logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बड़वानी में दो मामले आए सामने: स्नेह नगर में पेयजल लाइन में घुसा सीवरेज का पानी, जल सुनवाई कैंप में दूषित पानी को बताया शुद्ध बड़वानी। शहर के स्नेह नगर क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब नल जल योजना के तहत घरों में आने वाला पानी गंदा और बदबूदार निकला। रहवासियों ने आरोप लगाया कि सिवरेज कंपनी की लापरवाही के कारण पानी की मुख्य पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे सीवरेज का पानी पेयजल लाइन में मिलकर घरों तक पहुंच गया। नगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष एवं पार्षद राकेश सिंह जाधव ने बताया कि स्नेह नगर से सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में सिवरेज कार्य चल रहा था, इसी दौरान या तो पानी की मुख्य लाइन टूट गई या उसे सिवरेज लाइन से जोड़ दिया गया, जिससे गंदा पानी नलों के माध्यम से घरों तक पहुंच गया। उन्होंने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए कहा कि प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा। “अधिकारियों से बात करने पर केवल आश्वासन मिल रहा है, जबकि सिवरेज कंपनी के जिम्मेदार फोन तक नहीं उठा रहे,” जाधव ने आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि समय रहते वाटरमेन ने सप्लाई बंद कर दी, जिससे ज्यादा घर प्रभावित होने से बच गए, लेकिन फिर भी 8 से 10 घरों में गंदा पानी पहुंचा और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी बीच नगर पालिका द्वारा लगाए जा रहे “जल सुनवाई” कैंपों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। जाधव ने आरोप लगाया कि इन कैंपों में पानी की जांच के नाम पर जनता को गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वार्ड क्रमांक 12 और 13 के बीच लगे कैंप में वे स्नेह नगर का सीवरेज मिला बदबूदार पानी का सैंपल लेकर पहुंचे थे। उनके अनुसार, पानी से तेज दुर्गंध आ रही थी, इसके बावजूद जांच में उसे “शुद्ध” बताया गया। इतना ही नहीं, वार्ड 13 निवासी द्वारा लाए गए सामान्य पानी से भी अधिक शुद्ध बताया जाना बेहद चिंताजनक है। जाधव ने सवाल उठाया कि यदि ऐसा पानी शुद्ध माना जा रहा है, तो शहरवासियों को वास्तव में किस प्रकार का पानी वितरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वे इस सैंपल को नगर पालिका की सीएमओ के पास ले जाकर इसकी वास्तविकता सामने लाएंगे और पारदर्शी जांच की मांग करेंगे। वहीं, स्नेह नगर की रहवासी ममता ने बताया कि खुदाई के दौरान पाइपलाइन फूटने से बदबूदार पानी आ रहा है। “पानी इतना खराब है कि उपयोग करना तो दूर, उसके पास खड़ा रहना भी मुश्किल है,” उन्होंने कहा। निवासी कंचन डाबी ने बताया कि तीन दिन बाद पानी आता है और जब बारी आई तो गंदा पानी मिला। “पहले पानी भर लिया, लेकिन बदबू आने पर पता चला कि यह सीवरेज का पानी है। यह पूरी तरह नगरपालिका की लापरवाही है,” उन्होंने नाराजगी जताई। प्रभावित रहवासियों का कहना है कि अब वे वैकल्पिक स्रोतों से पानी लाने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई, पाइपलाइन की मरम्मत और जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल, सिवरेज कार्य और पानी की गुणवत्ता को लेकर शहर में लगातार सवाल उठ रहे हैं और नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न लग रहे हैं।

3 hrs ago
user_पत्रकार आदित्य शर्मा बड़वानी
पत्रकार आदित्य शर्मा बड़वानी
पत्रकार बड़वानी, बड़वानी, मध्य प्रदेश•

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by NIMAD DASTAK NEWS
    1
    Post by NIMAD DASTAK NEWS
    user_NIMAD DASTAK NEWS
    NIMAD DASTAK NEWS
    Local News Reporter बड़वानी, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • इंदौर से खेतिया जा रही यात्री बस पर पथराव में 1 महिला घायल हो गई है जिसकी जानकारी पुलिस थाने पर यात्रियों एवं स्टाफ द्वारा दी गई है।
    1
    इंदौर से खेतिया जा रही यात्री बस पर पथराव में 1 महिला घायल हो गई है जिसकी जानकारी पुलिस थाने पर यात्रियों एवं स्टाफ द्वारा दी गई है।
    user_सतीश केवट
    सतीश केवट
    Local News Reporter पानसेमल, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • Post by Journalist Akki
