाॅप 10 में 10वां स्थान प्राप्त करने वाले छात्र हेमंत पटेल द्वारा कक्षा दसवीं में 97.50 प्रतिशत हासिल करने पर और छात्र शिवम दुबे को कक्षा बारहवीं में राज्य के टाॅप 10 में 9वां स्थान प्राप्त और 96.60 प्रतिशत हासिल किया है। छात्रों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया और टॉप रैंक हासिल कर जिले को गौरवान्वित किया। यह सफलता केवल अंकों की उपलब्धि नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की अथक मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और अभिभावकों के निरंतर सहयोग का सशक्त परिणाम है। पूरे जिले में इस उपलब्धि को लेकर उत्साह और गर्व का माहौल है। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे एवं जिला शिक्षा अधिकारी जे. आर. डहरिया ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी। उन्होंने शिक्षकों और अभिभावकों की सराहना करते हुए इसे सामूहिक प्रयास की जीत बताया। सारंगढ़-बिलाईगढ़ का यह उत्कृष्ट प्रदर्शन न केवल जिले बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है, जो यह दर्शाता है कि यहां के छात्र- छात्राएं निरंतर परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बल पर सफलता के नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। इसी प्रकार मोना माॅडर्न स्कूल बरमकेला के छात्र हेमंत पटेल के टाॅपर बनने पर स्कूल संचालक अमितेश केशरवानी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए हेमंत पटेल को बधाई प्रदान किया है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय छात्र की मेहनत और शिक्षकों तथा माता पिता के मार्गदर्शन को देते हुए हेमंत पटेल के उज्जवल भविष्य की कामना की है। इसी प्रकार शासकीय बालक हायर सेकेंडरी विद्यालय सरिया के छात्र शिवम दुबे के टाॅपर बनने पर प्राचार्य तिर्की ने टाॅपर छात्रों, उनके शिक्षक, माता पिता को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। *परिवारिक पृष्ठभूमि* सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले के शासकीय बालक हायर सेकेंडरी विद्यालय सरिया के छात्र शिवम दुबे के परिवार में मां, बड़े और जुड़वा भाई हैं। जुड़वाँ भाई ने भी 93 प्रतिशत बारहवीं में प्राप्त किया है। प्राप्त जानकारी अनुसार विगत वर्षों में उनके पिता गुजर गए हैं। वहीं बरमकेला ब्लॉक के स्कूल मोना माडर्न स्कूल बरमकेला के कक्षा 10वीं के छात्र हेमंत पटेल, बरमकेला ब्लॉक के आमापाली गांव का निवासी है। उनके माता पिता कृषक है। अपनी शानदार मेहनत और दृढ़ निश्चय के बदौलत हेमंत को यह उपलब्धि हासिल हुआ है। *कलेक्टर ने असफल विद्यार्थियों को निराश नहीं होने की दी नसीहत* कलेक्टर डाॅ संजय कन्नौजे ने जिले के इन दोनों होनहार छात्रों सहित जिले के सभी छात्र छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। असफल विद्यार्थियों को कलेक्टर ने कहा कि किसी कारण वश यदि इस वर्ष फेल हो गये तो निराश नहीं होना चाहिए। परीक्षा हर साल आता है, लेकिन कम अंक आने या फेल होने पर जिंदगी खोने का कोई कदम नहीं उठाए। जिंदगी अनमोल है साथ ही माता पिता के लिए बेटे बेटियां अनमोल है डिग्रियां नहीं।

3 hrs ago
user_पत्रकारिकता
पत्रकारिकता
सारंगढ़, सारंगढ़ बिलाईगढ़, छत्तीसगढ़•

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • *स्कूल शिक्षा में चमका सारंगढ़-बिलाईगढ़, टॉप रैंक से बढ़ाया जिले का मान* *सारंगढ़-बिलाईगढ़ के होनहारों का कमाल, स्टेट लेवल के टॉप 10 में दो छात्रों की एंट्री* *सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले ने दसवीं बारहवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में लगाई ऊँची छलांग* *सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले को टॉप लाने में कलेक्टर कन्नौजे और डीईओ डहरिया तथा विद्यार्थियों ने सम्हाला मोर्चा* *12वी के टॉप 10 में शासकीय बालक हायर सेकेंडरी विद्यालय सरिया के छात्र शिवम दुबे ने हासिल किया 9वां स्थान* *10वी के टॉप 10 में मोना माडर्न स्कूल के छात्र हेमंत पटेल ने हासिल किया 10वां स्थान* सारंगढ़-बिलाईगढ़, 29 अप्रैल 2026/छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के वर्ष 2025-26 के परीक्षा परिणाम में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। जिले ने हाई स्कूल (10वीं) परीक्षा में राज्य स्तर पर 11वां स्थान तथा हायर सेकेंडरी (12वीं) में 9वां स्थान हासिल कर एक नई उपलब्धि अपने नाम की है। इस गौरवशाली सफलता के साथ जिले के मेधावी विद्यार्थियों ने भी राज्य की टॉप सूची में जगह बनाकर जिले का नाम रोशन किया है। राज्य स्तर में हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल परीक्षा परिणाम में टाॅप 10 में 10वां स्थान प्राप्त करने वाले छात्र हेमंत पटेल द्वारा कक्षा दसवीं में 97.50 प्रतिशत हासिल करने पर और छात्र शिवम दुबे को कक्षा बारहवीं में राज्य के टाॅप 10 में 9वां स्थान प्राप्त और 96.60 प्रतिशत हासिल किया है। छात्रों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया और टॉप रैंक हासिल कर जिले को गौरवान्वित किया। यह सफलता केवल अंकों की उपलब्धि नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की अथक मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और अभिभावकों के निरंतर सहयोग का सशक्त परिणाम है। पूरे जिले में इस उपलब्धि को लेकर उत्साह और गर्व का माहौल है। