logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पुलिस अधीक्षक अमेठी में पुलिस कार्यालय में की जनसुनवाई दिया समस्याओं के समाधान का आश्वासन अमेठी: पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कार्यालय में की जनसुनवाई गौरीगंज, अमेठी। दिनांक 15 सितंबर 2026 को पुलिस कार्यालय गौरीगंज में पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री सरवणन टी. द्वारा जनसुनवाई की गई। इस दौरान पुलिस कार्यालय पहुंचे पुलिस अधीक्षक अमेठी फरियादियों की शिकायतों एवं समस्याओं को पुलिस अधीक्षक द्वारा गंभीरता से सुना गया। संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा फरियादियों की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

1 day ago
user_Dinesh kumar Gupta
Dinesh kumar Gupta
Aged Care अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
1 day ago
27df8ded-dfcc-4252-9717-6e0f200416c7

पुलिस अधीक्षक अमेठी में पुलिस कार्यालय में की जनसुनवाई दिया समस्याओं के समाधान का आश्वासन अमेठी: पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कार्यालय में की जनसुनवाई गौरीगंज, अमेठी। दिनांक 15 सितंबर 2026 को पुलिस कार्यालय गौरीगंज में पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री सरवणन टी. द्वारा जनसुनवाई की गई। इस दौरान पुलिस कार्यालय पहुंचे पुलिस अधीक्षक अमेठी फरियादियों की शिकायतों एवं समस्याओं को पुलिस अधीक्षक द्वारा गंभीरता से सुना गया। संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा फरियादियों की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • दो घरों के ताले तोड़कर लाखों के आभूषण चोरी, जांच में जुटी पुलिस संग्रामपुर। थाना क्षेत्र के पूरे जवाहिर सिंह मजरे संग्रामपुर गांव में मंगलवार रात अज्ञात चोरों ने दो घरों के ताले तोड़कर लाखों रुपये के आभूषण पार कर दिए। राधेश्याम सिंह और ज्ञानेंद्र सिंह उर्फ चंदन सिंह के घरों से करीब 15 से 20 लाख रुपये के आभूषण चोरी होने की तहरीर पुलिस को दी गई है। सुबह चंदन सिंह के बड़े भाई का बेटा कार्तिक सिंह शौचालय जा रहा था, तभी उसकी नजर घर में बिखरे सामान पर पड़ी। उसने परिजनों, ग्राम प्रधान व चचेरे भाई इन्द्रभान सिंह रिंकू को सूचना दी। इसके बाद डायल 112 पर सूचना दी गई। पीआरवी टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। सूचना पर हल्का दरोगा विनोद तिवारी भी पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। तहरीर के मुताबिक चोरों ने पहले राधेश्याम सिंह के घर का ताला तोड़ा। वहां से उन्हें एक सब्बल मिला, जिसे कपड़े में पकड़कर चंदन सिंह के घर ले गए और ताला तोड़कर चोरी की। चोर अंगूठी, पायल, बिछुआ समेत अन्य आभूषण ले गए। घटना के समय दोनों घरों में कोई सदस्य मौजूद नहीं था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    4
    दो घरों के ताले तोड़कर लाखों के आभूषण चोरी, जांच में जुटी पुलिस

संग्रामपुर। थाना क्षेत्र के पूरे जवाहिर सिंह मजरे संग्रामपुर गांव में मंगलवार रात अज्ञात चोरों ने दो घरों के ताले तोड़कर लाखों रुपये के आभूषण पार कर दिए। राधेश्याम सिंह और ज्ञानेंद्र सिंह उर्फ चंदन सिंह के घरों से करीब 15 से 20 लाख रुपये के आभूषण चोरी होने की तहरीर पुलिस को दी गई है।
सुबह चंदन सिंह के बड़े भाई का बेटा कार्तिक सिंह शौचालय जा रहा था, तभी उसकी नजर घर में बिखरे सामान पर पड़ी। उसने परिजनों, ग्राम प्रधान व चचेरे भाई इन्द्रभान सिंह रिंकू को सूचना दी। इसके बाद डायल 112 पर सूचना दी गई। पीआरवी टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। सूचना पर हल्का दरोगा विनोद तिवारी भी पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।
