logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

टिमरनी पुलिस ने अवैध रूप से गांजा बेचने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हरदा शंशाक के कुशल मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित मिश्रा एवं एसडीओपी टिमरनी आकांक्षा तलया के निर्देशन में की गई। घटना क्रमांक 26/07/26 को सूचना मिली कि वार्ड क्र 02 लाईन पार टिमरनी में एक लड़का लोगों को गांजा बेच रहा है। सूचना पर तत्काल एक टीम गठित कर वार्ड क्रमांक 02 लाईन पार टिमरनी भेजी गई। वहां एक लड़का अपने घर की दहलीज पर बैठा हुआ दिखा। पुलिस को देखकर वह भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम युवराज पिता रामप्रसाद कुचबुंदिया, उम्र 24 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 02 लाईन पार टिमरनी हरदा बताया। युवराज की तलाशी लेने पर उसके दाहिने हाथ में एक हरे रंग का थेला मिला। थेले की जांच करने पर उसमें हरी पत्तेदार बीजदार और डंठलयुक्त सामग्री जैसा पदार्थ पाया गया। संदेही के कब्जे से बरामद मादक पदार्थ एवं संदेही को निगरानी में रखकर संदेही से बरामद उक्त मादक पदार्थ गांजा की पहचान की गई। युवराज के पास से मिले अवैध मादक गांजा को तौला गया, जो पन्नी सहित कुल मात्रा 927 ग्राम कीमत करीब 25000/- रूपए का था। आरोपी से अवैध मादक पदार्थ गांजा के संबंध में वैध लाइसेंस के बारे में पूछताछ करने पर कोई वैध लाइसेंस नहीं पेश किया गया और अन्य कोई दस्तावेज नहीं होना बताया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत दण्डनीय पाया गया। अपराध क्र 426/26 धारा 8/20 एन.डी.पी.एस.एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी युवराज कुचबुंदिया के कब्जे से मुताबिक जप्ती पत्रक के उक्त अवैध मादक पदार्थ गांजा पन्नी सहित मूल मादक पदार्थ गांजा मात्रा 927 ग्राम कीमत करीब 25000/- रूपए की विधिवत जप्ती की गई। इस कार्रवाई में निरीक्षक मुकेश गौड़, उनि.संतोष श्रीवास्तव, उनि प्रियंका पाठक, उनि रामविलास करपे, प्रआर विजय उईके, प्रआर अनुप कामले, प्रआर राहुल, आर अर्जुन लोवंशी, आर 179 सुनील की सराहनीय भूमिका रही।

4 hrs ago
user_संदीप अग्रवाल Agrawal
संदीप अग्रवाल Agrawal
Journalist हरदा, हरदा, मध्य प्रदेश•
4 hrs ago
a8b6ac4b-ef4c-471b-ad88-5d73133481ed

टिमरनी पुलिस ने अवैध रूप से गांजा बेचने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हरदा शंशाक के कुशल मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित मिश्रा एवं एसडीओपी टिमरनी आकांक्षा तलया के निर्देशन में की गई। घटना क्रमांक 26/07/26 को सूचना मिली कि वार्ड क्र 02 लाईन पार टिमरनी में एक लड़का लोगों को गांजा बेच रहा है। सूचना पर तत्काल एक टीम गठित कर वार्ड क्रमांक 02 लाईन पार टिमरनी भेजी गई। वहां एक लड़का अपने घर की दहलीज पर बैठा हुआ दिखा। पुलिस को देखकर वह भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम युवराज पिता रामप्रसाद कुचबुंदिया, उम्र 24 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 02 लाईन पार टिमरनी हरदा बताया। युवराज की तलाशी लेने पर उसके दाहिने हाथ में एक हरे रंग का थेला मिला। थेले की जांच करने पर उसमें हरी पत्तेदार बीजदार और डंठलयुक्त सामग्री जैसा पदार्थ पाया गया। संदेही के कब्जे से बरामद मादक पदार्थ एवं संदेही को निगरानी

