logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लातेहार जिले के बरवाडीह प्रखंड मुख्यालय के मस्जिद मोहल्ला में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब झामुमो नेता गुलाम अशगर के घर के ऊपर से गुजर रहा 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन बिजली तार अचानक टूटकर उनकी छत पर गिर पड़ा। गनीमत रही कि घटना के समय घर में मौजूद सभी सदस्य बाल-बाल बच गए और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, लेकिन इस घटना से पूरे मोहल्ले में दहशत फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों ने बताया कि यह हाईटेंशन तार लंबे समय से घरों के ऊपर से गुजर रहा था और इसे हटाने की मांग कई बार बिजली विभाग से की गई थी, परंतु विभाग ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। पीड़ित गुलाम अशगर ने स्वयं पूर्व में कई बार विभाग को आवेदन देकर तार हटाने की मांग की थी, जिस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि जर्जर और नीचे झूल रहे तारों के कारण हमेशा खतरा बना रहता था। इस घटना के बाद मोहल्ले में भय और आक्रोश का माहौल व्याप्त है। स्थानीय नागरिकों ने बिजली विभाग से जर्जर तार को तत्काल हटाने, वैकल्पिक लाइन की व्यवस्था करने और पूरे क्षेत्र में सुरक्षा जांच अभियान चलाने की मांग की है, साथ ही चेतावनी दी है कि जल्द कार्रवाई न होने पर विभाग के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। इस गंभीर समस्या को गंभीरता से लेते हुए भाजपा चतरा लोकसभा सांसद के बरवाडीह प्रखंड प्रतिनिधि दीपक राज ने दूरभाष पर सांसद कालीचरण सिंह से वार्ता की। सांसद कालीचरण सिंह ने मोहल्लेवासियों को आश्वस्त किया है कि उनका 27 मई को बरवाडीह दौरा प्रस्तावित है, जिसके दौरान वे स्वयं क्षेत्र का निरीक्षण कर स्थानीय लोगों से मुलाकात करेंगे। इसके अतिरिक्त, उन्होंने बताया कि 30 मई को वे लातेहार में संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे, ताकि इस समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

2 hrs ago
user_Manoj dutt dev
Manoj dutt dev
Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
2 hrs ago

लातेहार जिले के बरवाडीह प्रखंड मुख्यालय के मस्जिद मोहल्ला में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब झामुमो नेता गुलाम अशगर के घर के ऊपर से गुजर रहा 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन बिजली तार अचानक टूटकर उनकी छत पर गिर पड़ा। गनीमत रही कि घटना के समय घर में मौजूद सभी सदस्य बाल-बाल बच गए और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, लेकिन इस घटना से पूरे मोहल्ले में दहशत फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों ने बताया कि यह हाईटेंशन तार लंबे समय से घरों के ऊपर से गुजर रहा था और इसे हटाने की मांग कई बार बिजली विभाग से की गई थी, परंतु विभाग ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। पीड़ित गुलाम अशगर ने स्वयं पूर्व में कई बार विभाग को आवेदन देकर तार हटाने की मांग की थी, जिस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि जर्जर और नीचे झूल रहे तारों के कारण हमेशा खतरा बना रहता था। इस घटना के बाद मोहल्ले में भय और आक्रोश का माहौल व्याप्त है। स्थानीय नागरिकों ने बिजली विभाग से जर्जर तार को तत्काल हटाने, वैकल्पिक लाइन की व्यवस्था करने और पूरे क्षेत्र में सुरक्षा जांच अभियान चलाने की मांग की है, साथ ही चेतावनी दी है कि जल्द कार्रवाई न होने पर विभाग के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। इस गंभीर समस्या को गंभीरता से लेते हुए भाजपा चतरा लोकसभा सांसद के बरवाडीह प्रखंड प्रतिनिधि दीपक राज ने दूरभाष पर सांसद कालीचरण सिंह से वार्ता की। सांसद कालीचरण सिंह ने मोहल्लेवासियों को आश्वस्त किया है कि उनका 27 मई को बरवाडीह दौरा प्रस्तावित है, जिसके दौरान वे स्वयं क्षेत्र का निरीक्षण कर स्थानीय लोगों से मुलाकात करेंगे। इसके अतिरिक्त, उन्होंने बताया कि 30 मई को वे लातेहार में संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे, ताकि इस समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

