logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

​बड़वानी जिले के जुलवानिया के ग्राम ठान में ग्राम रक्षा समिति की बैठक, भगोरिया पर्व पर पुलिस और ग्रामीण मिलकर संभालेंगे सुरक्षा और यातायात की कमान ​बड़वानी, 17 फरवरी 2026। निमाड़ दस्तक न्यूज़ (ब्यूरो रिपोर्ट) ​प्रभारी पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री धीरज बब्बर के दिशा-निर्देशानुसार, मंगलवार को थाना जुलवानिया के ग्राम ठान में ग्राम रक्षा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। थाना प्रभारी के नेतृत्व में हुई इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी भगोरिया पर्व और अन्य त्यौहारों के दौरान कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना है। ​अवैध गतिविधियों पर रहेगी पैनी नजर ​बैठक में ग्रामीणों और समिति सदस्यों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि गाँव में जुआ, सट्टा और अवैध शराब की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। थाना प्रभारी ने कहा कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या बाहरी व्यक्ति के दिखने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। रक्षा समिति के सदस्य रात्रि गश्त में भी सक्रिय सहभागिता करेंगे ताकि गाँव की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनी रहे। ​भगोरिया पर्व पर विशेष जिम्मेदारी ​आगामी भगोरिया हाट को देखते हुए सदस्यों को यातायात व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण में पुलिस का सहयोग करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल बिठाने पर जोर देते हुए ग्रामीणों को साइबर ठगी से बचाव के तरीके भी सिखाए गए। साथ ही, किसी भी आपात स्थिति में तत्काल डायल 112 पर सूचना देने की समझाइश दी गई। ​आपसी सौहार्द का लिया संकल्प ​उपस्थित ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने पुलिस को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन देते हुए भगोरिया पर्व को शांतिपूर्वक और आपसी भाईचारे के साथ मनाने का संकल्प लिया। ​इस अवसर पर निरीक्षक रामकुमार पाटिल, उनि. अशोक खेडकर सहित ग्राम के पंच, सरपंच, जनपद सदस्य और ग्राम रक्षा समिति के करीब 20-25 सदस्य उपस्थित रहे।

2 hrs ago
user_NIMAD DASTAK NEWS
NIMAD DASTAK NEWS
Local News Reporter बड़वानी, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago
5aed3c2d-fff8-40b3-89b4-4a2b99da0263

​बड़वानी जिले के जुलवानिया के ग्राम ठान में ग्राम रक्षा समिति की बैठक, भगोरिया पर्व पर पुलिस और ग्रामीण मिलकर संभालेंगे सुरक्षा और यातायात की कमान ​बड़वानी, 17 फरवरी 2026। निमाड़ दस्तक न्यूज़ (ब्यूरो रिपोर्ट) ​प्रभारी पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री धीरज बब्बर के दिशा-निर्देशानुसार, मंगलवार को थाना जुलवानिया के ग्राम ठान में ग्राम रक्षा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। थाना प्रभारी के नेतृत्व में हुई इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी भगोरिया पर्व और अन्य त्यौहारों के दौरान कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना है। ​अवैध गतिविधियों पर रहेगी पैनी नजर ​बैठक में ग्रामीणों और समिति सदस्यों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि गाँव में जुआ, सट्टा और अवैध शराब की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। थाना प्रभारी ने कहा कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या बाहरी व्यक्ति के दिखने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। रक्षा समिति के

996017be-35a4-4c74-a015-1ac42eab40e5