में रखकर संदेही से बरामद उक्त मादक पदार्थ गांजा की पहचान की गई। युवराज के पास से मिले अवैध मादक गांजा को तौला गया, जो पन्नी सहित कुल मात्रा 927 ग्राम कीमत करीब 25000/- रूपए का था। आरोपी से अवैध मादक पदार्थ गांजा के संबंध में वैध लाइसेंस के बारे में पूछताछ करने पर कोई वैध लाइसेंस नहीं पेश किया गया और अन्य कोई दस्तावेज नहीं होना बताया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत दण्डनीय पाया गया। अपराध क्र 426/26 धारा 8/20 एन.डी.पी.एस.एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी युवराज कुचबुंदिया के कब्जे से मुताबिक जप्ती पत्रक के उक्त अवैध मादक पदार्थ गांजा पन्नी सहित मूल मादक पदार्थ गांजा मात्रा 927 ग्राम कीमत करीब 25000/- रूपए की विधिवत जप्ती की गई। इस कार्रवाई में निरीक्षक मुकेश गौड़, उनि.संतोष श्रीवास्तव, उनि प्रियंका पाठक, उनि रामविलास करपे, प्रआर विजय उईके, प्रआर अनुप कामले, प्रआर राहुल, आर अर्जुन लोवंशी, आर 179 सुनील की सराहनीय भूमिका रही।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • संयुक्त किसान मोर्चा ने 27 जुलाई को भोपाल तक पैदल मार्च निकालने का ऐलान किया है। इस पैदल मार्च के माध्यम से सीधे मुखिया से बात की जाएगी।
    1
    संयुक्त किसान मोर्चा ने 27 जुलाई को भोपाल तक पैदल मार्च निकालने का ऐलान किया है। इस पैदल मार्च के माध्यम से सीधे मुखिया से बात की जाएगी।
    user_Pramod patel
    Pramod patel
    Pharmacist सिवनी-मालवा, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • इटारसी में दिल्ली वालों का सस्ता बाज़ार एक बार फिर बड़ा ऑफर लेकर आया है, जहाँ घर-गृहस्थी का हर सामान मात्र ₹23 में मिल रहा है। इस बाज़ार में किचन कंटेनर, टब-बाल्टी, बच्चों के खिलौने, होम डेकोरेशन का सामान, टॉयलेट क्लीनर और डोरमैट जैसी तमाम वस्तुएं सिर्फ ₹23 के दाम पर उपलब्ध हैं। यह सारा माल सीधे दिल्ली के गोदाम से आया है, इसी वजह से इसके दाम सबसे कम रखे गए हैं। यह सेल इटारसी में मिनी गांधी स्टेडियम के सामने स्थित ऑडिटोरियम (सांस्कृतिक भवन) में लगी है। यहाँ सामान का स्टॉक सीमित है और खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ तेज़ी से बढ़ रही है, इसलिए बिना देर किए पहुँचने की बात कही गई है।
    1
    इटारसी में दिल्ली वालों का सस्ता बाज़ार एक बार फिर बड़ा ऑफर लेकर आया है, जहाँ घर-गृहस्थी का हर सामान मात्र ₹23 में मिल रहा है। इस बाज़ार में किचन कंटेनर, टब-बाल्टी, बच्चों के खिलौने, होम डेकोरेशन का सामान, टॉयलेट क्लीनर और डोरमैट जैसी तमाम वस्तुएं सिर्फ ₹23 के दाम पर उपलब्ध हैं। यह सारा माल सीधे दिल्ली के गोदाम से आया है, इसी वजह से इसके दाम सबसे कम रखे गए हैं।

यह सेल इटारसी में मिनी गांधी स्टेडियम के सामने स्थित ऑडिटोरियम (सांस्कृतिक भवन) में लगी है। यहाँ सामान का स्टॉक सीमित है और खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ तेज़ी से बढ़ रही है, इसलिए बिना देर किए पहुँचने की बात कही गई है।
    user_Itarsi_update_786
    Itarsi_update_786
    Newspaper publisher इटारसी, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • मुंदी नगर के बस स्टैंड पर रविवार को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भाजयुमो के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भारत माता के अमर शहीदों के सम्मान में मोमबत्तियां प्रज्ज्वलित कीं और दो मिनट का मौन रखकर कारगिल युद्ध में देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को नमन किया। कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने 'भारत माता की जय' के गगनभेदी नारे भी लगाए। इस अवसर पर वक्ताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि कारगिल के वीर जवानों का अदम्य साहस, शौर्य और सर्वोच्च बलिदान समस्त देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि शहीदों का यह अतुलनीय त्याग आने वाली पीढ़ियों में राष्ट्रभक्ति और देशसेवा की भावना को निरंतर मजबूत करता रहेगा।
    1
    मुंदी नगर के बस स्टैंड पर रविवार को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भाजयुमो के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भारत माता के अमर शहीदों के सम्मान में मोमबत्तियां प्रज्ज्वलित कीं और दो मिनट का मौन रखकर कारगिल युद्ध में देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को नमन किया। कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने 'भारत माता की जय' के गगनभेदी नारे भी लगाए।

