Shuru
Apke Nagar Ki App…
त्योहारी सीजन में परिवहन समस्या पर बोले सीएम धामी: 'संवाद से निकलेगा हर चुनौती का समाधान' त्योहारी सीजन में परिवहन समस्या पर बोले सीएम धामी: 'संवाद से निकलेगा हर चुनौती का समाधान' देहरादून दिवाली के त्योहारी सीजन के दौरान दिल्ली जाने वाले यात्रियों और परिवहन से जुड़ी समस्याओं को लेकर उत्तराखंड सरकार पूरी तरह सक्रिय नजर आ रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनता को आश्वस्त किया कि किसी भी तरह की परेशानी का समाधान बातचीत के जरिए निकाला जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि परिवहन से जुड़े इस मुद्दे पर परिवहन मंत्री पहले ही संबंधित पक्षों के साथ वार्ता कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि सरकार सकारात्मक रुख अपनाते हुए सभी समस्याओं के समाधान की दिशा में काम कर रही है।
Journalist Amit nautiyal
त्योहारी सीजन में परिवहन समस्या पर बोले सीएम धामी: 'संवाद से निकलेगा हर चुनौती का समाधान' त्योहारी सीजन में परिवहन समस्या पर बोले सीएम धामी: 'संवाद से निकलेगा हर चुनौती का समाधान' देहरादून दिवाली के त्योहारी सीजन के दौरान दिल्ली जाने वाले यात्रियों और परिवहन से जुड़ी समस्याओं को लेकर उत्तराखंड सरकार पूरी तरह सक्रिय नजर आ रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनता को आश्वस्त किया कि किसी भी तरह की परेशानी का समाधान बातचीत के जरिए निकाला जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि परिवहन से जुड़े इस मुद्दे पर परिवहन मंत्री पहले ही संबंधित पक्षों के साथ वार्ता कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि सरकार सकारात्मक रुख अपनाते हुए सभी समस्याओं के समाधान की दिशा में काम कर रही है।
More news from Uttarakhand and nearby areas
- जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने जनता दरबार में सुनी जनसमस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने जनता दरबार में सुनी जनसमस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश टिहरी कलेक्ट्रेट सभागार, नई टिहरी में जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार कार्यक्रम में विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों को सुना गया। इस अवसर पर कुल 37 शिकायत / मांग पत्र प्राप्त हुए। कार्यक्रम के दौरान सीएम हेल्पलाइन एवं जन समर्पण पोर्टल पर दर्ज लंबित शिकायतों की समीक्षा भी की गई। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का समयान्तर्गत निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा जिन प्रकरणों का समाधान हो चुका है, उन्हें तत्काल पोर्टल पर अपडेट किया जाए। जिला योजना की समीक्षा के दौरान समय पर धनराशि खर्च करने तथा बकाया धनावंट हेतु मांग पत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए । इस अवसर पर तहसील कण्डीसौड के ग्राम कन्स्यूड़ निवासी सुन्दर सिंह द्वारा उनकी पैतृक भूमि का सही से सीमांकन करवाने की मांग पर एसडीएम टिहरी को तत्काल आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। बौराड़ी निवासी फगण सिंह तथा सोवन सिंह द्वारा बौराडी बस अड्डे पर खोखा आंवटन करने की मांग पर प्रभारी अधिकारी पुनर्वास को नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। ग्राम कोटी, थाती बूढ़ाकेदार, सत्यवीर सिंह रावत द्वारा बताया कि झाला कोटी रोड़ में लोक निर्माण विभाग द्वारा रोड का ढलान जंगल से उनके मकान की तरफ होने के कारण नहर तथा बारिश में पानी रोड़ से मकान की तरफ बहने के कारण मकान में दरार पड़ मकान को क्षतिग्रस्त होने का खतरा बना हुआ है, जिसपर लोक निर्माण विभाग घनसाली को तत्काल उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जसवन्त सिंह रावत निवासी ओपन मार्केट बौराड़ी, नई टिहरी