बांदा से सुरेश साहू की रिपोर्ट,,,भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में मिली ऐतिहासिक विजय और अपार जनसमर्थन की खुशी में आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार उत्सव मनाया। खबर बांदा से है, जहां भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में मिली ऐतिहासिक विजय और अपार जनसमर्थन की खुशी में आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार उत्सव मनाया। भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय पीली कोठी में भव्य विजय उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर जोरदार नारेबाजी की और आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया। कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ता और पदाधिकारी एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा करते नजर आए। वहीं ढोल-नगाड़ों की धुन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नृत्य किया और जीत का उत्साह खुलकर दिखाई दिया।
बांदा से सुरेश साहू की रिपोर्ट,,,भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में मिली ऐतिहासिक विजय और अपार जनसमर्थन की खुशी में आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार उत्सव मनाया। खबर बांदा से है, जहां भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में मिली ऐतिहासिक विजय और अपार जनसमर्थन की खुशी में आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार उत्सव मनाया। भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय पीली कोठी में भव्य विजय उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर जोरदार नारेबाजी की और आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया। कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ता और पदाधिकारी एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा करते नजर आए। वहीं ढोल-नगाड़ों की धुन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नृत्य किया और जीत का उत्साह खुलकर दिखाई दिया।
- *पुलिस मुठभेड़ में 04 अंतर्जनपदीय टप्पेबाज गिरफ्तार* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 बाँदा।पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा विभिन्न अभियोगों में वांछित चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे क्रम में क्षेत्राधिकारी नरैनी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में थाना नरैनी व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा बस/ट्रेन/ऑटो/ई-रिक्शा आदि सवारी गाड़ियों में टप्पेबाजी/चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले अन्तरजनपदीय गिरोह के 04 सदस्यों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया है।सुबह भोर में थाना नरैनी पुलिस को गश्त एवं चेकिंग के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पनगरा नहर के पास कुछ संदिग्ध व्यक्ति है जो चोरी/टप्पेबाजी जैसी घटनाओं को अंजाम देते है। सूचना पर तत्काल थाना नरैनी व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर छापेमारी कर घेराबन्दी की गई तो उक्त लोगों द्वारा जान से मारने की नियत से पुलिस टीम पर फायर किया गया। पुलिस द्वारा जवाबी कार्यवाही करते हुए तत्परता से घेरकर चारों अभियुक्तों को पकड़ लिया गया । अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचे, जिन्दा कारतूस व खोखा कारतूस, आदि बरामद हुए है।अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे सभी लोग सुनियोजित तरीके से ट्रेन, बस, ऑटो रिक्शा आदि सवारी गाड़ियो में सवारी बनकर चढ़ जाते है और उसमें बैठे सवारियों के किमती सामानों बैग, सूटकेस आदि को चिन्हित कर मौका पाकर उसको काटकर/खोलकर कीमती सामानों की चोरी कर लेते है साथ ही पाकेटमारी का भी काम करते है और मौका पाकर अगले स्टाप पर उतर जाते है। साथ ही बताया कि ग्रामीणों क्षेत्रों में यह काम आसानी से हो जाता है तथा पकड़े जाने पर तमंचे का डर दिखाकर भाग जाते है। अभियुक्तों के कब्जे से 02 अवैध तमंचे, 02 मिस कारतूस, 01 जिन्दा कारतूस व 01 खोखा कारतूस एवं तलाशी में 05 हजार रुपए बरामद हुए है । इस सम्बन्ध में विस्तृत जांच की जा रही है कि इनके द्वारा और कहां-कहां और किन-किन जनपदों में टप्पेबाजी/चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया है तथा इनके गिरोह में और कितने लोग शामिल है ।गिरफ्तार अभियुक्त निराजुल हसन, फहीम, व साहिल शाहपुर थाना भोजपुर जनपद मुरादाबाद के निवासी हैं।गोविन्द पुत्र ब्रजपाल सिंह निवासी पुट्ठी इब्राहिमपुर थाना रामराज जनपद मुजफ्फरनगर का निवासी हैं। सभी आपराधिक प्रवृत्ति के पेशेवर है।सभी के अपराधों के बारे में अन्य जनपदों से जानकारी की जा रही है।2
