logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

UGC रेग्यूलेशन 2026 पर हजारीबाग में बढ़ा विरोध सवर्ण एकता मंच का ऐलान — 16 मार्च को हड़ताली चौक पर होगा शांतिपूर्ण धरना, कानून वापस लेने की मांग हजारीबाग | यूजीसी रेग्यूलेशन 2026 के विरोध में हजारीबाग में सवर्ण एकता मंच ने आंदोलन करने का फैसला लिया है। मंच के पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता कर बताया कि इस कानून को वापस लेने की मांग पहले ही हजारीबाग के सांसद और जिला उपायुक्त के माध्यम से केंद्र सरकार तक पहुंचाई जा चुकी है। मंच के नेताओं का कहना है कि यह कानून सवर्ण समाज के छात्रों के हितों के खिलाफ है। उनका आरोप है कि इस नियम में ऐसे कई प्रावधान हैं, जो सवर्ण समाज के बच्चों के भविष्य को प्रभावित कर सकते हैं। इसी वजह से देश के कई हिस्सों में इस कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। प्रेस वार्ता में बताया गया कि सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को 19 मार्च 2026 तक इस कानून में संशोधन कर नया प्रस्ताव लाने का निर्देश दिया है, लेकिन अब तक सरकार की ओर से कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला है। इसी के विरोध में 16 मार्च 2026 को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक हजारीबाग के पुराने समाहरणालय के पास हड़ताली चौक पर एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया जाएगा। मंच का दावा है कि इस धरने में जिले भर से हजारों लोग शामिल होंगे। मंच के नेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर 19 मार्च के बाद भी केंद्र सरकार इस कानून को वापस नहीं लेती, तो हजारीबाग का सवर्ण समाज बड़ा और उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा। इस मौके पर मुख्य रूप से मुकेश कुमार (मुख्य संयोजक), दीपक नाथ सहाय (संरक्षक), विश्वनाथ शर्मा, अवधेश सिंह, बप्पी करण, दीपक सिंह, सुबोध ओझा, सुनील पांडे, सुनील सिंह राठौर, अजय शर्मा, प्रवक्ता आनंद शाही, प्रियम्बदा सहाय, श्वेता सिन्हा और बिजुल देवी सहित कई लोग उपस्थित थे।

2 hrs ago
user_Kashif Adib
Kashif Adib
Local News Reporter हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
2 hrs ago

UGC रेग्यूलेशन 2026 पर हजारीबाग में बढ़ा विरोध सवर्ण एकता मंच का ऐलान — 16 मार्च को हड़ताली चौक पर होगा शांतिपूर्ण धरना, कानून वापस लेने की मांग हजारीबाग | यूजीसी रेग्यूलेशन 2026 के विरोध में हजारीबाग में सवर्ण एकता मंच ने आंदोलन करने का फैसला लिया है। मंच के पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता कर बताया कि इस कानून को वापस लेने की मांग पहले ही हजारीबाग के सांसद और जिला उपायुक्त के माध्यम से केंद्र सरकार तक पहुंचाई जा चुकी है। मंच के नेताओं का कहना है कि यह कानून सवर्ण समाज के छात्रों के हितों के खिलाफ है। उनका आरोप है कि इस नियम में ऐसे कई प्रावधान हैं, जो सवर्ण समाज के बच्चों के भविष्य को प्रभावित कर सकते हैं। इसी वजह से देश के कई हिस्सों में इस कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। प्रेस वार्ता में बताया गया कि सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को 19 मार्च 2026 तक इस कानून में संशोधन कर नया प्रस्ताव लाने का निर्देश दिया है, लेकिन अब तक सरकार की ओर से कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला है। इसी के विरोध में 16 मार्च 2026 को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक हजारीबाग के पुराने समाहरणालय के पास हड़ताली चौक पर एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया जाएगा। मंच का दावा है कि इस धरने में जिले भर से हजारों लोग शामिल होंगे। मंच के नेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर 19 मार्च के बाद भी केंद्र सरकार इस कानून को वापस नहीं लेती, तो हजारीबाग का सवर्ण समाज बड़ा और उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा। इस मौके पर मुख्य रूप से मुकेश कुमार (मुख्य संयोजक), दीपक नाथ सहाय (संरक्षक), विश्वनाथ शर्मा, अवधेश सिंह, बप्पी करण, दीपक सिंह, सुबोध ओझा, सुनील पांडे, सुनील सिंह राठौर, अजय शर्मा, प्रवक्ता आनंद शाही, प्रियम्बदा सहाय, श्वेता सिन्हा और बिजुल देवी सहित कई लोग उपस्थित थे।

