logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

केंद्र का साफ संदेश - UPI पर कोई चार्ज नहीं, अफवाहों से बचें खबर के लिए: केंद्र सरकार ने UPI को लेकर फैल रही अफवाहों पर विराम लगाते हुए स्पष्ट किया है। सरकार ने कहा है कि अफवाहों पर नहीं, तथ्यों पर भरोसा करें। सभी पर्सन-टू-पर्सन UPI लेन-देन, चाहे राशि कितनी भी हो, पूरी तरह निःशुल्क रहेंगे। साथ ही ₹2,000 तक के व्यापारी भुगतान और पात्र छोटे व्यापारियों को किये गये भुगतान भी MDR से मुक्त रहेंगे। इससे लगभग 96% व्यापारी लेन-देन अप्रभावित रहेंगे। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि ग्राहकों को MDR का भुगतान नहीं करना होगा। सरकार ने लोगों से अपील की है कि तथ्य जानें और निश्चिंत होकर UPI करें।

1 day ago
user_Manjay Varma
Manjay Varma
लालगंज, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
1 day ago
243738d6-edf8-4d05-8599-7ba29dcec1b8

केंद्र का साफ संदेश - UPI पर कोई चार्ज नहीं, अफवाहों से बचें खबर के लिए: केंद्र सरकार ने UPI को लेकर फैल रही अफवाहों पर विराम लगाते हुए स्पष्ट किया है। सरकार ने कहा है कि अफवाहों पर नहीं, तथ्यों पर भरोसा करें। सभी पर्सन-टू-पर्सन UPI लेन-देन, चाहे राशि कितनी भी हो, पूरी तरह निःशुल्क रहेंगे। साथ ही ₹2,000 तक के व्यापारी भुगतान और पात्र छोटे व्यापारियों को किये गये भुगतान भी MDR से मुक्त रहेंगे। इससे लगभग 96% व्यापारी लेन-देन अप्रभावित रहेंगे। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि ग्राहकों को MDR का भुगतान नहीं करना होगा। सरकार ने लोगों से अपील की है कि तथ्य जानें और निश्चिंत होकर UPI करें।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • माननीय विधायक श्री रमाशंकर सिंह पटेल जी ने फल वितरित एवं झाड़ू लगाकर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का मनाया जन्मदिन आज दिनांक 17 सितंबर 2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़िहान विधानसभा-मड़िहान जिला-मिर्जापुर में देश के लोकप्रिय एवं यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन एवं उनके 25 वर्ष के सेवा,समर्पण एवं सुशासन के उपलक्ष्य में *सेवा*संकल्प*अभियान* के तहत पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक श्रीमान रमाशंकर सिंह पटेल जी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़िहान में पहुंचकर अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किया और अस्पताल परिसर में स्वच्छता के तहत झाड़ू लगाकर परिसर को साफ किया। माननीय विधायक जी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी के 25 वर्ष सेवा,समर्पण राष्ट्र को समर्पित रहा है। माननीय प्रधानमंत्री जी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में हो या देश के प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने गरीब, किसान,युवा,महिला और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य किये है। उनके नेतृत्व में देश ने विकास के साथ-साथ सुशासन,आत्मनिर्भरता और अंत्योदय की दिशा में नई गति प्राप्त की है। माननीय विधायक जी ने माननीय प्रधानमंत्री श्रीमान नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी और उनके दीर्घायु होने की कामना की। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं श्री मनीष सिंह एवं श्री दिनेश सिंह एवं श्री विजय सिंह सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    1
    माननीय विधायक श्री रमाशंकर सिंह पटेल जी ने फल वितरित एवं झाड़ू लगाकर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का मनाया जन्मदिन 