More news from झारखंड and nearby areas
  • लातेहार जिले के बरवाडीह प्रखंड मुख्यालय के मस्जिद मोहल्ला में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब झामुमो नेता गुलाम अशगर के घर के ऊपर से गुजर रहा 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन बिजली तार अचानक टूटकर उनकी छत पर गिर पड़ा। गनीमत रही कि घटना के समय घर में मौजूद सभी सदस्य बाल-बाल बच गए और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, लेकिन इस घटना से पूरे मोहल्ले में दहशत फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों ने बताया कि यह हाईटेंशन तार लंबे समय से घरों के ऊपर से गुजर रहा था और इसे हटाने की मांग कई बार बिजली विभाग से की गई थी, परंतु विभाग ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। पीड़ित गुलाम अशगर ने स्वयं पूर्व में कई बार विभाग को आवेदन देकर तार हटाने की मांग की थी, जिस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि जर्जर और नीचे झूल रहे तारों के कारण हमेशा खतरा बना रहता था। इस घटना के बाद मोहल्ले में भय और आक्रोश का माहौल व्याप्त है। स्थानीय नागरिकों ने बिजली विभाग से जर्जर तार को तत्काल हटाने, वैकल्पिक लाइन की व्यवस्था करने और पूरे क्षेत्र में सुरक्षा जांच अभियान चलाने की मांग की है, साथ ही चेतावनी दी है कि जल्द कार्रवाई न होने पर विभाग के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। इस गंभीर समस्या को गंभीरता से लेते हुए भाजपा चतरा लोकसभा सांसद के बरवाडीह प्रखंड प्रतिनिधि दीपक राज ने दूरभाष पर सांसद कालीचरण सिंह से वार्ता की। सांसद कालीचरण सिंह ने मोहल्लेवासियों को आश्वस्त किया है कि उनका 27 मई को बरवाडीह दौरा प्रस्तावित है, जिसके दौरान वे स्वयं क्षेत्र का निरीक्षण कर स्थानीय लोगों से मुलाकात करेंगे। इसके अतिरिक्त, उन्होंने बताया कि 30 मई को वे लातेहार में संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे, ताकि इस समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
    1
    लातेहार जिले के बरवाडीह प्रखंड मुख्यालय के मस्जिद मोहल्ला में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब झामुमो नेता गुलाम अशगर के घर के ऊपर से गुजर रहा 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन बिजली तार अचानक टूटकर उनकी छत पर गिर पड़ा। गनीमत रही कि घटना के समय घर में मौजूद सभी सदस्य बाल-बाल बच गए और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, लेकिन इस घटना से पूरे मोहल्ले में दहशत फैल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों ने बताया कि यह हाईटेंशन तार लंबे समय से घरों के ऊपर से गुजर रहा था और इसे हटाने की मांग कई बार बिजली विभाग से की गई थी, परंतु विभाग ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। पीड़ित गुलाम अशगर ने स्वयं पूर्व में कई बार विभाग को आवेदन देकर तार हटाने की मांग की थी, जिस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि जर्जर और नीचे झूल रहे तारों के कारण हमेशा खतरा बना रहता था। इस घटना के बाद मोहल्ले में भय और आक्रोश का माहौल व्याप्त है। स्थानीय नागरिकों ने बिजली विभाग से जर्जर तार को तत्काल हटाने, वैकल्पिक लाइन की व्यवस्था करने और पूरे क्षेत्र में सुरक्षा जांच अभियान चलाने की मांग की है, साथ ही चेतावनी दी है कि जल्द कार्रवाई न होने पर विभाग के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।

इस गंभीर समस्या को गंभीरता से लेते हुए भाजपा चतरा लोकसभा सांसद के बरवाडीह प्रखंड प्रतिनिधि दीपक राज ने दूरभाष पर सांसद कालीचरण सिंह से वार्ता की। सांसद कालीचरण सिंह ने मोहल्लेवासियों को आश्वस्त किया है कि उनका 27 मई को बरवाडीह दौरा प्रस्तावित है, जिसके दौरान वे स्वयं क्षेत्र का निरीक्षण कर स्थानीय लोगों से मुलाकात करेंगे। इसके अतिरिक्त, उन्होंने बताया कि 30 मई को वे लातेहार में संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे, ताकि इस समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    2 hrs ago
  • बरवाडीह प्रखंड मुख्यालय के मस्जिद मोहल्ला में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब झामुमो नेता गुलाम अशगर के घर के ऊपर से गुजर रहा 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन बिजली का तार अचानक टूटकर छत पर गिर पड़ा। गनीमत रही कि इस घटना के वक्त परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तार तेज आवाज के साथ टूटा, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई और आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। परिजनों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है, उनका कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण कभी भी बड़ी जनहानि हो सकती थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि लंबे समय से हाईटेंशन तार घरों के ऊपर से गुजर रहा है और इसे हटाने की मांग कई बार बिजली विभाग से की जा चुकी है, लेकिन विभाग ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। लोगों ने बताया कि तार काफी नीचे झूल रहा था, जिससे हमेशा खतरा बना रहता था। इस घटना के बाद मोहल्ले में लोगों में भारी आक्रोश देखा गया। स्थानीय नागरिकों ने बिजली विभाग से तत्काल जर्जर तार हटाने, वैकल्पिक लाइन की व्यवस्था करने और पूरे क्षेत्र में सुरक्षा जांच अभियान चलाने की मांग की है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो विभाग के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।
    1
    बरवाडीह प्रखंड मुख्यालय के मस्जिद मोहल्ला में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब झामुमो नेता गुलाम अशगर के घर के ऊपर से गुजर रहा 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन बिजली का तार अचानक टूटकर छत पर गिर पड़ा। गनीमत रही कि इस घटना के वक्त परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तार तेज आवाज के साथ टूटा, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई और आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