More news from झारखंड and nearby areas
  • हजारीबाग (कार्मल स्कूल चौक)।स्थित,फ्लोरिस्ट रेस्ट हाउस में ,बंगाली समाज के भाजपा सदस्यों का सम्मेलन भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। सम्मेलन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता भारती घोष उपस्थित हुई ।कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कार्य समिति सदस्य हरिश श्रीवास्तव एवं धन्यवाद ज्ञापन काजल मुखर्जी के द्वारा किया गया ।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों को पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र भेंट कर की गई ।जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह जी द्वारा विषय प्रवेश करते हुए सम्मेलन में जिन बिंदुओं पर चर्चा की जानी थी, उन पर विस्तार से प्रकाश डालने का काम किया गया। सम्मेलन में उपस्थित बंगाली समाज के सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा समाज के उत्थान हेतु अपना-अपना सुझाव दिए । अपने संबोधन में मुख्य अतिथि भारती घोष द्वारा कहा गया कि, एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत ही भारत देश में बंगाली समाज का समुचित विकास ,देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में ही हो सकता है। बंगाली समाज का एकत्र होकर भाजपा के पक्ष में अपने समाज का समर्थन देना होगा ।पश्चिम बंगाल में एक नारी का संवैधानिक पद पर रहते हुए नारी का सम्मान नहीं हो पा रहा है। देश के सर्वोच्च पद पर आसीन जनजाति समाज से आने वाली भारत की प्रथम महिला का अपमान किया जाता है और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चुप बैठे हैं ।पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी संकुचित विचार रखते हुए छोटे मन का परिचय दे रही है ।। देश में डीजल पेट्रोल एवं गैस की कमी पर श्रीमती घोष द्वारा कहा गया कि विपक्षी दलों द्वारा मनगढ़ंत लगाया गया आरोप है।कहीं भी किसी पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी या स्टॉक स्थान पर जाकर देखा जाए कोई कमी नहीं है। एस आई आर इससे पहले भी पंडित नेहरू जी एवं इंदिरा गांधी के समय में भी हो चुका है। तब किसी ने विरोध नहीं किया आज पश्चिम बंगाल के साथ-साथ बिहार ,असम का डेमोग्राफी, डेमोक्रेसी एवं डेस्टिनी बदल रही है। और इसका सुधार तभी हो सकता है जब इन राज्यों में डबल इंजन की सरकार होगी ।कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुकलयान मोईतरा, आशीष चटर्जी, देवाशीष सिंहा ,तापस राय ,दीपक घोष, वर्षा दे, सरिता मोईतरा, गांगुली मलिक सुनील मेहता, जय नारायण प्रसाद, रेणुका साहू, रामजी कुशवाहा आदि सैकड़ो व्यक्ति उपस्थित थे। उक्त आशय की जानकारी भाजपा जिला मंत्री सह जिला मीडिया प्रभारी जय नारायण प्रसाद द्वारा दी गई।
    1
    हजारीबाग (कार्मल स्कूल चौक)।स्थित,फ्लोरिस्ट रेस्ट हाउस में ,बंगाली समाज के भाजपा सदस्यों का सम्मेलन भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। सम्मेलन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता भारती घोष उपस्थित हुई ।कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कार्य समिति सदस्य हरिश श्रीवास्तव एवं धन्यवाद ज्ञापन काजल मुखर्जी के द्वारा किया गया ।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों को पुष्प गुच्छ  एवं अंग वस्त्र भेंट कर की गई ।जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह जी द्वारा विषय प्रवेश करते हुए सम्मेलन में जिन बिंदुओं पर चर्चा की जानी थी, उन पर विस्तार से प्रकाश डालने का काम किया गया। सम्मेलन में उपस्थित बंगाली समाज के सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा समाज के उत्थान हेतु अपना-अपना सुझाव दिए ।