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे एवं जिला शिक्षा अधिकारी जे. आर. डहरिया ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी। उन्होंने शिक्षकों और अभिभावकों की सराहना करते हुए इसे सामूहिक प्रयास की जीत बताया। सारंगढ़-बिलाईगढ़ का यह उत्कृष्ट प्रदर्शन न केवल जिले बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है, जो यह दर्शाता है कि यहां के छात्र- छात्राएं निरंतर परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बल पर सफलता के नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। इसी प्रकार मोना माॅडर्न स्कूल बरमकेला के छात्र हेमंत पटेल के टाॅपर बनने पर स्कूल संचालक अमितेश केशरवानी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए हेमंत पटेल को बधाई प्रदान किया है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय छात्र की मेहनत और शिक्षकों तथा माता पिता के मार्गदर्शन को देते हुए हेमंत पटेल के उज्जवल भविष्य की कामना की है। इसी प्रकार शासकीय बालक हायर सेकेंडरी विद्यालय सरिया के छात्र शिवम दुबे के टाॅपर बनने पर प्राचार्य तिर्की ने टाॅपर छात्रों, उनके शिक्षक, माता पिता को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। *परिवारिक पृष्ठभूमि* सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले के शासकीय बालक हायर सेकेंडरी विद्यालय सरिया के छात्र शिवम दुबे के परिवार में मां, बड़े और जुड़वा भाई हैं। जुड़वाँ भाई ने भी 93 प्रतिशत बारहवीं में प्राप्त किया है। प्राप्त जानकारी अनुसार विगत वर्षों में उनके पिता गुजर गए हैं। वहीं बरमकेला ब्लॉक के स्कूल मोना माडर्न स्कूल बरमकेला के कक्षा 10वीं के छात्र हेमंत पटेल, बरमकेला ब्लॉक के आमापाली गांव का निवासी है। उनके माता पिता कृषक है। अपनी शानदार मेहनत और दृढ़ निश्चय के बदौलत हेमंत को यह उपलब्धि हासिल हुआ है। *कलेक्टर ने असफल विद्यार्थियों को निराश नहीं होने की दी नसीहत* कलेक्टर डाॅ संजय कन्नौजे ने जिले के इन दोनों होनहार छात्रों सहित जिले के सभी छात्र छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। असफल विद्यार्थियों को कलेक्टर ने कहा कि किसी कारण वश यदि इस वर्ष फेल हो गये तो निराश नहीं होना चाहिए। परीक्षा हर साल आता है, लेकिन कम अंक आने या फेल होने पर जिंदगी खोने का कोई कदम नहीं उठाए। जिंदगी अनमोल है साथ ही माता पिता के लिए बेटे बेटियां अनमोल है डिग्रियां नहीं।
    1
    *स्कूल शिक्षा में चमका सारंगढ़-बिलाईगढ़, टॉप रैंक से बढ़ाया जिले का मान*
*सारंगढ़-बिलाईगढ़ के होनहारों का कमाल, स्टेट लेवल के टॉप 10 में दो छात्रों की एंट्री*
*सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले ने दसवीं बारहवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में लगाई ऊँची छलांग*
*सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले को टॉप लाने में कलेक्टर कन्नौजे और डीईओ डहरिया तथा विद्यार्थियों ने सम्हाला मोर्चा*
*12वी के टॉप 10 में शासकीय बालक हायर सेकेंडरी विद्यालय सरिया के छात्र शिवम दुबे ने हासिल किया 9वां स्थान*
*10वी के टॉप 10 में मोना माडर्न स्कूल के छात्र हेमंत पटेल ने हासिल किया 10वां स्थान*
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 29 अप्रैल 2026/छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के वर्ष 2025-26 के परीक्षा परिणाम में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। जिले ने हाई स्कूल (10वीं) परीक्षा में राज्य स्तर पर 11वां स्थान तथा हायर सेकेंडरी (12वीं) में 9वां स्थान हासिल कर एक नई उपलब्धि अपने नाम की है।
