Shuru
Apke Nagar Ki App…
शहडोल,,, ब्यौहारी से दुर्गेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट,, लोकेशन व्यवहारी जिला शहडोल मध्य प्रदेश रिपोर्टर, दुर्गेश कुमार गुप्ता व्यवहारी प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड का पुत्र ने दसवीं क्लास किया टॉप योगेश सिंह परमार पिता राम नरेश सिंह परमार माता आरती सिंह परमार निवासी ग्राम रीहा हाल मुकाम वार्ड क्रमांक 9 न्यू बरौंधा व्यवहारी के रहने वाले रामनरेश सिंह का पुत्र ने दसवीं क्लास टॉप कर अपने माता-पिता स्कूल एवं अपने गांव का नाम किया रोशन योगेश के पिताजी ने सिंगरौली में प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर अपने परिवार का जीवन यापन करते हैं
Durgesh Kumar Gupta
शहडोल,,, ब्यौहारी से दुर्गेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट,, लोकेशन व्यवहारी जिला शहडोल मध्य प्रदेश रिपोर्टर, दुर्गेश कुमार गुप्ता व्यवहारी प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड का पुत्र ने दसवीं क्लास किया टॉप योगेश सिंह परमार पिता राम नरेश सिंह परमार माता आरती सिंह परमार निवासी ग्राम रीहा हाल मुकाम वार्ड क्रमांक 9 न्यू बरौंधा व्यवहारी के रहने वाले रामनरेश सिंह का पुत्र ने दसवीं क्लास टॉप कर अपने माता-पिता स्कूल एवं अपने गांव का नाम किया रोशन योगेश के पिताजी ने सिंगरौली में प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर अपने परिवार का जीवन यापन करते हैं
- User1127Birsinghpur, Satna😂12 hrs ago
More news from Shahdol and nearby areas
- Post by Durgesh Kumar Gupta1
- Post by Thakur Saheb8
- *नगर के वार्ड क्रमांक-5 निवासी मेधावी छात्र कार्तिक शर्मा ने स्टेट मेरिट लिस्ट में मुकाम हासिल कर परिजनों सहित समूचे नगर को गवर्नमेंट किया है।अशासकीय नवज्योति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अध्यनरत होनहार छात्र कार्तिक शर्मा ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में प्रदेश की प्रवीण सूची में जीव विज्ञान समूह से दूसरा स्थान अर्जित कर गौरव हासिल किया है उन्होंने अपनी सफलता का संपूर्ण श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को देते हुए यह संदेश दिया है कि अनुशासन विद्यार्थी जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण है मैंने आज जो भी हासिल किया है यह सब अनुशासन और दृढ़ निश्चय से ही संभव हो सका है उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक परीक्षार्थी को आज के प्रतिस्पर्धा के दौर पर कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। बता दे की कार्तिक के पिता पवन शर्मा कियोस्क सेंटर चलते हैं तो वही उनकी माता हेमलता शर्मा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता है वह नगर के प्रतिष्ठित पड़रिया हाउस-मिश्रा परिवार से तालुक रखते हैं जो कि भगवान दास मिश्रा के नाती तथा मनोज मिश्रा के भांजे हैं।*2
- #शहडोल #shahdol1
- सतना-बेला मार्ग में भीषण जाम 2 किलोमीटर तक लगी वाहनों की लाइन, जाम में एंबुलेंस भी फसी1
- किसान के घर शराब रख फंसाने की साजिश का आरोप पीड़ित ने आईजी, एसपी, कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार रीवा, जिले के गुढ़ विधानसभा के जरहा गाँव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक साधारण किसान को अवैध शराब के झूठे मामले में फंसाने की कोशिश की गई है। पीड़ित किसान अनुराग सिंह ने आरोप लगाया है कि पुरानी चुनावी रंजिश के चलते उनके घर में अवैध रूप से शराब रखवाई गई और उसके बाद आबकारी विभाग से छापा डलवाया गया। पीड़ित अनुराग सिंह के अनुसार, यह पूरी घटना 11 अप्रैल 2026 की है। जब वे अपने खेत पर काम कर रहे थे, तब आबकारी विभाग