तहरीर के मुताबिक चोरों ने पहले राधेश्याम सिंह के घर का ताला तोड़ा। वहां से उन्हें एक सब्बल मिला, जिसे कपड़े में पकड़कर चंदन सिंह के घर ले गए और ताला तोड़कर चोरी की। चोर अंगूठी, पायल, बिछुआ समेत अन्य आभूषण ले गए। घटना के समय दोनों घरों में कोई सदस्य मौजूद नहीं था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    user_Komal Gupta
    Komal Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • अमेठी तहसील में विराजे गणपति बप्पा, आरती-पूजन से भक्तिमय हुआ माहौल अमेठी तहसील में गणेश प्रतिमा की हुई स्थापना अमेठी में गणेश चतुर्थी के अवसर पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर गणेशोत्सव की शुरुआत की गई। 14 सितंबर 2026 को गणेश चतुर्थी के दिन प्रातःकाल से दिनभर प्रतिमा स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त रहा। इसी क्रम में अमेठी तहसील परिसर में भी विधि-विधान से भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। बुधवार सुबह श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर आरती की। इस दौरान गणपति बप्पा के जयकारों से तहसील परिसर भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। गणेशोत्सव 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी तक चलेगा। उत्सव के दौरान प्रतिदिन सुबह और शाम भगवान गणेश की पूजा-अर्चना और आरती की जाएगी। गणेश चतुर्थी को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने गणेश प्रतिमा स्थापित कर धार्मिक आयोजन शुरू किए हैं। अनंत चतुर्दशी के दिन विधि-विधान से पूजा के बाद प्रतिमा विसर्जन किया जाएगा।
    1
    अमेठी तहसील में विराजे गणपति बप्पा, आरती-पूजन से भक्तिमय हुआ माहौल
अमेठी तहसील में गणेश प्रतिमा की हुई स्थापना
अमेठी में गणेश चतुर्थी के अवसर पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर गणेशोत्सव की शुरुआत की गई। 14 सितंबर 2026 को गणेश चतुर्थी के दिन प्रातःकाल से दिनभर प्रतिमा स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त रहा। इसी क्रम में अमेठी तहसील परिसर में भी विधि-विधान से भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। बुधवार सुबह श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर आरती की। इस दौरान गणपति बप्पा के जयकारों से तहसील परिसर भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। गणेशोत्सव 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी तक चलेगा। उत्सव के दौरान प्रतिदिन सुबह और शाम भगवान गणेश की पूजा-अर्चना और आरती की जाएगी। गणेश चतुर्थी को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने गणेश प्रतिमा स्थापित कर धार्मिक आयोजन शुरू किए हैं। अनंत चतुर्दशी के दिन विधि-विधान से पूजा के बाद प्रतिमा विसर्जन किया जाएगा।
    user_A K Mishra
    A K Mishra
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • जमीनी विवाद में मारपीट, युवक घायल, ट्रामा सेंटर में चल रहा इलाज, निर्माण कार्य को लेकर विवाद का आरोप, जमीनी विवाद में मारपीट, युवक घायल, ट्रामा सेंटर में चल रहा इलाज, निर्माण कार्य को लेकर विवाद का आरोप, जगदीशपुर(अमेठी)। जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के सिधयांवा गांव में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। विवादित जमीन पर निर्माण कार्य को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। घटना में एक युवक घायल हो गया, जिसका ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है और मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद विवादित जमीन पर निर्माण कार्य कराया जा रहा था। परिजनों का कहना है कि निर्माण कार्य रोकने के लिए पहुंचने पर उनके साथ मारपीट की गई, जिसमें युवक घायल हुआ। पीड़ित परिवार ने पुलिस पर दूसरे पक्ष से मिलीभगत कर निर्माण कार्य कराने का आरोप लगाया है। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। मामले में पुलिस की ओर से अब तक की गई कार्रवाई स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति सामने आएगी।
