logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

2 hrs ago
user_Journalist Akki
Journalist Akki
Local News Reporter धार, धार, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

More news from Madhya Pradesh and nearby areas
  • धार जेल में कैदी ने की आत्महत्या की कोशिशः नाड़े से फांसी लगा रहा था तभी गार्ड ने देखा, एक दिन पहले मिलने आए थे परिजन राहुल सेन मांडव मो 9669141814 धार न्यूज/धार जिला जेल में बुधवार को एक कैदी ने जेल के टॉयलेट में नाड़े से फांसी लगाने का प्रयास किया। हालांकि, समय रहते गार्ड की नजर उस पर पड़ गई इसके बाद उसने तुरंत जेल स्टाफ को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही जेल स्टाफ ने कैदी को पकड़ा और तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे इंदौर रेफर कर दिया। फिलहाल कैदी को खतरे से बाहर बताया जा रहा है। लूट के मामले में बंद है कैदी प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजा पिता अशोक, निवासी सागौर, थाना सागौर में दर्ज लूट के मामले में 28 अगस्त 2025 से जेल में बंद है। बुधवार को खाना खाने के बाद वह शौच के लिए गया, जहां उसने नाड़े की गांठ बनाकर फांसी लगाने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि जेल के शौचालय में फांसी लगाने जैसी कोई व्यवस्था नहीं होती। ऐसे में कैदी ने सीट पर बैठे-बैठे ही यह कदम उठाने की कोशिश की। एक दिन पहले मिलने आए थे परिजन जेल अधीक्षक आर. आर. डांगी के अनुसार, घटना से एक दिन पहले मंगलवार को कैदी के परिजन उससे मिलने आए थे। इसके अलावा बुधवार को उसे एक फोन कॉल भी आया था। इसके बाद उसने यह कदम उठाया। जब वह काफी देर तक बाहर नहीं निकला, तो गार्ड ने जांच की, तब मामला सामने आया। जिला अस्पताल के एमडी मेडिसिन डॉ. मनीष मोदी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में फांसी लगाने के संकेत मिले हैं, क्योंकि कैदी के गले पर निशान पाए गए हैं। अस्पताल लाए जाने के समय उसका ऑक्सीजन लेवल काफी कम था, जिसे स्थिर करने के बाद उसे इंदौर रेफर किया गया।
    1
    धार जेल में कैदी ने की आत्महत्या की कोशिशः नाड़े से फांसी लगा रहा था तभी गार्ड ने देखा, एक दिन पहले मिलने आए थे परिजन
राहुल सेन मांडव 
मो 9669141814
धार न्यूज/धार जिला जेल में बुधवार को एक कैदी ने जेल के टॉयलेट में नाड़े से फांसी लगाने का प्रयास किया। हालांकि, समय रहते गार्ड की नजर उस पर पड़ गई इसके बाद उसने तुरंत जेल स्टाफ को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही जेल स्टाफ ने कैदी को पकड़ा और तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे इंदौर रेफर कर दिया। फिलहाल कैदी को खतरे से बाहर बताया जा रहा है।
लूट के मामले में बंद है कैदी
प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजा पिता अशोक, निवासी सागौर, थाना सागौर में दर्ज लूट के मामले में 28 अगस्त 2025 से जेल में बंद है। बुधवार को खाना खाने के बाद वह शौच के लिए गया, जहां उसने नाड़े की गांठ बनाकर फांसी लगाने की कोशिश की।
बताया जा रहा है कि जेल के शौचालय में फांसी लगाने जैसी कोई व्यवस्था नहीं होती। ऐसे में कैदी ने सीट पर बैठे-बैठे ही यह कदम उठाने की कोशिश की।
एक दिन पहले मिलने आए थे परिजन
जेल अधीक्षक आर. आर. डांगी के अनुसार, घटना से एक दिन पहले मंगलवार को कैदी के परिजन उससे मिलने आए थे। इसके अलावा बुधवार को उसे एक फोन कॉल भी आया था। इसके बाद उसने यह कदम उठाया। जब वह काफी देर तक बाहर नहीं निकला, तो गार्ड ने जांच की, तब मामला सामने आया।
