logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सरमथुरा धौलपुर राजस्थान समाचार नेशन तहसील रिपोर्टर सरमथुरा भरतपुर/धौलपुर/करौली/सवाई माधोपुर, रिपोर्ट: भरतपुर संभाग के जिलों — भरतपुर, धौलपुर, करौली और सवाई माधोपुर — में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मौसम विभाग ने क्षेत्र में 100% तक बारिश, तेज आंधी और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। इस चेतावनी का असर गंगापुर, हिंडौन और सरमथुरा क्षेत्रों में भी देखने को मिल सकता है, जहां किसान पहले से ही फसलों को लेकर चिंतित हैं।

19 hrs ago
user_Bharat SING Meena
Bharat SING Meena
Voice of people सरमथुरा, धौलपुर, राजस्थान•
19 hrs ago

सरमथुरा धौलपुर राजस्थान समाचार नेशन तहसील रिपोर्टर सरमथुरा भरतपुर/धौलपुर/करौली/सवाई माधोपुर, रिपोर्ट: भरतपुर संभाग के जिलों — भरतपुर, धौलपुर, करौली और सवाई माधोपुर — में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मौसम विभाग ने क्षेत्र में 100% तक बारिश, तेज आंधी और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। इस चेतावनी का असर गंगापुर, हिंडौन और सरमथुरा क्षेत्रों में भी देखने को मिल सकता है, जहां किसान पहले से ही फसलों को लेकर चिंतित हैं।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by Bharat SING Meena
    1
    Post by Bharat SING Meena
    user_Bharat SING Meena
    Bharat SING Meena
    Voice of people सरमथुरा, धौलपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • ईद-उल-फितर को लेकर प्रशासन अलर्ट, हिण्डौन सिटी में सीएलजी की बैठक आयोजित, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्रपाल सिंह और डीएसपी मुनेश मीणा के नेतृत्व में हुई सीएलजी बैठक, तहसीलदार और पुलिस अधिकारियों ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के दिए निर्देश, त्यौहारों को आपसी भाईचारे और सौहार्द से मनाने की अपील अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश संवेदनशील इलाकों में बढ़ेगी पुलिस निगरानी सीएलजी सदस्यों को दी गई जिम्मेदारी गणगौर और ईद के त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील।
    1
    ईद-उल-फितर को लेकर प्रशासन अलर्ट, 
हिण्डौन सिटी में सीएलजी की बैठक आयोजित,
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्रपाल सिंह और डीएसपी मुनेश मीणा के नेतृत्व में हुई सीएलजी बैठक,
तहसीलदार और पुलिस अधिकारियों ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के दिए निर्देश,
त्यौहारों को आपसी भाईचारे और सौहार्द से मनाने की अपील
अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश
संवेदनशील इलाकों में बढ़ेगी पुलिस निगरानी
सीएलजी सदस्यों को दी गई जिम्मेदारी
गणगौर और ईद के त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील।
    user_B Rajasthan news
    B Rajasthan news
    Media company Karauli, Rajasthan•
    3 hrs ago
  • धौलपुर जिले के आंगई थाना क्षेत्र के गांव तरवा में एक विधवा महिला ने खनन माफियाओं पर उसकी कृषि भूमि और पास की चारागाह जमीन पर अवैध खनन करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और अवैध खनन रुकवाने की मांग की है। प्रार्थीया के अनुसार, वह ग्राम पंचायत रहरई की निवासी है और अपने बहनोई पवन कुमार के नाम दर्ज खसरा नंबर 957 की भूमि पर काश्त कर रही है। आरोप है कि गांव के ही कुछ लोग, जिन्हें उसने खनन माफिया बताया, उसकी जमीन पर जबरन अवैध खनन कर रहे हैं। साथ ही, पास स्थित चारागाह भूमि को भी खनन के लिए उपयोग में लिया जा