logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जय भाजपा तय भाजपा🙏🚩मुझे कितनी भी गालियां दें… मैं तो भगवान शिव का भक्त हूं, सारा जहर निगल लेता हूं! *ॐ नमः शिवाय*🚩🙏 मुझे कितनी भी गालियां दें… मैं तो भगवान शिव का भक्त हूं, सारा जहर निगल लेता हूं! *ॐ नमः शिवाय*🚩🙏

4 hrs ago
user_Satyam Tiwari
Satyam Tiwari
बलदीराय, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

जय भाजपा तय भाजपा🙏🚩मुझे कितनी भी गालियां दें… मैं तो भगवान शिव का भक्त हूं, सारा जहर निगल लेता हूं! *ॐ नमः शिवाय*🚩🙏 मुझे कितनी भी गालियां दें… मैं तो भगवान शिव का भक्त हूं, सारा जहर निगल लेता हूं! *ॐ नमः शिवाय*🚩🙏

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • 31 पीतल के घंटे चोरी करते आरोपी गया पकड़ा; जयसिंहपुर पुलिस ने चोरी का माल किया बरामद सुलतानपुर के जयसिंहपुर थाना क्षेत्र में 31 पीतल के घंटे चोरी करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए सभी घंटे बरामद कर लिए हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्रीमती चारू निगम के निर्देश पर की गई। घटना 18 अगस्त को हुई। आरोपी ओमनारायण मिश्रा, निवासी चुरावनपुर, थाना गोसाईगंज, सुलतानपुर, को वादी अनंतराम गुप्ता की दुकान के पास स्थित पहलवान वीर बाबा के पीपल के पेड़ से पीतल के घंटे चुराते हुए पकड़ा गया। स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर पीआरवी-8014 की मदद से जयसिंहपुर थाने पहुंचाया। वादी की तहरीर पर जयसिंहपुर पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी के पास से कुल 31 पीतल के घंटे बरामद किए, जिनमें 14 छोटे और 17 बड़े घंटे शामिल हैं। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान ओमनारायण मिश्रा पुत्र बजरंगी मिश्रा, निवासी चुरावनपुर, थाना गोसाईगंज, जनपद सुलतानपुर के रूप में हुई है। गिरफ्तारी पहलवान वीर बाबा, ग्राम अठैसी चौराहा पर लगभग 03:30 बजे हुई। विधिक कार्यवाही पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायालय सुलतानपुर के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए भेजा गया। इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह और कांस्टेबल बालगोविंद यादव (पीआरवी-8014) शामिल थे।
    1
    31 पीतल के घंटे चोरी करते आरोपी गया पकड़ा; जयसिंहपुर पुलिस ने चोरी का माल किया बरामद
सुलतानपुर के जयसिंहपुर थाना क्षेत्र में 31 पीतल के घंटे चोरी करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए सभी घंटे बरामद कर लिए हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्रीमती चारू निगम के निर्देश पर की गई।
घटना 18 अगस्त को हुई। आरोपी ओमनारायण मिश्रा, निवासी चुरावनपुर, थाना गोसाईगंज, सुलतानपुर, को वादी अनंतराम गुप्ता की दुकान के पास स्थित पहलवान वीर बाबा के पीपल के पेड़ से पीतल के घंटे चुराते हुए पकड़ा गया। स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर पीआरवी-8014 की मदद से जयसिंहपुर थाने पहुंचाया।
वादी की तहरीर पर जयसिंहपुर पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी के पास से कुल 31 पीतल के घंटे बरामद किए, जिनमें 14 छोटे और 17 बड़े घंटे शामिल हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान ओमनारायण मिश्रा पुत्र बजरंगी मिश्रा, निवासी चुरावनपुर, थाना गोसाईगंज, जनपद सुलतानपुर के रूप में हुई है। गिरफ्तारी पहलवान वीर बाबा, ग्राम अठैसी चौराहा पर लगभग 03:30 बजे हुई। विधिक कार्यवाही पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायालय सुलतानपुर के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए भेजा गया।
इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह और कांस्टेबल बालगोविंद यादव (पीआरवी-8014) शामिल थे।
    user_Navbharat Times
    Navbharat Times
    Reporter सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by अमनपटेल A
    1
    Post by अमनपटेल A
    user_अमनपटेल A
    अमनपटेल A
    बीकापुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • अमेठी: ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार, चोरी की दो बाइक बरामद अमेठी। जिले में संदिग्धों और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत संग्रामपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक मोटरसाइकिल चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री सरवणन टी. के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी अमेठी श्री मनोज कुमार मिश्रा के नेतृत्व में संग्रामपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, शुभम मौर्या पुत्र कृतेश मौर्या, निवासी ग्राम ईश्वरपुर अमेरूआ, थाना संग्रामपुर, जनपद अमेठी, उम्र करीब 22 वर्ष को मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गया। उसके पास मौजूद स्प्लेण्डर प्लस मोटरसाइकिल के कागजात मांगने पर वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ में अभियुक्त ने पुलिस को बताया कि उक्त मोटरसाइकिल उसने अमेठी स्थित माही मैरिज लॉन से चोरी की थी। पकड़े जाने के डर से उसने नंबर प्लेट बदलकर उसे चला रहा था। पुलिस जांच में मोटरसाइकिल का सही पंजीकरण नंबर UP 44 Z 3858 पाया गया। अभियुक्त ने पूछताछ में एक अन्य मोटरसाइकिल पैशन प्रो चोरी करने की बात भी स्वीकार की। उसके अनुसार, उसने इसी वर्ष फरवरी में बबुरी मोड़-ठेंगहा तिराहा से बाइक चोरी की थी और डर के कारण उसकी नंबर प्लेट निकाल दी थी। अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस ने उक्त मोटरसाइकिल को कालिकन मंदिर के पास शेड नंबर-02 की दीवार की आड़ से बरामद कर लिया। बरामद दोनों मोटरसाइकिलों के संबंध में थाना अमेठी और थाना संग्रामपुर में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
    1
    अमेठी: ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार, चोरी की दो बाइक बरामद
अमेठी। जिले में संदिग्धों और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत संग्रामपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक मोटरसाइकिल चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री सरवणन टी. के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी अमेठी श्री मनोज कुमार मिश्रा के नेतृत्व में संग्रामपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, शुभम मौर्या पुत्र कृतेश मौर्या, निवासी ग्राम ईश्वरपुर अमेरूआ, थाना संग्रामपुर, जनपद अमेठी, उम्र करीब 22 वर्ष को मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गया। उसके पास मौजूद स्प्लेण्डर प्लस मोटरसाइकिल के कागजात मांगने पर वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
पूछताछ में अभियुक्त ने पुलिस को बताया कि उक्त मोटरसाइकिल उसने अमेठी स्थित माही मैरिज लॉन से चोरी की थी। पकड़े जाने के डर से उसने नंबर प्लेट बदलकर उसे चला रहा था। पुलिस जांच में मोटरसाइकिल का सही पंजीकरण नंबर UP 44 Z 3858 पाया गया।
अभियुक्त ने पूछताछ में एक अन्य मोटरसाइकिल पैशन प्रो चोरी करने की बात भी स्वीकार की। उसके अनुसार, उसने इसी वर्ष फरवरी में बबुरी मोड़-ठेंगहा तिराहा से बाइक चोरी की थी और डर के कारण उसकी नंबर प्लेट निकाल दी थी। अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस ने उक्त मोटरसाइकिल को कालिकन मंदिर के पास शेड नंबर-02 की दीवार की आड़ से बरामद कर लिया।
बरामद दोनों मोटरसाइकिलों के संबंध में थाना अमेठी और थाना संग्रामपुर में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
    user_Komal Gupta
    Komal Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    18 min ago
  • उत्तराखंड- ऋषिकेश के चीला बैराज रोड पर एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर उफनती नदी में जा गिरा। सूचना पर पहुंची SDRF टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर पिकअप सवार दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
    1