इस अवसर पर वक्ताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि कारगिल के वीर जवानों का अदम्य साहस, शौर्य और सर्वोच्च बलिदान समस्त देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि शहीदों का यह अतुलनीय त्याग आने वाली पीढ़ियों में राष्ट्रभक्ति और देशसेवा की भावना को निरंतर मजबूत करता रहेगा।
    user_Shahrukh mansuri333
    Shahrukh mansuri333
    पुनासा, पूर्वी निमाड़, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • मध्यप्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी में आयोजित 8वीं पचमढ़ी मानसून मैराथन-2026 में देशभर से आए 1600 से अधिक प्रतिभागियों ने मानसून की फुहारों और धुंध से ढकी पहाड़ियों के बीच हिस्सा लिया। इस आयोजन में 84 वर्षीय बुजुर्ग से लेकर 4 वर्षीय बच्चों तक ने दौड़ लगाकर हिस्सा लिया और माहौल को उत्साह से भर दिया। मैराथन का शुभारंभ नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी और मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड के संयुक्त संचालक डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर किया। यह आयोजन मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग, जिला प्रशासन और एडवेंचर्स एंड यू के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता को चार अलग-अलग श्रेणियों में आयोजित किया गया, जिसमें सुबह 6 बजे 42 किलोमीटर फुल मैराथन, 6:45 बजे 21 किलोमीटर हाफ मैराथन, 7:45 बजे 10 किलोमीटर रन और सुबह 8 बजे 5 किलोमीटर फन रन शुरू हुई। पर्वतीय मार्ग और लगातार चढ़ाई-उतार के कारण 42 किलोमीटर की दौड़ सबसे चुनौतीपूर्ण रही। आयोजन में सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की क्षेत्र संचालक राखी नंदा सहित पर्यटन विभाग व जिला प्रशासन के अधिकारियों ने 5 किलोमीटर दौड़ में शामिल होकर हिस्सा लिया। एडवेंचर्स एंड यू के डायरेक्टर मितेश रामिया के नेतृत्व में रूट पर हाइड्रेशन पॉइंट, मेडिकल टीम, एम्बुलेंस और गाइडेंस सिस्टम के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। हाल ही में आईटीबी बर्लिन-2026 में 'ग्रीन डेस्टिनेशंस ब्रॉन्ज अवॉर्ड' से सम्मानित पचमढ़ी में इस दौड़ के जरिए पर्यावरण संरक्षण, साहसिक पर्यटन और 'फिट इंडिया' अभियान का संदेश भी दिया गया।
    4
    मध्यप्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी में आयोजित 8वीं पचमढ़ी मानसून मैराथन-2026 में देशभर से आए 1600 से अधिक प्रतिभागियों ने मानसून की फुहारों और धुंध से ढकी पहाड़ियों के बीच हिस्सा लिया। इस आयोजन में 84 वर्षीय बुजुर्ग से लेकर 4 वर्षीय बच्चों तक ने दौड़ लगाकर हिस्सा लिया और माहौल को उत्साह से भर दिया। मैराथन का शुभारंभ नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी और मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड के संयुक्त संचालक डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर किया। यह आयोजन मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग, जिला प्रशासन और एडवेंचर्स एंड यू के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।