परिजनों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है, उनका कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण कभी भी बड़ी जनहानि हो सकती थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि लंबे समय से हाईटेंशन तार घरों के ऊपर से गुजर रहा है और इसे हटाने की मांग कई बार बिजली विभाग से की जा चुकी है, लेकिन विभाग ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। लोगों ने बताया कि तार काफी नीचे झूल रहा था, जिससे हमेशा खतरा बना रहता था। इस घटना के बाद मोहल्ले में लोगों में भारी आक्रोश देखा गया।

स्थानीय नागरिकों ने बिजली विभाग से तत्काल जर्जर तार हटाने, वैकल्पिक लाइन की व्यवस्था करने और पूरे क्षेत्र में सुरक्षा जांच अभियान चलाने की मांग की है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो विभाग के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।
    user_Vikash Tiwary
    Vikash Tiwary
    पत्रकार लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    9 hrs ago
  • लातेहार जिले के लिए यह गर्व का विषय है कि बनवारी शाहू महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) स्वयंसेवक आयुष चौधरी का चयन भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय, पर्यटन मंत्रालय तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रतिष्ठित “एक भारत श्रेष्ठ भारत युवा संगम 2026” कार्यक्रम के लिए हुआ है। आयुष के इस चयन से पूरे जिले में खुशी का माहौल है और इसे युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणादायक उपलब्धि माना जा रहा है। यह राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम 25 मई 2026 से 3 जून 2026 तक मध्यप्रदेश के इंदौर स्थित Indian Institute of Technology Indore में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से चयनित युवा प्रतिभागी हिस्सा लेंगे, जिसका मुख्य उद्देश्य देश के युवाओं के बीच सांस्कृतिक, शैक्षणिक और सामाजिक समन्वय को मजबूत कर “एक भारत श्रेष्ठ भारत” की भावना को और अधिक सशक्त बनाना है। आयुष चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों, तकनीकी सत्रों, शैक्षणिक भ्रमण तथा नेतृत्व विकास कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। इस वर्ष कार्यक्रम का थीम “5 पी” रखा गया है, जिसमें पर्यटन, प्रौद्योगिकी, परस्पर संवाद, परंपरा और प्रगति जैसे विषय शामिल हैं। आयुष ने “शुभम संवाद” से बातचीत करते हुए बताया कि उनका चयन राज्य स्तर से आयोजित चयन प्रक्रिया के माध्यम से हुआ है। उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि बनवारी शाहू महाविद्यालय तथा नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय क्षेत्र से लातेहार जिले में केवल उनका ही चयन हुआ है, जो उनके लिए बेहद गर्व और सम्मान की बात है। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, महाविद्यालय के शिक्षकों तथा एनएसएस के पदाधिकारियों को दिया। आयुष चौधरी के पिता मनोज चौधरी कल्याण विभाग लातेहार में चालक के पद पर कार्यरत हैं और एक साधारण परिवार से आने वाले आयुष ने अपनी मेहनत और लगन से यह उपलब्धि हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। आयुष चौधरी के चयन की खबर मिलते ही उनके परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई और उनके माता-पिता ने उन्हें आशीर्वाद देकर कार्यक्रम में भाग लेने के लिए विदा किया। इस उपलब्धि पर बनवारी शाहू महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पी.के. तिवारी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे महाविद्यालय और पूरे जिले के लिए गौरव का विषय बताया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इससे अन्य विद्यार्थियों को भी राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों में भाग लेने की प्रेरणा मिलेगी। वहीं, एनएसएस के जिला नोडल कार्यक्रम पदाधिकारी नवल किशोर प्रसाद ने आयुष की सफलता को पूरे जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बताया और उम्मीद जताई कि आयुष कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन कर जिले और राज्य का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करेंगे। महाविद्यालय की सचिव अंजू गुप्ता ने आयुष चौधरी को बधाई देते हुए उन्हें अनुशासित, मेहनती और प्रतिभाशाली छात्र बताया और अन्य विद्यार्थियों से भी शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक और राष्ट्रीय गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। आयुष चौधरी की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि से लातेहार जिले में खुशी और गर्व का माहौल है। जिले के लोगों ने इसे युवा प्रतिभा और मेहनत की मिसाल बताते हुए आयुष को शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रीय स्तर के इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में भागीदारी निश्चित रूप से आयुष के अनुभव और व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी तथा आने वाले समय में जिले के अन्य युवाओं को भी नई दिशा और प्रेरणा देगी।
    4
    लातेहार जिले के लिए यह गर्व का विषय है कि बनवारी शाहू महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) स्वयंसेवक आयुष चौधरी का चयन भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय, पर्यटन मंत्रालय तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रतिष्ठित “एक भारत श्रेष्ठ भारत युवा संगम 2026” कार्यक्रम के लिए हुआ है। आयुष के इस चयन से पूरे जिले में खुशी का माहौल है और इसे युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणादायक उपलब्धि माना जा रहा है।

