पंचायत उप निर्वाचन के लिए ईवीएम का प्रथम जिला स्तरीय रेंडमाइजेशन संपन्न ग्राम पंचायत सर्वा के दो मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम मशीनों का किया गया आवंटन राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में पंचायत उप निर्वाचन के लिए ईवीएम मशीनों का प्रथम जिला स्तरीय रेंडमाइजेशन बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। प्रेक्षक श्री बी.एम. शर्मा (सेवानिवृत्त आईएएस) तथा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान की उपस्थिति में रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया संपन्न हुई। जिले की ग्राम पंचायत सर्वा में होने वाले सरपंच पद के उप निर्वाचन के लिए दो मतदान केंद्रों हेतु ईवीएम मशीनों का रेंडमाइजेशन किया गया। इनमें शासकीय हाई स्कूल सर्वा तथा शासकीय प्राथमिक विद्यालय दफाई समचौली मतदान केंद्र शामिल हैं। रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया के दौरान अपर कलेक्टर श्री अनिल बनवारिया एवं संयुक्त कलेक्टर श्री सुरेश कुमार बरहादिया सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। #gwalior Collector Office Gwalior CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh
पंचायत उप निर्वाचन के लिए ईवीएम का प्रथम जिला स्तरीय रेंडमाइजेशन संपन्न ग्राम पंचायत सर्वा के दो मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम मशीनों का किया गया आवंटन राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में पंचायत उप निर्वाचन के लिए ईवीएम मशीनों का प्रथम जिला स्तरीय रेंडमाइजेशन बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। प्रेक्षक श्री बी.एम. शर्मा (सेवानिवृत्त आईएएस) तथा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान की उपस्थिति में रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया संपन्न हुई। जिले की ग्राम पंचायत सर्वा में होने वाले सरपंच पद के उप निर्वाचन के लिए दो मतदान केंद्रों हेतु ईवीएम मशीनों का रेंडमाइजेशन किया गया। इनमें शासकीय हाई स्कूल सर्वा तथा शासकीय प्राथमिक विद्यालय दफाई समचौली मतदान केंद्र शामिल हैं। रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया के दौरान अपर कलेक्टर श्री अनिल बनवारिया एवं संयुक्त कलेक्टर श्री सुरेश कुमार बरहादिया सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। #gwalior Collector Office Gwalior CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh
- शराबबंदी की मांग को लेकर गूगरी गांव में महिलाओं का प्रदर्शन, मोबाइल टॉवर पर चढ़ीं महिलाएं शराबबंदी की मांग को लेकर गूगरी गांव में महिलाओं का प्रदर्शन, मोबाइल टॉवर पर चढ़ीं महिलाएं पिछोर/शिवपुरी। शिवपुरी जिले के पिछोर क्षेत्र के गूगरी गांव में बुधवार को शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। महिलाओं ने गांव में शराब की बिक्री पूरी तरह बंद कराने की मांग उठाते हुए विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान उस समय स्थिति गंभीर हो गई, जब कुछ महिलाएं मोबाइल टॉवर पर चढ़ गईं। वहीं दूसरी ओर बड़ी संख्या में महिलाएं टॉवर के नीचे बैठकर शराब बिक्री बंद कराने की मांग करती रहीं। महिलाओं के टॉवर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ भी जमा हो गई। महिलाओं का कहना था कि गांव में शराब की बिक्री बंद होनी चाहिए। इसी मांग को लेकर उन्होंने प्रदर्शन करते हुए प्रशासन का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। घटना की सूचना मिलते ही पिछोर थाना प्रभारी नीतू सिंह अहिरवार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने मौके की स्थिति को संभालने के साथ महिलाओं से बातचीत की और उन्हें समझाने का प्रयास किया। महिलाओं के प्रदर्शन और मोबाइल टॉवर पर चढ़ने की घटना के बाद गांव में काफी देर तक हलचल बनी रही। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में स्थिति पर नजर रखी जा रही है।1
- सिंध नदी में डूबे 14 वर्षीय सौरभ का मिला शव, बुधवार सुबह ग्रामीणों को घटना स्थल से कुछ दूर मिला शिवपुरी। इंदार थाना क्षेत्र के ग्राम बिजरौनी के पास सिंध नदी में मंगलवार दोपहर डूबे 14 वर्षीय सौरभ कुशवाह का शव बुधवार सुबह बरामद हो गया। हादसे के बाद से ही ग्रामीणों और पुलिस द्वारा नदी में बालक की तलाश की जा रही थी। जानकारी के अनुसार ग्राम बिजरौनी निवासी सौरभ कुशवाह मंगलवार दोपहर सिंध नदी में डूब गया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों एवं गोताखोरों की मदद से बालक की तलाश शुरू कराई गई। इसके साथ ही रेस्क्यू टीम को भी सूचना दी गई थी। लगातार सर्च ऑपरेशन के दौरान बुधवार सुबह करीब 8 बजे ग्रामीणों को सौरभ का शव घटनास्थल से कुछ दूरी पर नदी में मिला। शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर मौजूद परिजनों और ग्रामीणों में मातम छा गया। पुलिस ने शव को बरामद कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे की सूचना के बाद से ही परिवार में गम का माहौल बना हुआ है।1
- गुना सर्किट हाउस में किसान ने सिंधिया से कह दी खरी-खरी! “माला पहनाते-पहनाते जिंदगी बीत गई, खाद नहीं मिल रही” #गुना_सर्किट_हाउस #ज्योतिरादित्य_सिंधिया #खाद_की_समस्या #किसान_की_गुहार #मध्यप्रदेश_न्यूज गुना सर्किट हाउस में किसान ने सिंधिया से कह दी खरी-खरी! “माला पहनाते-पहनाते जिंदगी बीत गई, खाद नहीं मिल रही” #गुना_सर्किट_हाउस #ज्योतिरादित्य_सिंधिया #खाद_की_समस्या #किसान_की_गुहार #मध्यप्रदेश_न्यूज1
