logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

एक साल से फरार 10 हजार का इनामी दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार सतना। सिविल लाइन थाना पुलिस ने एक वर्ष से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी दुष्कर्म आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। लंबे समय से पुलिस को उसकी तलाश थी। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया

3 hrs ago
user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
Court reporter Amarpatan, Satna•
3 hrs ago
2e9c1691-4eed-443f-abc5-7863457686c8

एक साल से फरार 10 हजार का इनामी दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार सतना। सिविल लाइन थाना पुलिस ने एक वर्ष से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी दुष्कर्म आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। लंबे समय से पुलिस को उसकी तलाश थी। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया

More news from Satna and nearby areas
  • सतना-हवाई पट्टी मोड़ के सामने बोलेरो ने वैन को मारी टक्कर महिला सहित एक बच्चा घायल भेजा गया जिला अस्पताल #reels #reelsinstagram #vairal #news #vairalvideo
    1
    सतना-हवाई पट्टी मोड़ के सामने बोलेरो ने वैन को मारी टक्कर महिला सहित एक बच्चा घायल भेजा गया जिला अस्पताल #reels #reelsinstagram #vairal #news #vairalvideo
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter Amarpatan, Satna•
    3 hrs ago
  • कारीगोही में संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा का भव्य समापन ​सतना के कारीगोही स्थित हनुमान चौक पर आयोजित सात दिवसीय संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुई। समाजसेवी श्री गुलाब शुक्ला के मार्गदर्शन एवं ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित इस महोत्सव का शुभारंभ 108 कलशों की भव्य शोभायात्रा से हुआ, जिसने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय कर दिया। कथा के दौरान विद्वान व्यासजी ने ध्रुव चरित्र, प्रह्लाद प्रसंग, श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह और शिव-पार्वती विवाह जैसी दिव्य झांकियों का जीवंत वर्णन किया, जिससे श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। अंतिम दिन सुदामा चरित्र और परीक्षित मोक्ष की मार्मिक कथा के साथ हवन-पूजन कर पूर्णाहुति दी गई। इस अवसर पर संरक्षक गुलाब शुक्ला ने ग्राम के छह बुजुर्गों, व्यासजी और आयोजन समिति के सदस्यों को शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का समापन एक विशाल भंडारे के साथ हुआ, जिसमें आसपास के गांवों से आए जनसैलाब ने प्रसाद ग्रहण किया। युवाओं और मातृशक्ति के सक्रिय सहयोग से संपन्न यह आयोजन क्षेत्र में एकता और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक बना।
    1
    कारीगोही में संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा का भव्य समापन
​सतना के कारीगोही स्थित हनुमान चौक पर आयोजित सात दिवसीय संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुई। समाजसेवी श्री गुलाब शुक्ला के मार्गदर्शन एवं ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित इस महोत्सव का शुभारंभ 108 कलशों की भव्य शोभायात्रा से हुआ, जिसने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय कर दिया। कथा के दौरान विद्वान व्यासजी ने ध्रुव चरित्र, प्रह्लाद प्रसंग, श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह और शिव-पार्वती