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि भारती घोष द्वारा कहा गया कि, एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत ही भारत देश में बंगाली समाज का समुचित विकास ,देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में ही हो सकता है। बंगाली समाज का एकत्र होकर भाजपा के पक्ष में अपने समाज का समर्थन देना होगा ।पश्चिम बंगाल में एक नारी का संवैधानिक पद पर रहते हुए नारी का सम्मान नहीं हो पा रहा है। देश के सर्वोच्च पद पर आसीन जनजाति समाज से आने वाली भारत की प्रथम महिला का अपमान किया जाता है और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चुप बैठे हैं ।पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी संकुचित विचार रखते हुए छोटे मन का परिचय दे रही है ।। देश में डीजल पेट्रोल एवं गैस की कमी पर श्रीमती घोष द्वारा कहा गया कि विपक्षी दलों द्वारा मनगढ़ंत लगाया गया आरोप है।कहीं भी किसी पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी या स्टॉक स्थान पर जाकर देखा जाए कोई कमी नहीं है। एस आई आर इससे पहले भी पंडित नेहरू जी एवं इंदिरा गांधी के समय में भी हो चुका है। तब किसी ने विरोध नहीं किया आज पश्चिम बंगाल के साथ-साथ  बिहार ,असम का डेमोग्राफी, डेमोक्रेसी एवं डेस्टिनी बदल रही है। और इसका सुधार तभी हो सकता है जब इन राज्यों में डबल इंजन की सरकार होगी ।कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुकलयान मोईतरा, आशीष चटर्जी, देवाशीष सिंहा ,तापस राय ,दीपक घोष, वर्षा दे, सरिता मोईतरा, गांगुली मलिक सुनील मेहता, जय नारायण प्रसाद, रेणुका साहू, रामजी कुशवाहा आदि सैकड़ो व्यक्ति उपस्थित थे। उक्त आशय की जानकारी भाजपा जिला मंत्री सह जिला मीडिया प्रभारी जय नारायण प्रसाद द्वारा दी गई।
    user_Ravi Sharma Ptrakar Hzb
    Ravi Sharma Ptrakar Hzb
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    1 hr ago
  • *इंद्रपुरी चौक से अतिया तक फ्लाइओवर की मांग, जाम से मिलेगी राहत – विधायक प्रदीप प्रसाद* हजारीबाग के विधायक प्रदीप प्रसाद ने शहर की बढ़ती यातायात समस्या को देखते हुए इंद्रपुरी चौक से अतिया तक फ्लाइओवर निर्माण की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि यह मार्ग शहर के सबसे व्यस्त रास्तों में से एक है, जहां बढ़ते ट्रैफिक के कारण अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। विधायक ने कहा कि फ्लाइओवर बनने से जाम की समस्या से राहत मिलेगी और आवागमन अधिक सुगम व सुरक्षित होगा। उन्होंने राज्य सरकार से जनहित में इस परियोजना पर शीघ्र पहल करने की मांग की है, ताकि हजारीबाग की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके।
    2
    *इंद्रपुरी चौक से अतिया तक फ्लाइओवर की मांग, जाम से मिलेगी राहत – विधायक प्रदीप प्रसाद*
हजारीबाग के विधायक प्रदीप प्रसाद ने शहर की बढ़ती यातायात समस्या को देखते हुए इंद्रपुरी चौक से अतिया तक फ्लाइओवर निर्माण की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि यह मार्ग शहर के सबसे व्यस्त रास्तों में से एक है, जहां बढ़ते ट्रैफिक के कारण अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है।
विधायक ने कहा कि फ्लाइओवर बनने से जाम की समस्या से राहत मिलेगी और आवागमन अधिक सुगम व सुरक्षित होगा। उन्होंने राज्य सरकार से जनहित में इस परियोजना पर शीघ्र पहल करने की मांग की है, ताकि हजारीबाग की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके।
    user_Public News JH
    Public News JH
    Local News Reporter Chisti Nagar, Hazaribagh•
    1 hr ago
