logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उपायुक्त श्री संदीप कुमार के निर्देश पर जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय परिसर में एक शीतल पेयजल केंद्र स्थापित किया गया है। इसके साथ ही, श्री संदीप कुमार ने संबंधित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि इस पेयजल केंद्र में नियमित रूप से शीतल जल उपलब्ध कराया जाए।

1 hr ago
user_Shamsher Alam
Shamsher Alam
Local News Reporter मनिका, लातेहार, झारखंड•
1 hr ago

उपायुक्त श्री संदीप कुमार के निर्देश पर जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय परिसर में एक शीतल पेयजल केंद्र स्थापित किया गया है। इसके साथ ही, श्री संदीप कुमार ने संबंधित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि इस पेयजल केंद्र में नियमित रूप से शीतल जल उपलब्ध कराया जाए।

More news from झारखंड and nearby areas
  • उपायुक्त श्री संदीप कुमार के निर्देश पर जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय परिसर में एक शीतल पेयजल केंद्र स्थापित किया गया है। इसके साथ ही, श्री संदीप कुमार ने संबंधित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि इस पेयजल केंद्र में नियमित रूप से शीतल जल उपलब्ध कराया जाए।
    1
    उपायुक्त श्री संदीप कुमार के निर्देश पर जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय परिसर में एक शीतल पेयजल केंद्र स्थापित किया गया है। इसके साथ ही, श्री संदीप कुमार ने संबंधित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि इस पेयजल केंद्र में नियमित रूप से शीतल जल उपलब्ध कराया जाए।
    user_Shamsher Alam
    Shamsher Alam
    Local News Reporter मनिका, लातेहार, झारखंड•
    1 hr ago
  • लातेहार जिले के बरवाडीह प्रखंड मुख्यालय के मस्जिद मोहल्ला में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब झामुमो नेता गुलाम अशगर के घर के ऊपर से गुजर रहा 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन बिजली तार अचानक टूटकर उनकी छत पर गिर पड़ा। गनीमत रही कि घटना के समय घर में मौजूद सभी सदस्य बाल-बाल बच गए और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, लेकिन इस घटना से पूरे मोहल्ले में दहशत फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों ने बताया कि यह हाईटेंशन तार लंबे समय से घरों के ऊपर से गुजर रहा था और इसे हटाने की मांग कई बार बिजली विभाग से की गई थी, परंतु विभाग ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। पीड़ित गुलाम अशगर ने स्वयं पूर्व में कई बार विभाग को आवेदन देकर तार हटाने की मांग की थी, जिस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि जर्जर और नीचे झूल रहे तारों के कारण हमेशा खतरा बना रहता था। इस घटना के बाद मोहल्ले में भय और आक्रोश का माहौल व्याप्त है। स्थानीय नागरिकों ने बिजली विभाग से जर्जर तार को तत्काल हटाने, वैकल्पिक लाइन की व्यवस्था करने और पूरे क्षेत्र में सुरक्षा जांच अभियान चलाने की मांग की है, साथ ही चेतावनी दी है कि जल्द कार्रवाई न होने पर विभाग के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। इस गंभीर समस्या को गंभीरता से लेते हुए भाजपा चतरा लोकसभा सांसद के बरवाडीह प्रखंड प्रतिनिधि दीपक राज ने दूरभाष पर सांसद कालीचरण सिंह से वार्ता की। सांसद कालीचरण सिंह ने मोहल्लेवासियों को आश्वस्त किया है कि उनका 27 मई को बरवाडीह दौरा प्रस्तावित है, जिसके दौरान वे स्वयं क्षेत्र का निरीक्षण कर स्थानीय लोगों से मुलाकात करेंगे। इसके अतिरिक्त, उन्होंने बताया कि 30 मई को वे लातेहार में संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे, ताकि इस समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
    1
    लातेहार जिले के बरवाडीह प्रखंड मुख्यालय के मस्जिद मोहल्ला में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब झामुमो नेता गुलाम अशगर के घर के ऊपर से गुजर रहा 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन बिजली तार अचानक टूटकर उनकी छत पर गिर पड़ा। गनीमत रही कि घटना के समय घर में मौजूद सभी सदस्य बाल-बाल बच गए और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, लेकिन इस घटना से पूरे मोहल्ले में दहशत फैल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों ने बताया कि यह हाईटेंशन तार लंबे समय से घरों के ऊपर से गुजर रहा था और इसे हटाने की मांग कई बार बिजली विभाग से की गई थी, परंतु विभाग ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। पीड़ित गुलाम अशगर ने स्वयं पूर्व में कई बार विभाग को आवेदन देकर तार हटाने की मांग की थी, जिस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि जर्जर और नीचे झूल रहे तारों के कारण हमेशा खतरा बना रहता था। इस घटना के बाद मोहल्ले में भय और आक्रोश का माहौल व्याप्त है। स्थानीय नागरिकों ने बिजली विभाग से जर्जर तार को तत्काल हटाने, वैकल्पिक लाइन की व्यवस्था करने और पूरे क्षेत्र में सुरक्षा जांच अभियान चलाने की मांग की है, साथ ही चेतावनी दी है कि जल्द कार्रवाई न होने पर विभाग के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।