प्रतियोगिता को चार अलग-अलग श्रेणियों में आयोजित किया गया, जिसमें सुबह 6 बजे 42 किलोमीटर फुल मैराथन, 6:45 बजे 21 किलोमीटर हाफ मैराथन, 7:45 बजे 10 किलोमीटर रन और सुबह 8 बजे 5 किलोमीटर फन रन शुरू हुई। पर्वतीय मार्ग और लगातार चढ़ाई-उतार के कारण 42 किलोमीटर की दौड़ सबसे चुनौतीपूर्ण रही। आयोजन में सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की क्षेत्र संचालक राखी नंदा सहित पर्यटन विभाग व जिला प्रशासन के अधिकारियों ने 5 किलोमीटर दौड़ में शामिल होकर हिस्सा लिया। एडवेंचर्स एंड यू के डायरेक्टर मितेश रामिया के नेतृत्व में रूट पर हाइड्रेशन पॉइंट, मेडिकल टीम, एम्बुलेंस और गाइडेंस सिस्टम के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। हाल ही में आईटीबी बर्लिन-2026 में 'ग्रीन डेस्टिनेशंस ब्रॉन्ज अवॉर्ड' से सम्मानित पचमढ़ी में इस दौड़ के जरिए पर्यावरण संरक्षण, साहसिक पर्यटन और 'फिट इंडिया' अभियान का संदेश भी दिया गया।
    user_APN News Chainal Hbd
    APN News Chainal Hbd
    होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • आज मध्य प्रदेश बैंक मित्र संगठन के चुनाव प्रदेश के सभी जिलों में शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक माहौल में संपन्न हो गए। इस दौरान संगठन के विभिन्न पदों के लिए प्रदेशभर के बैंक मित्रों ने उत्साहपूर्वक मतदान कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सभी जिलों में मतदान प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी होने के बाद अब सभी की निगाहें मतगणना और चुनाव परिणामों के इंतजार पर टिकी हैं।
    1
    आज मध्य प्रदेश बैंक मित्र संगठन के चुनाव प्रदेश के सभी जिलों में शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक माहौल में संपन्न हो गए। इस दौरान संगठन के विभिन्न पदों के लिए प्रदेशभर के बैंक मित्रों ने उत्साहपूर्वक मतदान कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

सभी जिलों में मतदान प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी होने के बाद अब सभी की निगाहें मतगणना और चुनाव परिणामों के इंतजार पर टिकी हैं।
    user_OMPRAKASH MUKATI
    OMPRAKASH MUKATI
    Local News Reporter इछावर, सीहोर, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • आष्टा के सेमनरी रोड निवासी चिंतन वैष्णव ने जैन समाज के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो अपलोड करने के बाद, अब कार्यवाही के डर से हाथ जोड़कर माफी माँगते हुए नया वीडियो इंस्टाग्राम पर जारी किया है। अपने इस दूसरे वीडियो में युवक हाथ जोड़कर जैन समाज से माफ करने की अपील करता नजर आ रहा है। बीते दिवस युवक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जैन समाज के खिलाफ अमर्यादित वीडियो पोस्ट कर दिया था, जिसके बाद से समाज के लोगों में भारी आक्रोश पनप गया था। मामले में आक्रोशित जैन समाज ने युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की माँग को लेकर पुलिस को ज्ञापन सौंपा था। पुलिस में शिकायत पहुँचने के बाद युवक ने अपनी गलती स्वीकारते हुए माफी का वीडियो अपलोड किया है।
    1
    आष्टा के सेमनरी रोड निवासी चिंतन वैष्णव ने जैन समाज के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो अपलोड करने के बाद, अब कार्यवाही के डर से हाथ जोड़कर माफी माँगते हुए नया वीडियो इंस्टाग्राम पर जारी किया है। अपने इस दूसरे वीडियो में युवक हाथ जोड़कर जैन समाज से माफ करने की अपील करता नजर आ रहा है।