यह राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम 25 मई 2026 से 3 जून 2026 तक मध्यप्रदेश के इंदौर स्थित Indian Institute of Technology Indore में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से चयनित युवा प्रतिभागी हिस्सा लेंगे, जिसका मुख्य उद्देश्य देश के युवाओं के बीच सांस्कृतिक, शैक्षणिक और सामाजिक समन्वय को मजबूत कर “एक भारत श्रेष्ठ भारत” की भावना को और अधिक सशक्त बनाना है। आयुष चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों, तकनीकी सत्रों, शैक्षणिक भ्रमण तथा नेतृत्व विकास कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। इस वर्ष कार्यक्रम का थीम “5 पी” रखा गया है, जिसमें पर्यटन, प्रौद्योगिकी, परस्पर संवाद, परंपरा और प्रगति जैसे विषय शामिल हैं।

आयुष ने “शुभम संवाद” से बातचीत करते हुए बताया कि उनका चयन राज्य स्तर से आयोजित चयन प्रक्रिया के माध्यम से हुआ है। उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि बनवारी शाहू महाविद्यालय तथा नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय क्षेत्र से लातेहार जिले में केवल उनका ही चयन हुआ है, जो उनके लिए बेहद गर्व और सम्मान की बात है। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, महाविद्यालय के शिक्षकों तथा एनएसएस के पदाधिकारियों को दिया। आयुष चौधरी के पिता मनोज चौधरी कल्याण विभाग लातेहार में चालक के पद पर कार्यरत हैं और एक साधारण परिवार से आने वाले आयुष ने अपनी मेहनत और लगन से यह उपलब्धि हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है।

आयुष चौधरी के चयन की खबर मिलते ही उनके परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई और उनके माता-पिता ने उन्हें आशीर्वाद देकर कार्यक्रम में भाग लेने के लिए विदा किया। इस उपलब्धि पर बनवारी शाहू महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पी.के. तिवारी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे महाविद्यालय और पूरे जिले के लिए गौरव का विषय बताया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इससे अन्य विद्यार्थियों को भी राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों में भाग लेने की प्रेरणा मिलेगी। वहीं, एनएसएस के जिला नोडल कार्यक्रम पदाधिकारी नवल किशोर प्रसाद ने आयुष की सफलता को पूरे जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बताया और उम्मीद जताई कि आयुष कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन कर जिले और राज्य का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करेंगे। महाविद्यालय की सचिव अंजू गुप्ता ने आयुष चौधरी को बधाई देते हुए उन्हें अनुशासित, मेहनती और प्रतिभाशाली छात्र बताया और अन्य विद्यार्थियों से भी शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक और राष्ट्रीय गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