    उत्तराखंड- ऋषिकेश के चीला बैराज रोड पर एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर उफनती नदी में जा गिरा। सूचना पर पहुंची SDRF टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर पिकअप सवार दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
    user_Pawan Kumar Tiwari
    Pawan Kumar Tiwari
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • संग्रामपुर में शातिर बाइक चोर गिरफ्तार ll चोरी को दो बाइक बरामद संग्रामपुर में शातिर बाइक चोर गिरफ्तार ll चोरी को दो बाइक बरामद अमेठी की संग्रामपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत मुखबिर की सूचना पर मोटरसाइकिल सवार अभियुक्त शुभम मौर्या पुत्र कृतेश मौर्या निवासी ग्राम ईश्वरपुर अमेरूआ थाना संग्रामपुर, अमेठी को गिरफ्तार किया गया।मोटरसाइकिल स्प्लेण्डर प्लस रजि0नंबर यूपी 36 एल 7724 के कागजात मांगने पर दिखा न सका। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि यह मोटरसाइकिल चोरी की है जिसे माही मैरिज लॉन अमेठी से चोरी किया गा था। मोटरसाइकिल का सही रजि0नंबर यूपी 44 जेड 3858 है, पकड़े जाने के डर से नंबर प्लेट बदल कर चलाता हूं। उसने आगे बताया कि एक मोटर साइकिल पैसन प्रो को बबुरी मोड़ ठेंगहा तिराहा से इसी वर्ष फरवरी में चुराया था एवं पकड़े जाने के डर से नंबर प्लेट निकाल दिया था। उसी मोटरसाइकिल को लेकर कल प्रतापगढ़ गया था, वापस आते समय मोटरसाइकिल खराब हो जाने पर कालिकन मंदिर के पास सेड नंबर 02 की दीवार की आड़ में खड़ा कर दिया था। अभियुक्त की निशानदेही पर मोटरसाइकिल पैशन प्रो बिना नंबर प्लेट को बरामद किया गया। उक्त दोनों मोटरसाइकिल चोरी के संबंध में थाना अमेठी पर मु0अ0सं0 183/26 धारा 303(2) बीएनएस व थाना संग्रामपुर पर मु0अ0सं0 158/26 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत है। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबन्ध में थाना संग्रामपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।
    2
    संग्रामपुर में शातिर बाइक चोर गिरफ्तार ll चोरी को दो बाइक बरामद
संग्रामपुर में शातिर बाइक चोर गिरफ्तार ll चोरी को दो बाइक बरामद
अमेठी की संग्रामपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत मुखबिर की सूचना पर मोटरसाइकिल सवार अभियुक्त शुभम मौर्या पुत्र कृतेश मौर्या निवासी ग्राम ईश्वरपुर अमेरूआ थाना संग्रामपुर, अमेठी को गिरफ्तार किया गया।मोटरसाइकिल स्प्लेण्डर प्लस रजि0नंबर यूपी 36 एल 7724 के कागजात मांगने पर दिखा न सका।
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि यह मोटरसाइकिल चोरी की है जिसे माही मैरिज लॉन अमेठी से चोरी किया गा था। मोटरसाइकिल का सही रजि0नंबर यूपी 44 जेड 3858 है, पकड़े जाने के डर से नंबर प्लेट बदल कर चलाता हूं। उसने आगे बताया कि एक मोटर साइकिल पैसन प्रो को बबुरी मोड़ ठेंगहा तिराहा से इसी वर्ष फरवरी में चुराया था एवं पकड़े जाने के डर से नंबर प्लेट निकाल दिया था। उसी मोटरसाइकिल को लेकर कल प्रतापगढ़ गया था, वापस आते समय मोटरसाइकिल खराब हो जाने पर कालिकन मंदिर के पास सेड नंबर 02 की दीवार की आड़ में खड़ा कर दिया था। अभियुक्त की निशानदेही पर मोटरसाइकिल पैशन प्रो बिना नंबर प्लेट को बरामद किया गया।
उक्त दोनों मोटरसाइकिल चोरी के संबंध में थाना अमेठी पर मु0अ0सं0 183/26 धारा 303(2) बीएनएस व थाना संग्रामपुर पर मु0अ0सं0 158/26 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत है। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबन्ध में थाना संग्रामपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।
    user_Coresspondent NATION ONE NEWS
    Coresspondent NATION ONE NEWS