  • हजारीबाग | यूजीसी रेग्यूलेशन 2026 के विरोध में हजारीबाग में सवर्ण एकता मंच ने आंदोलन करने का फैसला लिया है। मंच के पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता कर बताया कि इस कानून को वापस लेने की मांग पहले ही हजारीबाग के सांसद और जिला उपायुक्त के माध्यम से केंद्र सरकार तक पहुंचाई जा चुकी है। मंच के नेताओं का कहना है कि यह कानून सवर्ण समाज के छात्रों के हितों के खिलाफ है। उनका आरोप है कि इस नियम में ऐसे कई प्रावधान हैं, जो सवर्ण समाज के बच्चों के भविष्य को प्रभावित कर सकते हैं। इसी वजह से देश के कई हिस्सों में इस कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। प्रेस वार्ता में बताया गया कि सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को 19 मार्च 2026 तक इस कानून में संशोधन कर नया प्रस्ताव लाने का निर्देश दिया है, लेकिन अब तक सरकार की ओर से कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला है। इसी के विरोध में 16 मार्च 2026 को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक हजारीबाग के पुराने समाहरणालय के पास हड़ताली चौक पर एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया जाएगा। मंच का दावा है कि इस धरने में जिले भर से हजारों लोग शामिल होंगे। मंच के नेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर 19 मार्च के बाद भी केंद्र सरकार इस कानून को वापस नहीं लेती, तो हजारीबाग का सवर्ण समाज बड़ा और उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा। इस मौके पर मुख्य रूप से मुकेश कुमार (मुख्य संयोजक), दीपक नाथ सहाय (संरक्षक), विश्वनाथ शर्मा, अवधेश सिंह, बप्पी करण, दीपक सिंह, सुबोध ओझा, सुनील पांडे, सुनील सिंह राठौर, अजय शर्मा, प्रवक्ता आनंद शाही, प्रियम्बदा सहाय, श्वेता सिन्हा और बिजुल देवी सहित कई लोग उपस्थित थे।
    1
    हजारीबाग | यूजीसी रेग्यूलेशन 2026 के विरोध में हजारीबाग में सवर्ण एकता मंच ने आंदोलन करने का फैसला लिया है। मंच के पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता कर बताया कि इस कानून को वापस लेने की मांग पहले ही हजारीबाग के सांसद और जिला उपायुक्त के माध्यम से केंद्र सरकार तक पहुंचाई जा चुकी है।
मंच के नेताओं का कहना है कि यह कानून सवर्ण समाज के छात्रों के हितों के खिलाफ है। उनका आरोप है कि इस नियम में ऐसे कई प्रावधान हैं, जो सवर्ण समाज के बच्चों के भविष्य को प्रभावित कर सकते हैं। इसी वजह से देश के कई हिस्सों में इस कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।
प्रेस वार्ता में बताया गया कि सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को 19 मार्च 2026 तक इस कानून में संशोधन कर नया प्रस्ताव लाने का निर्देश दिया है, लेकिन अब तक सरकार की ओर से कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला है।
इसी के विरोध में 16 मार्च 2026 को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक हजारीबाग के पुराने समाहरणालय के पास हड़ताली चौक पर एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया जाएगा। मंच का दावा है कि इस धरने में जिले भर से हजारों लोग शामिल होंगे।
मंच के नेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर 19 मार्च के बाद भी केंद्र सरकार इस कानून को वापस नहीं लेती, तो हजारीबाग का सवर्ण समाज बड़ा और उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा।
इस मौके पर मुख्य रूप से मुकेश कुमार (मुख्य संयोजक), दीपक नाथ सहाय (संरक्षक), विश्वनाथ शर्मा, अवधेश सिंह, बप्पी करण, दीपक सिंह, सुबोध ओझा, सुनील पांडे, सुनील सिंह राठौर, अजय शर्मा, प्रवक्ता आनंद शाही, प्रियम्बदा सहाय, श्वेता सिन्हा और बिजुल देवी सहित कई लोग उपस्थित थे।
    user_Kashif Adib
    Kashif Adib
    Local News Reporter हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    2 hrs ago
  • विधानसभा में गूंजा रसोइयों और सेविकाओं के अधिकारों का मुद्दा
    1
    विधानसभा में गूंजा रसोइयों और सेविकाओं के अधिकारों का मुद्दा
    user_Boltajharkhand
    Boltajharkhand
    Press Hazaribag, Hazaribagh•
    3 hrs ago
  • DJ बजेगा, कोई रोक नहीं सकता, मंत्री इरफान अंसारी के बयान के बाद बीजेपी विधायकों ने दी चुनौती !