विवाह जैसी दिव्य झांकियों का जीवंत वर्णन किया, जिससे श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। अंतिम दिन सुदामा चरित्र और परीक्षित मोक्ष की मार्मिक कथा के साथ हवन-पूजन कर पूर्णाहुति दी गई। इस अवसर पर संरक्षक गुलाब शुक्ला ने ग्राम के छह बुजुर्गों, व्यासजी और आयोजन समिति के सदस्यों को शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का समापन एक विशाल भंडारे के साथ हुआ, जिसमें आसपास के गांवों से आए जनसैलाब ने प्रसाद ग्रहण किया। युवाओं और मातृशक्ति के सक्रिय सहयोग से संपन्न यह आयोजन क्षेत्र में एकता और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक बना।
    user_रोहित कुमार पाठक
    रोहित कुमार पाठक
    Lawyer अमरपाटन, सतना, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by Rudra Pratap Singh Parihar
    1
    Post by Rudra Pratap Singh Parihar
    user_Rudra Pratap Singh Parihar
    Rudra Pratap Singh Parihar
    मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • ​सतना (मध्य प्रदेश): धवारी थाना क्षेत्र में बीती रात बदमाशों के हौसले बुलंद नज़र आए। शहर के धवारी स्थित शराब दुकान के मैनेजर नीरज सिंह पर कुछ अज्ञात बदमाशों और एक नामी अपराधी दादू सिंह ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में मैनेजर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। ​घटना का विवरण: ​पीड़ित नीरज सिंह के अनुसार, जब वह दुकान से करीब 100 मीटर की दूरी पर थे, तभी पहले से घात लगाकर बैठे बदमाशों ने उन पर पत्थरों से हमला कर दिया। हमलावरों ने उनके सिर, चेहरे और आँखों पर गंभीर वार किए, जिससे वे लहूलुहान हो गए।
    1
    ​सतना (मध्य प्रदेश): धवारी थाना क्षेत्र में बीती रात बदमाशों के हौसले बुलंद नज़र आए। शहर के धवारी स्थित शराब दुकान के मैनेजर नीरज सिंह पर कुछ अज्ञात बदमाशों और एक नामी अपराधी दादू सिंह ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में मैनेजर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
​घटना का विवरण:
​पीड़ित नीरज सिंह के अनुसार, जब वह दुकान से करीब 100 मीटर की दूरी पर थे, तभी पहले से घात लगाकर बैठे बदमाशों ने उन पर पत्थरों से हमला कर दिया। हमलावरों ने उनके सिर, चेहरे और आँखों पर गंभीर वार किए, जिससे वे लहूलुहान हो गए।
    user_Unchehra news
    Unchehra news
    News Anchor उंचाहरा, सतना, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • ज़ब कलेक्टर ही करेंगी कमिश्नर के आदेशो का उल्लंघन, तो कौन पालन करवायेगा शासकीय नियम *मैहर* रीवा कमिश्नर द्वारा विगत दिनों दिनांक 18/2/025 को एक पत्र जारी किया था। जिसमें जिला मुख्यालय के अधिकारी कर्मचारी सप्ताह में एक दिन प्रत्येक मंगलवार को पहल के तहत अपने कार्यालय आने हेतु साइकिल पैदल या इलेक्ट्रॉनिक वाहन का उपयोग करेंगे, प्रत्येक मंगलवार को कोई भी अधिकारी शासकीय कर्मचारी व्यक्तिगत पेट्रोल डीजल वाहन का उपयोग नहीं करेंगे। महिला अधिकारी कर्मचारी स्कूटी या सार्वजनिक वाहन का उपयोग कर सकेंगे, लेकिन नियमों को ताक पर रखकर मैहर कलेक्टर शासकीय वाहन में बैठकर कार्यालय पहुंच रही है, जिनको देखने के बाद सभी छोटे अधिकारी कर्मचारी भी अपने शासकीय वाहन में बैठकर कमिश्नर के नियमों को ठेंगा दिखाते हुऐ कलेक्ट्रेट कार्यालय जनसुनवाई में पहुंच रहे हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि जब कलेक्टर ही अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करेंगी तो बाकी के अधिकारी कर्मचारी भी बेलाइन होना तय है।
    1