- सरसई पुलिस ने चार साल से लापता अपहृता को उन्नाव से किया दस्तयाब, तकनीकी साक्ष्यों से मिली सफलता, परिजनों को सौंपा भांडेर अनुभाग की सरसई थाना पुलिस ने करीब चार साल से लापता अपहृता को उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से दस्तयाब कर परिजनों को सौंप दिया। बुधवार रात साढ़े बजे एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 29 जून 2023 को परिजन ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी करीब छह माह से ससुराल में नहीं है और उसका कोई पता नहीं चल रहा। इस पर गुम इंसान क्रमांक 03/23 दर्ज कर तलाश शुरू की गई। बाद में परिजनों ने न्यायालय भांडेर में शिकायत कर ससुराल पक्ष पर हत्या कर शव छिपाने का आरोप लगाया। न्यायालय के आदेश पर 10 जुलाई 2026 को सरसई थाने में अपराध क्रमांक 16/26 के तहत धारा 498ए, 365 ताहि में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस ने संभावित स्थानों पर तलाश और तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया। 15 सितंबर को ग्राम दयालपुर, थाना हसनगंज, जिला उन्नाव से अपहृता मिली। न्यायालय में बयान के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया।1
- विश्व हिंदू परिषद के 62 वें स्थापना दिवस के अवसर पर किया गया काव्य गोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन डबरा (ग्वालियर)मध्य प्रदेश विश्व हिंदू परिषद के 62 वें स्थापना दिवस के अवसर पर किया गया काव्य गोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन विश्व हिंदू परिषद के 62 वें स्थापना दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्यरूप से दूध खो धाम के महंत गणेशदास जी महाराज, प्रांत संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह , एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में कपिल चौहान, संगठन मंत्री संतोष सराठे, विभागीय मंत्री पप्पू राठौर, जिला अध्यक्ष नरेश जैन सहित विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।3
- सेवा से संकल्प अभियान–2026 का शुभारंभ, जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर शिवपुरी। जिले में आज ‘सेवा से संकल्प अभियान–2026’ का भव्य शुभारंभ किया गया। अभियान के तहत जिला अस्पताल शिवपुरी में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने स्वयं रक्तदान कर नागरिकों को प्रेरित किया। उन्होंने आमजन से रक्तदान जैसे पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने की अपील की। कार्यक्रम में विधायक देवेंद्र जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव, जिला पंचायत सीईओ विजय राज, अपर कलेक्टर दिनेश चंद्र शुक्ला, जिलाध्यक्ष जसवंत जाटव सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर इस अभियान को सफल बनाने में अपना अमूल्य योगदान दें। सेवा से संकल्प अभियान–2026 का शुभारंभ, जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर शिवपुरी। जिले में आज ‘सेवा से संकल्प अभियान–2026’ का भव्य शुभारंभ किया गया। अभियान के तहत जिला अस्पताल शिवपुरी में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने स्वयं रक्तदान कर नागरिकों को प्रेरित किया। उन्होंने आमजन से रक्तदान जैसे पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने की अपील की। कार्यक्रम में विधायक देवेंद्र जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव, जिला पंचायत सीईओ विजय राज, अपर कलेक्टर दिनेश चंद्र शुक्ला, जिलाध्यक्ष जसवंत जाटव सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर इस अभियान को सफल बनाने में अपना अमूल्य योगदान दें।2
- प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने जीवन का प्रत्येक दिन राष्ट्र और जनसेवा के लिए समर्पित किया है डॉ मोहन यादव मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री1
- नारही में नल-जल योजना के बाद सड़क बहाली पर सवाल करैरा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत नारही में नल-जल योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने के बाद सीसी सड़क की बहाली को लेकर ग्रामीणों ने गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के नीचे किए जा रहे मिट्टी के भराव और कॉम्पैक्शन की प्रक्रिया की तकनीकी जांच होनी चाहिए। साथ ही सीसी की मोटाई और निर्माण सामग्री की गुणवत्ता भी जांची जाए। ग्रामीणों ने अधिकारियों से मौके पर निरीक्षण कर एस्टीमेट, एमबी और वास्तविक निर्माण कार्य का मिलान कराने की मांग की है। उनका कहना है कि जांच केवल कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि मौके पर वास्तविक स्थिति भी देखी जाए। नारही में नल-जल योजना के बाद सड़क बहाली पर सवाल करैरा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत नारही में नल-जल योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने के बाद सीसी सड़क की बहाली को लेकर ग्रामीणों ने गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के नीचे किए जा रहे मिट्टी के भराव और कॉम्पैक्शन की प्रक्रिया की तकनीकी जांच होनी चाहिए। साथ ही सीसी की मोटाई और निर्माण सामग्री की गुणवत्ता भी जांची जाए। ग्रामीणों ने अधिकारियों से मौके पर निरीक्षण कर एस्टीमेट, एमबी और वास्तविक निर्माण कार्य का मिलान कराने की मांग की है। उनका कहना है कि जांच केवल कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि मौके पर वास्तविक स्थिति भी देखी जाए।1