    Paint Shop अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • *स्मृति ईरानी के राष्ट्रीय महामंत्री बनने पर कालिका धाम में हुआ दर्शन पूजन* *मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी* *अमेठी* भाजपा की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री *स्मृति ईरानी* को भारतीय जनता पार्टी का *राष्ट्रीय महामंत्री* मनोनीत किए जाने पर सोमवार को अमेठी में जश्न का माहौल रहा। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने *कालिका धाम* पहुंचकर दर्शन पूजन किया और दीदी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। दर्शन पूजन कार्यक्रम *मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ल* के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने मां कालिका के मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना कर स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की और मिठाइयां वितरित कीं। *मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ल* ने कहा कि "दीदी स्मृति ईरानी के राष्ट्रीय महामंत्री बनने से न केवल अमेठी का गौरव बढ़ा है, बल्कि पूरे प्रदेश की महिलाओं को एक नई प्रेरणा मिली है। भाजपा ने एक बार फिर नारी शक्ति को सम्मान देकर यह साबित किया है कि पार्टी महिला नेतृत्व को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है।" उन्होंने कहा कि स्मृति दीदी के संगठनात्मक अनुभव और संघर्ष से पार्टी और अधिक मजबूत होगी तथा 2027 के चुनावों में इसका सकारात्मक असर देखने को मिलेगा। पूजन में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि दीदी के नेतृत्व में अमेठी और देश में भाजपा का जनाधार और मजबूत होगा। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण के साथ "भारत माता की जय" और "स्मृति दीदी जिंदाबाद" के नारे गूंजते रहे।
    2
    *स्मृति ईरानी के राष्ट्रीय महामंत्री बनने पर कालिका धाम में हुआ दर्शन पूजन*  
*मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी*
*अमेठी*  
भाजपा की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री *स्मृति ईरानी* को भारतीय जनता पार्टी का *राष्ट्रीय महामंत्री* मनोनीत किए जाने पर सोमवार को अमेठी में जश्न का माहौल रहा। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने *कालिका धाम* पहुंचकर दर्शन पूजन किया और दीदी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
दर्शन पूजन कार्यक्रम *मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ल* के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने मां कालिका के मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना कर स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की और मिठाइयां वितरित कीं।
*मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ल* ने कहा कि "दीदी स्मृति ईरानी के राष्ट्रीय महामंत्री बनने से न केवल अमेठी का गौरव बढ़ा है, बल्कि पूरे प्रदेश की महिलाओं को एक नई प्रेरणा मिली है। भाजपा ने एक बार फिर नारी शक्ति को सम्मान देकर यह साबित किया है कि पार्टी महिला नेतृत्व को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है।"
उन्होंने कहा कि स्मृति दीदी के संगठनात्मक अनुभव और संघर्ष से पार्टी और अधिक मजबूत होगी तथा 2027 के चुनावों में इसका सकारात्मक असर देखने को मिलेगा।
पूजन में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि दीदी के नेतृत्व में अमेठी और देश में भाजपा का जनाधार और मजबूत होगा।
कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण के साथ "भारत माता की जय" और "स्मृति दीदी जिंदाबाद" के नारे गूंजते रहे।
    user_M news
    M news
