Shuru
Apke Nagar Ki App…
शाहजहांपुर के जलालाबाद क्षेत्र में दबंग का कोहराम नहीं मानने दे रहे शांति से त्योहार
MAHARAJ SINGH
शाहजहांपुर के जलालाबाद क्षेत्र में दबंग का कोहराम नहीं मानने दे रहे शांति से त्योहार
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Mohd Nafees1
- गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल: भटपुरा रसूलपुर में अनोखा होली मिलन, 👉मुस्लिम भाई देते हैं सबसे पहले होली की मुबारकबाद शाहजहांपुर। जहां बड़े शहरों में होली जैसे त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन को हफ्तों पहले से तैयारी करनी पड़ती है, वहीं शाहजहांपुर जनपद का एक ऐसा गांव भी है जहां होली का पर्व बिना किसी पुलिस व्यवस्था के बेहद सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया जाता है। हम बात कर रहे हैं जनपद के मॉडल ग्राम पंचायत भटपुरा रसूलपुर की, जहां करीब 65 प्रतिशत मुस्लिम आबादी होने के बावजूद होली का त्योहार आपसी भाईचारे और प्रेम के साथ बेहद खूबसूरती से मनाया जाता है। ग्राम प्रधान अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि गांव के बीचों-बीच स्थित होली स्थल पर पूरे गांव के लोग दोपहर 12 बजे एक साथ “आखत” डालते हैं। इसके बाद शाम करीब 5 बजे सभी हिंदू समुदाय के लोग जामा मस्जिद की चौपाल पर एकत्रित होते हैं, जहां पहले से ही मुस्लिम समुदाय के लोग होली मिलने के लिए इंतजार करते हुए खड़े मिलते हैं। इस दौरान सबसे पहले मुस्लिम भाई हिंदू भाइयों को गले लगाकर होली की मुबारकबाद देते हैं और सभी के लिए खाने-पीने की बेहतरीन व्यवस्था भी करते हैं। गांव के शब्बू अली व लड्डन अली ने बताया कि यह परंपरा सदियों से चली आ रही है। हमारे पूर्वज भी इसी तरह मिलजुल कर त्योहार मनाते रहे हैं और अब हमारी जिम्मेदारी है कि हम इस परंपरा को आगे भी कायम रखें। ग्राम प्रधान अनिल गुप्ता ने कहा कि कोई भी पर्व अगर सभी मिलकर मनाएं तो उसका आनंद दोगुना हो जाता है। यदि हम दूसरों के प्रति अच्छा व्यवहार करेंगे तो सामने से भी वही प्यार और सम्मान मिलता है। उन्होंने कहा कि गांव की यह परंपरा पूरे जनपद के लिए आपसी भाईचारे और सौहार्द की मिसाल है। कार्यक्रम में मुनाजिर अली, नसीरुद्दीन, तौहीद खां, डॉ. असलम, आरिफ अली, सुहेब अली, बब्बन अली, मनोज गुप्ता, विवेक गुप्ता, नीरज गुप्ता, गोविंद गुप्ता, मनीष गुप्ता, श्रीकांत दीक्षित, रामपाल, सोनू गुप्ता, निकुंज गुप्ता, सूरज, यशपाल सिंह, राहुल सिंह, सोमेंद्र सिंह, जयदेव मिश्रा, महेंद्र मिश्रा, अखिलेश मिश्रा, विमल, मातादीन द्विवेदी, शिवशंकर, तुफैल अली, बाबू अली सहित सैकड़ों ग्रामवासी मौजूद रहे।1
- शाहजहांपुर के जलालाबाद क्षेत्र में दबंग का कोहराम नहीं मानने दे रहे शांति से त्योहार1
- उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में होली के मौके पर पुरानी रंजिश खूनी संघर्ष में बदल गई। गांव के कोटेदार पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।1
- शाहजहांपुर में दबंगों ने आधी रात को सड़क पर जमकर हंगामा किया और एक परिवार पर हमला कर दिया। इस दौरान कई राउंड फायरिंग भी की गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित परिवार के सदस्यों ने घर में छिपकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि किसी को गोली नहीं लगी1
- *रिजर्व पुलिस लाइन शाहजहाँपुर में होली मिलन समारोह आयोजित, अधिकारियों व कर्मचारियों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर दी शुभकामनाएँ ।* जनपद शाहजहाँपुर में होली पर्व को सकुशल एवं शान्तिपूर्ण रूप से सम्पन्न कराने के उपरांत आज दिनांक 05.03.2026 को रिजर्व पुलिस लाइन, शाहजहाँपुर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीमान जिलाधिकारी महोदय शाहजहाँपुर एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद शाहजहाँपुर की उपस्थिति में जनपद के पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों तथा कर्मचारियों के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मिलन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। होली मिलन समारोह के दौरान सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एक-दूसरे को रंग व गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं तथा आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों द्वारा जनपद में होली पर्व को शान्तिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने में पुलिस बल द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों की प्रशंसा की गई तथा सभी को भविष्य में भी इसी प्रकार कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। *कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस परिवार के मध्य आपसी समन्वय, सौहार्द एवं उत्साह को बढ़ावा देना रहा, जिससे पुलिस बल जनपद में कानून-व्यवस्था को प्रभावी रूप से बनाए रखने हेतु सदैव तत्पर रह सके।*4
- Post by Asha Rani1
- Post by MAHARAJ SINGH1