सदस्य रात्रि गश्त में भी सक्रिय सहभागिता करेंगे ताकि गाँव की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनी रहे। ​भगोरिया पर्व पर विशेष जिम्मेदारी ​आगामी भगोरिया हाट को देखते हुए सदस्यों को यातायात व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण में पुलिस का सहयोग करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल बिठाने पर जोर देते हुए ग्रामीणों को साइबर ठगी से बचाव के तरीके भी सिखाए गए। साथ ही, किसी भी आपात स्थिति में तत्काल डायल 112 पर सूचना देने की समझाइश दी गई। ​आपसी सौहार्द का लिया संकल्प ​उपस्थित ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने पुलिस को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन देते हुए भगोरिया पर्व को शांतिपूर्वक और आपसी भाईचारे के साथ मनाने का संकल्प लिया। ​इस अवसर पर निरीक्षक रामकुमार पाटिल, उनि. अशोक खेडकर सहित ग्राम के पंच, सरपंच, जनपद सदस्य और ग्राम रक्षा समिति के करीब 20-25 सदस्य उपस्थित रहे।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by NIMAD DASTAK NEWS
    1
    Post by NIMAD DASTAK NEWS
    user_NIMAD DASTAK NEWS
    NIMAD DASTAK NEWS
    Local News Reporter बड़वानी, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बड़वानी के नागलवाड़ी स्थित भिलट देव धाम में सांसद गजेंद्रसिंह पटेल के जन्मदिवस पर सिकल सेल व टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत विशाल स्वास्थ्य शिविर आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल मुख्य अतिथि रहे। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर, सांसद रतलाम-झाबुआ अनिता नागरसिंह चौहान, राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति आयोग अंतरसिंह आर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष बलवंतसिंह पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष खरगोन श्रीमती नंदा ब्राह्मणे, भाजपा जिला अध्यक्ष बड़वानी अजय यादव, पूर्व मंत्री प्रेमसिंह पटेल, संस्था अध्यक्ष श्रीमती बसंती गजेंद्रसिंह पटेल, डॉ. प्रकाश शास्त्री सहित अनेक जनप्रतिनिधि व नागरिक उपस्थित रहे। शिविर में विभिन्न रोगों की निःशुल्क जांच व परामर्श दिए गए तथा “हर ग्राम–एक काम” अभियान का शुभारंभ भी किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया।
    1
    बड़वानी के नागलवाड़ी स्थित भिलट देव धाम में सांसद गजेंद्रसिंह पटेल के जन्मदिवस पर सिकल सेल व टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत विशाल स्वास्थ्य शिविर आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल मुख्य अतिथि रहे।
इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर, सांसद रतलाम-झाबुआ अनिता नागरसिंह चौहान, राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति आयोग अंतरसिंह आर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष बलवंतसिंह पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष खरगोन श्रीमती नंदा ब्राह्मणे, भाजपा जिला अध्यक्ष बड़वानी अजय यादव, पूर्व मंत्री प्रेमसिंह पटेल, संस्था अध्यक्ष श्रीमती बसंती गजेंद्रसिंह पटेल, डॉ. प्रकाश शास्त्री सहित अनेक जनप्रतिनिधि व नागरिक उपस्थित रहे।
शिविर में विभिन्न रोगों की निःशुल्क जांच व परामर्श दिए गए तथा “हर ग्राम–एक काम” अभियान का शुभारंभ भी किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया।
    user_पत्रकार आदित्य शर्मा बड़वानी
    पत्रकार आदित्य शर्मा बड़वानी
    पत्रकार बड़वानी, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • राजस्थान में केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 8 मजदूर जिंदा जले, 4 गंभीर दिल्ली एम्स रेफर, केमिकल फैक्ट्री में बनाए जा रहे थे अवैध पटाखे
    1
    राजस्थान में केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 8 मजदूर जिंदा जले, 4 गंभीर दिल्ली एम्स रेफर, केमिकल फैक्ट्री में बनाए जा रहे थे अवैध पटाखे
    user_Panth bhatia
    Panth bhatia
    Sendhwa, Barwani•
    12 hrs ago
  • कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने दिखाई संवेदनशीलता, दिव्यांग शिक्षिका लक्ष्मी कन्नौज को दी इलेक्ट्रिक ट्राई साइकिल आलीराजपुर, 17 फरवरी 2026। कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने एक दिव्यांग शिक्षिका के प्रति संवेदनशीलता का परिचय देते हुए उन्हें इलेक्ट्रिक ट्राई साइकिल प्रदान की। नानपुर के समीप ग्राम फाटा स्थित माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ शिक्षिका श्रीमती लक्ष्मी कन्नौज को जनसुनवाई के दौरान यह सहायता दी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीमती लक्ष्मी कन्नौज प्रतिदिन लगभग 18 किलोमीटर का सफर बस से तय कर विद्यालय पहुंचती हैं। बस से उतरने के बाद उन्हें करीब 150 मीटर तक घुटनों के बल चलकर स्कूल पहुंचना पड़ता था। शारीरिक चुनौतियों के बावजूद उनका अपने कर्तव्य के प्रति समर्पण और बच्चों को पढ़ाने का जज्बा अनुकरणीय है। वे नियमित रूप से स्कूल पहुंचकर विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में योगदान दे रही हैं। श्रीमती लक्ष्मी कन्नौज के इस जज्बे को सम्मान देते हुए कलेक्टर श्रीमती माथुर ने उन्हें ट्राई साइकिल भेंट की,ताकि उनका दैनिक सफर सुगम हो सके। इस अवसर पर कलेक्टर ने उन्हें और अधिक उत्साह एवं समर्पण के साथ बच्चों को शिक्षित करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उपस्थित अधिकारियों एवं नागरिकों ने उन्हें ट्राई साइकिल चलाने का अभ्यास भी कराया। सुरक्षा की दृष्टि से कलेक्टर ने उन्हें हेलमेट भी प्रदान किया। रिपोर्टर मुस्तकीम मुगल
    1
    कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने दिखाई संवेदनशीलता, दिव्यांग शिक्षिका लक्ष्मी कन्नौज को दी इलेक्ट्रिक ट्राई साइकिल
आलीराजपुर, 17 फरवरी 2026। कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने एक दिव्यांग शिक्षिका के प्रति संवेदनशीलता का परिचय देते हुए उन्हें इलेक्ट्रिक ट्राई साइकिल प्रदान की। नानपुर के समीप ग्राम फाटा स्थित माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ शिक्षिका श्रीमती लक्ष्मी कन्नौज को जनसुनवाई के दौरान यह सहायता दी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीमती लक्ष्मी कन्नौज प्रतिदिन लगभग 18 किलोमीटर का सफर बस से तय कर विद्यालय पहुंचती हैं। बस से उतरने के बाद उन्हें करीब 150 मीटर तक घुटनों के बल चलकर स्कूल पहुंचना पड़ता था। शारीरिक चुनौतियों के बावजूद उनका अपने कर्तव्य के प्रति समर्पण और बच्चों को पढ़ाने का जज्बा अनुकरणीय है। वे नियमित रूप से स्कूल पहुंचकर विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में योगदान दे रही हैं। श्रीमती लक्ष्मी कन्नौज के इस जज्बे को सम्मान देते हुए कलेक्टर श्रीमती माथुर ने उन्हें ट्राई साइकिल भेंट की,ताकि उनका दैनिक सफर सुगम हो सके।
इस अवसर पर कलेक्टर ने उन्हें और अधिक उत्साह एवं समर्पण के साथ बच्चों को शिक्षित करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उपस्थित अधिकारियों एवं नागरिकों ने उन्हें ट्राई साइकिल चलाने का अभ्यास भी कराया। सुरक्षा की दृष्टि से कलेक्टर ने उन्हें हेलमेट भी प्रदान किया।
रिपोर्टर मुस्तकीम मुगल
    user_आलीराजपुर समाचार
    आलीराजपुर समाचार
    Local News Reporter अलीराजपुर, अलीराजपुर, मध्य प्रदेश•
    27 min ago