जिला अस्पताल के एमडी मेडिसिन डॉ. मनीष मोदी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में फांसी लगाने के संकेत मिले हैं, क्योंकि कैदी के गले पर निशान पाए गए हैं। अस्पताल लाए जाने के समय उसका ऑक्सीजन लेवल काफी कम था, जिसे स्थिर करने के बाद उसे इंदौर रेफर किया गया।
    user_राहुल सेन मांडव
    राहुल सेन मांडव
    Barber Dhar, Madhya Pradesh•
    1 hr ago
  • Post by Journalist Akki
    1
    Post by Journalist Akki
    user_Journalist Akki
    Journalist Akki
    Local News Reporter धार, धार, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *💥गोंदीखेड़ा में व्यापारी को उतारा मौत के घाट,फिर ले गए लाखों के आभूषण*💥 🖕देखे यह पूरी रिपोर्ट 🖕 💫*जल्द ही राजोद थाना पुलिस करेगी खुलासा📺...* *👍LIKE💫 SHARE📡 SUBSCRIBE 📹*
    1
    *💥गोंदीखेड़ा में व्यापारी को उतारा मौत के घाट,फिर ले गए लाखों के आभूषण*💥
🖕देखे यह पूरी रिपोर्ट 🖕
💫*जल्द ही राजोद थाना पुलिस करेगी खुलासा📺...*
*👍LIKE💫 SHARE📡 SUBSCRIBE 📹*
    user_पत्रकार निलेश शर्मा गुरु
    पत्रकार निलेश शर्मा गुरु
    पत्रकार धार, धार, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • इंदौर–बेटमा से सामने आया एक चौंकाने वाला मामला, जहां एक ट्रांसजेंडर व्यक्ति ने शोषण और जबरन लिंग परिवर्तन कराने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित का कहना है कि उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ रखा गया, मारपीट की गई और जबरन लिंग परिवर्तन के लिए दबाव बनाया गया। आरोप है कि इस दौरान उससे पैसे भी मांगे गए और विरोध करने पर उसे डराया-धमकाया गया। किसी तरह मौका पाकर पीड़ित वहां से भाग निकला और वापस इंदौर पहुंचकर पूरी घटना बताई। दूसरी ओर, मामले में आरोपियों पर पैसे लेकर भागने जैसे उल्टे आरोप भी लगाए जा रहे हैं। दोनों पक्षों के आरोपों के बीच मामला उलझता नजर आ रहा है। अब सवाल यह है कि सच क्या है और पीड़ित को न्याय कब मिलेगा? पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।
    1
    इंदौर–बेटमा से सामने आया एक चौंकाने वाला मामला, जहां एक ट्रांसजेंडर व्यक्ति ने शोषण और जबरन लिंग परिवर्तन कराने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित का कहना है कि उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ रखा गया, मारपीट की गई और जबरन लिंग परिवर्तन के लिए दबाव बनाया गया।
आरोप है कि इस दौरान उससे पैसे भी मांगे गए और विरोध करने पर उसे डराया-धमकाया गया। किसी तरह मौका पाकर पीड़ित वहां से भाग निकला और वापस इंदौर पहुंचकर पूरी घटना बताई।
दूसरी ओर, मामले में आरोपियों पर पैसे लेकर भागने जैसे उल्टे आरोप भी लगाए जा रहे हैं। दोनों पक्षों के आरोपों के बीच मामला उलझता नजर आ रहा है।
अब सवाल यह है कि सच क्या है और पीड़ित को न्याय कब मिलेगा? पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।
    user_Prince dhule
    Prince dhule
