तारापुर के पारामाउण्ट एकेडमी में नन्हे-मुन्नों ने राधा-कृष्ण बन बिखेरा भक्ति का रंग तारापुर। कृष्ण जन्माष्टमी के एक दिन पूर्व गुरुवार को पारामाउण्ट एकेडमी, तारापुर में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम के साथ कृष्ण जन्मोत्सव मनाया। नर्सरी से कक्षा एक तक के बच्चों ने राधा-कृष्ण, सुदामा, बलराम, गोपी, नंद और यशोदा का रूप धारण कर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। राधा-कृष्ण पर आधारित भक्ति गीतों पर बच्चों के नृत्य ने सभागार में मौजूद लोगों को भाव-विभोर कर दिया। संगीत शिक्षक पवन भारती ने तबला और राम कुमार पंडित ने हारमोनियम की मधुर धुन से कार्यक्रम को भक्तिमय बना दिया। राधा-कृष्ण की जोड़ी समारोह का विशेष आकर्षण रही। कृष्ण-सुदामा की प्रस्तुति ने सच्ची मित्रता, जबकि कृष्ण-बलराम की जोड़ी ने भाईचारे और पारिवारिक एकता का संदेश दिया। गोपियों संग कृष्ण की रासलीला पर सभागार तालियों से गूंज उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थापक सह निदेशक महेश कुमार सिंह सहित विद्यालय परिवार ने बाल कृष्ण की तस्वीर के समक्ष पुष्प अर्पित कर किया। संचालन शिक्षिका आभा प्रिया ने किया।
तारापुर के पारामाउण्ट एकेडमी में नन्हे-मुन्नों ने राधा-कृष्ण बन बिखेरा भक्ति का रंग तारापुर। कृष्ण जन्माष्टमी के एक दिन पूर्व गुरुवार को पारामाउण्ट एकेडमी, तारापुर में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम के साथ कृष्ण जन्मोत्सव मनाया। नर्सरी से कक्षा एक तक के बच्चों ने राधा-कृष्ण, सुदामा, बलराम, गोपी, नंद और यशोदा का रूप धारण कर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। राधा-कृष्ण पर आधारित भक्ति गीतों पर बच्चों के नृत्य ने सभागार में मौजूद लोगों को भाव-विभोर कर दिया। संगीत शिक्षक पवन भारती ने तबला और राम कुमार पंडित ने हारमोनियम की मधुर धुन से कार्यक्रम को भक्तिमय बना दिया। राधा-कृष्ण की जोड़ी समारोह का विशेष आकर्षण रही। कृष्ण-सुदामा की प्रस्तुति ने सच्ची मित्रता, जबकि कृष्ण-बलराम की जोड़ी ने भाईचारे और पारिवारिक एकता का संदेश दिया। गोपियों संग कृष्ण की रासलीला पर सभागार तालियों से गूंज उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थापक सह निदेशक महेश कुमार सिंह सहित विद्यालय परिवार ने बाल कृष्ण की तस्वीर के समक्ष पुष्प अर्पित कर किया। संचालन शिक्षिका आभा प्रिया ने किया।
- जन्माष्टमी से पहले बाजार में रौनक, तेज बारिश ने बिगाड़ा कारोबार का गणित शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाएगा। इसे लेकर गुरुवार को तारापुर बाजार में सुबह से ही चहल-पहल रही। राधा-कृष्ण की पोशाक, मुकुट, बांसुरी और सजावटी सामान की दुकानों पर खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ जुटने लगी थी। इससे दुकानदारों को अच्छे कारोबार की उम्मीद जगी थी। लेकिन दोपहर करीब 2:30 बजे तेज गरज के साथ हुई बारिश ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। बारिश इतनी तेज थी कि बाजार करने पहुंचे लोगों को दुकानों में छिपकर बारिश से बचना पड़ा। दुकानदार आनंद कुमार, मुकेश केसरी, संजीव कुमार और रोशन कुमार ने बताया कि जन्माष्टमी को लेकर इस वर्ष काफी मात्रा में राधा-कृष्ण की पोशाक और सजावटी सामान मंगाया गया है। पिछले दो-तीन दिनों से रिमझिम बारिश के कारण बाजार में भीड़ कम रही। गुरुवार को सुबह से ग्राहकों की आवाजाही शुरू हुई थी, लेकिन बारिश ने कारोबार प्रभावित कर दिया। मौसम खराब रहने पर दुकानदारों को नुकसान की चिंता सता रही है।1
- पहली ही बारिश में बह गया फुटपाथ, निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल पहली ही बारिश में खुली निर्माण की पोल! हवेली खड़गपुर के मुरादे पंचायत, वार्ड नंबर 8 स्थित सपाही खेल मैदान की तस्वीर है।1
