Shuru
Apke Nagar Ki App…
किस पुरस्कार लोगों के साथ अन्याय हो रहा है जनता की आवाज सुन
Media samaj sevak
किस पुरस्कार लोगों के साथ अन्याय हो रहा है जनता की आवाज सुन
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by NIMAD DASTAK NEWS1
- इंदौर से खेतिया जा रही यात्री बस पर पथराव में 1 महिला घायल हो गई है जिसकी जानकारी पुलिस थाने पर यात्रियों एवं स्टाफ द्वारा दी गई है।1
- कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी (कुशलगढ़,, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम मंदिर का भुमी पुजन व विशाल शोभायात्रा 9अप्रेल को) राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ नगर में स्थित, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के मंदिर का भुमी पुजन व विशाल शोभायात्रा 9अप्रेल को निकाली जाएगी,जीसमे भुमी पुजन, विशाल शोभायात्रा के साथ-साथ श्री राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के धार्मिक अनुष्ठान का श्री गणेश होगा इसको लेकर कुशलगढ़ नगरवासियों सनातनियों,व श्री राम के भक्तों में उत्साह देखने को मिला2
- राजपुर (बड़वानी)। राजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सलखेड़ा में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी, जिससे मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका काका गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, हादसे में बिहार पिता मुन्ना, निवासी टेमला बालसमुद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार बारका पिता डोंगर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई, जिसके कारण यह हादसा हुआ। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- धार जेल में कैदी ने की आत्महत्या की कोशिशः नाड़े से फांसी लगा रहा था तभी गार्ड ने देखा, एक दिन पहले मिलने आए थे परिजन राहुल सेन मांडव मो 9669141814 धार न्यूज/धार जिला जेल में बुधवार को एक कैदी ने जेल के टॉयलेट में नाड़े से फांसी लगाने का प्रयास किया। हालांकि, समय रहते गार्ड की नजर उस पर पड़ गई इसके बाद उसने तुरंत जेल स्टाफ को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही जेल स्टाफ ने कैदी को पकड़ा और तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे इंदौर रेफर कर दिया। फिलहाल कैदी को खतरे से बाहर बताया जा रहा है। लूट के मामले में बंद है कैदी प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजा पिता अशोक, निवासी सागौर, थाना सागौर में दर्ज लूट के मामले में 28 अगस्त 2025 से जेल में बंद है। बुधवार को खाना खाने के बाद वह शौच के लिए गया, जहां उसने नाड़े की गांठ बनाकर फांसी लगाने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि जेल के शौचालय में फांसी लगाने जैसी कोई व्यवस्था नहीं होती। ऐसे में कैदी ने सीट पर बैठे-बैठे ही यह कदम उठाने की कोशिश की। एक दिन पहले मिलने आए थे परिजन जेल अधीक्षक आर. आर. डांगी के अनुसार, घटना से एक दिन पहले मंगलवार को कैदी के परिजन उससे मिलने आए थे। इसके अलावा बुधवार को उसे एक फोन कॉल भी आया था। इसके बाद उसने यह कदम उठाया। जब वह काफी देर तक बाहर नहीं निकला, तो गार्ड ने जांच की, तब मामला सामने आया। जिला अस्पताल के एमडी मेडिसिन डॉ. मनीष मोदी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में फांसी लगाने के संकेत मिले हैं, क्योंकि कैदी के गले पर निशान पाए गए हैं। अस्पताल लाए जाने के समय उसका ऑक्सीजन लेवल काफी कम था, जिसे स्थिर करने के बाद उसे इंदौर रेफर किया गया।1
- Post by Journalist Akki1
- कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी (कुशलगढ़,,बेवा मेता के जीवन में रह रह कर आई बदकिस्मती ,साल भर से अधिक समय से पेंशन बंद, वहीं छ माह पहले पती की हुईं मौत बीन पेंशन के बेवा मेता ने सुनाई आपबीती) एक और सरकार बुजुर्गों व विधवा को हर माह पेंशन योजना का लाभ देने के लिए कटिबद्ध है वहीं राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ उप खंड क्षेत्र के खेड़ा धरती घाटा क्षेत्र की ग्राम पंचायत महुडा के डोडीयार फला में रहनेवाली मेता ने पेंशन योजना पिछले एक साल से अधिक समय से सरकारी पेंशन बंद होने से खासी परेशान है, इक्षतना ही नहीं मेता की पेंशन बंद हुई वहीं मेता के जीवन में रह रह कर आई बदकिस्मती से छः माह पहले मेता के पती की मौत ने मेता को अकेला छोड़ दिया इतना ही नहीं मेता के आधार कार्ड में व जन आधार कार्ड में मेता की जन्म तिथि को लेकर विरोधाभास वाली कहावत सामने आई है, आधार कार्ड में मेता की जन्म तिथि,1जनवरी सन 1974हे जबकी जन आधार कार्ड में 1जनवरी सन 1961हे दोनों कार्डों में उम्र कै लेकर विरोधाभास के चलते मेता की पेंशन बंद होना पाया गया, देखना यह होगा कि क्या स्थानीय ग्राम पंचायत महुडा के प्रशासक व ग्राम विकास अधिकारी इस बुजुर्ग विधवा आदिवासी महिला की पेंशन की पेंशन को दुर करा पाएंगे या नहीं यह तो वक्त ही बताएगा;3
- मांडू में आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा 72 लाख का यह प्रोजेक्ट मांडू में लगने वाले साप्ताहिक हाट बाजार का कायाकल्प शुरू महामंडलेश्वर डॉक्टर नरसिंह दास जी महाराज के साथ जनप्रतिनिधियों ने किया भूमि पूजन राहुल सेन मांडव मो 9669141814 मांडू न्यूज/मांडू के प्रमुख हाट बाजार के कायाकल्प की दिशा में आज एक अहम कदम उठाया जा रहा है। जिससे बाजार क्षेत्र पूरी तरह सुव्यवस्थित और आधुनिक स्वरूप में नजर आएगा जिसको लेकर नगर परिषद के अध्यक्ष मालती जयराम गावर, राम मंदिर पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर डॉक्टर नरसिंह दास जी महाराज ,भाजपा अजजा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष जयराम गावर,और क्षेत्रीय पार्षद ज्योति सुनील तिवारी ,नगर परिषद उपाध्यक्ष कृष्णा यादव नगर परिषद सीएमओ सुशील ठाकुर सहित 15 ही वार्डों के पार्षद ओर जनप्रतिनिधि ने भूमि पूजन किया उम्मीद जताई जा रही है कि इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद हाट बाजार क्षेत्र इस महत्वाकांक्षी परियोजना में क्षेत्र वासीय और दुकानदारों को सुविधा मिलेगी इस योजना के अंतर्गत डिवाइडर, स्ट्रीट लाइटिंग , हॉट बाजार में बने सीमेंट कंक्रीट के चबूतरे पर चद्दर के टीन सैट के पेवर्स लगाई जाएगी । खास बात यह है कि मांडू में पहली बार हॉट बाजार को आधुनिक तरीके से तैयार किया जा रहा है जिससे कार्य की गुणवत्ता और प्लानिंग को लेकर भरोसा जताया जा रहा है 72 लाख की लागत से बनने वाले हॉट बाजार में सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी मांडू के विकास में सहयोग करें जनप्रतिनिधियों और आमजन को आगे आना चाहिए और मांडू के विकास में सहयोग करना चाहिए मांडू में 72 लाख रुपए का हाट बाजार तैयार किया जा रहा है इसके साथ ही व्यापारी यो की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए 32 लाख की लागत से एक समान दुकानों का निर्माण भी नगर परिषद कर रही है स्वच्छता बनाए रखने , पानी को बचाने, और शासकीय संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाएं यह बात भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष मालती जयराम गावर ने कहीं। इस अवसर पर राजस्व निरीक्षक सादिक खान, वरिष्ठ पत्र का सोमनाथ तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार सुनील तिवारी, नगर परिषद पूर्व नेता नेता प्रतिपक्ष श्याम लीलर, पार्षद मानसिंह, पार्षद सीताराम, पार्षद हरेसिंह गावर,पार्षद राजेश ठाकुर, नेहा जायसवाल,हंसा सेन ,पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष सोनू यादव,राष्ट्रीय कवि पंकज प्रसून चौधरी, पत्रकार विष्णु यादव,पत्रकार राहुल सेन मांडव, मंडल महामंत्री यश यादव,सहित 15 ही वार्ड के पार्षद जनप्रतिनिधि और आमजन उपस्थित रहे।4
- Post by Journalist Akki1