    Event management company महू, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • उर्स मेला आज से,,,: संदल-लंगर से शुरुआत, भेरूबाबा मंदिर में होगी महाआरती; प्रशासन सख्त—राजनीतिक गतिविधियों पर रोक कालीबावड़ी। क्षेत्र में आस्था और आपसी भाईचारे का प्रतीक बियाबानी बाबा का उर्स मेला बुधवार 8 अप्रैल से शुरू होकर शुक्रवार तक आयोजित होगा। इस बार मेले का संचालन वक्फ बोर्ड कमेटी कर रही है, जिसके अध्यक्ष निसार खान हैं। उर्स की शुरुआत बुधवार सुबह संदल और लंगर की रस्म के साथ होगी। इस दौरान बियाबानी दाता के खानदान से इमाम हसन अजमेरी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। वहीं रात 8 बजे हिंदू संगठन के कार्यकर्ता एवं समाजजन दरगाह के सामने स्थित प्राचीन भेरूबाबा मंदिर में धर्म ध्वजा परिवर्तन कर हनुमान चालीसा पाठ व महाआरती करेंगे। परंपरा के अनुसार गुरुवार सुबह 5 बजे कालीबावड़ी रियासत के वंशज जंगबहादुर दरबार द्वारा मखमली, हीरे जड़ित चादर पीर बाबा को चढ़ाई जाएगी। इससे पहले सुबह 4 बजे ढोली गांव के चौराहों पर ढोल बजाकर लोगों को जागृत करेगा। इसके बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल चलकर चादर पेश करने पहुंचेंगे। ▶ सुरक्षा पर प्रशासन अलर्ट मेले की सुरक्षा व व्यवस्थाओं को लेकर रविवार को शांति समिति की बैठक हुई। इसमें नायब तहसीलदार राजेश भिड़े, थाना प्रभारी संतोष यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में पिछले वर्ष फिलिस्तीन समर्थन और इजराइल विरोध में लगे पोस्टर व कव्वाली का मुद्दा उठा। इस पर प्रशासन ने साफ निर्देश दिए कि इस बार मेले में किसी भी तरह की बाहरी राजनीतिक या अंतरराष्ट्रीय गतिविधि बर्दाश्त नहीं होगी। उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ▶ समिति ने दिया भरोसा वक्फ बोर्ड अध्यक्ष निसार खान , कालीबावड़ी के सदर मुश्ताक खान ने आश्वस्त किया कि मेले में केवल धार्मिक व पारंपरिक कार्यक्रम ही होंगे और किसी भी प्रकार का विवादित प्रदर्शन नहीं होने दिया जाएगा। ▶ सौहार्द की मिसाल हर साल की तरह इस बार भी बियाबानी बाबा का उर्स मेला हिंदू-मुस्लिम एकता और भाईचारे की मिसाल बनेगा, जहां दोनों समुदाय मिलकर आस्था और परंपरा का उत्सव मनाएंगे।
    3
    उर्स मेला आज से,,,: संदल-लंगर से शुरुआत, भेरूबाबा मंदिर में होगी महाआरती; प्रशासन सख्त—राजनीतिक गतिविधियों पर रोक
कालीबावड़ी। क्षेत्र में आस्था और आपसी भाईचारे का प्रतीक बियाबानी बाबा का उर्स मेला बुधवार 8 अप्रैल से शुरू होकर शुक्रवार तक आयोजित होगा। इस बार मेले का संचालन वक्फ बोर्ड कमेटी कर रही है, जिसके अध्यक्ष निसार खान हैं।
उर्स की शुरुआत बुधवार सुबह संदल और लंगर की रस्म के साथ होगी। इस दौरान बियाबानी दाता के खानदान से इमाम हसन अजमेरी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। वहीं रात 8 बजे हिंदू संगठन के कार्यकर्ता एवं समाजजन दरगाह के सामने स्थित प्राचीन भेरूबाबा मंदिर में धर्म ध्वजा परिवर्तन कर हनुमान चालीसा पाठ व महाआरती करेंगे।
परंपरा के अनुसार गुरुवार सुबह 5 बजे कालीबावड़ी रियासत के वंशज जंगबहादुर दरबार द्वारा मखमली, हीरे जड़ित चादर पीर बाबा को चढ़ाई जाएगी। इससे पहले सुबह 4 बजे ढोली गांव के चौराहों पर ढोल बजाकर लोगों को जागृत करेगा। इसके बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल चलकर चादर पेश करने पहुंचेंगे।
▶ सुरक्षा पर प्रशासन अलर्ट
मेले की सुरक्षा व व्यवस्थाओं को लेकर रविवार को शांति समिति की बैठक हुई। इसमें नायब तहसीलदार राजेश भिड़े, थाना प्रभारी संतोष यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में पिछले वर्ष फिलिस्तीन समर्थन और इजराइल विरोध में लगे पोस्टर व कव्वाली का मुद्दा उठा। इस पर प्रशासन ने साफ निर्देश दिए कि इस बार मेले में किसी भी तरह की बाहरी राजनीतिक या अंतरराष्ट्रीय गतिविधि बर्दाश्त नहीं होगी। उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