इस गंभीर समस्या को गंभीरता से लेते हुए भाजपा चतरा लोकसभा सांसद के बरवाडीह प्रखंड प्रतिनिधि दीपक राज ने दूरभाष पर सांसद कालीचरण सिंह से वार्ता की। सांसद कालीचरण सिंह ने मोहल्लेवासियों को आश्वस्त किया है कि उनका 27 मई को बरवाडीह दौरा प्रस्तावित है, जिसके दौरान वे स्वयं क्षेत्र का निरीक्षण कर स्थानीय लोगों से मुलाकात करेंगे। इसके अतिरिक्त, उन्होंने बताया कि 30 मई को वे लातेहार में संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे, ताकि इस समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    3 hrs ago
  • बरवाडीह प्रखंड मुख्यालय के मस्जिद मोहल्ला में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब झामुमो नेता गुलाम अशगर के घर के ऊपर से गुजर रहा 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन बिजली का तार अचानक टूटकर छत पर गिर पड़ा। गनीमत रही कि इस घटना के वक्त परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तार तेज आवाज के साथ टूटा, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई और आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। परिजनों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है, उनका कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण कभी भी बड़ी जनहानि हो सकती थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि लंबे समय से हाईटेंशन तार घरों के ऊपर से गुजर रहा है और इसे हटाने की मांग कई बार बिजली विभाग से की जा चुकी है, लेकिन विभाग ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। लोगों ने बताया कि तार काफी नीचे झूल रहा था, जिससे हमेशा खतरा बना रहता था। इस घटना के बाद मोहल्ले में लोगों में भारी आक्रोश देखा गया। स्थानीय नागरिकों ने बिजली विभाग से तत्काल जर्जर तार हटाने, वैकल्पिक लाइन की व्यवस्था करने और पूरे क्षेत्र में सुरक्षा जांच अभियान चलाने की मांग की है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो विभाग के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।
    1
    बरवाडीह प्रखंड मुख्यालय के मस्जिद मोहल्ला में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब झामुमो नेता गुलाम अशगर के घर के ऊपर से गुजर रहा 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन बिजली का तार अचानक टूटकर छत पर गिर पड़ा। गनीमत रही कि इस घटना के वक्त परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तार तेज आवाज के साथ टूटा, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई और आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

परिजनों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है, उनका कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण कभी भी बड़ी जनहानि हो सकती थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि लंबे समय से हाईटेंशन तार घरों के ऊपर से गुजर रहा है और इसे हटाने की मांग कई बार बिजली विभाग से की जा चुकी है, लेकिन विभाग ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। लोगों ने बताया कि तार काफी नीचे झूल रहा था, जिससे हमेशा खतरा बना रहता था। इस घटना के बाद मोहल्ले में लोगों में भारी आक्रोश देखा गया।