    4
    जमीनी विवाद में मारपीट, युवक घायल,

ट्रामा सेंटर में चल रहा इलाज, निर्माण कार्य को लेकर विवाद का आरोप,
जमीनी विवाद में मारपीट, युवक घायल,
ट्रामा सेंटर में चल रहा इलाज, निर्माण कार्य को लेकर विवाद का आरोप,
जगदीशपुर(अमेठी)।
जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के सिधयांवा गांव में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। विवादित जमीन पर निर्माण कार्य को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। घटना में एक युवक घायल हो गया, जिसका ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है और मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद विवादित जमीन पर निर्माण कार्य कराया जा रहा था। परिजनों का कहना है कि निर्माण कार्य रोकने के लिए पहुंचने पर उनके साथ मारपीट की गई, जिसमें युवक घायल हुआ।
पीड़ित परिवार ने पुलिस पर दूसरे पक्ष से मिलीभगत कर निर्माण कार्य कराने का आरोप लगाया है। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। मामले में पुलिस की ओर से अब तक की गई कार्रवाई स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति सामने आएगी।
    user_रामकृष्ण मिश्र
    रामकृष्ण मिश्र
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • डॉ. रत्नप्पा भरमप्पा कुम्हार की जयंती पर प्रतिभा एवं वरिष्ठ जन सम्मान समारोह अमेठी। डॉ. रत्नप्पा भरमप्पा कुम्हार जी की जयंती के अवसर पर प्रजापति समाज प्रतिभा एवं वरिष्ठ जन सम्मान समारोह का आयोजन कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अमेठी विधायक महाराजी प्रजापति रहीं। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अरुण प्रजापति सहित समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। समारोह में समाज की प्रतिभाओं और वरिष्ठजनों को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने डॉ. रत्नप्पा भरमप्पा कुम्हार के जीवन एवं समाज के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए उनके विचारों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि समाज की तरक्की के लिए शिक्षा, एकता और जागरूकता जरूरी है। कार्यक्रम के आयोजक समाजसेवी अनुराग प्रजापति ने कहा कि डॉ. रत्नप्पा भरमप्पा कुम्हार का जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी जयंती पर प्रतिभाओं और वरिष्ठजनों का सम्मान करने का उद्देश्य समाज के युवाओं को प्रोत्साहित करना और वरिष्ठजनों के अनुभव एवं योगदान को सम्मान देना है। उन्होंने कहा कि समाज की प्रतिभाओं को उचित मंच और प्रोत्साहन मिलने से वे आगे बढ़कर समाज और देश का नाम रोशन कर सकती हैं। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अरुण प्रजापति ने कहा कि समाज के विकास के लिए सभी लोगों को एकजुट होकर कार्य करने की जरूरत है। प्रतिभाओं को सम्मान मिलने से युवाओं का उत्साह बढ़ता है और वे अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए और बेहतर प्रयास करते हैं। वरिष्ठजनों का अनुभव समाज की नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शन का काम करता है। मुख्य अतिथि विधायक महाराजी प्रजापति ने सम्मानित प्रतिभाओं और वरिष्ठजनों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने युवाओं से शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारियों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रजापति समाज के लोग शामिल हुए। आयोजकों ने सभी अतिथियों और समाज के लोगों का आभार जताया।
