Shuru
Apke Nagar Ki App…
खुल गया खुल गया छाता में #cricket Tournament! जीते 2500 entry fee 650 !!
THE LIVE
खुल गया खुल गया छाता में #cricket Tournament! जीते 2500 entry fee 650 !!
More news from बिहार and nearby areas
- Post by THE LIVE1
- समाजसेवियों ने दिखाई मानवता, रक्तदान कर बचाई बच्ची की जान1
- मैं पीड़ित नहीं, साजिश का मोहरा हूँ' गौरव मिश्रा की रिपोर्ट: बालिग होते ही युवती ने खोली सिस्टम की पोल, राष्ट्रपति से न्याय की गुहार लगायी है। मुंगेर जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसने पुलिसिया तफ्तीश, गवाहों की सत्यता और पॉक्सो (POSCO) कानून के संभावित दुरुपयोग पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। धरहरा थाना क्षेत्र की एक युवती ने बालिग होते ही महामहिम राष्ट्रपति, राज्यपाल और उच्च न्यायालय को पत्र लिखकर यह सनसनीखेज दावा किया है कि उसे साजिश के तहत 'कथित पीड़िता' बनाया गया था, जबकि उसके साथ ऐसी कोई घटना घटी ही नहीं थी। साजिश के पीछे अपनों का हाथ और मुआवजे का खेल साफ नज़र आ रहा है। पीड़िता युवती मौसमी कुमारी उर्फ कशिश सिंह ने अपने आवेदन में स्पष्ट रूप से आरोप लगाया है कि उसे 'मोहरा' बनाकर उसके माता-पिता और कुछ करीबियों ने मिलकर यह झूठा केस रचा था। युवती का दावा है कि इस पूरी साजिश का मुख्य उद्देश्य सरकार से मिलने वाली 4 लाख रुपये की मुआवजा राशि को हड़पना था। युवती ने पत्र में लिखा है कि वह इस 'खून के पैसे' वाले मुआवजे को राज्य सरकार को वापस करना चाहती है। वहीं निर्दोष को आजीवन कारावास, सिस्टम पर गंभीर आरोप लगाया है। युवती के अनुसार, धरहरा थाना कांड संख्या 163/22 के तहत जिस रवि कुमार को उसका अपहरणकर्ता और बलात्कारी बताकर जेल भेजा गया और जिसे माननीय न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई, वह पूरी तरह निर्दोष है। युवती का कहना है कि पुलिस के दबाव और माता-पिता के डर से उसने तब अदालत में झूठी गवाही दी थी क्योंकि उस समय वह नाबालिग थी और उसकी बात सुनने वाला कोई नहीं था। युवती मौसमी सिंह ने आवेदन में धरहरा और जमालपुर थाने के तत्कालीन अधिकारियों पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का कहना है कि उसे 30 घंटे तक अवैध हिरासत में रखकर टॉर्चर किया गया और डरा-धमकाकर सीआरपीसी 164 का झूठा बयान दिलवाया गया। वहीं पीड़िता ने साक्ष्य का हवाला देते हुए मांगें रखी हैं। जिसमें इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय विशेष जांच टीम (SIT) से निष्पक्ष जांच कराई जाए। युवती ने जमालपुर थाना के 7-9-2022 के सीसीटीवी फुटेज की जांच करने की बात कही है, जिससे उसकी सच्चाई साबित हो सके। इसके अलावा गलत चार्जशीट दाखिल करने वाले और जांच में लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग रखी है। पीड़िता मौसमी सिंह इस मामला में सरकार से अपने परिवार को मिले 4 लाख रुपये वापस करने और निर्दोष व्यक्ति को रिहा करने की मांग कर रही है। पीड़िता ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि 1 अप्रैल 2026 को बालिग होने के बाद उसने यह कदम उठाया, ताकि वह स्वतंत्र रूप से अपनी बात रख सके। फिलहाल यह मामला माननीय उच्च न्यायालय पटना में विचाराधीन है (CR. APP (DB) 455/2025) यह मामला न केवल एक व्यक्ति की आजादी से जुड़ा है, बल्कि इस बात का भी प्रमाण है कि कैसे व्यक्तिगत लालच के लिए कानून की धाराओं का दुरुपयोग किया जा सकता है। अब देखना यह है कि राष्ट्रपति भवन और राजभवन इस पर क्या संज्ञान लेते हैं।1
- बांका बिहार -भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने बांका पहुंचकर कहा कि वह पहली बार यहां आई हैं और यहां आकर उन्हें बेहद अच्छा अनुभव हुआ। उन्होंने बताया कि बांका से कुछ दूरी पर स्थित प्रसिद्ध तीर्थ बाबा बैद्यनाथ धाम में दर्शन-पूजन कर उन्हें आध्यात्मिक शांति मिली। सायना ने बांका शहर की खूबसूरती, शांति और यहां के लोगों की मेहमाननवाजी की जमकर तारीफ की। साथ ही आयोजन और सहयोग के लिए बांका के बीडीओ को विशेष धन्यवाद दिया।1
- बेलदौर पुलिस ने 25000/हजार के ईनामी आपराधी श्रवण चौधरी को गिरफ्तार किया।1
- भागलपुर के सन्हौला क्षेत्र में आध्यात्मिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “नव-निर्माण आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी एवं राजयोग मेडिटेशन शिविर” का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम स्वर्णिम भारत के तत्वावधान में आयोजित हो रहा है। आयोजकों के अनुसार यह प्रदर्शनी 19 अप्रैल से 21 अप्रैल 2026 तक शिव मंदिर प्रांगण, मंदिर टोला, थाना रोड, सन्हौला (भागलपुर) में लगेगी। प्रदर्शनी का समय प्रतिदिन सुबह 8:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। इस आयोजन का संचालन स्थानीय सेवा केंद्र, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा किया जा रहा है। शिविर में राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से मानसिक शांति, तनाव मुक्ति और सकारात्मक जीवनशैली के बारे में जानकारी दी जाएगी। साथ ही आध्यात्मिक चित्रों के जरिए जीवन मूल्यों और आत्मिक ज्ञान को सरल तरीके से समझाने का प्रयास किया जाएगा। स्थानीय लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस आध्यात्मिक कार्यक्रम का लाभ उठाने की अपील की गई है।4
- Post by THE LIVE1
- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गुजरात के अहमदाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के खरौंदा गांव निवासी शेखर यादव (32) के रूप में हुई है, जो गुजरात में ट्रक चालक के रूप में काम करता था। मामले की शुरुआत 14 अप्रैल को हुई, जब पुलिस को एक ऑडियो क्लिप मिली, जिसमें आरोपी मुख्यमंत्री को अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दे रहा था। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी जांच और कॉल डिटेल के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रेस करनी शुरू की। जांच में पता चला कि वह लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था और गुजरात में छिपा हुआ था।1
- गंगा किनारे चाय दुकान में भीषण आग, हजारों की संपत्ति जलकर राख1