जिला स्तरीय ओलंपियाड में अंग्रेजी विषय में जिले में प्रथम स्थान, कक्षा पांचवीं की छात्रा आध्या शर्मा सम्मानित गोटेगांव। जिला स्तरीय ओलंपियाड प्रतियोगिता (सत्र 2025–26) में अंग्रेजी विषय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गोटेगांव तहसील के खमरिया झांसीघाट स्कूल की कक्षा पांचवीं की छात्रा आध्या शर्मा ने जिले में प्रथम स्थान अर्जित किया है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर छात्रा को जिला मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में कलेक्टर द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान देकर अभिनंदित किया गया। जिला स्तर पर आयोजित ओलंपियाड परीक्षा में जिलेभर के विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता में कठिन प्रश्नों के बीच आध्या शर्मा ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान प्राप्त किया। उनकी सफलता से स्कूल, परिवार एवं क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है। सम्मान समारोह में उपस्थित अधिकारियों ने छात्रा की मेहनत, लगन और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों से भी प्रतिभाएं लगातार आगे आ रही हैं। यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि आध्या शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं और विशेष रूप से अंग्रेजी विषय में गहरी रुचि रखती हैं। परीक्षा की तैयारी में शिक्षकों और अभिभावकों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। छात्रा की इस सफलता पर दादी श्रीमती पुष्प लता शर्मा, बड़े पापा मम्मी योगेंद्र कुमार शर्मा, श्रीमती प्रज्ञा शर्मा तथा मम्मी पापा मोनू शर्मा, श्रीमती अन्नपूर्णा शर्मा ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं। स्कूल प्रबंधन एवं ग्रामवासियों ने भी उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
जिला स्तरीय ओलंपियाड में अंग्रेजी विषय में जिले में प्रथम स्थान, कक्षा पांचवीं की छात्रा आध्या शर्मा सम्मानित गोटेगांव। जिला स्तरीय ओलंपियाड प्रतियोगिता (सत्र 2025–26) में अंग्रेजी विषय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गोटेगांव तहसील के खमरिया झांसीघाट स्कूल की कक्षा पांचवीं की छात्रा आध्या शर्मा ने जिले में प्रथम स्थान अर्जित किया है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर छात्रा को जिला मुख्यालय
में आयोजित सम्मान समारोह में कलेक्टर द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान देकर अभिनंदित किया गया। जिला स्तर पर आयोजित ओलंपियाड परीक्षा में जिलेभर के विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता में कठिन प्रश्नों के बीच आध्या शर्मा ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान प्राप्त किया। उनकी सफलता से स्कूल, परिवार एवं क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है। सम्मान समारोह में
उपस्थित अधिकारियों ने छात्रा की मेहनत, लगन और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों से भी प्रतिभाएं लगातार आगे आ रही हैं। यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि आध्या शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं और विशेष रूप से अंग्रेजी विषय में गहरी रुचि रखती
हैं। परीक्षा की तैयारी में शिक्षकों और अभिभावकों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। छात्रा की इस सफलता पर दादी श्रीमती पुष्प लता शर्मा, बड़े पापा मम्मी योगेंद्र कुमार शर्मा, श्रीमती प्रज्ञा शर्मा तथा मम्मी पापा मोनू शर्मा, श्रीमती अन्नपूर्णा शर्मा ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं। स्कूल प्रबंधन एवं ग्रामवासियों ने भी उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
- पावन मां नर्मदा सेवा परिक्रमा के दौरान पूज्य अवधूत दादा गुरु जी हजारों परिक्रमा वासियों के साथ आज गोटेगांव नगर पहुंचे। नगर में जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। भक्तों ने गुरुजी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा सेवा, भक्ति और समर्पण का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। नगर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। जय मां नर्मदा 🙏2
- पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध "OPERATION EAGLE CLAW" जा रहा है।इसी क्रम में थाना स्टेशनगंज पुलिस टीम को भ्रमण के दौरान एक व्यक्ति को मगरधा चौराहे के पास संदेहास्पद रूप से खडा देख जो पुलिस को देखकर खुद को छुपाने की कोशिश करता प्रतीत हुआ संदेह होने पर पुलिस टीम द्वारा पीछा कर उसे पकड़ा गया जिसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से अवैध स्मैक जप्त की गयी है। आरोपी अभिषेक कौरव निवासी ग्राम कान्हरगांव को गिरफ्तार कर 12 ग्राम अवैध स्मैक जप्त की जिसकी कीमत लगभग 1लाख 20 हजार रुपये बताई गई वही आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीवद्ध कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज गया।1
- हज यात्रा-2026 की तैयारी, 42 यात्रियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण और टीकाकरण नरसिंहपुर। सऊदी अरब की मुकद्दस हज यात्रा पर जाने वाले जायरीन की सहूलियत और सुरक्षा के लिए आज नरसिंहपुर जिला अस्पताल में एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। जिला हज कमेटी के तत्वाधान में आयोजित इस शिविर में चिकित्सकों की मौजूदगी में हज यात्रियों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया और उन्हें अनिवार्य टीके लगाए गए। 1
- नरसिंहपुर। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में नरसिंहपुर पुलिस ने निर्भया मोबाइल सेवा को और अधिक प्रभावी एवं सक्रिय बनाया है। विशेष अभियान के तहत सार्वजनिक स्थानों, बाजार, कॉलेज एवं संवेदनशील क्षेत्रों में निर्भया मोबाइल की नियमित गश्त बढ़ाई गई है। निर्भया टीम द्वारा महिलाओं से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा संबंधी जानकारी एवं आपातकालीन सहायता सेवाओं के बारे में जागरूक किया जा रहा है। त्वरित सहायता के लिए निर्भया हेल्पलाइन मोबाइल नंबर 7049141738 जारी किया गया है, जिससे आपात स्थिति में तुरंत रिस्पॉन्स सुनिश्चित किया जा सके। पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी रखते हुए महिला अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि महिला सुरक्षा के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नारी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता — निर्भया मोबाइल के माध्यम से तत्पर नरसिंहपुर पुलिस।3
- Post by हल्के भैया कौरव सुखदेव गिरि3
- रमजान मुबारक मुस्लिम धर्म गुरु मुफ़्ती ए आजम मध्य प्रदेश जबलपुर ने रमजान के चाँद की (सहादत )खबर का ऐलान किया रात 1 बजे सेहर जबलपुर में रमजान के चाँद की खबर आम हुई 19/02/26 को पहला रोज़ा1
- - जबलपुर मर्डर केस — AI से पहचान की कोशिश - जबलपुर के सिमरिया-रैगंवा इलाके में मिली अज्ञात युवती की हत्या अब रहस्य बनी हुई है। चेहरा पत्थर से कुचलने के कारण पहचान मुश्किल थी, इसलिए पुलिस ने AI तकनीक से फोटो बनाकर शिनाख्त की कोशिश शुरू की है। - युवती की उम्र करीब 16–18 साल बताई जा रही है। हाथों में मेहंदी पर “ईशु-तनु” लिखा मिला है। पुलिस पड़ोसी जिलों से भी संपर्क कर पहचान जुटा रही है। - पोस्टमॉर्टम के बाद शव मेडिकल कॉलेज मरचुरी में रखा गया है। पुलिस का दावा — जल्द खुलासा होगा। - 📍 स्थान: सिमरिया-रैगंवा, जबलपुर (मध्य प्रदेश) 🗣️ रिपोर्ट: दीपक विश्वकर्मा 📰 सच तक पत्रिका न्यूज़ - ⚠️ मामला जांचाधीन है - 💬 अगर कोई इस युवती को पहचानता हो तो तुरंत पुलिस से संपर्क करें। क्या AI तकनीक ऐसे मामलों में मददगार साबित हो रही है?1
- करेली थाना क्षेत्र के राकई रोड़ पर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी ने एक युवक की जान ले ली। पिपरिया निवासी युवक प्रवीण की इस दर्दनाक मौत का CCTV फुटेज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।मिली जानकारी के अनुसार हादसा रांकई रोड पर हुआ हादसे का वीडियो मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया मृतक युवक,जो मूलतः पिपरिया का रहने वाला बताया जा रहा है, बाइक पर सवार होकर तीन युवक करेली रेलवे स्टेशन की ओर जा रहे थे जिसमें से एक कि मौत हो गई। करेली थाना प्रभारी रत्नाकर हिंगवे से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।वही घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और जल्दबाजी के खतरों की ओर इशारा करती हैं। और युवाओं को सुरक्षित ड्राइविंग करने की सलाह दी।1