    2
    डॉ. रत्नप्पा भरमप्पा कुम्हार की जयंती पर प्रतिभा एवं वरिष्ठ जन सम्मान समारोह
अमेठी। डॉ. रत्नप्पा भरमप्पा कुम्हार जी की जयंती के अवसर पर प्रजापति समाज प्रतिभा एवं वरिष्ठ जन सम्मान समारोह का आयोजन कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अमेठी विधायक महाराजी प्रजापति रहीं। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अरुण प्रजापति सहित समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
समारोह में समाज की प्रतिभाओं और वरिष्ठजनों को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने डॉ. रत्नप्पा भरमप्पा कुम्हार के जीवन एवं समाज के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए उनके विचारों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि समाज की तरक्की के लिए शिक्षा, एकता और जागरूकता जरूरी है।
कार्यक्रम के आयोजक समाजसेवी अनुराग प्रजापति ने कहा कि डॉ. रत्नप्पा भरमप्पा कुम्हार का जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी जयंती पर प्रतिभाओं और वरिष्ठजनों का सम्मान करने का उद्देश्य समाज के युवाओं को प्रोत्साहित करना और वरिष्ठजनों के अनुभव एवं योगदान को सम्मान देना है। उन्होंने कहा कि समाज की प्रतिभाओं को उचित मंच और प्रोत्साहन मिलने से वे आगे बढ़कर समाज और देश का नाम रोशन कर सकती हैं।
जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अरुण प्रजापति ने कहा कि समाज के विकास के लिए सभी लोगों को एकजुट होकर कार्य करने की जरूरत है। प्रतिभाओं को सम्मान मिलने से युवाओं का उत्साह बढ़ता है और वे अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए और बेहतर प्रयास करते हैं। वरिष्ठजनों का अनुभव समाज की नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शन का काम करता है।
मुख्य अतिथि विधायक महाराजी प्रजापति ने सम्मानित प्रतिभाओं और वरिष्ठजनों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने युवाओं से शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारियों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रजापति समाज के लोग शामिल हुए। आयोजकों ने सभी अतिथियों और समाज के लोगों का आभार जताया।
    user_Aditya Mishra
    Aditya Mishra
    पत्रकार अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • हर मंगलवार जामो रोड पर गूंजते हैं हनुमान जी के जयकारे सुंदरकांड, हनुमान चालीसा और प्रसाद वितरण से भक्तिमय होता है माहौल हर मंगलवार जामो रोड पर गूंजते हैं हनुमान जी के जयकारे सुंदरकांड, हनुमान चालीसा और प्रसाद वितरण से भक्तिमय होता है माहौल गौरीगंज (अमेठी)। शहर के जामो रोड स्थित हनुमान मंदिर पर प्रत्येक मंगलवार को भक्ति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिलता है। स्थानीय युवाओं की पहल पर मंदिर परिसर में हर मंगलवार को सुंदरकांड, हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ, पूजा-अर्चना और प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाता है। धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के श्रद्धालु उत्साह के साथ शामिल होते हैं। आयोजन के मुख्य संयोजक बबलू दुबे अपने साथी मित्रों के साथ मिलकर इस सेवा कार्य को निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं। मंगलवार शाम मंदिर परिसर में विधि-विधान से हनुमान जी की पूजा-अर्चना के बाद सामूहिक रूप से सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ किया जाता है। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाता है। आयोजक बबलू दुबे ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य सनातन संस्कृति और धार्मिक परंपराओं को बढ़ावा देने के साथ ही युवाओं को भक्ति एवं सेवा के मार्ग से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि बजरंगबली की कृपा से सभी मित्रों ने हर मंगलवार को नियमित रूप से सुंदरकांड पाठ और प्रसाद वितरण का संकल्प लिया है। इसमें क्षेत्रवासियों का भी लगातार सहयोग मिल रहा है। मंगलवार को मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की मौजूदगी और भजन-कीर्तन से माहौल भक्तिमय हो जाता है। पाठ के दौरान ‘जय श्रीराम’ और ‘जय बजरंगबली’ के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से क्षेत्र में सकारात्मक वातावरण बनने के साथ लोगों के बीच आपसी भाईचारा और सामाजिक एकता भी मजबूत होती है।
    2
    हर मंगलवार जामो रोड पर गूंजते हैं हनुमान जी के जयकारे

सुंदरकांड, हनुमान चालीसा और प्रसाद वितरण से भक्तिमय होता है माहौल
हर मंगलवार जामो रोड पर गूंजते हैं हनुमान जी के जयकारे
सुंदरकांड, हनुमान चालीसा और प्रसाद वितरण से भक्तिमय होता है माहौल
गौरीगंज (अमेठी)। शहर के जामो रोड स्थित हनुमान मंदिर पर प्रत्येक मंगलवार को भक्ति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिलता है। स्थानीय युवाओं की पहल पर मंदिर परिसर में हर मंगलवार को सुंदरकांड, हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ, पूजा-अर्चना और प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाता है। धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के श्रद्धालु उत्साह के साथ शामिल होते हैं।
आयोजन के मुख्य संयोजक बबलू दुबे अपने साथी मित्रों के साथ मिलकर इस सेवा कार्य को निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं। मंगलवार शाम मंदिर परिसर में विधि-विधान से हनुमान जी की पूजा-अर्चना के बाद सामूहिक रूप से सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ किया जाता है। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाता है।
आयोजक बबलू दुबे ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य सनातन संस्कृति और धार्मिक परंपराओं को बढ़ावा देने के साथ ही युवाओं को भक्ति एवं सेवा के मार्ग से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि बजरंगबली की कृपा से सभी मित्रों ने हर मंगलवार को नियमित रूप से सुंदरकांड पाठ और प्रसाद वितरण का संकल्प लिया है। इसमें क्षेत्रवासियों का भी लगातार सहयोग मिल रहा है।
मंगलवार को मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की मौजूदगी और भजन-कीर्तन से माहौल भक्तिमय हो जाता है। पाठ के दौरान ‘जय श्रीराम’ और ‘जय बजरंगबली’ के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से क्षेत्र में सकारात्मक वातावरण बनने के साथ लोगों के बीच आपसी भाईचारा और सामाजिक एकता भी मजबूत होती है।
    user_संदीप तिवारी पत्रकार
    संदीप तिवारी पत्रकार
    Gauriganj, Amethi•
    8 hrs ago
  • अमेठी, गौरीगंज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन अमेठी, गौरीगंज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कई समस्याओं को लेकर एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, आवारा पशुओं, बिजली कटौती,समेत राहुल गांधी पर दर्ज एफ आई आर को वापस लेने के संबंध में एसडीएम दिशा श्रीवास्तव के माध्यम से राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
    1
    अमेठी, गौरीगंज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन 
अमेठी, गौरीगंज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कई समस्याओं को लेकर एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, आवारा पशुओं, बिजली कटौती,समेत राहुल गांधी पर दर्ज एफ आई आर को वापस लेने के संबंध में एसडीएम दिशा श्रीवास्तव के माध्यम से राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