    1
    Post by Journalist Akki
    user_Journalist Akki
    Journalist Akki
    Local News Reporter धार, धार, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मांडू में आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा 72 लाख का यह प्रोजेक्ट मांडू में लगने वाले साप्ताहिक हाट बाजार का कायाकल्प शुरू महामंडलेश्वर डॉक्टर नरसिंह दास जी महाराज के साथ जनप्रतिनिधियों ने किया भूमि पूजन राहुल सेन मांडव मो 9669141814 मांडू न्यूज/मांडू के प्रमुख हाट बाजार के कायाकल्प की दिशा में आज एक अहम कदम उठाया जा रहा है। जिससे बाजार क्षेत्र पूरी तरह सुव्यवस्थित और आधुनिक स्वरूप में नजर आएगा जिसको लेकर नगर परिषद के अध्यक्ष मालती जयराम गावर, राम मंदिर पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर डॉक्टर नरसिंह दास जी महाराज ,भाजपा अजजा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष जयराम गावर,और क्षेत्रीय पार्षद ज्योति सुनील तिवारी ,नगर परिषद उपाध्यक्ष कृष्णा यादव नगर परिषद सीएमओ सुशील ठाकुर सहित 15 ही वार्डों के पार्षद ओर जनप्रतिनिधि ने भूमि पूजन किया उम्मीद जताई जा रही है कि इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद हाट बाजार क्षेत्र इस महत्वाकांक्षी परियोजना में क्षेत्र वासीय और दुकानदारों को सुविधा मिलेगी इस योजना के अंतर्गत डिवाइडर, स्ट्रीट लाइटिंग , हॉट बाजार में बने सीमेंट कंक्रीट के चबूतरे पर चद्दर के टीन सैट के पेवर्स लगाई जाएगी । खास बात यह है कि मांडू में पहली बार हॉट बाजार को आधुनिक तरीके से तैयार किया जा रहा है जिससे कार्य की गुणवत्ता और प्लानिंग को लेकर भरोसा जताया जा रहा है 72 लाख की लागत से बनने वाले हॉट बाजार में सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी मांडू के विकास में सहयोग करें जनप्रतिनिधियों और आमजन को आगे आना चाहिए और मांडू के विकास में सहयोग करना चाहिए मांडू में 72 लाख रुपए का हाट बाजार तैयार किया जा रहा है इसके साथ ही व्यापारी यो की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए 32 लाख की लागत से एक समान दुकानों का निर्माण भी नगर परिषद कर रही है स्वच्छता बनाए रखने , पानी को बचाने, और शासकीय संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाएं यह बात भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष मालती जयराम गावर ने कहीं। इस अवसर पर राजस्व निरीक्षक सादिक खान, वरिष्ठ पत्र का सोमनाथ तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार सुनील तिवारी, नगर परिषद पूर्व नेता नेता प्रतिपक्ष श्याम लीलर, पार्षद मानसिंह, पार्षद सीताराम, पार्षद हरेसिंह गावर,पार्षद राजेश ठाकुर, नेहा जायसवाल,हंसा सेन ,पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष सोनू यादव,राष्ट्रीय कवि पंकज प्रसून चौधरी, पत्रकार विष्णु यादव,पत्रकार राहुल सेन मांडव, मंडल महामंत्री यश यादव,सहित 15 ही वार्ड के पार्षद जनप्रतिनिधि और आमजन उपस्थित रहे।
    4
    मांडू में आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा 72 लाख का यह प्रोजेक्ट
मांडू में लगने वाले साप्ताहिक हाट बाजार का कायाकल्प शुरू 
महामंडलेश्वर डॉक्टर नरसिंह दास जी महाराज के साथ जनप्रतिनिधियों ने किया भूमि पूजन
राहुल सेन मांडव 
मो 9669141814
मांडू न्यूज/मांडू के प्रमुख हाट बाजार के कायाकल्प की दिशा में आज एक अहम कदम उठाया जा रहा है। जिससे बाजार क्षेत्र पूरी तरह सुव्यवस्थित और आधुनिक स्वरूप में नजर आएगा जिसको लेकर नगर परिषद के अध्यक्ष मालती जयराम गावर, राम मंदिर पीठाधीश्वर  महामंडलेश्वर डॉक्टर नरसिंह दास जी महाराज ,भाजपा अजजा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष जयराम गावर,और क्षेत्रीय पार्षद ज्योति सुनील तिवारी ,नगर परिषद उपाध्यक्ष कृष्णा यादव नगर परिषद सीएमओ सुशील ठाकुर सहित 15 ही वार्डों के पार्षद ओर जनप्रतिनिधि ने भूमि पूजन किया उम्मीद जताई जा रही है कि इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद हाट बाजार क्षेत्र इस महत्वाकांक्षी परियोजना में क्षेत्र वासीय और दुकानदारों को सुविधा मिलेगी इस योजना के अंतर्गत डिवाइडर, स्ट्रीट लाइटिंग , हॉट