logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नेवसा पुल निर्माण पर उठे सवाल, मजदूरी भुगतान बना मुद्दा कोरबा - पाली विकासखंड के ग्राम पंचायत नेवसा पुल निर्माण में गुणवत्ता और मजदूरी भुगतान को लेकर ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं। पूर्व सचिव गिरवर यादव या उनके करीबियों पर आरोप लगाते हुए जांच की मांग की गई।

11 hrs ago
user_Vishnu Kumar Yadav
Vishnu Kumar Yadav
हरदीबाजार, कोरबा, छत्तीसगढ़•
11 hrs ago

नेवसा पुल निर्माण पर उठे सवाल, मजदूरी भुगतान बना मुद्दा कोरबा - पाली विकासखंड के ग्राम पंचायत नेवसा पुल निर्माण में गुणवत्ता और मजदूरी भुगतान को लेकर ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं। पूर्व सचिव गिरवर यादव या उनके करीबियों पर आरोप लगाते हुए जांच की मांग की गई।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • आरोपी के कब्जे से 6 लीटर कच्ची महुआ शराब जब पुलिस ने की कार्यवाही
    1
    आरोपी के कब्जे से 6 लीटर कच्ची महुआ शराब जब पुलिस ने की कार्यवाही
    user_SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    Farmer बारपाली, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    18 hrs ago
  • सीएमडी हरीश दुहन ने ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामी, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मियों व प्रतिभागियों का हुआ सम्मान
    4
    सीएमडी हरीश दुहन ने ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामी, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मियों व प्रतिभागियों का हुआ सम्मान
    user_Durgesh maravi
    Durgesh maravi
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    21 hrs ago
  • सुप्रभात दोस्तों मैं फिर से आप सभी के लिए स्पेशल गीतों के साथ आ गया हूं उम्मीद करता हूं आपको पसंद आयेंगे
    1
    सुप्रभात दोस्तों मैं फिर से आप सभी के लिए स्पेशल गीतों के साथ आ गया हूं उम्मीद करता हूं आपको पसंद आयेंगे
    user_Hari Sharma Sharma
    Hari Sharma Sharma
    अकलतरा, जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़•
    17 hrs ago
  • देवीनगर में गूंजी प्रतिभाओं की तालियां, 40 प्रतिभाशाली बच्चों का हुआ सम्मान बिलासपुर। शहर के वार्ड क्रमांक 21 के महाराणा प्रताप चौक स्थित देवीनगर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देवीनगर विकास समिति द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। यह आयोजन अपने आप में ऐतिहासिक रहा, क्योंकि मोहल्ले में इस तरह का भव्य और सामूहिक प्रतिभा सम्मान समारोह पहली बार आयोजित किया गया, जिसमें पूरे क्षेत्र ने एकजुट होकर भागीदारी निभाई। समारोह में कक्षा पहली से 12वीं तक के विद्यार्थियों को तीन श्रेणियों में तथा खेल, कला, नृत्य, संगीत एवं अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लगभग 40 प्रतिभाशाली बच्चों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह की विशेषता यह रही कि आयोजन में किसी मुख्य अतिथि को आमंत्रित नहीं किया गया, बल्कि मोहल्ले के वरिष्ठ नागरिकों एवं संरक्षकगण के हाथों प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित कराया गया। समिति का यह प्रयास वरिष्ठजनों के सम्मान के साथ नई पीढ़ी का उत्साहवर्धन करने की अनूठी पहल के रूप में सामने आया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ वरिष्ठ नागरिकों द्वारा किया गया। समारोह में लगभग एक सैकड़ा लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही। वार्ड पार्षद श्रीमती मधुबाला टंडन एवं श्री अनुज टंडन सहित मोहल्ले के वरिष्ठ नागरिक, संरक्षकगण, समिति के पदाधिकारी, सदस्य एवं बाहर से आए गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह में देवीनगर की डॉ. दीक्षा अनुरागी, जिन्हें पीएचडी की उपाधि प्राप्त हुई है, को उनकी शैक्षणिक उपलब्धि के लिए समिति की ओर से विशेष स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों एवं समिति के पदाधिकारियों ने देवीनगर के विकास में देवीनगर विकास समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों और सामूहिक प्रयासों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। वहीं