    user_Saheb Ali
    Saheb Ali
    Lawyer गौरीगंज, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • ट्रेन से कटकर 30 से ज्यादा बकारियों की हुई मौत। बाल बाल बची महिलाए प्रतापगढ़। रेलवे ट्रैक पर बड़ा हादसा, ट्रेन से कटकर 30 से ज्यादा बकरियों की मौत, महिलाएं बाल-बाल बचीं प्रतापगढ़ के हथिगवां क्षेत्र (कुंडा के पास) स्थित 'कृष्णा राम का पुरवा' रेलवे फाटक के पास एक बड़ा हादसा हो गया। लखनऊ-प्रयागराज रेलखंड पर बकरियों का झुंड ट्रैक पार कर रहा था, तभी अचानक तेज रफ्तार इंटरसिटी एक्सप्रेस आ गई। ट्रेन की चपेट में आने से करीब 30 से 35 बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई। बकरियां चरा रही महिलाएं ट्रेन को आता देख समय रहते ट्रैक से हट गईं, जिससे उनकी जान बाल-बाल बच गई। हादसे के बाद आरपीएफ (RPF) टीम ने मौके पर पहुँचकर ट्रैक साफ कराया।
    1
    ट्रेन से कटकर 30 से ज्यादा बकारियों की हुई मौत। बाल बाल बची महिलाए 
प्रतापगढ़।
रेलवे ट्रैक पर बड़ा हादसा, ट्रेन से कटकर 30 से ज्यादा बकरियों की मौत, महिलाएं बाल-बाल बचीं
प्रतापगढ़ के हथिगवां क्षेत्र (कुंडा के पास) स्थित 'कृष्णा राम का पुरवा' रेलवे फाटक के पास एक बड़ा हादसा हो गया।
लखनऊ-प्रयागराज रेलखंड पर बकरियों का झुंड ट्रैक पार कर रहा था, तभी अचानक तेज रफ्तार इंटरसिटी एक्सप्रेस आ गई। ट्रेन की चपेट में आने से करीब 30 से 35 बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई। बकरियां चरा रही महिलाएं ट्रेन को आता देख समय रहते ट्रैक से हट गईं, जिससे उनकी जान बाल-बाल बच गई। हादसे के बाद आरपीएफ (RPF) टीम ने मौके पर पहुँचकर ट्रैक साफ कराया।
    user_रमेश श्रीवास्तव
    रमेश श्रीवास्तव
    Software Developer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बुजुर्ग महिला से 5 बिस्वा के नाम पर 24 बिस्वा जमीन लिखवाने का आरोप, पीड़िता ने अधिकारियों से लगाई से न्याय की गुहार संग्रामपुर थाना क्षेत्र के मनिकापुर मजरे मड़ौली गांव में जमीन बैनामा में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। गांव निवासी बुजुर्ग महिला ने गांव के ही कुछ लोगों पर पांच बिस्वा जमीन के बैनामा की जगह पीड़िता का गुमराह करके पांच से अधिक कुल 24 बिस्वा भूमि अपने नाम करा लेने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने संग्रामपुर थाने में पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर मामले की जांच और प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। पीड़िता गुड्डी देवी द्वारा दिए गए शिकायती पत्र के मुताबिक, वह गाटा संख्या 263/0.6520 हेक्टेयर, 364/0.0900 हेक्टेयर और 365/0.3560 हेक्टेयर भूमि की भूमिधर/काश्तकार हैं। आरोप है कि उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहने का फायदा उठाकर आरोपितों ने उन्हें करीब पांच बिस्वा जमीन का बैनामा करने की बात बताई, लेकिन उन्हें गुमराह करके कथित तौर पर दस्तावेज में करीब 24 बिस्वा जमीन का बैनामा करा लिया। इस पूरे मामले की जानकारी जब बुजुर्ग महिला के पुत्र और बहू ज्योति को हुई तो उन्होंने उनसे पूछताछ की। बहू का आरोप है कि आरोपितों ने एक लाख रुपये प्रति बिस्वा की दर से पांच बिस्वा जमीन खरीदने की बात तय हुई थी, लेकिन हमारी सांस का दिमाग सही नहीं रहता जिसका फायदा उठाकर धोखे से जमीन का सम्पूर्ण भाग कुल 24 बिस्वा जमीन का बैनामा करा लिया गया । पीड़िता का कहना है कि उसे पूरे दस्तावेज और बैनामे में दर्ज भूमि की जानकारी नहीं थी। जब उसे जानकारी हुई तो वह शिकायत करने