- श्रावणी मेला खत्म, फिर भी नहीं थमा कांवरियों का उत्साह; भादो में भी गूंज रहा ‘बोल बम’ सुल्तानगंज। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला समाप्त हो चुका है, लेकिन बाबा भोलेनाथ के प्रति कांवरिया श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह अब भी बरकरार है। भादो मास में भी बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों से कांवरिया श्रद्धालु लगातार सुल्तानगंज पहुंच रहे हैं। श्रद्धालु उत्तरवाहिनी गंगा में स्नान कर कांवर में पवित्र गंगाजल भरते हैं। इसके बाद पंडा-पुरोहितों से जल संकल्प कराने के बाद ‘बोल बम’ का जयघोष करते हुए करीब 105 किलोमीटर की पैदल यात्रा पर देवघर के लिए रवाना हो रहे हैं। बुधवार को बिहार के जमुई जिले से दर्जनों की संख्या में कांवरियों का जत्था ढोल-नगाड़ों के साथ सुल्तानगंज पहुंचा। गंगा स्नान और पूजा-अर्चना के बाद कांवर में गंगाजल भरा गया। इसके बाद कांवरियों ने ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचते-झूमते बाबा की नगरी देवघर की ओर प्रस्थान किया। इस दौरान पूरा गंगा घाट और कांवरिया पथ ‘बोल बम’ के जयघोष से गूंजता रहा। कांवरियों ने बताया कि वे प्रत्येक वर्ष भादो मास में सुल्तानगंज पहुंचकर उत्तरवाहिनी गंगा से गंगाजल भरते हैं और पैदल देवघर जाकर बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक करते हैं। उनका कहना है कि बाबा भोलेनाथ के प्रति आस्था ही उन्हें हर वर्ष इस कठिन यात्रा के लिए प्रेरित करती है।1
- बांका:सड़क हादसे में SI सूरज भूषण की मौत तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर, पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि1
- ताज़ा खबर सजौर थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ताज़ा खबर सजौर थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सजौर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 30 ग्राम स्मैक के साथ एक अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 30 ग्राम स्मैक बरामद किया गया है। इस पूरे मामले की जानकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, विधि-व्यवस्था, भागलपुर द्वारा दी गई है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अपराधकर्मी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद स्मैक कहां से लाया गया था और इस नशे के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की इसमें क्या भूमिका है। फिलहाल, पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। नशे के खिलाफ भागलपुर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।1
- नगर परिषद गोगरी जमालपुर अंतर्गत वार्ड नंबर 15 राईन मुहल्ला कमेटी हॉल में सहयोग शिविर सह कल्याण शिविर आयोजित किया गया। वार्ड पार्षद प्रतिनिधि डॉक्टर मनोज पासवान क्या कुछ कहा जरा सुनिए Samrat Choudhary Information & Public Relations Department, Government of Bihar Nagar Parishad Gogri Jamalpur1
- देसी खीरे का बीज घर पर निकालकर सुरक्षित किया जा रहा है। 🌱 देसी खीरे का बीज घर पर निकालकर सुरक्षित किया जा रहा है। 🌱1
- तारापुर में ‘चिकित्सा आपके द्वार’ अभियान शुरू, 30 पार लोगों की होगी छह रोगों की जांच बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को ‘जांच एवं उपचार-चिकित्सा आपके द्वार’ राज्यव्यापी अभियान का शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर तारापुर अनुमंडलीय अस्पताल में प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. मदन कुमार पाठक के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। अस्पताल के चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने वर्चुअल माध्यम से मुख्यमंत्री का संबोधन सुना। यह अभियान 2 सितंबर से 30 नवंबर 2026 तक चलेगा। अभियान के तहत 30 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों की घर-घर जाकर तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्तर के स्वास्थ्य संस्थानों में निःशुल्क जांच की जाएगी। इसमें मधुमेह, रक्तचाप, सामान्य कैंसर, हृदय रोग, सांस एवं फेफड़ों से संबंधित बीमारी तथा फैटी लिवर की स्क्रीनिंग शामिल है। जांच में बीमारी के लक्षण मिलने पर मरीजों को बेहतर जांच एवं उपचार के लिए उच्चतर स्वास्थ्य संस्थानों में रेफर किया जाएगा। जांच के बाद आवश्यक दवाएं नजदीकी स्वास्थ्य संस्थान से निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। कार्यक्रम में अस्पताल प्रबंधक मनीष कुमार प्रणय, प्रखंड लेखापाल केशव चंद्र ठाकुर, दिलीप कुमार, सीएचओ अनामिका राज सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।1