कक्षा दसवीं की छात्रा आराध्या दुबे ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों की खूब सराहना बटोरी। वार्ड पार्षद श्रीमती मधुबाला टंडन ने समारोह की सराहना करते हुए कहा कि यह आयोजन केवल प्रतिभा सम्मान समारोह नहीं, बल्कि देवीनगर की एकजुटता और आपसी भाईचारे का परिचायक है। समिति अध्यक्ष अलीम अंसारी ने अपने संबोधन में कहा कि समारोह में उपस्थित लोगों की संख्या और आपसी प्रेम देखकर ऐसा महसूस हो रहा है, जैसे पूरा देवीनगर एक परिवार हो। उन्होंने कहा कि हमारा छोटा-सा मोहल्ला एक परिवार की तरह है, जहां लोग एक-दूसरे के सुख-दुख में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहते हैं। उन्होंने भविष्य में भी इसी एकता, भाईचारे और सहयोग की भावना को बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए केवल एक राष्ट्र पर्व नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और विविधता का उत्सव भी है। समारोह में विभिन्न धर्म एवं समुदायों के लोगों की उपस्थिति हमारे देश की खूबसूरती को दर्शाती है। इस सामाजिक सौहार्द और भाईचारे को बनाए रखने के लिए समिति एवं मोहल्लेवासी सदैव प्रयासरत रहेंगे। समारोह का मंच संचालन श्री नारायण मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में संरक्षक हाजी अहमद हुसैन, सी.के. महिलाएंगे, बी.आर. बंजारे, के.के. दुबे, एस.के. बंजारे, डी.एस. राजपूत, अर्जुन पासवान, अनिल शिवालकर, पी.डी. अनुरागी, पटेलाल कुर्रे, पी.जी. पॉल, एम.के. डेनियल, जी.पी. देवांगन, एम.ए. सिद्दीकी, जी.डी. टंडन, नसीम अंसारी, इरफान अली, श्रीमती कांति जोगी एवं श्रीमती अहिल्या बंजारे सहित समिति अध्यक्ष अलीम अंसारी उपस्थित रहे। इसके अलावा समिति के पदाधिकारियों में सचिन मेश्राम, शब्बीर सिद्दीकी, अनिल बंजारे, प्रवीण यादव, अशोक दुबे, फारूक अली, लोकेंद्र राजपूत, दीपक बंजारे एवं अशरफ हुसैन सहित समिति के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन अवसर पर देवीनगर विकास समिति के सचिव श्री सचिन मेश्राम ने समारोह में उपस्थित सभी वरिष्ठ नागरिकों, अतिथियों, अभिभावकों, बच्चों एवं मोहल्लेवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग, सहभागिता और सामूहिक प्रयास से ही यह आयोजन सफल एवं यादगार बन सका। उन्होंने सफल आयोजन के लिए समिति के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं समस्त नागरिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। समापन अवसर पर देवीनगर विकास समिति की ओर से समारोह में उपस्थित सभी नागरिकों को सेव-बूंदी के पैकेट वितरित कर आपसी प्रेम, सद्भाव एवं खुशी का संदेश दिया गया। इस आत्मीय पहल के साथ समारोह का समापन हुआ। समारोह की सफलता ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि जब समाज के वरिष्ठजन, युवा, बच्चे और नागरिक एकजुट होकर सामूहिक प्रयास करते हैं, तो न केवल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलता है, बल्कि मोहल्ले में आपसी भाईचारा, एकता और सामाजिक सौहार्द भी और मजबूत होता है।
    1
    देवीनगर में गूंजी प्रतिभाओं की तालियां, 40 प्रतिभाशाली बच्चों का हुआ सम्मान

बिलासपुर। शहर के वार्ड क्रमांक 21 के महाराणा प्रताप चौक स्थित देवीनगर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देवीनगर विकास समिति द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। यह आयोजन अपने आप में ऐतिहासिक रहा, क्योंकि मोहल्ले में इस तरह का भव्य और सामूहिक प्रतिभा सम्मान समारोह पहली बार आयोजित किया गया, जिसमें पूरे क्षेत्र ने एकजुट होकर भागीदारी निभाई। समारोह में कक्षा पहली से 12वीं तक के विद्यार्थियों को तीन श्रेणियों में तथा खेल, कला, नृत्य, संगीत एवं अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लगभग 40 प्रतिभाशाली बच्चों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