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बिजेथुआ महावीरन धाम मेला प्रभावित; बारिश से रौनक घटी, श्रद्धालुओं की आवाजाही कम हुई सुल्तानपुर के प्रसिद्ध पौराणिक एवं धार्मिक स्थल बिजेथुआ महावीरन धाम में बड़ा मंगलवार को हुई बारिश से मेले की रौनक और श्रद्धालुओं की आवाजाही प्रभावित हुई। बारिश के कारण सामान्य दिनों की तुलना में भीड़ काफी कम रही, जिससे स्थानीय दुकानदारों और फेरीवालों का व्यवसाय प्रभावित हुआ। बारिश के चलते भगवान की तस्वीरों, धार्मिक पुस्तकों, झंडों, मालाओं और खिलौनों की दुकानों पर ग्राहकों की चहल-पहल कम देखी गई। मेले में आने वाले लोगों की संख्या में भारी गिरावट दर्ज की गई। चित्र और फ़्रेम विक्रेता कन्हैया पांडे ने बताया, "बारिश के कारण आज मेला अच्छा नहीं रहा। हमें उम्मीद है कि अगला मंगलवार बेहतर होगा।" प्रेमापुर, मतिया क्षेत्र से आए खिलौना एवं सामान विक्रेता राम मूरत ने कहा, "बारिश की वजह से आज भीड़ एकदम कम थी और लोग मेले में नहीं आ पाए। इस कारण बाज़ार थोड़ा मंदा रहा और धंधा कम हुआ है।" दुकानदारों को उम्मीद है कि अगले मंगलवार को मौसम साफ रहने पर मेले में पुनः श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ेगी और व्यापार में सुधार होगा।
    2
    बिजेथुआ महावीरन धाम मेला प्रभावित; बारिश से रौनक घटी, श्रद्धालुओं की आवाजाही कम हुई
सुल्तानपुर के प्रसिद्ध पौराणिक एवं धार्मिक स्थल बिजेथुआ महावीरन धाम में बड़ा मंगलवार को हुई बारिश से मेले की रौनक और श्रद्धालुओं की आवाजाही प्रभावित हुई। बारिश के कारण सामान्य दिनों की तुलना में भीड़ काफी कम रही, जिससे स्थानीय दुकानदारों और फेरीवालों का व्यवसाय प्रभावित हुआ।
बारिश के चलते भगवान की तस्वीरों, धार्मिक पुस्तकों, झंडों, मालाओं और खिलौनों की दुकानों पर ग्राहकों की चहल-पहल कम देखी गई। मेले में आने वाले लोगों की संख्या में भारी गिरावट दर्ज की गई।
चित्र और फ़्रेम विक्रेता कन्हैया पांडे ने बताया, "बारिश के कारण आज मेला अच्छा नहीं रहा। हमें उम्मीद है कि अगला मंगलवार बेहतर होगा।"
प्रेमापुर, मतिया क्षेत्र से आए खिलौना एवं सामान विक्रेता राम मूरत ने कहा, "बारिश की वजह से आज भीड़ एकदम कम थी और लोग मेले में नहीं आ पाए। इस कारण बाज़ार थोड़ा मंदा रहा और धंधा कम हुआ है।"
दुकानदारों को उम्मीद है कि अगले मंगलवार को मौसम साफ रहने पर मेले में पुनः श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ेगी और व्यापार में सुधार होगा।
    user_Navbharat Times
    Navbharat Times
    Reporter सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • मुसाफिरखाना रोड पर निखिल इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख अमेठी के मुंशीगंज कोतवाली क्षेत्र में सोमवार रात मुसाफिरखाना रोड स्थित निखिल इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। रात करीब साढ़े आठ बजे दुकान से धुआं उठता देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं।दुकान बृजलाल कश्यप द्वारा संचालित की जाती है। दुकान में टीवी, फ्रिज, पंखे, वायर समेत बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक सामान रखा था, जिसके चलते आग तेजी से फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और पुलिसकर्मियों ने बाल्टी व पाइप की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। साथ ही आग को आसपास की दुकानों तक फैलने से रोकने की कोशिश की गई।काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को पूरी तरह बुझाया। हादसे में दुकान में रखा अधिकांश इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर नष्ट हो गया। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है।दुकान मालिक ने शॉर्ट सर्किट को आग लगने का संभावित कारण बताया है। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    3
    मुसाफिरखाना रोड पर निखिल इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
अमेठी के मुंशीगंज कोतवाली क्षेत्र में सोमवार रात मुसाफिरखाना रोड स्थित निखिल इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। रात करीब साढ़े आठ बजे दुकान से धुआं उठता देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं।दुकान बृजलाल कश्यप द्वारा संचालित की जाती है। दुकान में टीवी, फ्रिज, पंखे, वायर समेत बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक सामान रखा था, जिसके चलते आग तेजी से फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और पुलिसकर्मियों ने बाल्टी व पाइप की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। साथ ही आग को आसपास की दुकानों तक फैलने से रोकने की कोशिश की गई।काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को पूरी तरह बुझाया। हादसे में दुकान में रखा अधिकांश इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर नष्ट हो गया। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है।दुकान मालिक ने शॉर्ट सर्किट को आग लगने का संभावित कारण बताया है। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Komal Gupta