▶ समिति ने दिया भरोसा
वक्फ बोर्ड अध्यक्ष निसार खान , कालीबावड़ी के सदर मुश्ताक खान ने आश्वस्त किया कि मेले में केवल धार्मिक व पारंपरिक कार्यक्रम ही होंगे और किसी भी प्रकार का विवादित प्रदर्शन नहीं होने दिया जाएगा।
▶ सौहार्द की मिसाल
हर साल की तरह इस बार भी बियाबानी बाबा का उर्स मेला हिंदू-मुस्लिम एकता और भाईचारे की मिसाल बनेगा, जहां दोनों समुदाय मिलकर आस्था और परंपरा का उत्सव मनाएंगे।
    user_Ashok sen
    Ashok sen
    Local News Reporter मनावर, धार, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by Dinesh Chandra Rathore
    1
    Post by Dinesh Chandra Rathore
    user_Dinesh Chandra Rathore
    Dinesh Chandra Rathore
    Local News Reporter महू, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • निडर भारत न्यूज़ से पत्रकार आकाश कोहली की रिपोर्ट 📍 पातालपानी पातालपानी पार्किंग परिसर में स्थापित भगवान टंट्या भील की प्रतिमा पर श्रद्धालुओं और आगंतुकों को लंबे समय से फूल-माला अर्पित करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। प्रतिमा की ऊंचाई अधिक होने के कारण लोग आसानी से माला नहीं पहना पाते थे। कई बार आदिवासी समाज के लोग और जनप्रतिनिधि माला चढ़ाने की कोशिश करते थे, लेकिन उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण यह कार्य करना कठिन हो जाता था। हाल ही में जब नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार पातालपानी दौरे पर पहुंचे, तब आदिवासी समाज के लोगों ने उनसे इस समस्या को लेकर मांग रखी कि प्रतिमा तक आसानी से पहुंचने के लिए एक सीढ़ी या मंच (प्लेटफॉर्म) बनाया जाए, ताकि जो भी श्रद्धालु या अतिथि आए, वह बिना किसी परेशानी के भगवान टंट्या भील की प्रतिमा पर माला अर्पित कर सके। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने समाज की इस मांग को स्वीकार करते हुए कहा कि इसके निर्माण में जितना भी खर्च आएगा, वह स्वयं वहन करेंगे। उनके आश्वासन के बाद कार्यकर्ताओं ने पहल करते हुए प्रतिमा के पास माला चढ़ाने के लिए एक सीढ़ीनुमा व्यवस्था का निर्माण कर उसे पूर्ण कर दिया। अब श्रद्धालु आसानी से प्रतिमा तक पहुंचकर माला अर्पित कर पा रहे हैं। इस पहल के लिए आदिवासी समाज के लोगों और स्थानीय नागरिकों ने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। इस अवसर पर महू विधानसभा आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष रामप्रसाद बारोट, दिनेश कटारे और सहित समाज के कई लोगों ने उमंग सिंघार को इस सराहनीय पहल के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
    1
    निडर भारत न्यूज़ से पत्रकार आकाश कोहली की रिपोर्ट
📍 पातालपानी
पातालपानी पार्किंग परिसर में स्थापित भगवान टंट्या भील की प्रतिमा पर श्रद्धालुओं और आगंतुकों को लंबे समय से फूल-माला अर्पित करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। प्रतिमा की ऊंचाई अधिक होने के कारण लोग आसानी से माला नहीं पहना पाते थे। कई बार आदिवासी समाज के लोग और जनप्रतिनिधि माला चढ़ाने की कोशिश करते थे, लेकिन उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण यह कार्य करना कठिन हो जाता था।
