Shuru
Apke Nagar Ki App…
पहली ही बारिश में बह गया फुटपाथ, निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल पहली ही बारिश में खुली निर्माण की पोल! हवेली खड़गपुर के मुरादे पंचायत, वार्ड नंबर 8 स्थित सपाही खेल मैदान की तस्वीर है।
Nandan Kumar
पहली ही बारिश में बह गया फुटपाथ, निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल पहली ही बारिश में खुली निर्माण की पोल! हवेली खड़गपुर के मुरादे पंचायत, वार्ड नंबर 8 स्थित सपाही खेल मैदान की तस्वीर है।
More news from बिहार and nearby areas
- पहली ही बारिश में बह गया फुटपाथ, निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल पहली ही बारिश में खुली निर्माण की पोल! हवेली खड़गपुर के मुरादे पंचायत, वार्ड नंबर 8 स्थित सपाही खेल मैदान की तस्वीर है।1
- जन्माष्टमी से पहले बाजार में रौनक, तेज बारिश ने बिगाड़ा कारोबार का गणित शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाएगा। इसे लेकर गुरुवार को तारापुर बाजार में सुबह से ही चहल-पहल रही। राधा-कृष्ण की पोशाक, मुकुट, बांसुरी और सजावटी सामान की दुकानों पर खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ जुटने लगी थी। इससे दुकानदारों को अच्छे कारोबार की उम्मीद जगी थी। लेकिन दोपहर करीब 2:30 बजे तेज गरज के साथ हुई बारिश ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। बारिश इतनी तेज थी कि बाजार करने पहुंचे लोगों को दुकानों में छिपकर बारिश से बचना पड़ा। दुकानदार आनंद कुमार, मुकेश केसरी, संजीव कुमार और रोशन कुमार ने बताया कि जन्माष्टमी को लेकर इस वर्ष काफी मात्रा में राधा-कृष्ण की पोशाक और सजावटी सामान मंगाया गया है। पिछले दो-तीन दिनों से रिमझिम बारिश के कारण बाजार में भीड़ कम रही। गुरुवार को सुबह से ग्राहकों की आवाजाही शुरू हुई थी, लेकिन बारिश ने कारोबार प्रभावित कर दिया। मौसम खराब रहने पर दुकानदारों को नुकसान की चिंता सता रही है।1
- देसी खीरे का बीज घर पर निकालकर सुरक्षित किया जा रहा है। 🌱 देसी खीरे का बीज घर पर निकालकर सुरक्षित किया जा रहा है। 🌱1
- राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती मनाने को लेकर बैठक की गई। मुंगेर: नगर भवन के समीप स्थित बड़ा महावीर मंदिर में गुरुवार को मुंगेर जिला ब्रह्मर्षि समाज की बैठक 23 सितंबर 2026 दिन बुधवार को राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती मनाने को लेकर की गई बैठक की अध्यक्षता मुंगेर जिला ब्रह्मर्षि समाज के वरिष्ठ सदस्य व शिक्षक नेता श्री नवल किशोर प्रसाद सिंह ने किया। सदस्यों ने बैठक में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती मनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया। ब्रह्मर्षि समाज के कोषाध्यक्ष व वरिष्ठ अधिवक्ता सुनील कुमार ने कहा कि इस बार राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती भव्य रूप से मनाई जाएगी। बैठक में ब्रह्मर्षि समाज के वरिष्ठ सदस्य व शिक्षक नेता श्री नवल किशोर प्रसाद सिंह ब्रह्मर्षि समाज के कोषाध्यक्ष व वरिष्ठ अधिवक्ता सुनील कुमार ब्रह्मर्षि समाज के वरिष्ठ संस्थापक सदस्य श्री अशोक शंकर सिंह ब्रह्मर्षि चेतना मंच के प्रवक्ता व अधिवक्ता प्रणव कुमार नवेंदु कुमार सिंह मणि शंकर भोलू ऋतुराज बसंत नंदकिशोर कुमर आदि अन्य दर्जनों जिला ब्रह्मर्षि समाज के सदस्यगण उपस्थित थे।1
- मुंगेर में गंगा फिर उफान पर, खतरे के निशान से 31 सेंटीमीटर नीचे; बबुआ घाट के पास पशुपालकों ने ली शरण मुंगेर। जिले में गंगा नदी एक बार फिर उफान पर है। पिछले दो दिनों से जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो रही है। मुंगेर में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से महज 31 सेंटीमीटर नीचे पहुंच गया है। जलस्तर बढ़ने से दियारा और निचले इलाकों में बाढ़ का पानी प्रवेश करने लगा है। इससे ग्रामीणों और खासकर पशुपालकों की परेशानी बढ़ गई है। कई पशुपालक अपने मवेशियों और जरूरी सामान के साथ सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं। कुछ पशुपालकों ने बबुआ गंगा घाट के आसपास शरण ली है। निचले इलाकों में घुस रहा पानी सदर प्रखंड के जाफरनगर दियारा क्षेत्र के पशुपालकों ने बताया कि पिछले दो दिनों में गंगा का पानी तेजी से बढ़ा है। निचले इलाकों में पानी प्रवेश करने से मवेशियों के लिए चारा जुटाना और उन्हें सुरक्षित रखना मुश्किल हो रहा है। पशुपालक बाढ़ का पानी और बढ़ने से पहले ही मवेशियों को ऊंचे स्थानों पर पहुंचाने में जुटे हैं। कटाव भी तेज जलस्तर बढ़ने के साथ गंगा किनारे कई इलाकों में कटाव भी तेज हो गया है। तेज बहाव से तट तेजी से कट रहे हैं। इससे नदी किनारे बसे गांवों के लोगों में भय का माहौल है। प्रशासन की ओर से संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाई गई है और जरूरत के अनुसार कटावरोधी कार्य कराया जा रहा है। प्रशासन अलर्ट जिलाधिकारी निखिल धनराज निपाणीकर ने बताया कि गंगा के साथ दक्षिण बिहार की अन्य नदियों का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है। सभी संबंधित पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है। संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और