स्थानीय नागरिकों ने बिजली विभाग से तत्काल जर्जर तार हटाने, वैकल्पिक लाइन की व्यवस्था करने और पूरे क्षेत्र में सुरक्षा जांच अभियान चलाने की मांग की है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो विभाग के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।
    user_Vikash Tiwary
    Vikash Tiwary
    पत्रकार लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    10 hrs ago
  • लातेहार जिले के लिए यह गर्व का विषय है कि बनवारी शाहू महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) स्वयंसेवक आयुष चौधरी का चयन भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय, पर्यटन मंत्रालय तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रतिष्ठित “एक भारत श्रेष्ठ भारत युवा संगम 2026” कार्यक्रम के लिए हुआ है। आयुष के इस चयन से पूरे जिले में खुशी का माहौल है और इसे युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणादायक उपलब्धि माना जा रहा है। यह राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम 25 मई 2026 से 3 जून 2026 तक मध्यप्रदेश के इंदौर स्थित Indian Institute of Technology Indore में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से चयनित युवा प्रतिभागी हिस्सा लेंगे, जिसका मुख्य उद्देश्य देश के युवाओं के बीच सांस्कृतिक, शैक्षणिक और सामाजिक समन्वय को मजबूत कर “एक भारत श्रेष्ठ भारत” की भावना को और अधिक सशक्त बनाना है। आयुष चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों, तकनीकी सत्रों, शैक्षणिक भ्रमण तथा नेतृत्व विकास कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। इस वर्ष कार्यक्रम का थीम “5 पी” रखा गया है, जिसमें पर्यटन, प्रौद्योगिकी, परस्पर संवाद, परंपरा और प्रगति जैसे विषय शामिल हैं। आयुष ने “शुभम संवाद” से बातचीत करते हुए बताया कि उनका चयन राज्य स्तर से आयोजित चयन प्रक्रिया के माध्यम से हुआ है। उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि बनवारी शाहू महाविद्यालय तथा नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय क्षेत्र से लातेहार जिले में केवल उनका ही चयन हुआ है, जो उनके लिए बेहद गर्व और सम्मान की बात है। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, महाविद्यालय के शिक्षकों तथा एनएसएस के पदाधिकारियों को दिया। आयुष चौधरी के पिता मनोज चौधरी कल्याण विभाग लातेहार में चालक के पद पर कार्यरत हैं और एक साधारण परिवार से आने वाले आयुष ने अपनी मेहनत और लगन से यह उपलब्धि हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। आयुष चौधरी के चयन की खबर मिलते ही उनके परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई और उनके माता-पिता ने उन्हें आशीर्वाद देकर कार्यक्रम में भाग लेने के लिए विदा किया। इस उपलब्धि पर बनवारी शाहू महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पी.के. तिवारी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे महाविद्यालय और पूरे जिले के लिए गौरव का विषय बताया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इससे अन्य विद्यार्थियों को भी राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों में भाग लेने की प्रेरणा मिलेगी। वहीं, एनएसएस के जिला नोडल कार्यक्रम पदाधिकारी नवल किशोर प्रसाद ने आयुष की सफलता को पूरे जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बताया और उम्मीद जताई कि आयुष कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन कर जिले और राज्य का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करेंगे। महाविद्यालय की सचिव अंजू गुप्ता ने आयुष चौधरी को बधाई देते हुए उन्हें अनुशासित, मेहनती और प्रतिभाशाली छात्र बताया और अन्य विद्यार्थियों से भी शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक और राष्ट्रीय गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। आयुष चौधरी की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि से लातेहार जिले में खुशी और गर्व का माहौल है। जिले के लोगों ने इसे युवा प्रतिभा और मेहनत की मिसाल बताते हुए आयुष को शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रीय स्तर के इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में भागीदारी निश्चित रूप से आयुष के अनुभव और व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी तथा आने वाले समय में जिले के अन्य युवाओं को भी नई दिशा और प्रेरणा देगी।
    4
    लातेहार जिले के लिए यह गर्व का विषय है कि बनवारी शाहू महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) स्वयंसेवक आयुष चौधरी का चयन भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय, पर्यटन मंत्रालय तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रतिष्ठित “एक भारत श्रेष्ठ भारत युवा संगम 2026” कार्यक्रम के लिए हुआ है। आयुष के इस चयन से पूरे जिले में खुशी का माहौल है और इसे युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणादायक उपलब्धि माना जा रहा है।

यह राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम 25 मई 2026 से 3 जून 2026 तक मध्यप्रदेश के इंदौर स्थित Indian Institute of Technology Indore में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से चयनित युवा प्रतिभागी हिस्सा लेंगे, जिसका मुख्य उद्देश्य देश के युवाओं के बीच सांस्कृतिक, शैक्षणिक और सामाजिक समन्वय को मजबूत कर “एक भारत श्रेष्ठ भारत” की भावना को और अधिक सशक्त बनाना है। आयुष चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों, तकनीकी सत्रों, शैक्षणिक भ्रमण तथा नेतृत्व विकास कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। इस वर्ष कार्यक्रम का थीम “5 पी” रखा गया है, जिसमें पर्यटन, प्रौद्योगिकी, परस्पर संवाद, परंपरा और प्रगति जैसे विषय शामिल हैं।

आयुष ने “शुभम संवाद” से बातचीत करते हुए बताया कि उनका चयन राज्य स्तर से आयोजित चयन प्रक्रिया के माध्यम से हुआ है। उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि बनवारी शाहू महाविद्यालय तथा नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय क्षेत्र से लातेहार जिले में केवल उनका ही चयन हुआ है, जो उनके लिए बेहद गर्व और सम्मान की बात है। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, महाविद्यालय के शिक्षकों तथा एनएसएस के पदाधिकारियों को दिया। आयुष चौधरी के पिता मनोज चौधरी कल्याण विभाग लातेहार में चालक के पद पर कार्यरत हैं और एक साधारण परिवार से आने वाले आयुष ने अपनी मेहनत और लगन से यह उपलब्धि हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है।