  • *✒️नागरिक पत्रकारिता* खरगोन पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को थाना प्रभारी सनावद धर्मेंद्र यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ओमकारेश्वर बायपास सनावद पर एक व्यक्ति को पकड़ा। पकड़े गए व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 04 किलो 190 ग्राम अवैध गांजा (कीमत लगभग 2,05,000 रुपये) नियमानुसार विधिवत जप्त किया। आरोपी के विरुद्ध थाना सनावद पर अपराध क्रमांक 59/26 धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया है । थाना प्रभारी यादव अनुसार आरोपी कैलाश से अवैध गांजे की तस्करी के नेटवर्क एवं सप्लायर के संबंध में विस्तृत पूछताछ जाएगी वही मादक पदार्थों के अवैध व्यापार में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर एवं निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी । उपरोक्त कार्यवाही में एसडीओपी बड़वाह श्रीमति अर्चना रावत के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी सनावद उनि धर्मेन्द्र यादव के नेतृत्व में सउनि संदीप कुशवाह, प्रआर गंभीर मीणा, प्रआर राजेन्द्र चौहान, आर सरदार निगम, आर राजीव गुर्जर, आर राजेश जायसवाल, आर कैलाश, आर विनोद गौड़, आर सुनील व थाना सनावद के अन्य स्टाफ का विशेष योगदान रहा ।
    2
    *✒️नागरिक पत्रकारिता* 
खरगोन पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को थाना प्रभारी सनावद धर्मेंद्र यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ओमकारेश्वर बायपास सनावद पर एक व्यक्ति को पकड़ा। पकड़े गए व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 04 किलो 190 ग्राम अवैध गांजा  (कीमत लगभग 2,05,000 रुपये)  नियमानुसार विधिवत जप्त किया। आरोपी के विरुद्ध थाना सनावद पर अपराध क्रमांक 59/26 धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया है । थाना प्रभारी यादव अनुसार आरोपी कैलाश से अवैध गांजे की तस्करी के नेटवर्क एवं सप्लायर के संबंध में विस्तृत पूछताछ जाएगी वही मादक पदार्थों के अवैध व्यापार में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर एवं निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी ।
उपरोक्त  कार्यवाही में एसडीओपी बड़वाह श्रीमति अर्चना रावत के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी सनावद उनि  धर्मेन्द्र यादव के नेतृत्व में सउनि संदीप कुशवाह, प्रआर गंभीर मीणा, प्रआर राजेन्द्र चौहान, आर सरदार निगम, आर राजीव गुर्जर, आर राजेश जायसवाल, आर कैलाश, आर विनोद गौड़, आर सुनील व थाना सनावद के अन्य स्टाफ का विशेष योगदान रहा ।
    user_रिपोर्टर भगवान सिंह चौहान
    रिपोर्टर भगवान सिंह चौहान
    खरगोन, खरगोन, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • MP के इस अस्पताल में हर 2 मिनट में हुई नसबंदी, ऑपरेशन के बाद जमीन पर लिटाई 180 महिलाएं। मध्य प्रदेश के आदिवासी क्षेत्र धार जिले में महिला नसबंदी कैंप की शर्मनाक तस्वीर आई सामने आई है। यहां करीब 180 महिलाओं का बुनियादी सुविधाओं के बिना नसबंदी ऑपरेशन कर दिया गया। ऐसा बताया जा रहा है कि यहां डॉक्टर द्वारा हर 2 मिनट में एक महिला की नसबंदी कर दी गई। लापरवाही सामने आने के बाद 7 अधिकारियों को सस्पेंड कर जांच शुरू कर दी गई है। ऑपरेशन के बाद कैंप में जमीन पर लेटी महिलाओं के वीडियो भी सामने आए हैं।
    1
    MP के इस अस्पताल में हर 2 मिनट में हुई नसबंदी, ऑपरेशन के बाद जमीन पर लिटाई 180 महिलाएं।
मध्य प्रदेश के आदिवासी क्षेत्र धार जिले में महिला नसबंदी कैंप की शर्मनाक तस्वीर आई सामने आई है। यहां करीब 180 महिलाओं का बुनियादी सुविधाओं के बिना नसबंदी ऑपरेशन कर दिया गया। ऐसा बताया जा रहा है कि यहां डॉक्टर द्वारा हर 2 मिनट में एक महिला की नसबंदी कर दी गई। लापरवाही सामने आने के बाद 7 अधिकारियों को सस्पेंड कर जांच शुरू कर दी गई है। ऑपरेशन के बाद कैंप में जमीन पर लेटी महिलाओं के वीडियो भी सामने आए हैं।
    user_Alka Parmar
    Alka Parmar
    Dhar,indore,Mp news Dhar•
    5 hrs ago
  • Post by Bhiku Vasuniya
    2
    Post by Bhiku Vasuniya
    user_Bhiku Vasuniya
    Bhiku Vasuniya
    Artist भावरा, अलीराजपुर, मध्य प्रदेश•
    45 min ago
  • Post by NIMAD DASTAK NEWS
    1
    Post by NIMAD DASTAK NEWS
    user_NIMAD DASTAK NEWS
    NIMAD DASTAK NEWS
    Local News Reporter बड़वानी, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.