समारोह की विशेषता यह रही कि आयोजन में किसी मुख्य अतिथि को आमंत्रित नहीं किया गया, बल्कि मोहल्ले के वरिष्ठ नागरिकों एवं संरक्षकगण के हाथों प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित कराया गया। समिति का यह प्रयास वरिष्ठजनों के सम्मान के साथ नई पीढ़ी का उत्साहवर्धन करने की अनूठी पहल के रूप में सामने आया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ वरिष्ठ नागरिकों द्वारा किया गया। समारोह में लगभग एक सैकड़ा लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही। वार्ड पार्षद श्रीमती मधुबाला टंडन एवं श्री अनुज टंडन सहित मोहल्ले के वरिष्ठ नागरिक, संरक्षकगण, समिति के पदाधिकारी, सदस्य एवं बाहर से आए गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
समारोह में देवीनगर की डॉ. दीक्षा अनुरागी, जिन्हें पीएचडी की उपाधि प्राप्त हुई है, को उनकी शैक्षणिक उपलब्धि के लिए समिति की ओर से विशेष स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों एवं समिति के पदाधिकारियों ने देवीनगर के विकास में देवीनगर विकास समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों और सामूहिक प्रयासों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। वहीं कक्षा दसवीं की छात्रा आराध्या दुबे ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों की खूब सराहना बटोरी।
वार्ड पार्षद श्रीमती मधुबाला टंडन ने समारोह की सराहना करते हुए कहा कि यह आयोजन केवल प्रतिभा सम्मान समारोह नहीं, बल्कि देवीनगर की एकजुटता और आपसी भाईचारे का परिचायक है।
समिति अध्यक्ष अलीम अंसारी ने अपने संबोधन में कहा कि समारोह में उपस्थित लोगों की संख्या और आपसी प्रेम देखकर ऐसा महसूस हो रहा है, जैसे पूरा देवीनगर एक परिवार हो। उन्होंने कहा कि हमारा छोटा-सा मोहल्ला एक परिवार की तरह है, जहां लोग एक-दूसरे के सुख-दुख में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहते हैं। उन्होंने भविष्य में भी इसी एकता, भाईचारे और सहयोग की भावना को बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए केवल एक राष्ट्र पर्व नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और विविधता का उत्सव भी है। समारोह में विभिन्न धर्म एवं समुदायों के लोगों की उपस्थिति हमारे देश की खूबसूरती को दर्शाती है। इस सामाजिक सौहार्द और भाईचारे को बनाए रखने के लिए समिति एवं मोहल्लेवासी सदैव प्रयासरत रहेंगे।
समारोह का मंच संचालन श्री नारायण मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में संरक्षक हाजी अहमद हुसैन, सी.के. महिलाएंगे, बी.आर. बंजारे, के.के. दुबे, एस.के. बंजारे, डी.एस. राजपूत, अर्जुन पासवान, अनिल शिवालकर, पी.डी. अनुरागी, पटेलाल कुर्रे, पी.जी. पॉल, एम.के. डेनियल, जी.पी. देवांगन, एम.ए. सिद्दीकी, जी.डी. टंडन, नसीम अंसारी, इरफान अली, श्रीमती कांति जोगी एवं श्रीमती अहिल्या बंजारे सहित समिति अध्यक्ष अलीम अंसारी उपस्थित रहे।
इसके अलावा समिति के पदाधिकारियों में सचिन मेश्राम, शब्बीर सिद्दीकी, अनिल बंजारे, प्रवीण यादव, अशोक दुबे, फारूक अली, लोकेंद्र राजपूत, दीपक बंजारे एवं अशरफ हुसैन सहित समिति के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर देवीनगर विकास समिति के सचिव श्री सचिन मेश्राम ने समारोह में उपस्थित सभी वरिष्ठ नागरिकों, अतिथियों, अभिभावकों, बच्चों एवं मोहल्लेवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग, सहभागिता और सामूहिक प्रयास से ही यह आयोजन सफल एवं यादगार बन सका। उन्होंने सफल आयोजन के लिए समिति के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं समस्त नागरिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
समापन अवसर पर देवीनगर विकास समिति की ओर से समारोह में उपस्थित सभी नागरिकों को सेव-बूंदी के पैकेट वितरित कर आपसी प्रेम, सद्भाव एवं खुशी का संदेश दिया गया। इस आत्मीय पहल के साथ समारोह का समापन हुआ।
समारोह की सफलता ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि जब समाज के वरिष्ठजन, युवा, बच्चे और नागरिक एकजुट होकर सामूहिक प्रयास करते हैं, तो न केवल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलता है, बल्कि मोहल्ले में आपसी भाईचारा, एकता और सामाजिक सौहार्द भी और मजबूत होता है।
    user_Kumar Poptani National Crime
    Kumar Poptani National Crime
    Local News Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • स्वतंत्रता दिवस पर लक्सस ग्रीन मोबिलिटी का राष्ट्रभक्ति, नवाचार और महिला सशक्तिकरण का संदेश
    1
    स्वतंत्रता दिवस पर लक्सस ग्रीन मोबिलिटी का राष्ट्रभक्ति, नवाचार और महिला सशक्तिकरण का संदेश
    user_जोगी जगत न्यूज़ नेटवर्क
    जोगी जगत न्यूज़ नेटवर्क
    बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
  • बिलासपुर में कस्टोडियल मौत मामले में CBI की एंट्री, सेंट्रल जेल पहुंची टीम बिलासपुर में कैदी श्रवण सूर्यवंशी की कस्टोडियल मौत के मामले में CBI ने जांच शुरू कर दी है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद तीन सदस्यीय CBI टीम बिलासपुर सेंट्रल जेल पहुंची। टीम जेल में जांच के बाद सीपत थाना भी जाएगी। श्रवण सूर्यवंशी को आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस कस्टडी में मौत का आरोप लगाया था। मामले में आगे जांच जारी है।
    1
    बिलासपुर में कस्टोडियल मौत मामले में CBI की एंट्री, सेंट्रल जेल पहुंची टीम
बिलासपुर में कैदी श्रवण सूर्यवंशी की कस्टोडियल मौत के मामले में CBI ने जांच शुरू कर दी है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद तीन सदस्यीय CBI टीम बिलासपुर सेंट्रल जेल पहुंची। टीम जेल में जांच के बाद सीपत थाना भी जाएगी। श्रवण सूर्यवंशी को आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस कस्टडी में मौत का आरोप लगाया था। मामले में आगे जांच जारी है।
    user_द संक्षेप
    द संक्षेप
    Media company बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    14 hrs ago
  • रास्ते में युवती से मारपीट कर मोबाइल लुटने वाले आरोपी गिरफ़्तार
    1
    रास्ते में युवती से मारपीट कर मोबाइल लुटने वाले आरोपी गिरफ़्तार
    user_SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    Farmer बारपाली, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    18 hrs ago
  • 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) द्वारा पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को साकार करते हुए इंदिरा विहार कॉलोनी में 80 पौधों का रोपण किया गया। यह पहल स्वतंत्रता के 80वें वर्ष को प्रकृति संरक्षण और सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता के साथ जोड़ने का संदेश देती है। पौधरोपण कार्यक्रम में SECL के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री हरीश दुहन, निदेशक (तकनीकी-संचालन) श्री एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (मानव संसाधन) श्री बिरंची दास, निदेशक (वित्त) श्री डी. सुनील कुमार, मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री हिमांशु जैन, निदेशक (तकनीकी-योजना एवं परियोजना) श्री रमेश चंद्र महापात्र, एसईसीएल परिवार की प्रथम महिला एवं श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती शशि दुहन, उपाध्यक्षागण - श्रीमती अनिता फ्रैंकलिन, श्रीमती इप्सिता दास, श्रीमती हसीना कुमार, श्रीमती विनिता जैन एवं श्रीमती शुभश्री महापात्र सहित मुख्यालय के विभागाध्यक्षों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर CMD SECL श्री हरीश दुहन ने कहा कि “80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर SECL परिवार ने एक हरित पहल करते हुए 80 पौधों का रोपण किया है। यह केवल पौधरोपण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, स्वस्थ और हरित पर्यावरण सुनिश्चित करने का हमारा संकल्प है। विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन स्थापित करते हुए SECL सतत एवं उत्तरदायी खनन की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है।” उन्होंने कहा कि SECL ऊर्जा सुरक्षा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण, जैव-विविधता संवर्धन और हरित पहलों को भी समान महत्व दे रहा है। खनन क्षेत्रों में पुनर्वास, भूमि पुनर्विकास, पौधरोपण तथा इको-पार्क जैसी पहलों के माध्यम से कंपनी खनन के बाद भूमि को पर्यावरणीय एवं सामाजिक उपयोग के लिए विकसित करने की दिशा में कार्यरत है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधों की देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए पर्यावरण के प्रति अपनी सामूहिक जिम्मेदारी को दोहराया।
    4