    Komal Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • हत्या के मामले में चार आरोपियों को आजीवन कारावास, 2.88 लाख रुपये अर्थदंड हत्या के मामले में चार आरोपियों को आजीवन कारावास, 2.88 लाख रुपये अर्थदंड अमेठी। ऑपरेशन कन्विक्शन और ऑपरेशन प्रॉसिक्यूशन लुटेरे अभियान के तहत अमेठी पुलिस की प्रभावी पैरवी से हत्या के मामले में चार आरोपियों को सजा हुई है। सुलतानपुर के एडीजे-04 न्यायालय ने 17 अगस्त 2026 को चारों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास सहित विभिन्न सजाएं सुनाईं। सभी आरोपियों पर कुल 2 लाख 88 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया है। दोषियों में चन्द्रशेखर केशरवानी, शुभम तिवारी, संदीप जायसवाल उर्फ गपोलू और सूरज उर्फ कल्लू मिर्ची वाला शामिल हैं। न्यायालय ने सभी को धारा 302/34 के तहत आजीवन कारावास और 50-50 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। इसके अलावा अन्य धाराओं में भी कारावास व अर्थदंड लगाया गया। धारा 386 के तहत चन्द्रशेखर और शुभम को 10-10 वर्ष कारावास तथा 25-25 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया गया। मामला वर्ष 2019 का है। 13 नवंबर को अर्पित कुमार सिंह ने गौरीगंज थाने में तहरीर दी थी कि आरोपियों ने उनके भाई विजय सिंह से रंगदारी मांगी और जान से मारने की धमकी दी। रंगदारी न देने पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। विवेचना के बाद पुलिस ने 13 जनवरी 2020 को आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया। अभियोजन अधिकारी, न्यायालय पैरोकार और मॉनिटरिंग सेल की प्रभावी पैरवी से आरोपियों को दोषसिद्ध कराने में सफलता मिली।
    1
    हत्या के मामले में चार आरोपियों को आजीवन कारावास, 2.88 लाख रुपये अर्थदंड
हत्या के मामले में चार आरोपियों को आजीवन कारावास, 2.88 लाख रुपये अर्थदंड
अमेठी। ऑपरेशन कन्विक्शन और ऑपरेशन प्रॉसिक्यूशन लुटेरे अभियान के तहत अमेठी पुलिस की प्रभावी पैरवी से हत्या के मामले में चार आरोपियों को सजा हुई है। सुलतानपुर के एडीजे-04 न्यायालय ने 17 अगस्त 2026 को चारों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास सहित विभिन्न सजाएं सुनाईं। सभी आरोपियों पर कुल 2 लाख 88 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया है।
दोषियों में चन्द्रशेखर केशरवानी, शुभम तिवारी, संदीप जायसवाल उर्फ गपोलू और सूरज उर्फ कल्लू मिर्ची वाला शामिल हैं। न्यायालय ने सभी को धारा 302/34 के तहत आजीवन कारावास और 50-50 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। इसके अलावा अन्य धाराओं में भी कारावास व अर्थदंड लगाया गया। धारा 386 के तहत चन्द्रशेखर और शुभम को 10-10 वर्ष कारावास तथा 25-25 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया गया।
मामला वर्ष 2019 का है। 13 नवंबर को अर्पित कुमार सिंह ने गौरीगंज थाने में तहरीर दी थी कि आरोपियों ने उनके भाई विजय सिंह से रंगदारी मांगी और जान से मारने की धमकी दी। रंगदारी न देने पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। विवेचना के बाद पुलिस ने 13 जनवरी 2020 को आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया। अभियोजन अधिकारी, न्यायालय पैरोकार और मॉनिटरिंग सेल की प्रभावी पैरवी से आरोपियों को दोषसिद्ध कराने में सफलता मिली।
    user_A K Mishra
    A K Mishra
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.