- Post by JSB NEWS UP1
- “माननीय अध्यक्ष महोदय, मैं नरैनी विधानसभा से दिलीप कुमार भारती कहना चाहता हूँ कि पंचायत भवन तो बना दिया गया,1
- Post by Mr_shyamu _kumar1
- मौदहा (हमीरपुर)। सिचौली पुरवा मोहल्ले में रविवार को उपजिलाधिकारी कर्णवीर सिंह के नेतृत्व में राजस्व व पुलिस टीम ने अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान महिलाओं ने विरोध करते हुए हंगामा किया और आग लगाने की कोशिश से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने स्थिति संभालते हुए कुछ महिलाओं को हिरासत में लिया। प्रशासन ने साफ किया कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।1
- मौदहा हमीरपुर। पांच साल पहले बालू लदे ट्रैक्टर ट्राली पकडने की खुन्नस रखते हुए युवक ने जान से मारने की धमकी देते हुए वीडियो सोशल मीडिया में अपलोड कर दिया जिससे मामला सुर्खियों में आते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सिसोलर थाना क्षेत्र के ग्राम चांदी कला निवासी सार्थक सिंह ने थाने में दिए शिकायती पत्र में बताया कि,शनिवार दोपहर गांव का नारद सिंह उसे मिला और कहने लगा कि बीते पांच सात साल पहले तुमने मेरा बालू का ट्रैक्टर पकडवाया था।जिसे छुडाने में मेरे लगभग डेढ लाख रुपये लगे थे अगर रुपये नहीं दिए तो तीस मई तक तुम्हे जान से मार दूंगा।जिसका वीडियो बनाकर उसने सोशल मीडिया में अपलोड कर दिया। पीडित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- पुलिस ने मुठभेड़ मेंअंतरजनपदीय टप्पेबाज गिरोहके 4 सदस्यों को किया गिरफ्तार,1
- *दंपति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 बाँदा- जिले में झकझोर कर देने वाली एक खबर सामने आई है। जहां पर मामूली कहा सुनी के बाद पति-पत्नी ने अपने घर में अलग अलग कमरों में जाकर गुस्से में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की जानकारी तब हुई जब घर के अंदर मौजूद दंपति के 2 मासूम बच्चों के रोने की आवाज सुनाई दी।घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. वही फॉरेंसिक टीम की मदद से घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं. बताया जा रहा है कि लगभग 6 साल पहले इन लोगों ने प्रेम विवाह किया था और ये अलग अलग जाती के थे और इनके दो बच्चे हैं। अरहर कूटने को लेकर इनमें आपस में झगड़ा हो गया था। मामला तिंदवारी थाना क्षेत्र के अमलीकौर गांव के भगदरा डेरा से सामने आया है।यहां के रहने वाले 28 वर्षीय लल्लू निषाद व 26 वर्षीय उसकी पत्नी गोमती का शव घर के अंदर अलग अलग कमरे में फांसी के फंदे पर लटकता मिला. मृतक लल्लू के भाई बृजमोहन ने बताया कि दोनों पति-पत्नी में किसी तरह के कोई विवाद होने की जानकारी नहीं थी। जब उनके दोनों बच्चों अनुष्का (4 वर्ष) व किस्सू (2 वर्ष) के रोने की आवाज सुनी तो मोहल्ले की कुछ बच्चियों वहां पर गई. जिसके बाद घटना के बारे में जानकारी हुई. इसने बताया कि लल्लू भूमिहीन था और वह 4 बीघे जमीन दूसरे की बटाई पर लिए हुए था और खेती कर अपना गुजर बसर करता था और शनिवार को उसे खेत में अरहर की फसल कूटने जाना था लेकिन वह वहां नहीं पहुंचा. इसने बताया कि घर के अंदर किसी बात को लेकर इनमें आपस में कहासुनी हो गई जिस पर जहां लल्लू ने घर के अंदर बने एक पक्के कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली, तो वहीं उसकी पत्नी गोमती का शव घर के अंदर ही एक कच्चे कमरे में धन्नी में साड़ी से फांसी के फंदे पर लटकता मिला।घटना के संबंध में जानकारी देते हुए सीओ सौरभ सिंह ने बताया की पति-पत्नी ने किसी बात को लेकर हुए झगड़े के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मौके से साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की गई है और जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।2
- हमीरपुर सदर कोतवाली क्षेत्र के कुछेछा इलाके में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और चालक की तलाश जारी है।1