    80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) द्वारा पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को साकार करते हुए इंदिरा विहार कॉलोनी में 80 पौधों का रोपण किया गया। यह पहल स्वतंत्रता के 80वें वर्ष को प्रकृति संरक्षण और सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता के साथ जोड़ने का संदेश देती है।
पौधरोपण कार्यक्रम में SECL के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री हरीश दुहन, निदेशक (तकनीकी-संचालन) श्री एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (मानव संसाधन) श्री बिरंची दास, निदेशक (वित्त) श्री डी. सुनील कुमार, मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री हिमांशु जैन, निदेशक (तकनीकी-योजना एवं परियोजना) श्री रमेश चंद्र महापात्र, एसईसीएल परिवार की प्रथम महिला एवं श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती शशि दुहन, उपाध्यक्षागण -  श्रीमती अनिता फ्रैंकलिन, श्रीमती इप्सिता दास, श्रीमती हसीना कुमार, श्रीमती विनिता जैन एवं श्रीमती शुभश्री महापात्र सहित मुख्यालय के विभागाध्यक्षों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
इस अवसर पर CMD SECL श्री हरीश दुहन ने कहा कि “80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर SECL परिवार ने एक हरित पहल करते हुए 80 पौधों का रोपण किया है। यह केवल पौधरोपण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, स्वस्थ और हरित पर्यावरण सुनिश्चित करने का हमारा संकल्प है। विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन स्थापित करते हुए SECL सतत एवं उत्तरदायी खनन की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है।”
उन्होंने कहा कि SECL ऊर्जा सुरक्षा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण, जैव-विविधता संवर्धन और हरित पहलों को भी समान महत्व दे रहा है। खनन क्षेत्रों में पुनर्वास, भूमि पुनर्विकास, पौधरोपण तथा इको-पार्क जैसी पहलों के माध्यम से कंपनी खनन के बाद भूमि को पर्यावरणीय एवं सामाजिक उपयोग के लिए विकसित करने की दिशा में कार्यरत है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधों की देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए पर्यावरण के प्रति अपनी सामूहिक जिम्मेदारी को दोहराया।
    user_Durgesh maravi
    Durgesh maravi
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    21 hrs ago
  • जम्मू तक पहुंची पुलिस की तलाश, 17 वर्षीय नाबालिग सकुशल बरामद; शादी का झांसा देकर भगाने वाला युवक गिरफ्तार रायगढ़। नाबालिग बालिकाओं और महिलाओं से जुड़े अपराधों पर रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार तेज है। “अभियान संवेदना” के तहत पुसौर पुलिस ने घर से लापता हुई 17 वर्षीय नाबालिग बालिका को जम्मू-कश्मीर से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने बालिका को शादी का प्रलोभन देकर भगाने और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में 24 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार पुसौर थाना क्षेत्र की 17 वर्ष 9 माह की बालिका 21 जुलाई 2026 की सुबह करीब 3 बजे घर से बिना बताए चली गई थी। परिजनों की तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला। रिपोर्ट पर पुसौर पुलिस ने अपराध क्रमांक 195/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान बालिका के जम्मू में होने की जानकारी मिली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में पुसौर पुलिस की टीम जम्मू-कश्मीर रवाना हुई। लगातार पतासाजी के बाद 12 अगस्त को पुलिस ने बुनगा निवासी पुनमचंद मैत्री (24) के कब्जे से नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया। महिला अधिकारी द्वारा बालिका का कथन कराया गया, जिसमें उसने आरोपी पर शादी का प्रलोभन देकर भगाकर ले जाने और शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2)(i), 64(2)(एम) तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 4 के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस, उप निरीक्षक कुंदन लाल गौर, प्रधान आरक्षक बसंत पांडे, धनुर्जय बेहरा तथा महिला आरक्षक देवमति मांझी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। महिला से दुष्कर्म के आरोप में विधि से संघर्षरत बालक पर कार्रवाई इधर, रैरूमाखुर्द चौकी क्षेत्र में 32 वर्षीय