Shuru
Apke Nagar Ki App…
Karan Singar my life is a the best of my life honesty is the best policy knowledge public
Karan Singar
Karan Singar my life is a the best of my life honesty is the best policy knowledge public
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- knowledge public1
- कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी (कुशलगढ़,, खेड़ा धरती के जनप्रतिनिधियों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया का किया जोरदार स्वागत) राजस्थान के बांसवाड़ा जिले मे भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व भाजपा के कार्यकर्ताओं ने राजस्थान की पुर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया का बांसवाड़ा भाजपा कार्यालय में जोर दार स्वागत किया भाजपा के डुप्टे, चुनरी भी सिंधिया को ओढ़ाई इधर कुशलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के खेड़ा धरती घाटा क्षेत्र के एडवोकेट व जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि तोलसिंह हटीला,रेवन अड़,देविसिंग कटारा, दिनेश झोडीया, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष कल्लू निनामा,वरसाला ग्राम पंचायत के प्रशासक भुरसिंह खराड़ी, कमलेश भाभोर भी स्वागत समारोह में शामिल हुए व क्षेत्र के विकास को लेकर अपनी बात श्रीमती वसुंधरा राजे सिंधिया के सामने रखी3
- धार जेल में कैदी ने की आत्महत्या की कोशिशः नाड़े से फांसी लगा रहा था तभी गार्ड ने देखा, एक दिन पहले मिलने आए थे परिजन राहुल सेन मांडव मो 9669141814 धार न्यूज/धार जिला जेल में बुधवार को एक कैदी ने जेल के टॉयलेट में नाड़े से फांसी लगाने का प्रयास किया। हालांकि, समय रहते गार्ड की नजर उस पर पड़ गई इसके बाद उसने तुरंत जेल स्टाफ को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही जेल स्टाफ ने कैदी को पकड़ा और तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे इंदौर रेफर कर दिया। फिलहाल कैदी को खतरे से बाहर बताया जा रहा है। लूट के मामले में बंद है कैदी प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजा पिता अशोक, निवासी सागौर, थाना सागौर में दर्ज लूट के मामले में 28 अगस्त 2025 से जेल में बंद है। बुधवार को खाना खाने के बाद वह शौच के लिए गया, जहां उसने नाड़े की गांठ बनाकर फांसी लगाने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि जेल के शौचालय में फांसी लगाने जैसी कोई व्यवस्था नहीं होती। ऐसे में कैदी ने सीट पर बैठे-बैठे ही यह कदम उठाने की कोशिश की। एक दिन पहले मिलने आए थे परिजन जेल अधीक्षक आर. आर. डांगी के अनुसार, घटना से एक दिन पहले मंगलवार को कैदी के परिजन उससे मिलने आए थे। इसके अलावा बुधवार को उसे एक फोन कॉल भी आया था। इसके बाद उसने यह कदम उठाया। जब वह काफी देर तक बाहर नहीं निकला, तो गार्ड ने जांच की, तब मामला सामने आया। जिला अस्पताल के एमडी मेडिसिन डॉ. मनीष मोदी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में फांसी लगाने के संकेत मिले हैं, क्योंकि कैदी के गले पर निशान पाए गए हैं। अस्पताल लाए जाने के समय उसका ऑक्सीजन लेवल काफी कम था, जिसे स्थिर करने के बाद उसे इंदौर रेफर किया गया।1
- Post by Journalist Akki1
- *💥गोंदीखेड़ा में व्यापारी को उतारा मौत के घाट,फिर ले गए लाखों के आभूषण*💥 🖕देखे यह पूरी रिपोर्ट 🖕 💫*जल्द ही राजोद थाना पुलिस करेगी खुलासा📺...* *👍LIKE💫 SHARE📡 SUBSCRIBE 📹*1
- किस पुरस्कार लोगों के साथ अन्याय हो रहा है जनता की आवाज सुन1
- उर्स मेला आज से,,,: संदल-लंगर से शुरुआत, भेरूबाबा मंदिर में होगी महाआरती; प्रशासन सख्त—राजनीतिक गतिविधियों पर रोक कालीबावड़ी। क्षेत्र में आस्था और आपसी भाईचारे का प्रतीक बियाबानी बाबा का उर्स मेला बुधवार 8 अप्रैल से शुरू होकर शुक्रवार तक आयोजित होगा। इस बार मेले का संचालन वक्फ बोर्ड कमेटी कर रही है, जिसके अध्यक्ष निसार खान हैं। उर्स की शुरुआत बुधवार सुबह संदल और लंगर की रस्म के साथ होगी। इस दौरान बियाबानी दाता के खानदान से इमाम हसन अजमेरी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। वहीं रात 8 बजे हिंदू संगठन के कार्यकर्ता एवं समाजजन दरगाह के सामने स्थित प्राचीन भेरूबाबा मंदिर में धर्म ध्वजा परिवर्तन कर हनुमान चालीसा पाठ व महाआरती करेंगे। परंपरा के अनुसार गुरुवार सुबह 5 बजे कालीबावड़ी रियासत के वंशज जंगबहादुर दरबार द्वारा मखमली, हीरे जड़ित चादर पीर बाबा को चढ़ाई जाएगी। इससे पहले सुबह 4 बजे ढोली गांव के चौराहों पर ढोल बजाकर लोगों को जागृत करेगा। इसके बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल चलकर चादर पेश करने पहुंचेंगे। ▶ सुरक्षा पर प्रशासन अलर्ट मेले की सुरक्षा व व्यवस्थाओं को लेकर रविवार को शांति समिति की बैठक हुई। इसमें नायब तहसीलदार राजेश भिड़े, थाना प्रभारी संतोष यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में पिछले वर्ष फिलिस्तीन समर्थन और इजराइल विरोध में लगे पोस्टर व कव्वाली का मुद्दा उठा। इस पर प्रशासन ने साफ निर्देश दिए कि इस बार मेले में किसी भी तरह की बाहरी राजनीतिक या अंतरराष्ट्रीय गतिविधि बर्दाश्त नहीं होगी। उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ▶ समिति ने दिया भरोसा वक्फ बोर्ड अध्यक्ष निसार खान , कालीबावड़ी के सदर मुश्ताक खान ने आश्वस्त किया कि मेले में केवल धार्मिक व पारंपरिक कार्यक्रम ही होंगे और किसी भी प्रकार का विवादित प्रदर्शन नहीं होने दिया जाएगा। ▶ सौहार्द की मिसाल हर साल की तरह इस बार भी बियाबानी बाबा का उर्स मेला हिंदू-मुस्लिम एकता और भाईचारे की मिसाल बनेगा, जहां दोनों समुदाय मिलकर आस्था और परंपरा का उत्सव मनाएंगे।3
- कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी (कुशलगढ़,, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम मंदिर का भुमी पुजन व विशाल शोभायात्रा 9अप्रेल को) राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ नगर में स्थित, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के मंदिर का भुमी पुजन व विशाल शोभायात्रा 9अप्रेल को निकाली जाएगी,जीसमे भुमी पुजन, विशाल शोभायात्रा के साथ-साथ श्री राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के धार्मिक अनुष्ठान का श्री गणेश होगा इसको लेकर कुशलगढ़ नगरवासियों सनातनियों,व श्री राम के भक्तों में उत्साह देखने को मिला2