संग्रामपुर थाने पहुंची जहां उसका प्रार्थना पत्र नहीं लिया गया। जिस पर उसने प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए ऑनलाइन का सहारा लिया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि मामले की जानकारी होने के बाद उसके पुत्र और बहू को धमकियां दी जा रही हैं। उन्होंने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर बैनामे से संबंधित अभिलेखों की जांच कराने, प्राथमिकी दर्ज करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस पूरे प्रकरण पर संग्रामपुर थाना प्रभारी संजय सिंह से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि महिला का निवास स्थान मेरे क्षेत्र में है। जमीन की।रिजस्ट्री अमेठी में हुई है इसलिए पीड़िता को संबंधित थाने पर जाकर प्रार्थना पत्र देना चाहिए मामला राजस्व से जुड़ा हुआ है। अगर महिला के साथ धोखाधड़ी की गई है तो इससे जुड़ी कार्यवाही सम्बन्धित थाने पर होगी।
    4
    बुजुर्ग महिला से 5 बिस्वा के नाम पर 24 बिस्वा जमीन लिखवाने का आरोप, पीड़िता ने अधिकारियों से लगाई से न्याय की गुहार
संग्रामपुर थाना क्षेत्र के मनिकापुर मजरे मड़ौली गांव में जमीन बैनामा में  धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। गांव निवासी  बुजुर्ग महिला ने गांव के ही कुछ लोगों पर पांच बिस्वा जमीन के बैनामा की जगह पीड़िता का गुमराह करके पांच से अधिक कुल 24 बिस्वा भूमि अपने नाम करा लेने का आरोप लगाया है।
पीड़िता ने संग्रामपुर थाने में पहुंचकर  पुलिस को तहरीर देकर मामले की जांच और प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।
पीड़िता गुड्डी देवी द्वारा दिए गए शिकायती पत्र के मुताबिक, वह गाटा संख्या 263/0.6520 हेक्टेयर, 364/0.0900 हेक्टेयर और 365/0.3560 हेक्टेयर भूमि की भूमिधर/काश्तकार हैं। आरोप है कि उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहने का फायदा उठाकर  आरोपितों ने  उन्हें करीब पांच  बिस्वा जमीन का बैनामा करने की बात बताई, लेकिन उन्हें गुमराह करके कथित तौर पर दस्तावेज में करीब 24 बिस्वा जमीन का बैनामा करा लिया।
इस पूरे मामले की जानकारी जब बुजुर्ग महिला के पुत्र और बहू ज्योति को हुई तो उन्होंने उनसे पूछताछ की। बहू का आरोप है कि  आरोपितों ने एक लाख रुपये प्रति बिस्वा की दर से पांच बिस्वा जमीन खरीदने की बात तय हुई  थी, लेकिन हमारी सांस का दिमाग सही नहीं रहता जिसका फायदा उठाकर  धोखे से जमीन का सम्पूर्ण भाग कुल  24 बिस्वा जमीन का बैनामा करा लिया गया । पीड़िता का  कहना है कि उसे पूरे दस्तावेज और बैनामे में दर्ज भूमि की जानकारी नहीं थी। जब उसे जानकारी हुई तो वह शिकायत करने  संग्रामपुर थाने पहुंची जहां उसका प्रार्थना पत्र नहीं लिया  गया। जिस पर उसने प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए ऑनलाइन का सहारा लिया। 
पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि मामले की जानकारी होने के बाद उसके पुत्र और बहू को धमकियां दी जा रही हैं। उन्होंने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर बैनामे से संबंधित अभिलेखों की जांच कराने, प्राथमिकी दर्ज करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
इस पूरे प्रकरण पर संग्रामपुर थाना प्रभारी संजय सिंह से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि  महिला का निवास स्थान मेरे क्षेत्र में है। जमीन की।रिजस्ट्री अमेठी में हुई है इसलिए पीड़िता को संबंधित थाने पर जाकर  प्रार्थना पत्र देना चाहिए मामला राजस्व से जुड़ा हुआ है। अगर महिला के साथ धोखाधड़ी की गई है तो इससे जुड़ी कार्यवाही सम्बन्धित थाने पर होगी।
    user_Komal Gupta
    Komal Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.