हाल ही में जब नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार पातालपानी दौरे पर पहुंचे, तब आदिवासी समाज के लोगों ने उनसे इस समस्या को लेकर मांग रखी कि प्रतिमा तक आसानी से पहुंचने के लिए एक सीढ़ी या मंच (प्लेटफॉर्म) बनाया जाए, ताकि जो भी श्रद्धालु या अतिथि आए, वह बिना किसी परेशानी के भगवान टंट्या भील की प्रतिमा पर माला अर्पित कर सके।
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने समाज की इस मांग को स्वीकार करते हुए कहा कि इसके निर्माण में जितना भी खर्च आएगा, वह स्वयं वहन करेंगे। उनके आश्वासन के बाद कार्यकर्ताओं ने पहल करते हुए प्रतिमा के पास माला चढ़ाने के लिए एक सीढ़ीनुमा व्यवस्था का निर्माण कर उसे पूर्ण कर दिया।
अब श्रद्धालु आसानी से प्रतिमा तक पहुंचकर माला अर्पित कर पा रहे हैं। इस पहल के लिए आदिवासी समाज के लोगों और स्थानीय नागरिकों ने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर महू विधानसभा आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष रामप्रसाद बारोट, दिनेश कटारे और सहित समाज के कई लोगों ने उमंग सिंघार को इस सराहनीय पहल के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
    user_NB NEWS निडर भारत
    NB NEWS निडर भारत
    महू, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • मांडू में आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा 72 लाख का यह प्रोजेक्ट मांडू में लगने वाले साप्ताहिक हाट बाजार का कायाकल्प शुरू महामंडलेश्वर डॉक्टर नरसिंह दास जी महाराज के साथ जनप्रतिनिधियों ने किया भूमि पूजन राहुल सेन मांडव मो 9669141814 मांडू न्यूज/मांडू के प्रमुख हाट बाजार के कायाकल्प की दिशा में आज एक अहम कदम उठाया जा रहा है। जिससे बाजार क्षेत्र पूरी तरह सुव्यवस्थित और आधुनिक स्वरूप में नजर आएगा जिसको लेकर नगर परिषद के अध्यक्ष मालती जयराम गावर, राम मंदिर पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर डॉक्टर नरसिंह दास जी महाराज ,भाजपा अजजा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष जयराम गावर,और क्षेत्रीय पार्षद ज्योति सुनील तिवारी ,नगर परिषद उपाध्यक्ष कृष्णा यादव नगर परिषद सीएमओ सुशील ठाकुर सहित 15 ही वार्डों के पार्षद ओर जनप्रतिनिधि ने भूमि पूजन किया उम्मीद जताई जा रही है कि इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद हाट बाजार क्षेत्र इस महत्वाकांक्षी परियोजना में क्षेत्र वासीय और दुकानदारों को सुविधा मिलेगी इस योजना के अंतर्गत डिवाइडर, स्ट्रीट लाइटिंग , हॉट बाजार में बने सीमेंट कंक्रीट के चबूतरे पर चद्दर के टीन सैट के पेवर्स लगाई जाएगी । खास बात यह है कि मांडू में पहली बार हॉट बाजार को आधुनिक तरीके से तैयार किया जा रहा है जिससे कार्य की गुणवत्ता और प्लानिंग को लेकर भरोसा जताया जा रहा है 72 लाख की लागत से बनने वाले हॉट बाजार में सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी मांडू के विकास में सहयोग करें जनप्रतिनिधियों और आमजन को आगे आना चाहिए और मांडू के विकास में सहयोग करना चाहिए मांडू में 72 लाख रुपए का हाट बाजार तैयार किया जा रहा है इसके साथ ही व्यापारी यो की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए 32 लाख की लागत से एक समान दुकानों का निर्माण भी नगर परिषद कर रही है स्वच्छता बनाए रखने , पानी को बचाने, और शासकीय संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाएं यह बात भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष मालती जयराम गावर ने कहीं। इस अवसर पर राजस्व निरीक्षक सादिक खान, वरिष्ठ पत्र का सोमनाथ तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार सुनील तिवारी, नगर परिषद पूर्व नेता नेता प्रतिपक्ष श्याम लीलर, पार्षद मानसिंह, पार्षद सीताराम, पार्षद हरेसिंह गावर,पार्षद राजेश ठाकुर, नेहा जायसवाल,हंसा सेन ,पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष सोनू यादव,राष्ट्रीय कवि पंकज प्रसून चौधरी, पत्रकार विष्णु यादव,पत्रकार राहुल सेन मांडव, मंडल महामंत्री यश यादव,सहित 15 ही वार्ड के पार्षद जनप्रतिनिधि और आमजन उपस्थित रहे।
    4
    मांडू में आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा 72 लाख का यह प्रोजेक्ट
मांडू में लगने वाले साप्ताहिक हाट बाजार का कायाकल्प शुरू 
महामंडलेश्वर डॉक्टर नरसिंह दास जी महाराज के साथ जनप्रतिनिधियों ने किया भूमि पूजन
राहुल सेन मांडव 
मो 9669141814
मांडू न्यूज/मांडू के प्रमुख हाट बाजार के कायाकल्प की दिशा में आज एक अहम कदम उठाया जा रहा है। जिससे बाजार क्षेत्र पूरी तरह सुव्यवस्थित और आधुनिक स्वरूप में नजर आएगा जिसको लेकर नगर परिषद के अध्यक्ष मालती जयराम गावर, राम मंदिर पीठाधीश्वर  महामंडलेश्वर डॉक्टर नरसिंह दास जी महाराज ,भाजपा अजजा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष जयराम गावर,और क्षेत्रीय पार्षद ज्योति सुनील तिवारी ,नगर परिषद उपाध्यक्ष कृष्णा यादव नगर परिषद सीएमओ सुशील ठाकुर सहित 15 ही वार्डों के पार्षद ओर जनप्रतिनिधि ने भूमि पूजन किया उम्मीद जताई जा रही है कि इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद हाट बाजार क्षेत्र इस महत्वाकांक्षी परियोजना में क्षेत्र वासीय और दुकानदारों को सुविधा मिलेगी इस योजना के अंतर्गत डिवाइडर, स्ट्रीट लाइटिंग , हॉट बाजार में बने सीमेंट कंक्रीट के चबूतरे पर चद्दर के टीन सैट के पेवर्स लगाई जाएगी । खास बात यह है कि मांडू में पहली बार हॉट बाजार को आधुनिक तरीके से तैयार किया जा रहा है जिससे कार्य की गुणवत्ता और प्लानिंग को लेकर भरोसा जताया जा रहा है 72 लाख की लागत से बनने वाले हॉट बाजार में सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी मांडू के विकास में सहयोग करें जनप्रतिनिधियों और आमजन को आगे आना चाहिए और मांडू के विकास में सहयोग करना चाहिए मांडू में 72 लाख रुपए का हाट बाजार तैयार किया जा रहा है इसके साथ ही व्यापारी यो की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए 32 लाख की लागत से एक समान दुकानों का निर्माण भी नगर परिषद कर रही है स्वच्छता बनाए रखने , पानी को बचाने, और शासकीय संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाएं यह बात भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष मालती जयराम गावर ने कहीं। इस अवसर पर राजस्व निरीक्षक सादिक खान, वरिष्ठ पत्र का सोमनाथ तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार सुनील तिवारी,  नगर परिषद पूर्व नेता नेता प्रतिपक्ष श्याम लीलर, पार्षद मानसिंह, पार्षद सीताराम, पार्षद हरेसिंह गावर,पार्षद राजेश ठाकुर, नेहा जायसवाल,हंसा सेन ,पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष सोनू यादव,राष्ट्रीय कवि  पंकज प्रसून चौधरी, पत्रकार विष्णु यादव,पत्रकार राहुल सेन मांडव, मंडल महामंत्री यश यादव,सहित 15 ही वार्ड के पार्षद जनप्रतिनिधि और आमजन उपस्थित रहे।
    user_राहुल सेन मांडव
    राहुल सेन मांडव
    Barber Dhar, Madhya Pradesh•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.