आयुष चौधरी की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि से लातेहार जिले में खुशी और गर्व का माहौल है। जिले के लोगों ने इसे युवा प्रतिभा और मेहनत की मिसाल बताते हुए आयुष को शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रीय स्तर के इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में भागीदारी निश्चित रूप से आयुष के अनुभव और व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी तथा आने वाले समय में जिले के अन्य युवाओं को भी नई दिशा और प्रेरणा देगी।
    user_Nihit Kumar
    Nihit Kumar
    Latehar, Jharkhand•
    15 hrs ago
  • उपायुक्त श्री संदीप कुमार के निर्देश पर जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय परिसर में एक शीतल पेयजल केंद्र स्थापित किया गया है। इसके साथ ही, श्री संदीप कुमार ने संबंधित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि इस पेयजल केंद्र में नियमित रूप से शीतल जल उपलब्ध कराया जाए।
    1
    उपायुक्त श्री संदीप कुमार के निर्देश पर जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय परिसर में एक शीतल पेयजल केंद्र स्थापित किया गया है। इसके साथ ही, श्री संदीप कुमार ने संबंधित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि इस पेयजल केंद्र में नियमित रूप से शीतल जल उपलब्ध कराया जाए।
    user_Shamsher Alam
    Shamsher Alam
    Local News Reporter मनिका, लातेहार, झारखंड•
    43 min ago
  • दिल्ली में आदिवासी समाज ने एक प्रमुख मांग उठाई है कि यदि कोई व्यक्ति अपना धर्म बदलता है, तो उसका अनुसूचित जनजाति (ST) का दर्जा समाप्त कर दिया जाना चाहिए। बताया जा रहा है कि इस मांग को लेकर कथित तौर पर लगभग 10 लाख आदिवासी समाज के सदस्य दिल्ली में एकत्र हुए हैं। यह मांग मुख्य रूप से ईसाई और मुस्लिम धर्मों में होने वाले धर्मांतरण के संदर्भ में है।
    1
    दिल्ली में आदिवासी समाज ने एक प्रमुख मांग उठाई है कि यदि कोई व्यक्ति अपना धर्म बदलता है, तो उसका अनुसूचित जनजाति (ST) का दर्जा समाप्त कर दिया जाना चाहिए। बताया जा रहा है कि इस मांग को लेकर कथित तौर पर लगभग 10 लाख आदिवासी समाज के सदस्य दिल्ली में एकत्र हुए हैं। यह मांग मुख्य रूप से ईसाई और मुस्लिम धर्मों में होने वाले धर्मांतरण के संदर्भ में है।
    user_AAM JANATA
    AAM JANATA
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    3 hrs ago
  • दामोदर नदी के उद्गम स्थल पर माननीय राज्यपाल महोदय द्वारा विधि-विधान और श्रद्धा भाव के साथ पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर एक मेले का आयोजन किया गया था, जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने शामिल होकर अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
    1
    दामोदर नदी के उद्गम स्थल पर माननीय राज्यपाल महोदय द्वारा विधि-विधान और श्रद्धा भाव के साथ पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर एक मेले का आयोजन किया गया था, जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने शामिल होकर अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
    user_Badri Narayan Sahu
    Badri Narayan Sahu
    किसको, लोहरदगा, झारखंड•
    4 hrs ago
  • झारखंड के पलामू जिले में धनंजय धड़कन नाम के एक व्यक्ति को एक शादी के कार्यक्रम में सबसे सुंदर नज़ारा देखने को मिला।
    1
    झारखंड के पलामू जिले में धनंजय धड़कन नाम के एक व्यक्ति को एक शादी के कार्यक्रम में सबसे सुंदर नज़ारा देखने को मिला।
    user_Dhananjay chorshiya
    Dhananjay chorshiya
    चैनपुर, पलामू, झारखंड•
    7 hrs ago
  • बिशुनपुर प्रखंड के पूर्व प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) सुलेमान मुंडरी ने महुआडांड में नए अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) के रूप में अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। प्रशासनिक सेवा में यह उनकी पहली एसडीएम नियुक्ति है, जिसे एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। अपने सरल स्वभाव, मृदुभाषी व्यक्तित्व और कर्मठ कार्यशैली के लिए लोकप्रिय रहे मुंडरी की इस नई नियुक्ति से क्षेत्रवासियों में भारी उत्साह और खुशी का माहौल है। पदभार ग्रहण करने के बाद एक विशेष इंटरव्यू में, नए एसडीएम सुलेमान मुंडरी ने महुआडांड की जनता को 'जोहार' कहकर अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना है, जिसे महुआडांड के शांतिपूर्ण माहौल में पूरी तरह से कायम रखा जाएगा। दूसरी बड़ी प्राथमिकता विकास कार्यों को गति देना है, जिसके लिए ब्लॉक, अंचल और अनुमंडल प्रशासन मिलकर, जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुसार अधिकतम प्रयास करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि आम लोगों की समस्याओं और मुख्य मुद्दों को गंभीरता से सुना जाएगा तथा जनता के सक्रिय सहयोग से ही विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। एसडीएम मुंडरी ने क्षेत्र की जनता को बेझिझक होकर अपनी बात रखने का संदेश दिया है। उन्होंने महुआडांड की आम जनता से बिना किसी संकोच के उनसे मिलने, अपनी समस्याएं रखने और क्षेत्र की बेहतरी के लिए सुझाव साझा करने का आग्रह किया है, जिससे स्थानीय समस्याओं को करीब से जानने और उनके त्वरित व उचित समाधान निकालने में मदद मिलेगी। सुलेमान मुंडरी के पदभार ग्रहण करने पर महुआडांड अनुमंडल सांसद प्रतिनिधी संजय जायसवाल, भाजपा मंडल के पश्चिमी अध्यक्ष अमित कुमार जायसवाल, पूर्वी मंडल अध्यक्ष प्रशांत सिंह, नेतरहाट होटल संघ के सर्वेश प्रसाद, विनय प्रसाद, हेमंत प्रसाद और बिट्टू प्रसाद सहित कई गणमान्य लोगों ने खुशी जाहिर की। नेतरहाट के मुखिया राम विष्णु नगेसिया, गजेंद्र किसान, तेज नारायण किसान सहित दर्जनों स्थानीय नागरिकों ने उन्हें बुके देकर बधाई दी और सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं भी दीं। क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि उनके पिछले प्रशासनिक अनुभवों और कार्यकुशलता का लाभ इस पूरे अनुमंडल को मिलेगा।
    1
    बिशुनपुर प्रखंड के पूर्व प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) सुलेमान मुंडरी ने महुआडांड में नए अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) के रूप में अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। प्रशासनिक सेवा में यह उनकी पहली एसडीएम नियुक्ति है, जिसे एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। अपने सरल स्वभाव, मृदुभाषी व्यक्तित्व और कर्मठ कार्यशैली के लिए लोकप्रिय रहे मुंडरी की इस नई नियुक्ति से क्षेत्रवासियों में भारी उत्साह और खुशी का माहौल है।

