अंबिकापुर के संजय पार्क में बड़ी लापरवाही, आवारा कुत्तों के हमले में 15 हिरणों की मौत अंबिकापुर के संजय पार्क में बड़ी लापरवाही, आवारा कुत्तों के हमले में 15 हिरणों की मौत छत्तीसगढ़ के संजय पार्क में वन्यजीव सुरक्षा व्यवस्था की गंभीर लापरवाही सामने आई है। पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की दर्दनाक मौत हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पार्क का मुख्य गेट खुला रह जाने के कारण 4 से 5 आवारा कुत्ते अंदर घुस गए। उन्होंने एक ही बाड़े में रखे हिरण, कोटरी और बारहसिंगा पर हमला कर दिया, जिससे बड़ी संख्या में वन्यजीवों की जान चली गई। घटना के बाद वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डिप्टी रेंजर अशोक कुमार सिन्हा, वनपाल ममता पोर्ते, प्रतिमा लकड़ा और बीट गार्ड बिंदु सिंह को निलंबित कर दिया है। वहीं रेंजर अक्षपलक ऋषि को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। मामले को और गंभीर बनाते हुए यह भी आरोप सामने आया है कि 14 हिरणों के शवों को जंगल में जलाकर घटना को छुपाने की कोशिश की गई। हालांकि इस संबंध में विभागीय जांच जारी है। इस दर्दनाक घटना में दो छोटे हिरण शावक अनाथ हो गए हैं, जो अब बाड़े में भटकते नजर आ रहे हैं। यह हादसा न केवल वन्यजीवों की सुरक्षा पर सवाल खड़ा करता है, बल्कि जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर चिंतन की जरूरत दर्शाता है। सवाल यह है कि क्या केवल निलंबन पर्याप्त है, या इस तरह की लापरवाही पर और कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए?
अंबिकापुर के संजय पार्क में बड़ी लापरवाही, आवारा कुत्तों के हमले में 15 हिरणों की मौत अंबिकापुर के संजय पार्क में बड़ी लापरवाही, आवारा कुत्तों के हमले में 15 हिरणों की मौत छत्तीसगढ़ के संजय पार्क में वन्यजीव सुरक्षा व्यवस्था की गंभीर लापरवाही सामने आई है। पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की दर्दनाक मौत हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पार्क का मुख्य गेट खुला रह जाने के कारण 4 से 5 आवारा कुत्ते
अंदर घुस गए। उन्होंने एक ही बाड़े में रखे हिरण, कोटरी और बारहसिंगा पर हमला कर दिया, जिससे बड़ी संख्या में वन्यजीवों की जान चली गई। घटना के बाद वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डिप्टी रेंजर अशोक कुमार सिन्हा, वनपाल ममता पोर्ते, प्रतिमा लकड़ा और बीट गार्ड बिंदु सिंह को निलंबित कर दिया है। वहीं रेंजर अक्षपलक ऋषि को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। मामले को और गंभीर बनाते हुए यह भी आरोप सामने आया है कि 14 हिरणों के शवों
को जंगल में जलाकर घटना को छुपाने की कोशिश की गई। हालांकि इस संबंध में विभागीय जांच जारी है। इस दर्दनाक घटना में दो छोटे हिरण शावक अनाथ हो गए हैं, जो अब बाड़े में भटकते नजर आ रहे हैं। यह हादसा न केवल वन्यजीवों की सुरक्षा पर सवाल खड़ा करता है, बल्कि जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर चिंतन की जरूरत दर्शाता है। सवाल यह है कि क्या केवल निलंबन पर्याप्त है, या इस तरह की लापरवाही पर और कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए?
- सरगुजा, 04 अप्रैल 2026। थाना बतौली पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 15 मार्च 2026 को एक प्रार्थी ने थाना बतौली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री 14 मार्च को घर से बिना बताए कहीं चली गई है। परिजनों द्वारा आसपास एवं रिश्तेदारों के यहां तलाश करने के बावजूद बालिका का पता नहीं चल पाया। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की। जांच के दौरान पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए बालिका को धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के रैरुमाखुर्द से बरामद किया। पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि आरोपी सलीम ने उसे प्रेम का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और शादी का वादा कर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी सलीम (18 वर्ष), निवासी चरखापारा रैरुमाखुर्द, थाना धरमजयगढ़, जिला रायगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में अपराध करना स्वीकार किया है। प्रकरण में पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की धाराएं 64(2)(एम), 65, 69 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 एवं 6 के तहत कार्रवाई की गई। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।1
- Post by क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ1
- सरगुजा नाबालिक को बहला फुसलाकर दुष्कर्म आरोपी सलीम गिरफ्तार......1
- नगर निगम भगवानपुर वार्ड नं. 2 में यात्री प्रतीक्षालय बदहाल, जनता परेशान भगवानपुर वार्ड नंबर 2 स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर के बाहर बने यात्री प्रतीक्षालय की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। प्रतीक्षालय में लगी सभी बैठने की कुर्सियां उखाड़ दी गई हैं, जिससे आने-जाने वाले यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रतीक्षालय अब जर्जर हालत में पहुंच गया है और इसकी देखरेख बिल्कुल नहीं हो रही है। खासकर मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं और राहगीरों को बैठने तक की सुविधा नहीं मिल पा रही है। वार्ड के पार्षद की ओर से इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिए जाने से लोगों में नाराजगी है। जनता का आरोप है कि जनप्रतिनिधि की उदासीनता के कारण यह समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि जल्द से जल्द प्रतीक्षालय की मरम्मत कराई जाए और बैठने की व्यवस्था फिर से बहाल की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।1
- Post by Mr Dayashankar Yadav1
- Chhatisgarh ambikapur4
- *✰क्या है अमर ग्रन्थ का इतिहास?✰* अवश्य देखिए *गरीब दास जी महाराज की सतलोक यात्रा* स्पेशल *AI वीडियो* 04 अप्रैल 2026 को शनिवार शाम 05:00 बजे सिर्फ *Sant Rampal Ji Maharaj* Youtube Channel पर1
- सीतापुर। राज्य शासन द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए निर्धारित लक्ष्य के अनुसार करों की शत-प्रतिशत वसूली सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के पालन में नगर पंचायत सीतापुर ने बकाया कर वसूली के लिए विशेष अभियान शुरू कर दिया है। नगर पंचायत द्वारा एक टीम का गठन कर नगर क्षेत्र में बकायेदारों की पहचान कर सूची तैयार की गई है। अभियान के तहत ऐसे नागरिकों पर विशेष कार्रवाई की जा रही है, जिन्होंने कई वर्षों से जल कर का भुगतान नहीं किया है। नगर पंचायत द्वारा ऐसे बकायेदारों के नल कनेक्शन विच्छेद करने जैसी सख्त कार्रवाई भी अमल में लाई जा रही है। नगर पंचायत प्रशासन का कहना है कि यह कदम नागरिकों में कर भुगतान के प्रति जागरूकता लाने और राजस्व लक्ष्य की पूर्ति के लिए आवश्यक है। इसके साथ ही नागरिकों को समय पर कर चुकता करने का संदेश भी दिया जा रहा है। नगर पंचायत सीतापुर ने नगर के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने बकाया करों का समय पर भुगतान करें, ताकि अनावश्यक कार्रवाई से बचा जा सके और नगर के विकास कार्यों में सहयोग मिल सके। न्यूज़ द गुलेल और शुरू न्यूज़ के लिए सुनील गुप्ता की रिपोर्ट1