    1
    DJ बजेगा, कोई रोक नहीं सकता, मंत्री इरफान अंसारी के बयान के बाद बीजेपी विधायकों ने दी चुनौती !
    user_News Xpose ( Jishan Raj)
    News Xpose ( Jishan Raj)
    Press Azad Mahalla, Hazaribagh•
    10 hrs ago
  • हजारीबाग की ख्याति प्राप्त रामनवमी में डीजे के बन पर हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने रांची विधानसभा के बाहर किया प्रदर्शन हजारीबाग की इंटरनेशनल रामनवमी को राजकीय महोत्सव का दर्जा दिए जाने की मांग भी उठाई हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा हज़ारीबाग मे राम नवमी के पावन अवसर पर हजारीबाग में DJ अवश्य बजेगा प्रशासन अनुमति दे या न दे। हिंदुओं की आस्था और उनके पवित्र पर्वों के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। DJ भी बजेगा और पूरे उत्साह, श्रद्धा व धूमधाम के साथ रामनवमी की भव्य यात्रा भी निकलेगी हजारीबाग की रामनवमी को इंटरनेशनल बताते हुए राजकीय महोत्सव का दर्जा दिए जाने की मांग भी झारखण्ड सरकार के सामने उठाई
    2
    हजारीबाग की ख्याति प्राप्त रामनवमी में डीजे के बन पर हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने रांची विधानसभा के बाहर किया प्रदर्शन
हजारीबाग की इंटरनेशनल रामनवमी को राजकीय महोत्सव का दर्जा दिए जाने की मांग भी उठाई
हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा हज़ारीबाग मे राम नवमी के पावन अवसर पर हजारीबाग में DJ अवश्य बजेगा  प्रशासन अनुमति दे या न दे।
हिंदुओं की आस्था और उनके पवित्र पर्वों के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
DJ भी बजेगा और पूरे उत्साह, श्रद्धा व धूमधाम के साथ रामनवमी की भव्य यात्रा भी निकलेगी 
हजारीबाग की रामनवमी को इंटरनेशनल बताते हुए राजकीय महोत्सव का दर्जा दिए जाने की मांग भी झारखण्ड सरकार के सामने उठाई
    user_Hazaribag Today🇮🇳
    Hazaribag Today🇮🇳
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    12 hrs ago
  • हजारीबाग जिला अंतर्गत मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हुटपा में NH-522 सड़क किनारे सुबह-सुबह दो वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दोनों वाहनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजने की प्रक्रिया शुरू की। दुर्घटना के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।
    1
    हजारीबाग जिला अंतर्गत मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हुटपा में NH-522 सड़क किनारे सुबह-सुबह दो वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दोनों वाहनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजने की प्रक्रिया शुरू की। दुर्घटना के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।
    user_खबर आप तक
    खबर आप तक
    Local News Reporter Hazaribag, Hazaribagh•
    15 hrs ago
  • *विधानसभा में गूंजा रसोइयों और सेविकाओं के अधिकारों का मुद्दा* हजारीबाग के *विधायक प्रदीप प्रसाद* ने झारखंड विधानसभा में सरकारी विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों और सेविकाओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने सरकार से इन कर्मियों के मानदेय में वृद्धि, नियमित वेतन व्यवस्था, पेंशन, पीएफ और सामाजिक सुरक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। विधायक ने कहा कि रसोइये और सेविकाएं वर्षों से विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन योजना को सफलतापूर्वक संचालित कर बच्चों के पोषण और शिक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं, इसलिए उन्हें सम्मानजनक वेतन और स्थायित्व मिलना चाहिए। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि रसोइयों और सेविकाओं के हित में जल्द सकारात्मक निर्णय लिया जाए।
    2
    *विधानसभा में गूंजा रसोइयों और सेविकाओं के अधिकारों का मुद्दा*
हजारीबाग के *विधायक प्रदीप प्रसाद* ने झारखंड विधानसभा में सरकारी विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों और सेविकाओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने सरकार से इन कर्मियों के मानदेय में वृद्धि, नियमित वेतन व्यवस्था, पेंशन, पीएफ और सामाजिक सुरक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।
विधायक ने कहा कि रसोइये और सेविकाएं वर्षों से विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन योजना को सफलतापूर्वक संचालित कर बच्चों के पोषण और शिक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं, इसलिए उन्हें सम्मानजनक वेतन और स्थायित्व मिलना चाहिए।
उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि रसोइयों और सेविकाओं के हित में जल्द सकारात्मक निर्णय लिया जाए।
    user_Public News JH
    Public News JH
    Local News Reporter Chisti Nagar, Hazaribagh•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.