पदभार ग्रहण करने के बाद एक विशेष इंटरव्यू में, नए एसडीएम सुलेमान मुंडरी ने महुआडांड की जनता को 'जोहार' कहकर अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना है, जिसे महुआडांड के शांतिपूर्ण माहौल में पूरी तरह से कायम रखा जाएगा। दूसरी बड़ी प्राथमिकता विकास कार्यों को गति देना है, जिसके लिए ब्लॉक, अंचल और अनुमंडल प्रशासन मिलकर, जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुसार अधिकतम प्रयास करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि आम लोगों की समस्याओं और मुख्य मुद्दों को गंभीरता से सुना जाएगा तथा जनता के सक्रिय सहयोग से ही विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा।

एसडीएम मुंडरी ने क्षेत्र की जनता को बेझिझक होकर अपनी बात रखने का संदेश दिया है। उन्होंने महुआडांड की आम जनता से बिना किसी संकोच के उनसे मिलने, अपनी समस्याएं रखने और क्षेत्र की बेहतरी के लिए सुझाव साझा करने का आग्रह किया है, जिससे स्थानीय समस्याओं को करीब से जानने और उनके त्वरित व उचित समाधान निकालने में मदद मिलेगी। सुलेमान मुंडरी के पदभार ग्रहण करने पर महुआडांड अनुमंडल सांसद प्रतिनिधी संजय जायसवाल, भाजपा मंडल के पश्चिमी अध्यक्ष अमित कुमार जायसवाल, पूर्वी मंडल अध्यक्ष प्रशांत सिंह, नेतरहाट होटल संघ के सर्वेश प्रसाद, विनय प्रसाद, हेमंत प्रसाद और बिट्टू प्रसाद सहित कई गणमान्य लोगों ने खुशी जाहिर की। नेतरहाट के मुखिया राम विष्णु नगेसिया, गजेंद्र किसान, तेज नारायण किसान सहित दर्जनों स्थानीय नागरिकों ने उन्हें बुके देकर बधाई दी और सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं भी दीं। क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि उनके पिछले प्रशासनिक अनुभवों और कार्यकुशलता का लाभ इस पूरे अनुमंडल को मिलेगा।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.