रहा है। पीड़िता का कहना है कि उसने कई बार आरोपियों को ऐसा करने से रोका, लेकिन वे नहीं माने और कथित तौर पर बाहुबल के दम पर खनन जारी रखा। आरोप है कि आरोपी अवैध हथियारों के जरिए क्षेत्र में दहशत फैलाते हैं और खुलेआम धमकी देते हैं कि उन्हें कोई नहीं रोक सकता। महिला ने बताया कि वह और उसकी बहन संतकुमारी इस मामले की शिकायत पहले भी संबंधित थाना, तहसीलदार और अन्य विभागों में कर चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे आरोपियों के हौसले और बुलंद हो गए हैं। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि आरोपियों ने परिवार को जान से मारने और जमीन पर कब्जा करने की धमकी दी है। पीड़िता ने आशंका जताई है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो उसके परिवार को गंभीर नुकसान हो सकता है। महिला ने राजस्थान सरकार की महिला सुरक्षा संबंधी पहल पर भरोसा जताते हुए प्रशासन से न्याय दिलाने और अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।
    3
    धौलपुर जिले के आंगई थाना क्षेत्र के गांव तरवा में एक विधवा महिला ने खनन माफियाओं पर उसकी कृषि भूमि और पास की चारागाह जमीन पर अवैध खनन करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और अवैध खनन रुकवाने की मांग की है।
प्रार्थीया के अनुसार, वह ग्राम पंचायत रहरई की निवासी है और अपने बहनोई पवन कुमार के नाम दर्ज खसरा नंबर 957 की भूमि पर काश्त कर रही है। आरोप है कि गांव के ही कुछ लोग, जिन्हें उसने खनन माफिया बताया, उसकी जमीन पर जबरन अवैध खनन कर रहे हैं। साथ ही, पास स्थित चारागाह भूमि को भी खनन के लिए उपयोग में लिया जा रहा है।
पीड़िता का कहना है कि उसने कई बार आरोपियों को ऐसा करने से रोका, लेकिन वे नहीं माने और कथित तौर पर बाहुबल के दम पर खनन जारी रखा। आरोप है कि आरोपी अवैध हथियारों के जरिए क्षेत्र में दहशत फैलाते हैं और खुलेआम धमकी देते हैं कि उन्हें कोई नहीं रोक सकता।
महिला ने बताया कि वह और उसकी बहन संतकुमारी इस मामले की शिकायत पहले भी संबंधित थाना, तहसीलदार और अन्य विभागों में कर चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे आरोपियों के हौसले और बुलंद हो गए हैं।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि आरोपियों ने परिवार को जान से मारने और जमीन पर कब्जा करने की धमकी दी है। पीड़िता ने आशंका जताई है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो उसके परिवार को गंभीर नुकसान हो सकता है।
महिला ने राजस्थान सरकार की महिला सुरक्षा संबंधी पहल पर भरोसा जताते हुए प्रशासन से न्याय दिलाने और अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।
    user_Avdesh Sharma
    Avdesh Sharma
    Newspaper advertising department बसेरी, धौलपुर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • बसेड़ी - बसेड़ी में आकाशीय बिजली का कहर, किसान की झोपड़ी जलकर हुई राख बसेड़ी (धौलपुर)। धौलपुर जिले के बसेड़ी उपखंड क्षेत्र में कुदरत का कहर देखने को मिला है। यहाँ के ग्राम नोनेरा में गुरुवार शाम आसमानी बिजली गिरने से एक किसान की झोपड़ी में भीषण आग लग गई। और पेड़ में भी आग लग गई इस घटना में झोपड़ी के भीतर रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया, हालांकि गनीमत यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। गुरुवार शाम करीब 7:00 बजे क्षेत्र में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। इसी दौरान पंकज पुत्र दामोदर शर्मा के खेत पर बनी झोपड़ी पर तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली गिरते ही सूखे