बीते दिवस युवक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जैन समाज के खिलाफ अमर्यादित वीडियो पोस्ट कर दिया था, जिसके बाद से समाज के लोगों में भारी आक्रोश पनप गया था। मामले में आक्रोशित जैन समाज ने युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की माँग को लेकर पुलिस को ज्ञापन सौंपा था। पुलिस में शिकायत पहुँचने के बाद युवक ने अपनी गलती स्वीकारते हुए माफी का वीडियो अपलोड किया है।
    user_MRDKbairagi
    MRDKbairagi
    Local News Reporter आष्टा, सीहोर, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • मूंग खरीदी समेत अन्य मांगों को लेकर भोपाल में प्रदर्शन करने जा रहे किसानों को जिला प्रशासन ने रास्ते में ही रोक दिया। किसान करीब एक दर्जन निजी वाहनों से भोपाल की ओर कूच कर रहे थे। आंदोलनकारी किसानों को नर्मदापुरम होते हुए भोपाल पहुंचने से रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा हरदा जिले की सभी सीमाओं को सील कर दिया गया था। प्रशासनिक अमले ने टिमरनी के सोडलपुर हाईवे और छिदगांव मेल पर भारी पुलिस बल तैनात कर वाहनों की सघन चेकिंग की। छिदगांव मेल के पास किसानों को रोककर काफी देर तक समझाइश दी गई, लेकिन आक्रोशित किसानों ने सड़क पर बैठकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस विरोध प्रदर्शन के चलते लगभग 1 घंटे तक मार्ग पर जाम लगा रहा, जिससे आम वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। स्थिति को देखते हुए पुलिस और राजस्व अमले ने प्रदर्शनकारी किसानों की सांकेतिक गिरफ्तारी की और उन्हें पुलिस वाहनों में बैठाकर हरदा ले जाया गया। इस कार्रवाई के दौरान एडिशनल एसपी अमित मिश्रा, एसडीएम शैलेंद्र बडोनिया, एसडीओपी आकांक्षा तलैया और टीआई मुकेश गौड़ सहित जिले के सभी थानों का भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
    4
    मूंग खरीदी समेत अन्य मांगों को लेकर भोपाल में प्रदर्शन करने जा रहे किसानों को जिला प्रशासन ने रास्ते में ही रोक दिया। किसान करीब एक दर्जन निजी वाहनों से भोपाल की ओर कूच कर रहे थे। आंदोलनकारी किसानों को नर्मदापुरम होते हुए भोपाल पहुंचने से रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा हरदा जिले की सभी सीमाओं को सील कर दिया गया था।

प्रशासनिक अमले ने टिमरनी के सोडलपुर हाईवे और छिदगांव मेल पर भारी पुलिस बल तैनात कर वाहनों की सघन चेकिंग की। छिदगांव मेल के पास किसानों को रोककर काफी देर तक समझाइश दी गई, लेकिन आक्रोशित किसानों ने सड़क पर बैठकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस विरोध प्रदर्शन के चलते लगभग 1 घंटे तक मार्ग पर जाम लगा रहा, जिससे आम वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।

स्थिति को देखते हुए पुलिस और राजस्व अमले ने प्रदर्शनकारी किसानों की सांकेतिक गिरफ्तारी की और उन्हें पुलिस वाहनों में बैठाकर हरदा ले जाया गया। इस कार्रवाई के दौरान एडिशनल एसपी अमित मिश्रा, एसडीएम शैलेंद्र बडोनिया, एसडीओपी आकांक्षा तलैया और टीआई मुकेश गौड़ सहित जिले के सभी थानों का भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
    user_संदीप अग्रवाल Agrawal
    संदीप अग्रवाल Agrawal
    Journalist हरदा, हरदा, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • इटारसी के नन्हें बाल कलाकार प्रिंस रावत अपनी शारीरिक बाधाओं को पीछे छोड़कर कला के दम पर हर किसी के लिए प्रेरणा बन रहे हैं। प्रिंस का एक हाथ नहीं है और दूसरा हाथ भी कलाई से टेढ़ा है, लेकिन उनके हौसले और स्केचिंग के जुनून के आगे हर मुश्किल छोटी पड़ गई है। प्रिंस के इसी अद्भुत हुनर, एकाग्रता और लगन को देखते हुए सिद्धार्थ आर्य वेलफेयर फाउंडेशन ने उन्हें ड्रॉइंग बुक और स्केच पेंसिल सेट भेंट कर प्रोत्साहित किया है। प्रिंस का यह जज्बा और उनकी कला सभी के लिए एक बड़ी मिसाल है।
    1
    इटारसी के नन्हें बाल कलाकार प्रिंस रावत अपनी शारीरिक बाधाओं को पीछे छोड़कर कला के दम पर हर किसी के लिए प्रेरणा बन रहे हैं। प्रिंस का एक हाथ नहीं है और दूसरा हाथ भी कलाई से टेढ़ा है, लेकिन उनके हौसले और स्केचिंग के जुनून के आगे हर मुश्किल छोटी पड़ गई है।