    ज़ब कलेक्टर ही करेंगी कमिश्नर के आदेशो का उल्लंघन, तो कौन पालन करवायेगा शासकीय नियम
*मैहर* रीवा कमिश्नर द्वारा विगत दिनों दिनांक 18/2/025 को एक पत्र जारी किया था। जिसमें जिला मुख्यालय के अधिकारी कर्मचारी सप्ताह में एक दिन प्रत्येक मंगलवार को पहल के तहत अपने कार्यालय आने हेतु साइकिल पैदल या इलेक्ट्रॉनिक वाहन का उपयोग करेंगे, प्रत्येक मंगलवार को कोई भी अधिकारी शासकीय कर्मचारी व्यक्तिगत पेट्रोल डीजल वाहन का उपयोग नहीं करेंगे।
महिला अधिकारी कर्मचारी स्कूटी या सार्वजनिक वाहन का उपयोग कर सकेंगे, लेकिन नियमों को ताक  पर रखकर मैहर कलेक्टर शासकीय वाहन में बैठकर कार्यालय पहुंच रही है, जिनको देखने के बाद सभी छोटे अधिकारी कर्मचारी भी अपने शासकीय वाहन में बैठकर कमिश्नर के नियमों को ठेंगा दिखाते हुऐ कलेक्ट्रेट कार्यालय जनसुनवाई में पहुंच रहे हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि जब कलेक्टर ही अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करेंगी तो बाकी के अधिकारी कर्मचारी भी बेलाइन होना तय है।
    user_Tej pratap Kacher
    Tej pratap Kacher
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • *प्रशासनिक लापरवाही की कीमत चुकाती आस्था देवी मंदिर प्रकरण पर गंभीर सवाल* मैहर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री जैन जी द्वारा पूर्व में दिए गए वक्तव्य आज एक बार फिर कसौटी पर खरे उतरते प्रतीत होते हैं। यह प्रकरण दर्शाता है कि किस प्रकार कुछ जिलों में कलेक्टरों के निरंकुश एवं गैर-जवाबदेह व्यवहार के कारण प्रशासन स्वयं सवालों के घेरे में आ जाता है। मैहर के समाजसेवी आनंद कुमार श्रीवास्तव ने पूर्व में माँ शारदा देवी मंदिर के गर्भगृह में अस्त्र-पूजा की घटना को लेकर स्पष्ट रूप से कहा था कि संपूर्ण घटना का ठीकरा केवल पुजारी पर फोड़ देना न केवल अन्यायपूर्ण है, बल्कि प्रशासनिक जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ने का प्रयास भी है। उन्होंने प्रश्न उठाया कि— मंदिर के गर्भगृह में कौन पुजारी नियुक्त होगा, वह कौन-सी गतिविधियाँ करेगा, तथा मंदिर व्यवस्था का संचालन कैसे होगा, इन सभी का निर्धारण कलेक्टर स्तर पर किया जाना था। यदि प्रशासन ने अपनी मूल जिम्मेदारियों का विधिवत निर्वहन किया होता, तो यह घटना कतई घटित न होती। ऐसे में केवल पुजारी को दोषी ठहराना कैसे न्यायसंगत माना जा सकता है? इससे भी अधिक गंभीर पहलू यह है कि जब मंदिर परिसर में अस्त्र-शस्त्र पूर्णतः प्रतिबंधित थे, तो उन्हें प्रवेश द्वार अथवा रोपवे परिसर में ही जब्त किया जाना चाहिए था। किंतु ऐसा नहीं किया गया। इसका सीधा अर्थ है कि प्रथमतः जवाबदेही रोपवे व्यवस्था और उसके संचालन तंत्र की बनती है। यह अत्यंत चिंताजनक है कि आज दिनांक तक रोपवे संचालक को न तो कोई नोटिस जारी किया गया और न ही स्पष्टीकरण माँगा गया। यह स्थिति संकेत देती है कि प्रशासनिक तंत्र जवाबदेही की अपेक्षा रसूख और संरक्षण की मानसिकता पर संचालित हो रहा है। समाजसेवी श्रीवास्तव ने कटाक्ष करते हुए कहा कि यह स्थिति मैहर के कलेक्टर के लिए कोई नई बात नहीं है— जब राज्य के कानून को व्यक्तिगत आदेशों से नीचे समझा जाने लगे, और प्रशासनिक निर्णय ही “कानून” मान लिए जाएँ, तब ऐसी घटनाएँ असामान्य नहीं रह जातीं। यह प्रकरण केवल एक धार्मिक स्थल की मर्यादा का प्रश्न नहीं है, बल्कि यह प्रशासनिक जवाबदेही, कानून के समान अनुपालन और संभावित सत्ता-दुरुपयोग से जुड़ा गंभीर विषय है। अब समय आ गया है कि निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जाँच सुनिश्चित की जाए तथा दोषियों के विरुद्ध स्पष्ट एवं दृश्यमान कार्यवाही की जाए—ताकि आस्था और कानून दोनों की गरिमा अक्षुण्ण रह सके
