Shuru
Apke Nagar Ki App…
हमीरपुर - नवयुवक ने फांसी लगाकर दी जान, इलाके में सनसनी ।। नवयुवक ने फांसी लगाकर दी जान, इलाके में सनसनी, एक साल पहले ही हुई थी शादी,खुशियां बदली मातम में, अज्ञात कारणों से उठाया खौफनाक कदम, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल, गांव में शोक की लहर, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मामला सुमेरपुर थाना क्षेत्र के इंगोहटा गांव का ।।
Sheelu Nishad
हमीरपुर - नवयुवक ने फांसी लगाकर दी जान, इलाके में सनसनी ।। नवयुवक ने फांसी लगाकर दी जान, इलाके में सनसनी, एक साल पहले ही हुई थी शादी,खुशियां बदली मातम में, अज्ञात कारणों से उठाया खौफनाक कदम, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल, गांव में शोक की लहर, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मामला सुमेरपुर थाना क्षेत्र के इंगोहटा गांव का ।।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जाम की खबर चलाने पर पत्रकारों पर भड़के यातायात प्रभारी हरवेंद्र यादव, वायरल वीडियो में जनपद के पत्रकारों को गाली देते नजर आए ट्रैफिक इंचार्ज, गालीबाज ट्रैफिक इंचार्ज हरवेंद्र यादव का गाली गलौज का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, हमीरपुर पुलिस की छवि धूमिल करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे ट्रैफिक इंचार्ज, बीते फरवरी माह का है वायरल वीडियो, हमीरपुर मुख्यालय के बेतवा पुल के पास का मामला।1
- हमीरपुर। शासन द्वारा नामित सभासदों को नगर पंचायत सुमेरपुर के टाउन हॉल में अतिरिक्त एसडीएम ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। सोमवार को भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर शासन द्वारा नामित सभासद आदित्य अवस्थी, सुशील गुप्ता व श्याम धुरिया को अतिरिक्त एसडीएम पैगाम हैदर ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे ने नामित सभासदों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष रणवीर सिंह लाला, कृष्णकुमार द्विवेदी, राजेश सहारा, शिवनरायन सोनकर, मीना यादव, अर्जुन सिंह, शिवप्रताप सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए। ईओ दिनेश चंद आर्य ने सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन एम.खान ने किया।1
- Post by Ajay Awasthi2
- घाटमपुर कस्बे के जैतीपुर रोड पर हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, जैतीपुर गांव के निवासी अरुण (18) पुत्र रामदास और रेवना गांव के अंकित (18) पुत्र धर्मेंद्र (जो अरुण के मामा का लड़का है) बाइक से अपने गांव की ओर जा रहे थे। जैतीपुर रोड के पास उनकी बाइक की लकड़ी से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हो गई।1
- घाटमपुर तहसील अंतर्गत ग्राम कोरिया में सोमवार को 12:30 बजे दोपहर को 11000 बोल्टेज की बिजली के तारों से निकली चिंगारी से 70 बीघा फसल जल कर राख हो गई। लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।1
- स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड, घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू रिपोर्टर – शुभम साहू, घाटमपुर घाटमपुर तहसील क्षेत्र के कोरिया ग्राम पंचायत में उस समय हड़कंप मच गया जब संदिग्ध परिस्थितियों में गेहूं की खड़ी फसल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और करीब 70 बीघा फसल को अपनी चपेट में ले लिया। मिली जानकारी के अनुसार कोरिया ग्राम पंचायत क्षेत्र के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई। प्रारंभिक तौर पर आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं, लेकिन ग्रामीणों के अनुसार आग तेजी से फैलती चली गई और देखते ही देखते कई किसानों की मेहनत जलकर राख हो गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के खेत भी इसकी चपेट में आ गए। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत करते हुए आग पर काबू पाया। घटना में लगभग 70 बीघा गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। पीड़ित किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है और जल्द ही उचित सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर किसानों की सुरक्षा और फसल संरक्षण के मुद्दे को सामने ला दिया है।3
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨 ➡️ हमीरपुर के मौदहा में तेज रफ्तार का कहर, बड़ा सड़क हादसा ➡️ कपसा रोड स्थित चंद्रावल पुल के पास ऑटो और स्कॉर्पियो की आमने-सामने भिड़ंत ➡️ टक्कर इतनी भीषण कि ऑटो के उड़े परखच्चे, मौके पर मची अफरा-तफरी ➡️ दो अध्यापिकाओं समेत 8 लोग घायल, सभी को अस्पताल में कराया गया भर्ती ➡️ ड्यूटी पर जा रही शिक्षिकाएं कंचन देवी और पूजा यादव भी घायल ➡️ पीआरवी और एंबुलेंस ने मौके पर पहुंचकर किया रेस्क्यू, घायलों को पहुंचाया सीएचसी ➡️ ओवरलोड ऑटो (3 की जगह 8 सवारियां) और तेज रफ्तार बनी हादसे की बड़ी वजह ➡️ पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर शुरू की जांच 📍 मौदहा कोतवाली क्षेत्र का मामला (मोहम्मद इस्लाम, मौदहा–सुमेरपुर–हमीरपुर ब्यूरो)1
- PWD विभाग के कर्मचारी व ठेकेदार की बड़ी लापरवाही आई सामने, विभागीय कर्मचारी और ठेकेदार की मिलीभगत से सड़क निर्माण के बहाने सरकारी धन का हो रहा बंदरबांट, भौंरा - सिकहुला लिंक मार्ग पर मानक के विपरीत किया जा रहा कार्य, ग्रामीणों ने ठेकेदार पर लगाए मानक के विपरीत कार्य करने और घटिया निर्माण कराने का आरोप, ग्रामीणों के द्वारा शिकायत करने के बावजूद ठेकेदार कर रहे मनमानी, कार्य पूर्ण होने से पहले ही तीन दिन बीत जाने के बाद सड़क में होने लगे गड्ढे, ग्रामीणों ने कैमरे के सामने हाथों से सड़क को उखाड़ते हुए लापरवाह PWD विभाग व ठेकेदार की खोली पोल, सुमेरपुर थाना क्षेत्र के भौंरा डांडा का मामला।4