प्रिंस के इसी अद्भुत हुनर, एकाग्रता और लगन को देखते हुए सिद्धार्थ आर्य वेलफेयर फाउंडेशन ने उन्हें ड्रॉइंग बुक और स्केच पेंसिल सेट भेंट कर प्रोत्साहित किया है। प्रिंस का यह जज्बा और उनकी कला सभी के लिए एक बड़ी मिसाल है।
    user_Itarsi_update_786
    Itarsi_update_786
    Newspaper publisher इटारसी, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • नर्मदापुरम जिले के इटारसी स्थित भाट मोहल्ले में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब धन्नालाल के घर की दीवार में एक ज़हरीला सांप दिखाई दिया। रविवार को घर की एक महिला जब घरेलू काम कर रही थीं, तब उनकी नजर दीवार से नीचे लटके सांप पर पड़ी। सांप को देखकर घबराई महिला ने तुरंत परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद राहुल मेहरा ने सर्प मित्र मोहित मेहरा और वन विभाग को मामले की जानकारी दी। वन परिक्षेत्र अधिकारी अभिषेक शर्मा के निर्देशन और सर्प विशेषज्ञ अभिजीत यादव के मार्गदर्शन में अभय चौरे, मोहित मेहरा और सचिन दुलारे की टीम मौके पर पहुंची। सांप दीवार के एक संकरे गैप में छिप गया था, जिससे रेस्क्यू काफी चुनौतीपूर्ण हो गया। टीम को सांप तक पहुंचने के लिए दीवार का एक हिस्सा तोड़ना पड़ा और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जांच में यह करीब तीन फीट लंबा अत्यंत विषैला (न्यूरोटॉक्सिक विष वाला) इंडियन कोबरा का बच्चा निकला, जिसे वन विभाग की टीम ने सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया। रेस्क्यू के बाद टीम ने लोगों से अपील की है कि घर या आसपास सांप दिखाई देने पर उसे मारने का प्रयास न करें। ऐसे मामलों में तुरंत वन विभाग या प्रशिक्षित सर्प मित्रों को सूचना दें, ताकि उसका सुरक्षित रेस्क्यू किया जा सके।
    2
    नर्मदापुरम जिले के इटारसी स्थित भाट मोहल्ले में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब धन्नालाल के घर की दीवार में एक ज़हरीला सांप दिखाई दिया। रविवार को घर की एक महिला जब घरेलू काम कर रही थीं, तब उनकी नजर दीवार से नीचे लटके सांप पर पड़ी। सांप को देखकर घबराई महिला ने तुरंत परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद राहुल मेहरा ने सर्प मित्र मोहित मेहरा और वन विभाग को मामले की जानकारी दी।

वन परिक्षेत्र अधिकारी अभिषेक शर्मा के निर्देशन और सर्प विशेषज्ञ अभिजीत यादव के मार्गदर्शन में अभय चौरे, मोहित मेहरा और सचिन दुलारे की टीम मौके पर पहुंची। सांप दीवार के एक संकरे गैप में छिप गया था, जिससे रेस्क्यू काफी चुनौतीपूर्ण हो गया। टीम को सांप तक पहुंचने के लिए दीवार का एक हिस्सा तोड़ना पड़ा और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जांच में यह करीब तीन फीट लंबा अत्यंत विषैला (न्यूरोटॉक्सिक विष वाला) इंडियन कोबरा का बच्चा निकला, जिसे वन विभाग की टीम ने सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया।

रेस्क्यू के बाद टीम ने लोगों से अपील की है कि घर या आसपास सांप दिखाई देने पर उसे मारने का प्रयास न करें। ऐसे मामलों में तुरंत वन विभाग या प्रशिक्षित सर्प मित्रों को सूचना दें, ताकि उसका सुरक्षित रेस्क्यू किया जा सके।
    user_APN News Chainal Hbd
    APN News Chainal Hbd
    होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.