    1
    *प्रशासनिक लापरवाही की कीमत चुकाती आस्था देवी मंदिर प्रकरण पर गंभीर सवाल*
मैहर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री जैन जी द्वारा पूर्व में दिए गए वक्तव्य आज एक बार फिर कसौटी पर खरे उतरते प्रतीत होते हैं। यह प्रकरण दर्शाता है कि किस प्रकार कुछ जिलों में कलेक्टरों के निरंकुश एवं गैर-जवाबदेह व्यवहार के कारण प्रशासन स्वयं सवालों के घेरे में आ जाता है।
मैहर के समाजसेवी आनंद कुमार श्रीवास्तव ने पूर्व में माँ शारदा देवी मंदिर के गर्भगृह में अस्त्र-पूजा की घटना को लेकर स्पष्ट रूप से कहा था कि संपूर्ण घटना का ठीकरा केवल पुजारी पर फोड़ देना न केवल अन्यायपूर्ण है, बल्कि प्रशासनिक जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ने का प्रयास भी है।
उन्होंने प्रश्न उठाया कि—
मंदिर के गर्भगृह में कौन पुजारी नियुक्त होगा,
वह कौन-सी गतिविधियाँ करेगा,
तथा मंदिर व्यवस्था का संचालन कैसे होगा,
इन सभी का निर्धारण कलेक्टर स्तर पर किया जाना था। यदि प्रशासन ने अपनी मूल जिम्मेदारियों का विधिवत निर्वहन किया होता, तो यह घटना कतई घटित न होती। ऐसे में केवल पुजारी को दोषी ठहराना कैसे न्यायसंगत माना जा सकता है?
इससे भी अधिक गंभीर पहलू यह है कि जब मंदिर परिसर में अस्त्र-शस्त्र पूर्णतः प्रतिबंधित थे, तो उन्हें प्रवेश द्वार अथवा रोपवे परिसर में ही जब्त किया जाना चाहिए था। किंतु ऐसा नहीं किया गया। इसका सीधा अर्थ है कि प्रथमतः जवाबदेही रोपवे व्यवस्था और उसके संचालन तंत्र की बनती है।
यह अत्यंत चिंताजनक है कि आज दिनांक तक रोपवे संचालक को न तो कोई नोटिस जारी किया गया और न ही स्पष्टीकरण माँगा गया। यह स्थिति संकेत देती है कि प्रशासनिक तंत्र जवाबदेही की अपेक्षा रसूख और संरक्षण की मानसिकता पर संचालित हो रहा है।
समाजसेवी श्रीवास्तव ने कटाक्ष करते हुए कहा कि यह स्थिति मैहर के कलेक्टर के लिए कोई नई बात नहीं है—
जब राज्य के कानून को व्यक्तिगत आदेशों से नीचे समझा जाने लगे, और प्रशासनिक निर्णय ही “कानून” मान लिए जाएँ, तब ऐसी घटनाएँ असामान्य नहीं रह जातीं।
यह प्रकरण केवल एक धार्मिक स्थल की मर्यादा का प्रश्न नहीं है, बल्कि यह प्रशासनिक जवाबदेही, कानून के समान अनुपालन और संभावित सत्ता-दुरुपयोग से जुड़ा गंभीर विषय है। अब समय आ गया है कि निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जाँच सुनिश्चित की जाए तथा दोषियों के विरुद्ध स्पष्ट एवं दृश्यमान कार्यवाही की जाए—ताकि आस्था और कानून दोनों की गरिमा अक्षुण्ण रह सके
    user_मीडिया
    मीडिया
    मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • जिला सतना धवारी स्थित शराब दुकान के पास मारपीट, शराब दुकान का मैनेजर नीरज सिंह घायल।
    1
    जिला सतना धवारी स्थित शराब दुकान के पास मारपीट, शराब दुकान का मैनेजर नीरज सिंह घायल।
    user_खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज़
    खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज़
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • मां शारदा शक्तिपीठ मैहर से आज दिनांक,17,,02,,2026,, दिन मंगलवार के संध्या: कालीन दर्शन आरती दिव्य श्रंगार जय माई ‌की
    1
    मां शारदा शक्तिपीठ मैहर से
आज दिनांक,17,,02,,2026,, दिन मंगलवार के संध्या: कालीन दर्शन आरती दिव्य श्रंगार
जय माई ‌की
    user_रोहित कुमार पाठक
    रोहित कुमार पाठक
    Lawyer अमरपाटन, सतना, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.