आयुष चौधरी के चयन की खबर मिलते ही उनके परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई और उनके माता-पिता ने उन्हें आशीर्वाद देकर कार्यक्रम में भाग लेने के लिए विदा किया। इस उपलब्धि पर बनवारी शाहू महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पी.के. तिवारी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे महाविद्यालय और पूरे जिले के लिए गौरव का विषय बताया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इससे अन्य विद्यार्थियों को भी राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों में भाग लेने की प्रेरणा मिलेगी। वहीं, एनएसएस के जिला नोडल कार्यक्रम पदाधिकारी नवल किशोर प्रसाद ने आयुष की सफलता को पूरे जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बताया और उम्मीद जताई कि आयुष कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन कर जिले और राज्य का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करेंगे। महाविद्यालय की सचिव अंजू गुप्ता ने आयुष चौधरी को बधाई देते हुए उन्हें अनुशासित, मेहनती और प्रतिभाशाली छात्र बताया और अन्य विद्यार्थियों से भी शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक और राष्ट्रीय गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

आयुष चौधरी की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि से लातेहार जिले में खुशी और गर्व का माहौल है। जिले के लोगों ने इसे युवा प्रतिभा और मेहनत की मिसाल बताते हुए आयुष को शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रीय स्तर के इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में भागीदारी निश्चित रूप से आयुष के अनुभव और व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी तथा आने वाले समय में जिले के अन्य युवाओं को भी नई दिशा और प्रेरणा देगी।
    user_Nihit Kumar
    Nihit Kumar
    Latehar, Jharkhand•
    16 hrs ago
  • झारखंड के पलामू जिले में धनंजय धड़कन नाम के एक व्यक्ति को एक शादी के कार्यक्रम में सबसे सुंदर नज़ारा देखने को मिला।
    1
    झारखंड के पलामू जिले में धनंजय धड़कन नाम के एक व्यक्ति को एक शादी के कार्यक्रम में सबसे सुंदर नज़ारा देखने को मिला।
    user_Dhananjay chorshiya
    Dhananjay chorshiya
    चैनपुर, पलामू, झारखंड•
    8 hrs ago
  • पाटन प्रखंड के नावाजयपुर थाना परिसर में बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के उद्देश्य से एक शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता पाटन पुलिस इंस्पेक्टर सुरेश मंडल ने की, जबकि संचालन वीरेंद्र राम द्वारा किया गया। पुलिस इंस्पेक्टर सुरेश मंडल ने सभी लोगों से बकरीद को शांति और भाईचारे के साथ मनाने की अपील करते हुए प्रशासन का सहयोग बनाए रखने का आग्रह किया। बैठक में नावाजयपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हिस्सा लिया, जहाँ पुलिस प्रशासन ने सभी से आपसी सौहार्द बनाए रखते हुए शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने की अपील की। थाना प्रभारी सतीश कुमार गुप्ता ने पर्व के दौरान किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की बात कही। उन्होंने यह भी जोर दिया कि शांति व्यवस्था बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसी बैठक के दौरान नावाजयपुर थाना क्षेत्र से बरामद किए गए कुछ गुम मोबाइल फोन भी उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे गए। अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर लोगों ने खुशी व्यक्त की और पुलिस प्रशासन के इस कार्य की सराहना की। इस अवसर पर नावाजयपुर थाना के एसआई बीरेंद्र कुमार मेहता, एसआई एसडी राम, एसआई आरडी प्रसाद, एएसआई सुखदेव रविदास, अभय प्रसाद, रवि कुमार लोहरा, मुखिया प्रतिनिधि हरेंद्र सिंह, समाजसेवी रामप्रवेश सिंह, उमाशंकर मोची, समाजसेवी मुकेश कुमार, हाजी साहब, मोहाफिज अंसारी, अशलम अंसारी, कादिर अंसारी, हुसैन अंसारी सहित शांति समिति के सदस्य, जनप्रतिनिधि और थाना क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित थे।
    1
    पाटन प्रखंड के नावाजयपुर थाना परिसर में बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के उद्देश्य से एक शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता पाटन पुलिस इंस्पेक्टर सुरेश मंडल ने की, जबकि संचालन वीरेंद्र राम द्वारा किया गया।