की टीम ने उनके घर पर दबिश दी और वहाँ से 16 पेटी अवैध देशी शराब बरामद की। अनुराग सिंह का दावा है कि जिस समय यह कार्रवाई हुई, वे घर पर मौजूद नहीं थे और उन्हें फोन पर इसकी सूचना मिली। मीडिया से बात करते हुए अनुराग सिंह ने बताया कि जरहा गाँव के ही कुछ रसूखदार व्यक्तियों, जिनमें उमेश सिंह और वीरेंद्र सिंह के नाम प्रमुख हैं, ने उन्हें फंसाने की यह योजना बनाई है। पीड़ित का कहना है कि पंचायत चुनाव के दौरान इन लोगों ने अपने पक्ष में वोट देने का दबाव बनाया था। मगर मेरे द्वारा मना करने पर इन्होंने अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। अब उसी रंजिश को निकालने के लिए इन्होंने चोरी-छिपे मेरे सूने घर में शराब रखवाई और आबकारी विभाग को सूचना देकर छापा डलवा दिया। पीड़ित ने अपनी लिखित शिकायत में यह भी उल्लेख किया है कि आरोपी उमेश सिंह और वीरेंद्र सिंह पिछले कई वर्षों से अवैध शराब और नशीली कफ सिरप के कारोबार में लिप्त हैं। उनके खिलाफ पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं। स्थानीय ग्रामीणों में भी इस घटना को लेकर काफी आक्रोश है। अनुराग सिंह ने पुलिस अधीक्षक रीवा और कलेक्टर को लिखित आवेदन देकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने अपील की है कि: आबकारी विभाग की कार्रवाई की पुनः समीक्षा की जाए। आरोपियों के मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल्स की जांच हो। झूठे मामले में उनका नाम हटाया जाए और असली दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। वर्तमान में पुलिस और प्रशासन इस मामले की जांच कर रहे हैं। अब देखना यह होगा कि क्या एक निर्दोष किसान को न्याय मिल पाता है या वह इस रसूखदारों की साजिश का शिकार बनकर रह जाएगा।1
- सीधी। जिला सीधी के अमिलिया थाना क्षेत्र में मंगलवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती की रैली के दौरान उपजा मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक संघर्ष में बदल गया। सड़क किनारे खड़ी एक बोलेरो के कारण शुरू हुई कहासुनी ने इतना तूल पकड़ा कि आक्रोशित भीड़ ने कानून को हाथ में लेते हुए सीधे थाने पर ही हमला बोल दिया। इस दुस्साहसिक वारदात में उपद्रवियों ने न केवल शासकीय संपत्ति को भारी नुकसान पहुँचाया, बल्कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को भी अपना निशाना बनाया। घटना की शुरुआत अमिलिया हायर सेकेंडरी स्कूल के पास हुई, जहाँ यातायात बाधित होने को लेकर बोलेरो चालक मनीष तिवारी और रैली में शामिल युवकों के बीच विवाद हो गया। मौके पर मौजूद पुलिस ने उस वक्त तो मामला शांत करा दिया, लेकिन कुछ देर बाद 50-60 लोगों की हिंसक भीड़ ने लाठी-डंडों और पत्थरों से लैस होकर अमिलिया थाने को घेर लिया। उपद्रवियों ने थाने के भीतर घुसकर तांडव मचाते हुए फर्नीचर, पंखे, लाइट और खिड़कियों के कांच चकनाचूर कर दिए। साक्ष्यों को मिटाने के इरादे से सुरक्षा में लगे सीसीटीवी कैमरों और उनके तारों को भी काट दिया गया। इस हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रीवा, सतना और मऊगंज से अतिरिक्त पुलिस बल मंगाया गया। पुलिस की घेराबंदी देख उपद्रवी अपनी 11 मोटरसाइकिलें और एक बोलेरो छोड़कर भाग निकले, जिन्हें जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 04 मुख्य आरोपियों को दबोचकर जेल भेज दिया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न गंभीर धाराओं और सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत अपराध क्रमांक 173/2026 पंजीबद्ध किया है। वर्तमान में पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील है और हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है।1
- Post by Durgesh Kumar Gupta1