आज दिनांक 17 सितंबर 2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़िहान विधानसभा-मड़िहान जिला-मिर्जापुर में देश के लोकप्रिय एवं यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन एवं उनके 25 वर्ष के सेवा,समर्पण एवं सुशासन के उपलक्ष्य में *सेवा*संकल्प*अभियान* के तहत पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक श्रीमान रमाशंकर सिंह पटेल जी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़िहान में पहुंचकर अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किया और अस्पताल परिसर में स्वच्छता के तहत झाड़ू लगाकर परिसर को साफ किया। माननीय विधायक जी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी के 25 वर्ष सेवा,समर्पण राष्ट्र को समर्पित रहा है। माननीय प्रधानमंत्री जी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में हो या देश के प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने गरीब, किसान,युवा,महिला और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य किये है। उनके नेतृत्व में देश ने विकास के साथ-साथ सुशासन,आत्मनिर्भरता और अंत्योदय की दिशा में नई गति प्राप्त की है। माननीय विधायक जी ने माननीय प्रधानमंत्री श्रीमान नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी और उनके दीर्घायु होने की कामना की। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं श्री मनीष सिंह एवं श्री दिनेश सिंह एवं श्री विजय सिंह सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_Manjay Varma
    Manjay Varma
    लालगंज, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर मीरजापुर जनपद के बड़ी बसही वार्ड में भारतीय जनता पार्टी मीरजापुर के जिला कार्यसमिति सदस्य ई० विवेक बरनवाल के नेतृत्व में माननीय प्रधानमंत्री का जन्मदिन बच्चों एवं वार्ड वासियों के हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम में बच्चों को कापी, पेंसिल एवं मिठाई का‌ वितरण किया गया एवं सभी उपस्थित लोगों ने "मोदी जी को हैप्पी बर्थडे हैप्पी बर्थडे हैप्पी बर्थडे एवं मोदी दिर्घायु हो" का नारा लगाकर मोदी जी के स्वास्थ्य लाभ की कामना की। ई० विवेक बरनवाल ने कहा कि विगत 25 वर्षों से मोदी जी जनता की सेवा कर रहे हैं और बिना भेदभाव के हर जाति एवं धर्म के लोगों तक जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचा रहें। माननीय मोदी जी के 2047 के विकसित भारत की संकल्पना को हम सभी मिलकर पूरा करेंगे एवं भारत के 140 करोड़ देशवासियों का आशीर्वाद प्रधानमंत्री से जुड़ा हैं। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी मीरजापुर बसही प्रथम के शक्ति केंद्र संयोजक अनिल जायसवाल , मनिष दुबे जी, शैलेन्द्र पांडेय जी, विरेंद्र बिंद जी, सुनिल यादव जी, देवा यादव जी, अवधेश दुबे जी, अजय यादव, संतोष मौर्या, शिप्रा बरनवाल, वंदना यादव, सुप्रिया त्रिपाठी, हरप्रीत कौर डंग, धीरज केसरवानी आदि लोग उपस्थित रहे।
    1
    प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर मीरजापुर जनपद के बड़ी बसही वार्ड में भारतीय जनता पार्टी मीरजापुर के जिला कार्यसमिति सदस्य ई० विवेक बरनवाल के नेतृत्व में माननीय प्रधानमंत्री  का जन्मदिन बच्चों एवं वार्ड  वासियों के हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम में बच्चों को कापी, पेंसिल एवं मिठाई का‌ वितरण किया गया एवं सभी उपस्थित लोगों ने "मोदी जी को हैप्पी बर्थडे हैप्पी बर्थडे हैप्पी बर्थडे एवं मोदी  दिर्घायु हो" का नारा लगाकर मोदी जी के स्वास्थ्य लाभ की कामना की। ई० विवेक बरनवाल ने कहा कि विगत 25 वर्षों से मोदी जी जनता की सेवा कर रहे हैं और बिना भेदभाव के हर जाति एवं धर्म के लोगों तक जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचा रहें।
माननीय मोदी जी के 2047 के विकसित भारत की संकल्पना को हम सभी मिलकर पूरा करेंगे एवं भारत के 140 करोड़ देशवासियों का आशीर्वाद  प्रधानमंत्री  से जुड़ा हैं।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी मीरजापुर बसही प्रथम के शक्ति केंद्र संयोजक अनिल जायसवाल , मनिष दुबे जी, शैलेन्द्र पांडेय जी, विरेंद्र बिंद जी, सुनिल यादव जी, देवा यादव जी, अवधेश दुबे जी, अजय यादव, संतोष मौर्या, शिप्रा बरनवाल, वंदना यादव, सुप्रिया त्रिपाठी, हरप्रीत कौर डंग, धीरज केसरवानी आदि लोग उपस्थित रहे।
    user_Journalist S N Yadav
    Journalist S N Yadav
    Local News Reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    51 min ago
  • जसरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एक बार पुनः सुर्खियों मरीजों की निजता से खिलवाड़ महिला मरीजो का पुरुष स्टाप कर रहा एक्स-रे प्रयागराज जसरा जसरा, प्रयागराज। योगी सरकार जहां प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, वहीं जसरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में तैनात जिम्मेदारों की लापरवाही सरकार की मंशा पर पानी फेर रही है। मामला CHC के एक्स-रे वार्ड का है, जहां महिला मरीजों की निजता और सुरक्षा के साथ खुला खिलवाड़ किया जा रहा है।बिना महिला स्टाफ के हो रहा महिला मरीजों का एक्सरे स्थानीय लोगों और मरीजों ने आरोप लगाया है कि स्वास्थ्य केंद्र में महिला मरीजों का एक्स-रे बिना लेडीज नर्स और बिना लेडी डॉक्टर की मौजूदगी में पुरुष कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा है। लेडीज और जेंट्स का एक्स-रे एक ही वार्ड में एक ही पुरुष स्टाफ द्वारा किया जाना नियमों के खिलाफ है।इससे महिला मरीजों में भारी असहजता और आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि अस्पताल में महिला स्टाफ की तैनाती के बावजूद जानबूझकर महिला मरीजों का एक्स-रे पुरुषों से कराया जा रहा है, जो सीधे तौर पर महिला मरीजों की निजता का हनन है। जिम्मेदार बेखबर, ग्रामीणों में आक्रोशCHC जसरा ग्रामीण क्षेत्र का बड़ा स्वास्थ्य केंद्र है,जहां प्रतिदिन सैकड़ों मरीज इलाज के लिए आते हैं। ऐसी लापरवाही से गरीब मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर महिला मरीज शर्म और असहजता के कारण अपनी जांच तक नहीं करा पा रही हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी प्रयागराज और मुख्य चिकित्सा अधिकारी से मामले का तत्काल संज्ञान लेकर जांच कराने और दोषी स्टाफ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए एक्स-रे वार्ड में महिला स्टाफ की स्थायी तैनाती की मांग की है। यह खबर शुरू ऐप इसकी पुष्टि नहीं करता यह जांच का विषय
    1
    जसरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एक बार पुनः सुर्खियों मरीजों की निजता से खिलवाड़ महिला मरीजो का पुरुष स्टाप कर रहा एक्स-रे
प्रयागराज जसरा
जसरा, प्रयागराज। योगी सरकार जहां प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, वहीं जसरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में तैनात जिम्मेदारों की लापरवाही सरकार की मंशा पर पानी फेर रही है। मामला CHC के एक्स-रे वार्ड का है, जहां महिला मरीजों की निजता और सुरक्षा के साथ खुला खिलवाड़ किया जा रहा है।बिना महिला स्टाफ के हो रहा महिला मरीजों का एक्सरे स्थानीय लोगों और मरीजों ने आरोप लगाया है कि स्वास्थ्य केंद्र में महिला मरीजों का एक्स-रे बिना लेडीज नर्स और बिना लेडी डॉक्टर की मौजूदगी में पुरुष कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा है। लेडीज और जेंट्स का एक्स-रे एक ही वार्ड में एक ही पुरुष स्टाफ द्वारा किया जाना नियमों के खिलाफ है।इससे महिला मरीजों में भारी असहजता और आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि अस्पताल में महिला स्टाफ की तैनाती के बावजूद जानबूझकर महिला मरीजों का एक्स-रे पुरुषों से कराया जा रहा है, जो सीधे तौर पर महिला मरीजों की निजता का हनन है। जिम्मेदार बेखबर, ग्रामीणों में आक्रोशCHC जसरा ग्रामीण क्षेत्र का बड़ा स्वास्थ्य केंद्र है,जहां प्रतिदिन सैकड़ों मरीज इलाज के लिए आते हैं। ऐसी लापरवाही से गरीब मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर महिला मरीज शर्म और असहजता के कारण अपनी जांच तक नहीं करा पा रही हैं।
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी प्रयागराज और मुख्य चिकित्सा अधिकारी से मामले का तत्काल संज्ञान लेकर जांच कराने और दोषी स्टाफ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए एक्स-रे वार्ड में महिला स्टाफ की स्थायी तैनाती की मांग की है। यह खबर शुरू ऐप इसकी पुष्टि नहीं करता यह जांच का विषय
    user_राकेश पटेल सी न्यूज़
    राकेश पटेल सी न्यूज़
    Voice of people बारा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by RAMESH CHANDRA VARMA
    4
    Post by RAMESH CHANDRA VARMA
    user_RAMESH CHANDRA VARMA
    RAMESH CHANDRA VARMA
    मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Mirzapur: सड़को को गड्डा व धूल मुक्त कराने के लिए मानवाधिकार परिषद ने सौंपा ज्ञापन किया प्रदर्शन मिर्ज़ापुर। नगर सहित जिले की बदहाल हो चुकी सड़कों की खस्ताहाल को लेकर मानवाधिकार परिषद ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। परिषद के जिलाध्यक्ष मधुकर मिश्रा (शिवम) के नेतृत्व में परिषद के कार्यकताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए कहा कि मीरजापुर नगर सहित जिले के अन्य हिस्सों के रोड व सड़कों को गड्डा व धूल मुक्त कराना आवश्यक है जिनकी वजह से लोग विभिन्न बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। जिलाधिकारी को दस सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि मीरजापुर के भिन्न-भिन्न मार्गो की हालत बहुत ही खराब है। कही हर घर जल मिशन के द्वारा गड्डा कर के पूर्ण सही नहीं कराया गया है तो कहीं रोड बनाने में लापरवाही किया गया है। जिससे समय से पहले रोड क्षतिग्रस्त हो गए है। रमईपट्टी से तहसील चौराहा क्षतिग्रस्त और धूल से पटा हुआ है, तहसील चौराहा से पेहटी चौराहा मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। आर्य कन्या महाविद्यालय वासलीगंज मार्ग बारिश पानी ठहराव होता है। तहसील चौराहा से सरदार पटेल चौराहा भरूहना क्षतिग्रस्त व धूल भरा हुआ है ऐसे में सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है। इसी तरह चौरसिया तिराहा से पीएसी कालोनी जसोवर मार्ग क्षतिग्रस्त पड़ा है जिसे अविलंब दुरुस्त कराने की मांग की गई।
    2
    Mirzapur: सड़को को गड्डा व धूल मुक्त कराने के लिए मानवाधिकार परिषद ने सौंपा ज्ञापन किया प्रदर्शन 
मिर्ज़ापुर। नगर सहित जिले की बदहाल हो चुकी सड़कों की खस्ताहाल को लेकर मानवाधिकार परिषद ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। परिषद के जिलाध्यक्ष 
मधुकर मिश्रा (शिवम) के नेतृत्व में परिषद के कार्यकताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए कहा कि मीरजापुर नगर सहित जिले के अन्य हिस्सों के रोड व सड़कों को गड्डा व धूल मुक्त कराना आवश्यक है जिनकी वजह से लोग विभिन्न बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।
जिलाधिकारी को दस सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि 
मीरजापुर के भिन्न-भिन्न मार्गो की हालत बहुत ही खराब है। कही हर घर जल मिशन के द्वारा गड्डा कर के पूर्ण सही नहीं कराया गया है तो कहीं रोड बनाने में लापरवाही किया गया है। जिससे समय से पहले रोड क्षतिग्रस्त हो गए है। 
रमईपट्टी से तहसील चौराहा क्षतिग्रस्त और धूल से पटा हुआ है, तहसील चौराहा से पेहटी चौराहा मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है।
आर्य कन्या महाविद्यालय वासलीगंज मार्ग बारिश पानी ठहराव होता है।
तहसील चौराहा से सरदार पटेल चौराहा भरूहना क्षतिग्रस्त व धूल भरा हुआ है ऐसे में सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है।
इसी तरह चौरसिया तिराहा से पीएसी कालोनी जसोवर मार्ग क्षतिग्रस्त पड़ा है जिसे अविलंब दुरुस्त कराने की मांग की गई।
    user_Santosh dev giri
    Santosh dev giri
    Farmer मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम  #धर्म
    2
    #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम  #धर्म
    user_CHAIRMAN CRIME CONTROL
    CHAIRMAN CRIME CONTROL
    मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • काशी में बाबा विश्वनाथ की पूजा अर्चना करते माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी काशी में बाबा विश्वनाथ की पूजा अर्चना करते माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी
    1
    काशी में बाबा विश्वनाथ की पूजा अर्चना करते माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी
काशी में बाबा विश्वनाथ की पूजा अर्चना करते माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी
    user_Rajesh Kumar
    Rajesh Kumar
    रिपोर्टर मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम  #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन
    4
    #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम  #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन
    user_CHAIRMAN CRIME CONTROL
    CHAIRMAN CRIME CONTROL
    मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.