इस गौरवशाली सफलता के साथ जिले के मेधावी विद्यार्थियों ने भी राज्य की टॉप सूची में जगह बनाकर जिले का नाम रोशन किया है। राज्य स्तर में हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल परीक्षा परिणाम में टाॅप 10 में 10वां स्थान प्राप्त करने वाले छात्र हेमंत पटेल द्वारा कक्षा दसवीं में 97.50 प्रतिशत हासिल करने पर और छात्र शिवम दुबे को कक्षा बारहवीं में राज्य के टाॅप 10 में 9वां स्थान प्राप्त और 96.60 प्रतिशत हासिल किया है। छात्रों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया और  टॉप रैंक हासिल कर जिले को गौरवान्वित किया। यह सफलता केवल अंकों की उपलब्धि नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की अथक मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और अभिभावकों के निरंतर सहयोग का सशक्त परिणाम है। पूरे जिले में इस उपलब्धि को लेकर उत्साह और गर्व का माहौल है।
कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे एवं जिला शिक्षा अधिकारी जे. आर. डहरिया ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी। उन्होंने शिक्षकों और अभिभावकों की सराहना करते हुए इसे सामूहिक प्रयास की जीत बताया। सारंगढ़-बिलाईगढ़ का यह उत्कृष्ट प्रदर्शन न केवल जिले बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है, जो यह दर्शाता है कि यहां के छात्र- छात्राएं निरंतर परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बल पर सफलता के नए आयाम स्थापित कर रहे हैं।
इसी प्रकार मोना माॅडर्न स्कूल बरमकेला के छात्र हेमंत पटेल के टाॅपर बनने पर स्कूल संचालक अमितेश केशरवानी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए हेमंत पटेल को बधाई प्रदान किया है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय छात्र की मेहनत और शिक्षकों तथा माता पिता के मार्गदर्शन को देते हुए हेमंत पटेल के उज्जवल भविष्य की कामना की है। इसी प्रकार शासकीय बालक हायर सेकेंडरी विद्यालय सरिया के छात्र शिवम दुबे के टाॅपर बनने पर प्राचार्य तिर्की ने टाॅपर छात्रों, उनके शिक्षक, माता पिता को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
*परिवारिक पृष्ठभूमि*
सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले के 
शासकीय बालक हायर सेकेंडरी विद्यालय सरिया के छात्र शिवम दुबे के परिवार में मां, बड़े और जुड़वा भाई हैं। जुड़वाँ भाई ने भी 93 प्रतिशत बारहवीं में प्राप्त किया है। प्राप्त जानकारी अनुसार विगत वर्षों में उनके पिता गुजर गए हैं। वहीं बरमकेला ब्लॉक के स्कूल मोना माडर्न स्कूल बरमकेला के कक्षा 10वीं के छात्र हेमंत पटेल,  बरमकेला ब्लॉक के आमापाली गांव का निवासी है। उनके माता पिता कृषक है। अपनी शानदार मेहनत और दृढ़ निश्चय के बदौलत हेमंत को यह उपलब्धि हासिल हुआ है। 
*कलेक्टर ने असफल विद्यार्थियों को निराश नहीं होने की दी नसीहत*
कलेक्टर डाॅ संजय कन्नौजे ने जिले के इन दोनों होनहार छात्रों सहित जिले के सभी छात्र छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। असफल विद्यार्थियों को कलेक्टर ने कहा कि किसी कारण वश यदि इस वर्ष फेल हो गये तो निराश नहीं होना चाहिए। परीक्षा हर साल आता है, लेकिन कम अंक आने या फेल होने पर जिंदगी खोने का  कोई कदम नहीं उठाए। जिंदगी अनमोल है साथ ही माता पिता के लिए बेटे बेटियां अनमोल है डिग्रियां नहीं।
    user_पत्रकारिकता
    पत्रकारिकता
    सारंगढ़, सारंगढ़ बिलाईगढ़, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • Post by Gautam karsh
    1
    Post by Gautam karsh
    user_Gautam karsh
    Gautam karsh
    Farmer Malkharoda, Sakti•
    8 hrs ago
  • jaldi se kaarvayi Karen
    1
    jaldi se kaarvayi Karen
    user_Dinesh
    Dinesh
    पामगढ़, जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़•
    10 hrs ago
  • Post by S k s
    1
    Post by S k s
    user_S k s
    S k s
    Actuary Janjgir-Champa, Chhattisgarh•
    10 hrs ago
  • Post by SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    1
    Post by SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    user_SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    Farmer बारपाली, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    11 hrs ago
  • Post by Ram Nagarchi news Reporter
    1
    Post by Ram Nagarchi news Reporter
    user_Ram Nagarchi news Reporter
    Ram Nagarchi news Reporter
    Local News Reporter बलौदा, जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • good मॉर्निंग फ्रेंड्स
    1
    good मॉर्निंग फ्रेंड्स
    user_Hari Sharma Sharma
    Hari Sharma Sharma
    अकलतरा, जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
  • Post by Dhananajy jangde
    1
    Post by Dhananajy jangde
    user_Dhananajy jangde
    Dhananajy jangde
    Advertising agency करतला, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.