सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ, अस्पताल में मरीजों को फल वितरित स्वच्छता सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित हुए कार्यक्रम, शाम को दीप प्रज्वलन भी किया गया स्वच्छता सेवा पखवाड़ा एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को जीरापुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान सिविल अस्पताल जीरापुर में मरीजों को फल एवं बिस्किट वितरित किए गए। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक हजारीलाल दांगी, नगर परिषद उपाध्यक्ष हेमंत जोशी, भाजपा मंडल अध्यक्ष लाखनसिंह तोमर, पूर्व जिला महामंत्री ईश्वरसिंह तोमर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बलराम टांक, पार्षद एवं जनप्रतिनिधियों के साथ नगर परिषद और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. सुनील चौरसिया सहित चिकित्सा अधिकारियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर विधायक हजारीलाल दांगी ने अस्पताल में भर्ती मरीजों का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। बाद में शाम को छापीबांध पर दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। आयोजकों के अनुसार सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत स्वच्छता, जनसेवा और सामाजिक सहभागिता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस दौरान क्षेत्रवासियों से घरों, कार्यालयों और मंदिरों में दीप प्रज्वलित करने की अपील भी की गई। कार्यक्रम में नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी देवनारायण दांगी, डॉ. अभिषेक शर्मा, डॉ. रामचंद्र किरार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे।
सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ, अस्पताल में मरीजों को फल वितरित स्वच्छता सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित हुए कार्यक्रम, शाम को दीप प्रज्वलन भी किया गया स्वच्छता सेवा पखवाड़ा एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को जीरापुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान सिविल अस्पताल जीरापुर
में मरीजों को फल एवं बिस्किट वितरित किए गए। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक हजारीलाल दांगी, नगर परिषद उपाध्यक्ष हेमंत जोशी, भाजपा मंडल अध्यक्ष लाखनसिंह तोमर, पूर्व जिला महामंत्री ईश्वरसिंह तोमर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बलराम टांक, पार्षद एवं जनप्रतिनिधियों के साथ नगर परिषद और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. सुनील चौरसिया सहित चिकित्सा
अधिकारियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर विधायक हजारीलाल दांगी ने अस्पताल में भर्ती मरीजों का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। बाद में शाम को छापीबांध पर दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। आयोजकों के अनुसार सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत स्वच्छता, जनसेवा
और सामाजिक सहभागिता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस दौरान क्षेत्रवासियों से घरों, कार्यालयों और मंदिरों में दीप प्रज्वलित करने की अपील भी की गई। कार्यक्रम में नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी देवनारायण दांगी, डॉ. अभिषेक शर्मा, डॉ. रामचंद्र किरार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे।
- सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ, अस्पताल में मरीजों को फल वितरित स्वच्छता सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित हुए कार्यक्रम, शाम को दीप प्रज्वलन भी किया गया स्वच्छता सेवा पखवाड़ा एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को जीरापुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान सिविल अस्पताल जीरापुर में मरीजों को फल एवं बिस्किट वितरित किए गए। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक हजारीलाल दांगी, नगर परिषद उपाध्यक्ष हेमंत जोशी, भाजपा मंडल अध्यक्ष लाखनसिंह तोमर, पूर्व जिला महामंत्री ईश्वरसिंह तोमर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बलराम टांक, पार्षद एवं जनप्रतिनिधियों के साथ नगर परिषद और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. सुनील चौरसिया सहित चिकित्सा अधिकारियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर विधायक हजारीलाल दांगी ने अस्पताल में भर्ती मरीजों का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। बाद में शाम को छापीबांध पर दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। आयोजकों के अनुसार सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत स्वच्छता, जनसेवा और सामाजिक सहभागिता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस दौरान क्षेत्रवासियों से घरों, कार्यालयों और मंदिरों में दीप प्रज्वलित करने की अपील भी की गई। कार्यक्रम में नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी देवनारायण दांगी, डॉ. अभिषेक शर्मा, डॉ. रामचंद्र किरार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे।4
- आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस के अवसर पर आशीर्वाद का दिया प्रज्वलित कर सेवा संकल्प अभियान के तहत जीरापुर सीएम राइज, सांदीपनी स्कूल तथा छापी डेम पर दीपोत्सव का कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें सभी जनप्रतिदि ,सभी अधिकारी कर्मचारी गण एवं सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस के अवसर पर आशीर्वाद का दिया प्रज्वलित कर सेवा संकल्प अभियान के तहत जीरापुर सीएम राइज, सांदीपनी स्कूल तथा छापी डेम पर दीपोत्सव का कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें सभी जनप्रतिदि ,सभी अधिकारी कर्मचारी गण एवं सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे4
- कांग्रेस प्रत्याशी विष्णु प्रसाद पाटीदार जी से खास बातचीत सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष के उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं। कांग्रेस ने इस चुनाव में विष्णु प्रसाद पाटीदार जी को अपना प्रत्याशी बनाया है। आज हम सीधे उन्हीं से चर्चा करेंगे और जानेंगे कि टिकट मिलने के बाद उनका क्या कहना है, चुनाव को लेकर उनकी क्या तैयारी है, सुसनेर नगर के प्रमुख मुद्दे क्या हैं और अध्यक्ष बनने का अवसर मिलने पर उनकी प्राथमिकताएं क्या रहेंगी। तो आइए, सीधे बातचीत करते हैं कांग्रेस प्रत्याशी विष्णु प्रसाद पाटीदार जी से। विष्णु जी, आपका बहुत-बहुत स्वागत है।1
- दियो की रोशनी से जगमगाया बाबा बैजनाथ धाम मोती सागर-कमल कुंडी दीयों की रोशनी से हुआ रोशन सेवा संकल्प अभियान के तहत लाखों दीयों से झिलमिलाया संपूर्ण आगर जिला आगर-मालवा जिले में आज गुरुवार 17 सितम्बर की शाम 7:00 बजे सेवा संकल्प अभियान के तहत आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम आयोजित किया गया1
- सुसनेर: नप उपचुनाव में रूठो को मनाने के लिए कोशिशें जारी, कल होगी नाम वापसी सुसनेर। नगर परिषद सुसनेर के अध्यक्ष पद के लिए भाजपा व कांग्रेस ने नामांकन भरने की अंतिम तारीख 15 सितम्बर को 2 बजे तक अपने पत्ते नहीं खोलने के कारण टिकट मिलने की आस में दोनों पार्टियों के अनेक उम्मीदवारो ने अंतिम दिन बड़ी संख्या में नामांकन भर दिए थे। वही भाजपा ओर कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने नामांकन के बचे अंतिम समय से एक घंटा पूर्व नगर परिषद के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के लिए भाजपा ने प्रदीप सोनी एवं कांग्रेस ने विष्णु पाटीदार के नाम की घोषणा की। परंतु उससे पूर्व भाजपा से टिकिट मिलने की आस में विष्णु भावसार, ईश्वरसिंह कांवल एवं वरिष्ठ नेता मांगीलाल सोनी सहित प्रदीप सोनी ने नामांकन फार्म जमा कर दिए थे। वही कांग्रेस के घोषित प्रत्याशी विष्णु पाटीदार सहित घनश्याम गोयल, नईम अहमद मेव सहित अन्य लोगों ने नामांकन फार्म जमा कर दिए थे। नाम वापसी के अंतिम दिन के पूर्व भाजपा के बड़े नेताओं जिनमें भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय, पूर्व विधायक राणा विक्रमसिंह, कोर कमेटी के वरिष्ठ सदस्य दिलीप सकलेचा, मार्केटिंग अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह कांवल, जिला पंचायत सदस्य कालुसिंह सिसोदिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉक्टर सौरभ जैन, जिला मंत्री प्रेम यादव एवं मोहन नागर, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष नलखेड़ा प्रेम राठौर, नगर परिषद सुसनेर उपाध्यक्ष राकेश जैन खुपवाला, पार्षद राणा जयदीपसिंह एवं जितेंद्र साँवला, चुनाव कार्यालय प्रभारी महेश शर्मा, सांसद प्रतिनिधि मुकेश हरदेनिया, भाजपा मंडल महामंत्री कालुसिंह चौहान, दिनेश घूपिया, सरपंच संघ अध्यक्ष विक्रमसिंह खजुरी, आदित्य भावसार के साथ खुद नगर परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष एवं भाजपा के प्रत्याशी प्रदीप सोनी ने नामांकन फार्म वापसी के पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष सहकारीकारिता प्रकोष्ठ विष्णु भावसार को मनाया। वही भाजपा के वरिष्ठ नेता मांगीलाल सोनी को पूर्व विधायक राणा विक्रमसिंह एवं प्रदेश