फूस से बनी झोपड़ी ने तुरंत आग पकड़ ली और देखते ही देखते लपटें आसमान छूने लगीं। आग की भीषण लपटें और धुआं देखकर आसपास के ग्रामीण और खेतों में काम कर रहे लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने साहस का परिचय देते हुए निजी स्तर पर पानी और मिट्टी का इंतजाम किया और आग बुझाने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। यदि समय रहते ग्रामीण सक्रिय न होते, तो आग पास के अन्य खेतों या सूखे चारे तक फैल सकती थी, जिससे नुकसान काफी बड़ा हो सकता था। चारपाइ पूरी तरह जल गईं।परिजनों के कपड़े और बिस्तर जलकर राख हो गए।
    2
    बसेड़ी - बसेड़ी में आकाशीय बिजली का कहर, किसान की झोपड़ी जलकर हुई राख
बसेड़ी (धौलपुर)।  धौलपुर जिले के बसेड़ी उपखंड क्षेत्र में कुदरत का कहर देखने को मिला है। यहाँ के ग्राम नोनेरा  में गुरुवार शाम आसमानी बिजली गिरने से एक किसान की झोपड़ी में भीषण आग लग गई। और पेड़ में भी आग लग गई इस घटना में झोपड़ी के भीतर रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया, हालांकि गनीमत यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। गुरुवार शाम करीब 7:00 बजे क्षेत्र में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। इसी दौरान पंकज पुत्र दामोदर शर्मा के खेत पर बनी झोपड़ी पर तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली गिरते ही सूखे फूस से बनी झोपड़ी ने तुरंत आग पकड़ ली और देखते ही देखते लपटें आसमान छूने लगीं।
आग की भीषण लपटें और धुआं देखकर आसपास के ग्रामीण और खेतों में काम कर रहे लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने साहस का परिचय देते हुए निजी स्तर पर पानी और मिट्टी का इंतजाम किया और आग बुझाने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। यदि समय रहते ग्रामीण सक्रिय न होते, तो आग पास के अन्य खेतों या सूखे चारे तक फैल सकती थी, जिससे नुकसान काफी बड़ा हो सकता था।
चारपाइ पूरी तरह जल गईं।परिजनों के कपड़े और बिस्तर जलकर राख हो गए।
    user_Rudra parmar
    Rudra parmar
    बसेरी, धौलपुर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • Post by मनोज तिवाड़ी
    3
    Post by मनोज तिवाड़ी
    user_मनोज तिवाड़ी
    मनोज तिवाड़ी
    Court reporter Hindaun, Karauli•
    5 hrs ago
  • बागचिनी थाना क्षेत्र के खेरिया गांव में आउटसोर्स कर्मचारी की करंट लगने से हुई मौत जौरा विधायक पंकज उपाध्याय ने विद्युत विभाग के लापरवाह कर्मचारियों पर एफआईआर की मांग को लेकर डेड बॉडी रखकर किया धरना प्रदर्शन।
    1
    बागचिनी थाना क्षेत्र के खेरिया गांव में आउटसोर्स कर्मचारी की करंट लगने से हुई मौत जौरा विधायक पंकज उपाध्याय ने विद्युत विभाग के लापरवाह कर्मचारियों पर एफआईआर की मांग को लेकर डेड बॉडी रखकर किया धरना प्रदर्शन।
    user_Mahesh singh
    Mahesh singh
    Local News Reporter जौरा, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • हिंडौन सिटी। शहर के कोतवाली थाने में शुक्रवार को ईद को लेकर मुस्लिम समाज के प्रमुख लोगों के साथ सीएलजी बैठक आयोजित हुई । कार्यवाहक थाना अधिकारी प्रशिक्षु आरपीएस श्रेष्ठ कुमार ने बताया कि आज 20 मार्च को शाम 4 बजे कोतवाली थाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र पाल सिंह की अध्यक्षता में सीएलजी मीटिंग आयोजित की गई जिसमें मुस्लिम समाज के प्रमुख लोगों के साथ वार्ता करते हुए समुचित पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित की गई। बैठक में मुस्लिम समाज के लोगों ने प्रशासन को अवगत कराया कि कल 21 मार्च को सुबह 8:30 बजे करौली रोड स्थित ईदगाह पर ईद की नमाज हाफिज शफी अदा कराएंगे और मुफ्ती अब्दुल हमीद कुरैशी का बयान होगा। