ईद-उल-फितर पर संतकबीरनगर में कड़ी सुरक्षा के बीच अदा हुई नमाज, डीएम-एसपी ने किया पैदल भ्रमण ईद-उल-फितर पर संतकबीरनगर में कड़ी सुरक्षा के बीच अदा हुई नमाज, डीएम-एसपी ने किया पैदल भ्रमण संतकबीरनगर । पावन पर्व ईद-उल-फितर के अवसर पर जनपद में नमाज शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने संयुक्त रूप से विभिन्न प्रमुख मस्जिदों एवं ईदगाह स्थलों का पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। भ्रमण के दौरान अधिकारियों ने नमाज स्थलों पर उपस्थित रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी की। इस दौरान भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पार्किंग तथा साफ-सफाई व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया गया। संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई थी, जिससे कहीं भी अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो। अधिकारियों ने मस्जिद कमेटी के पदाधिकारियों, धर्मगुरुओं एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर आपसी भाईचारा, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। साथ ही प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के पालन पर बल दिया गया। ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को सतर्कता और मुस्तैदी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए थे। प्रशासन एवं पुलिस की सक्रियता तथा आमजन के सहयोग से जनपद में ईद-उल-फितर का पर्व हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया। कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।

- Post by Vipin Rai Journalist1
- अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 84 लीटर कच्ची शराब व 1126 पाउच नष्ट संतकबीरनगर। जनपद में अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 61 मुकदमों से संबंधित 84 लीटर कच्ची शराब एवं 1126 प्रतिबंधित देशी शराब के पाउच को नष्ट किया। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में यह कार्रवाई थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा की गई। अभियान के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार के पर्यवेक्षण में उपजिलाधिकारी खलीलाबाद के आदेश का अनुपालन सुनिश्चित किया गया। कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार प्रियंका तिवारी एवं प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश दूबे की मौजूदगी में निरीक्षक अपराध राकेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार यादव, हेड कांस्टेबल गोविन्द शरण एवं बृजेश कुमार यादव सहित पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से अवैध शराब को विधि सम्मत तरीके से नष्ट कराया। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई अवैध शराब के निष्कर्षण व बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने तथा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से की गई। पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया गया, जिसमें संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार अभियान जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें, जिससे समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।1
- ईद-उल-फितर पर्व के दृष्टिगत थाना महुली पुलिस द्वारा सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। प्रातःकाल समस्त पुलिस बल की ब्रीफिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, जिसके उपरांत सभी अधिकारी/कर्मचारी अपनी-अपनी ड्यूटी हेतु रवाना हुए तथा निर्धारित ड्यूटी स्थलों पर पहुंचकर मुस्तैदी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं। पर्व के अवसर पर हो रही वर्षा के बावजूद पुलिस बल पूरी तत्परता के साथ ड्यूटी में तैनात रहकर सुरक्षा व्यवस्था पर सतत निगरानी बनाए हुए है। वर्तमान समय में ईदगाह स्थल पर सभी उपस्थित है, पुलिस बल द्वारा निरंतर गश्त एवं निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में उप जिलाधिकारी धनघटा, क्षेत्राधिकारी धनघटा, तहसीलदार धनघटा, नायब तहसीलदार तथा थानाध्यक्ष महुली द्वारा थाना क्षेत्र के विभिन्न मस्जिदों एवं ईदगाहों का भ्रमण कर सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। इस दौरान ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। थाना महुली पुलिस द्वारा पूरे क्षेत्र में लगातार गश्त कर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु सतर्कता बरती जा रही है, जिससे आमजन में सुरक्षा का वातावरण बना रहे तथा ईद-उल-फितर का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।4
- आकाशवाणी, 21-3 -2026 ई0' आज की कहानी! "फूल और मानव"!1
- बड़े भैया सांसद# परवीन निषाद बड़े भैया रवीन्द्र मणि निषाद चेयरमैन नीलमणि बड़े भैया पूर्व ब्लॉक प्रमुख Prince अगम सिंह राम कोमल निशाद अमरनाथ निषाद सुनील Nishad 22 तारीख को गोरखपुर अधिक से अधिक सांख्य में चलने की तैयारी1
- TMC सांसद अभिषेक बनर्जी का बड़ा बयान | "रमजान में राम और दिवाली में अली" | Eid Speech Abhishek Banerjee 20261
- ईरान इजरायल युद्ध में मर रही मनुष्यता को बचाने के लिए सत्याग्रह पर बैठे पूर्वांचल गांधी डॉक्टर संपूर्णानंद मल्ल को हिंदुत्व के हुडदंगाई ने दिया जान से मारने की धमकी1
- ईद-उल-फितर पर प्रशासन अलर्ट, धनघटा में अधिकारियों ने मस्जिदों का किया निरीक्षण संतकबीरनगर। ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर जनपद में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन में उपजिलाधिकारी धनघटा सुनील कुमार एवं क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र ने थाना महुली क्षेत्र के विभिन्न मस्जिदों एवं ईदगाहों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रातःकाल सभी पुलिस बल की ब्रीफिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, जिसके बाद अधिकारी एवं कर्मचारी अपने-अपने ड्यूटी स्थलों पर तैनात होकर मुस्तैदी से कर्तव्यों का निर्वहन करते रहे। पूरे क्षेत्र में लगातार गश्त एवं निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित की गई, जिससे आमजन में सुरक्षा का वातावरण बना रहा। अधिकारियों द्वारा भ्रमण के दौरान ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए तथा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। थाना महुली पुलिस द्वारा पूरे क्षेत्र में निरंतर गश्त कर कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखा गया, जिसके परिणामस्वरूप ईद-उल-फितर का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस अवसर पर तहसीलदार धनघटा रामजी, नायब तहसीलदार हरेराम यादव, थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।1