भाजपा प्रतिनिधि दिलीप सकलेचा ने बुधवार की रात्रि में उनके घर जाकर नाम वापसी के लिए मना लिया है। वही कांग्रेस से टिकिट की आस में फार्म भरने वाले घनश्याम गोयल एवं अन्य को भी कांग्रेस नेताओं ने घर-घर जाकर पार्टी की रीति-नीति समझा कर मनाया। वही बाकी बचे उमीदवार में आज शुक्रवार को नाम वापसी के अंतिम दिन प्रमुख दलों के आला नेताओं द्वारा मनाने का प्रयास किया जाएगा। आज नाम वापसी के अंतिम समय 3 बजे बाद ही स्थित स्पष्ट होगी कि भाजपा के प्रदीप सोनी एवं कांग्रेस के विष्णु पाटीदार के अलावा दोनों ही पार्टी से कोई निर्दलीय लड़ने के लिए किसी उम्मीदवार का नामांकन बचता हे कि नहीं। वैसे दोनों ही पार्टी के नेता अपने रूठो को आज कैसे भी मना लेगे। क्योंकि ये चुनाव मात्र 9 माह के बचे कार्यकाल के लिए हो रहे हे तो सबको 9 महीने के बाद लड़ने का आशावान दोनों पार्टियां अपने रूठो को देकर मना लेगी।1
- छापीहेड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता बैठे धरने पर। अस्पताल स्टाफ की की मांग। छापीहेड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता बैठे धरने पर। अस्पताल स्टाफ की की मांग। छापीहेड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाल व्यवस्थाओं,और डॉक्टर की कमी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता बैठे धरने पर। बुधवार की रात 9:00 बजे से लेकर 11:30 तक, कांग्रेस जिला अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री प्रियव्रत सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता धरने पर बैठे रहे, इस दौरानभाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरना स्थल पर पहुंचे तहसीलदार सोनू गुप्ता और BMO कमल दांगी से बोले कांग्रेस जिला अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री कहा 25 तारीख तक अगर अस्पताल की व्यवस्थाएं ठीक नहीं की तो हम प्रोग्राम आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। 1
- राजगढ़ में पशुपालन विभाग सक्रिय तत्काल घायल गोवंश को दे रहे उपचार राजगढ़ के सारंगपुर में कशिश होटल के सामने एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से निराश्रित गोवंश गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी सूचना विकासखंड पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अमित शाक्य को मिली।सूचना के बाद तत्काल डॉक्टर शाक्य ने पशुपालन विभाग की टीम को भेजी और निराश्रित ,घायल गोवंश का उपचार कराया। जानकारी के अनुसार गोवंश गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसके घाव पर टांके लगाकर उसे प्राथमिक उपचार दिया और उसकी जान बचाई ।डॉक्टर शाक्य ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि कहीं भी रोड पर घायल बीमार गोवंश ,गाय मिले तो तत्काल पशुपालन विभाग, मैत्री ,गौ सेवक और हमें सूचना दें ताकि उनका उपचार कर जान बचाई जा सके।1
- विश्वकर्मा जयंती पर जाटव समाज ने निकाली विशाल शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से निकला चल समारोह, जगह-जगह हुआ स्वागत भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर गुरुवार को ब्रजवासी जाटव समाज संघ जीरापुर के तत्वावधान में विशाल शोभायात्रा निकाली गई। आयोजन की शुरुआत ब्रजवासी मोहल्ला स्थित जाटव समाज श्रीराम मंदिर में भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना से हुई। समाज के स्थानीय पंचों, नवयुवकों और समाजजनों ने भगवान विश्वकर्मा के साथ अपने औजारों एवं अस्त्र-शस्त्रों का भी पूजन किया। पूजन के बाद शोभायात्रा श्रीराम मंदिर से प्रारंभ हुई जो अटल चौक, इंदर चौराहा, स्वामी विवेकानंद चौराहा, बस स्टैंड, भावसार मोहल्ला, चौपड़ा बाजार और किशनगढ़ चौक होते हुए पुनः श्रीराम मंदिर पहुंची। शोभायात्रा में समाज की माताएं-बहनें, युवा और बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। भगवान विश्वकर्मा के जयकारों और भजनों के बीच श्रद्धालु नृत्य करते हुए चल रहे थे। कन्याएं सिर पर कलश धारण कर शोभायात्रा में शामिल हुईं। नगर के विभिन्न स्थानों पर शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। कई स्थानों पर भगवान विश्वकर्मा की झांकी का पूजन एवं आरती भी की गई। इंदर चौराहे पर अरुण जाटव की ओर से जलपान, स्वल्पाहार और केले के प्रसाद की व्यवस्था की गई। शोभायात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखी गई। श्रीराम मंदिर पहुंचने के बाद भगवान विश्वकर्मा की आरती कर प्रसादी वितरित की गई। इसके बाद जाटव समाज धर्मशाला में सामूहिक कन्या भोज का आयोजन किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।4