महिला ने 17 वर्षीय किशोर पर घर में अकेली होने के दौरान डराने-धमकाने और दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। महिला के अनुसार घटना 15 जुलाई को हुई थी। आरोपी ने घटना किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी, जिसके चलते उसने तत्काल किसी को जानकारी नहीं दी। बाद में आरोपी के तमिलनाडु जाने के बाद महिला ने अपने पति को घटना की जानकारी दी। शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 225/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1) और 351(3) में मामला दर्ज किया। जांच के दौरान पुलिस ने विधि से संघर्षरत बालक को तलब कर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार पूछताछ में उसने घटना करना स्वीकार किया। इसके बाद उसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया। रायगढ़ पुलिस का कहना है कि महिला एवं बाल अपराधों से संबंधित शिकायतों में पीड़ितों की सुरक्षा और त्वरित कार्रवाई को प्राथमिकता दी जा रही है। सीजी क्राइम रिपोर्टर प्रधान संपादक
    1
    जम्मू तक पहुंची पुलिस की तलाश, 17 वर्षीय नाबालिग सकुशल बरामद; शादी का झांसा देकर भगाने वाला युवक गिरफ्तार
रायगढ़। नाबालिग बालिकाओं और महिलाओं से जुड़े अपराधों पर रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार तेज है। “अभियान संवेदना” के तहत पुसौर पुलिस ने घर से लापता हुई 17 वर्षीय नाबालिग बालिका को जम्मू-कश्मीर से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने बालिका को शादी का प्रलोभन देकर भगाने और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में 24 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार पुसौर थाना क्षेत्र की 17 वर्ष 9 माह की बालिका 21 जुलाई 2026 की सुबह करीब 3 बजे घर से बिना बताए चली गई थी। परिजनों की तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला। रिपोर्ट पर पुसौर पुलिस ने अपराध क्रमांक 195/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान बालिका के जम्मू में होने की जानकारी मिली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में पुसौर पुलिस की टीम जम्मू-कश्मीर रवाना हुई। लगातार पतासाजी के बाद 12 अगस्त को पुलिस ने बुनगा निवासी पुनमचंद मैत्री (24) के कब्जे से नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया।
महिला अधिकारी द्वारा बालिका का कथन कराया गया, जिसमें उसने आरोपी पर शादी का प्रलोभन देकर भगाकर ले जाने और शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2)(i), 64(2)(एम) तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 4 के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस, उप निरीक्षक कुंदन लाल गौर, प्रधान आरक्षक बसंत पांडे, धनुर्जय बेहरा तथा महिला आरक्षक देवमति मांझी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
महिला से दुष्कर्म के आरोप में विधि से संघर्षरत बालक पर कार्रवाई
इधर, रैरूमाखुर्द चौकी क्षेत्र में 32 वर्षीय महिला ने 17 वर्षीय किशोर पर घर में अकेली होने के दौरान डराने-धमकाने और दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। महिला के अनुसार घटना 15 जुलाई को हुई थी। आरोपी ने घटना किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी, जिसके चलते उसने तत्काल किसी को जानकारी नहीं दी।
बाद में आरोपी के तमिलनाडु जाने के बाद महिला ने अपने पति को घटना की जानकारी दी। शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 225/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1) और 351(3) में मामला दर्ज किया।
जांच के दौरान पुलिस ने विधि से संघर्षरत बालक को तलब कर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार पूछताछ में उसने घटना करना स्वीकार किया। इसके बाद उसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया।
रायगढ़ पुलिस का कहना है कि महिला एवं बाल अपराधों से संबंधित शिकायतों में पीड़ितों की सुरक्षा और त्वरित कार्रवाई को प्राथमिकता दी जा रही है।
सीजी क्राइम रिपोर्टर प्रधान संपादक
    user_Kumar Poptani National Crime
    Kumar Poptani National Crime
    Local News Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.