पुलिस इंस्पेक्टर सुरेश मंडल ने सभी लोगों से बकरीद को शांति और भाईचारे के साथ मनाने की अपील करते हुए प्रशासन का सहयोग बनाए रखने का आग्रह किया। बैठक में नावाजयपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हिस्सा लिया, जहाँ पुलिस प्रशासन ने सभी से आपसी सौहार्द बनाए रखते हुए शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने की अपील की। थाना प्रभारी सतीश कुमार गुप्ता ने पर्व के दौरान किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की बात कही। उन्होंने यह भी जोर दिया कि शांति व्यवस्था बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

इसी बैठक के दौरान नावाजयपुर थाना क्षेत्र से बरामद किए गए कुछ गुम मोबाइल फोन भी उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे गए। अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर लोगों ने खुशी व्यक्त की और पुलिस प्रशासन के इस कार्य की सराहना की। इस अवसर पर नावाजयपुर थाना के एसआई बीरेंद्र कुमार मेहता, एसआई एसडी राम, एसआई आरडी प्रसाद, एएसआई सुखदेव रविदास, अभय प्रसाद, रवि कुमार लोहरा, मुखिया प्रतिनिधि हरेंद्र सिंह, समाजसेवी रामप्रवेश सिंह, उमाशंकर मोची, समाजसेवी मुकेश कुमार, हाजी साहब, मोहाफिज अंसारी, अशलम अंसारी, कादिर अंसारी, हुसैन अंसारी सहित शांति समिति के सदस्य, जनप्रतिनिधि और थाना क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित थे।
    user_Ramashish Kumar Mo:-6202682271
    Ramashish Kumar Mo:-6202682271
    पाटन, पलामू, झारखंड•
    2 hrs ago
  • पलामू जिले के मनतु थाना क्षेत्र में जल नल की समस्या के कारण स्थानीय जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया गया है कि यहाँ केवल एक खाली नल है, जिसके चलते लोग पेयजल के लिए काफी दिक्कतें झेल रहे हैं। जनता का आरोप है कि जब जल नल योजना क्षेत्र में आई थी, तब स्थानीय मुखिया ने कथित तौर पर रिश्वत लेकर उसे दूसरी जगह लगवा दिया। इसके लिए एक अन्य बोरिंग भी करवा दी गई, जिससे मूल स्थान पर जल नल का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस गंभीर समस्या के समाधान के लिए स्थानीय लोगों ने क्षेत्र के विधायक जी से तत्काल हस्तक्षेप की अपील की है। उन्होंने विधायक से आग्रह किया है कि वे जल्द से जल्द इस पूरे मामले की गहन जाँच कराएँ और जल नल का काम पुनः शुरू करवाएँ, ताकि जनता को इस परेशानी से मुक्ति मिल सके।
    1
    पलामू जिले के मनतु थाना क्षेत्र में जल नल की समस्या के कारण स्थानीय जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया गया है कि यहाँ केवल एक खाली नल है, जिसके चलते लोग पेयजल के लिए काफी दिक्कतें झेल रहे हैं।

जनता का आरोप है कि जब जल नल योजना क्षेत्र में आई थी, तब स्थानीय मुखिया ने कथित तौर पर रिश्वत लेकर उसे दूसरी जगह लगवा दिया। इसके लिए एक अन्य बोरिंग भी करवा दी गई, जिससे मूल स्थान पर जल नल का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

इस गंभीर समस्या के समाधान के लिए स्थानीय लोगों ने क्षेत्र के विधायक जी से तत्काल हस्तक्षेप की अपील की है। उन्होंने विधायक से आग्रह किया है कि वे जल्द से जल्द इस पूरे मामले की गहन जाँच कराएँ और जल नल का काम पुनः शुरू करवाएँ, ताकि जनता को इस परेशानी से मुक्ति मिल सके।
    user_Krishna Kumar thakur
    Krishna Kumar thakur
    मनातू, पलामू, झारखंड•
    18 hrs ago
  • चतरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री कालीचरण सिंह ने भीषण गर्मी और तपती धूप के बीच मनिका प्रखंड क्षेत्र का दौरा किया। अपने इस दौरे के दौरान, सांसद सिंह ने कुई निवासी स्वर्गीय श्री चंदन कुमार के परिजनों से मुलाकात की, जो लैंपस प्रबंधक थे। उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया।
    1
    चतरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री कालीचरण सिंह ने भीषण गर्मी और तपती धूप के बीच मनिका प्रखंड क्षेत्र का दौरा किया। अपने इस दौरे के दौरान, सांसद सिंह ने कुई निवासी स्वर्गीय श्री चंदन कुमार के परिजनों से मुलाकात की, जो लैंपस प्रबंधक थे। उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया।
    user_Shamsher Alam
    Shamsher Alam
    Local News Reporter मनिका, लातेहार, झारखंड•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.