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने सभी लोगों से ईद का त्योहार भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। इस अवसर पर तहसीलदार सीमा बघेल, पुलिस उपाधीक्षक मुनेश कुमार, थाना अधिकारी महेंद्र चौधरी, पूर्व उपसभापति नफीस अहमद, जमीयत उलेमा ए हिंद के तहसील सदर हाफिज बाबुद्दीन, जनरल सेक्रेटरी हाफिज सईद, वक़्फ़ कमेटी के सदर बब्बू भाई, खजांची भीकम शाह, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष अल्लानूर खां, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष एजाज अहमद, जमीअतुल कुरैशी के जिला अध्यक्ष सद्दाम कुरेशी, युवा नेता आमिर कुरैशी, कुरैशी समाज के चौधरी हसमुद्दीन, सैफी समाज के कोषाध्यक्ष हसमुद्दीन सैफी, पार्षद इमरान सैफी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ब्लॉक अध्यक्ष नासिर दर्जी, अब्बासी समाज जिला अध्यक्ष नूर मोहम्मद गुड्डा, फोदया अब्बासी, युवा कांग्रेस के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष फैजान पठान, मौलाना अंसार मुफ्ती इमरान, अंसार अहमद राबुद्दीन सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
    1
    हिंडौन सिटी। शहर के कोतवाली थाने  में शुक्रवार को ईद को लेकर मुस्लिम समाज के प्रमुख लोगों के साथ सीएलजी बैठक आयोजित हुई । 
कार्यवाहक थाना अधिकारी प्रशिक्षु आरपीएस श्रेष्ठ कुमार ने बताया कि आज 20 मार्च को शाम 4 बजे कोतवाली थाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र पाल सिंह की अध्यक्षता में सीएलजी मीटिंग आयोजित की गई जिसमें मुस्लिम समाज के प्रमुख लोगों के साथ वार्ता करते हुए समुचित पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित की गई। 
बैठक में मुस्लिम समाज के लोगों ने प्रशासन को अवगत कराया कि कल 21 मार्च को सुबह 8:30 बजे करौली रोड स्थित ईदगाह पर ईद की नमाज हाफिज शफी अदा कराएंगे और मुफ्ती अब्दुल हमीद कुरैशी का बयान होगा।
पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने सभी लोगों से ईद का त्योहार भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।
इस अवसर पर तहसीलदार सीमा बघेल, पुलिस उपाधीक्षक मुनेश कुमार, थाना अधिकारी महेंद्र चौधरी, पूर्व उपसभापति नफीस अहमद, जमीयत उलेमा ए हिंद के तहसील सदर हाफिज बाबुद्दीन, जनरल सेक्रेटरी हाफिज सईद, वक़्फ़ कमेटी के सदर बब्बू भाई, खजांची भीकम शाह, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष अल्लानूर खां, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष एजाज अहमद, जमीअतुल कुरैशी के जिला अध्यक्ष सद्दाम कुरेशी, युवा नेता आमिर कुरैशी, कुरैशी समाज के चौधरी हसमुद्दीन, सैफी समाज के कोषाध्यक्ष हसमुद्दीन सैफी, पार्षद इमरान सैफी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ब्लॉक अध्यक्ष नासिर दर्जी, अब्बासी समाज जिला अध्यक्ष नूर मोहम्मद गुड्डा, फोदया अब्बासी, युवा कांग्रेस के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष फैजान पठान, मौलाना अंसार मुफ्ती इमरान, अंसार अहमद राबुद्दीन सहित कई गणमान्य लोग मौजूद  रहे।
    user_Krishan murari rajora
    Krishan murari rajora
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • Post by Bharat SING Meena
    1
    Post by Bharat SING Meena
    user_Bharat SING Meena
    Bharat SING Meena
    Voice of people सरमथुरा, धौलपुर, राजस्थान•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.