बाजार में बने सीमेंट कंक्रीट के चबूतरे पर चद्दर के टीन सैट के पेवर्स लगाई जाएगी । खास बात यह है कि मांडू में पहली बार हॉट बाजार को आधुनिक तरीके से तैयार किया जा रहा है जिससे कार्य की गुणवत्ता और प्लानिंग को लेकर भरोसा जताया जा रहा है 72 लाख की लागत से बनने वाले हॉट बाजार में सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी मांडू के विकास में सहयोग करें जनप्रतिनिधियों और आमजन को आगे आना चाहिए और मांडू के विकास में सहयोग करना चाहिए मांडू में 72 लाख रुपए का हाट बाजार तैयार किया जा रहा है इसके साथ ही व्यापारी यो की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए 32 लाख की लागत से एक समान दुकानों का निर्माण भी नगर परिषद कर रही है स्वच्छता बनाए रखने , पानी को बचाने, और शासकीय संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाएं यह बात भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष मालती जयराम गावर ने कहीं। इस अवसर पर राजस्व निरीक्षक सादिक खान, वरिष्ठ पत्र का सोमनाथ तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार सुनील तिवारी,  नगर परिषद पूर्व नेता नेता प्रतिपक्ष श्याम लीलर, पार्षद मानसिंह, पार्षद सीताराम, पार्षद हरेसिंह गावर,पार्षद राजेश ठाकुर, नेहा जायसवाल,हंसा सेन ,पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष सोनू यादव,राष्ट्रीय कवि  पंकज प्रसून चौधरी, पत्रकार विष्णु यादव,पत्रकार राहुल सेन मांडव, मंडल महामंत्री यश यादव,सहित 15 ही वार्ड के पार्षद जनप्रतिनिधि और आमजन उपस्थित रहे।
    user_राहुल सेन मांडव
    राहुल सेन मांडव
    Barber Dhar, Madhya Pradesh•
    9 hrs ago
  • सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर गैस सप्लाई क्यों बाधित है… और क्या वाकई कालाबाजारी का खेल चल रहा है? महेश्वर से इस वक्त की बड़ी खबर… जहां घरेलू रसोई गैस सिलेंडरों की किल्लत ने आम जनता की परेशानी बढ़ा दी है। पिछले 8 दिनों से गैस सप्लाई लगभग ठप है और लोग घंटों लाइन में लगने के बाद भी खाली हाथ लौटने को मजबूर हैं। भीषण गर्मी में ये हालात लोगों के गुस्से को और भड़का रहे हैं। #Maheshwar #GasCrisis #LPGShortage #KhargoneNews #BreakingNews #MPNews #GasProblem #BlackMarketing #LocalNews #TV18India
    1
    सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर गैस सप्लाई क्यों बाधित है…
और क्या वाकई कालाबाजारी का खेल चल रहा है?
महेश्वर से इस वक्त की बड़ी खबर…
जहां घरेलू रसोई गैस सिलेंडरों की किल्लत ने आम जनता की परेशानी बढ़ा दी है।
पिछले 8 दिनों से गैस सप्लाई लगभग ठप है और लोग घंटों लाइन में लगने के बाद भी खाली हाथ लौटने को मजबूर हैं।
भीषण गर्मी में ये हालात लोगों के गुस्से को और भड़का रहे हैं।
#Maheshwar #GasCrisis #LPGShortage #KhargoneNews #BreakingNews #MPNews #GasProblem #BlackMarketing #LocalNews #TV18India
    user_प्रभु रंसोरे
    प्रभु रंसोरे
    महेश्वर, खरगोन, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • *💥गोंदीखेड़ा में व्यापारी को उतारा मौत के घाट,फिर ले गए लाखों के आभूषण*💥 🖕देखे यह पूरी रिपोर्ट 🖕 💫*जल्द ही राजोद थाना पुलिस करेगी खुलासा📺...* *👍LIKE💫 SHARE📡 SUBSCRIBE 📹*
    1
    *💥गोंदीखेड़ा में व्यापारी को उतारा मौत के घाट,फिर ले गए लाखों के आभूषण*💥
🖕देखे यह पूरी रिपोर्ट 🖕
💫*जल्द ही राजोद थाना पुलिस करेगी खुलासा📺...*
*👍LIKE💫 SHARE📡 SUBSCRIBE 📹*
    user_पत्रकार निलेश शर्मा गुरु
    पत्रकार निलेश शर्मा गुरु
    पत्रकार धार, धार, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • Post by Journalist Akki
    1
    Post by Journalist Akki
    user_Journalist Akki
    Journalist Akki
    Local News Reporter धार, धार, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Post by Avani AASHIL
    1
    Post by Avani AASHIL
    user_Avani AASHIL
    Avani AASHIL
    महेश्वर, खरगोन, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • knowledge public
    1
    knowledge public
    user_Karan Singar
    Karan Singar
    रामा, झाबुआ, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.