जरूरत के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। मुंगेर में गंगा फिर उफान पर, खतरे के निशान से 31 सेंटीमीटर नीचे; बबुआ घाट के पास पशुपालकों ने ली शरण मुंगेर। जिले में गंगा नदी एक बार फिर उफान पर है। पिछले दो दिनों से जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो रही है। मुंगेर में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से महज 31 सेंटीमीटर नीचे पहुंच गया है। जलस्तर बढ़ने से दियारा और निचले इलाकों में बाढ़ का पानी प्रवेश करने लगा है। इससे ग्रामीणों और खासकर पशुपालकों की परेशानी बढ़ गई है। कई पशुपालक अपने मवेशियों और जरूरी सामान के साथ सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं। कुछ पशुपालकों ने बबुआ गंगा घाट के आसपास शरण ली है। निचले इलाकों में घुस रहा पानी सदर प्रखंड के जाफरनगर दियारा क्षेत्र के पशुपालकों ने बताया कि पिछले दो दिनों में गंगा का पानी तेजी से बढ़ा है। निचले इलाकों में पानी प्रवेश करने से मवेशियों के लिए चारा जुटाना और उन्हें सुरक्षित रखना मुश्किल हो रहा है। पशुपालक बाढ़ का पानी और बढ़ने से पहले ही मवेशियों को ऊंचे स्थानों पर पहुंचाने में जुटे हैं। कटाव भी तेज जलस्तर बढ़ने के साथ गंगा किनारे कई इलाकों में कटाव भी तेज हो गया है। तेज बहाव से तट तेजी से कट रहे हैं। इससे नदी किनारे बसे गांवों के लोगों में भय का माहौल है। प्रशासन की ओर से संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाई गई है और जरूरत के अनुसार कटावरोधी कार्य कराया जा रहा है। प्रशासन अलर्ट जिलाधिकारी निखिल धनराज निपाणीकर ने बताया कि गंगा के साथ दक्षिण बिहार की अन्य नदियों का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है। सभी संबंधित पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है। संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और जरूरत के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।1
- Tikarampur Munger Bihar Se manshi Khagriya Bala रोड पूरा तरह से बर्बाद है1
- श्रावणी मेला खत्म, फिर भी नहीं थमा कांवरियों का उत्साह; भादो में भी गूंज रहा ‘बोल बम’ सुल्तानगंज। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला समाप्त हो चुका है, लेकिन बाबा भोलेनाथ के प्रति कांवरिया श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह अब भी बरकरार है। भादो मास में भी बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों से कांवरिया श्रद्धालु लगातार सुल्तानगंज पहुंच रहे हैं। श्रद्धालु उत्तरवाहिनी गंगा में स्नान कर कांवर में पवित्र गंगाजल भरते हैं। इसके बाद पंडा-पुरोहितों से जल संकल्प कराने के बाद ‘बोल बम’ का जयघोष करते हुए करीब 105 किलोमीटर की पैदल यात्रा पर देवघर के लिए रवाना हो रहे हैं। बुधवार को बिहार के जमुई जिले से दर्जनों की संख्या में कांवरियों का जत्था ढोल-नगाड़ों के साथ सुल्तानगंज पहुंचा। गंगा स्नान और पूजा-अर्चना के बाद कांवर में गंगाजल भरा गया। इसके बाद कांवरियों ने ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचते-झूमते बाबा की नगरी देवघर की ओर प्रस्थान किया। इस दौरान पूरा गंगा घाट और कांवरिया पथ ‘बोल बम’ के जयघोष से गूंजता रहा। कांवरियों ने बताया कि वे प्रत्येक वर्ष भादो मास में सुल्तानगंज पहुंचकर उत्तरवाहिनी गंगा से गंगाजल भरते हैं और पैदल देवघर जाकर बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक करते हैं। उनका कहना है कि बाबा भोलेनाथ के प्रति आस्था ही उन्हें हर वर्ष इस कठिन यात्रा के लिए प्रेरित करती है।1
- तारापुर में ‘चिकित्सा आपके द्वार’ अभियान शुरू, 30 पार लोगों की होगी छह रोगों की जांच बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को ‘जांच एवं उपचार-चिकित्सा आपके द्वार’ राज्यव्यापी अभियान का शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर तारापुर अनुमंडलीय अस्पताल में प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. मदन कुमार पाठक के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। अस्पताल के चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने वर्चुअल माध्यम से मुख्यमंत्री का संबोधन सुना। यह अभियान 2 सितंबर से 30 नवंबर 2026 तक चलेगा। अभियान के तहत 30 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों की घर-घर जाकर तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्तर के स्वास्थ्य संस्थानों में निःशुल्क जांच की जाएगी। इसमें मधुमेह, रक्तचाप, सामान्य कैंसर, हृदय रोग, सांस एवं फेफड़ों से संबंधित बीमारी तथा फैटी लिवर की स्क्रीनिंग शामिल है। जांच में बीमारी के लक्षण मिलने पर मरीजों को बेहतर जांच एवं उपचार के लिए उच्चतर स्वास्थ्य संस्थानों में रेफर किया जाएगा। जांच के बाद आवश्यक दवाएं नजदीकी स्वास्थ्य संस्थान से निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। कार्यक्रम में अस्पताल प्रबंधक मनीष कुमार प्रणय, प्रखंड लेखापाल केशव चंद्र ठाकुर, दिलीप कुमार, सीएचओ अनामिका राज सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।1