द्वारा उनकी दुकान के आगे आने-जाने वाले आम रास्ते पर साइड से साड़ियां टांगकर रास्ते को रोकने तथा दुकान को ढ़कने के सम्बन्ध में शिकायत की जिस पर एसडीएम तथा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका टिहरी को संयुक्त रूप से निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए । तहसील टिहरी के ग्राम स्वाड़ी निवासी अनिल सुयाल द्वारा बताया की वह शारीरिक रूप से दिव्यांग है तथा फिंगरप्रिंट की समस्या के कारण बैंक में केवाईसी नही हो पाने के कारण किसान सम्मान निधि एवं बैंकिंग सुविधाओं का लाभ नही मिल पा रहा है जिस पर सीएमओ एवं समाज कल्याण अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए । इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल, सीएमओ डॉ राम प्रकाश, एसडीएम टिहरी कमलेश मेहता, डीडीओ मो असलम सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।2
- जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने जनता दरबार में सुनी जनसमस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार, नई टिहरी में जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार कार्यक्रम में विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों को सुना गया। इस अवसर पर कुल 37 शिकायत / मांग पत्र प्राप्त हुए। कार्यक्रम के दौरान सीएम हेल्पलाइन एवं जन समर्पण पोर्टल पर दर्ज लंबित शिकायतों की समीक्षा भी की गई। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का समयान्तर्गत निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा जिन प्रकरणों का समाधान हो चुका है, उन्हें तत्काल पोर्टल पर अपडेट किया जाए। जिला योजना की समीक्षा के दौरान समय पर धनराशि खर्च करने तथा बकाया धनावंट हेतु मांग पत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए । इस अवसर पर तहसील कण्डीसौड के ग्राम कन्स्यूड़ निवासी सुन्दर सिंह द्वारा उनकी पैतृक भूमि का सही से सीमांकन करवाने की मांग पर एसडीएम टिहरी को तत्काल आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। बौराड़ी निवासी फगण सिंह तथा सोवन सिंह द्वारा बौराडी बस अड्डे पर खोखा आंवटन करने की मांग पर प्रभारी अधिकारी पुनर्वास को नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। ग्राम कोटी, थाती बूढ़ाकेदार, सत्यवीर सिंह रावत द्वारा बताया कि झाला कोटी रोड़ में लोक निर्माण विभाग द्वारा रोड का ढलान जंगल से उनके मकान की तरफ होने के कारण नहर तथा बारिश में पानी रोड़ से मकान की तरफ बहने के कारण मकान में दरार पड़ मकान को क्षतिग्रस्त होने का खतरा बना हुआ है, जिसपर लोक निर्माण विभाग घनसाली को तत्काल उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जसवन्त सिंह रावत निवासी ओपन मार्केट बौराड़ी, नई टिहरी द्वारा उनकी दुकान के आगे आने-जाने वाले आम रास्ते पर साइड से साड़ियां टांगकर रास्ते को रोकने तथा दुकान को ढ़कने के सम्बन्ध में शिकायत की जिस पर एसडीएम तथा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका टिहरी को संयुक्त रूप से निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए । तहसील टिहरी के ग्राम स्वाड़ी निवासी अनिल सुयाल द्वारा बताया की वह शारीरिक रूप से दिव्यांग है तथा फिंगरप्रिंट की समस्या के कारण बैंक में केवाईसी नही हो पाने के कारण किसान सम्मान निधि एवं बैंकिंग सुविधाओं का लाभ नही मिल पा रहा है जिस पर सीएमओ एवं समाज कल्याण अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए । इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल, सीएमओ डॉ राम प्रकाश, एसडीएम टिहरी कमलेश मेहता, डीडीओ मो असलम सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।1
- रेडक्रॉस और पैरामेडिकल संस्थान के छात्रों ने रैली निकालकर दिया स्वच्छता अपनाने का संदेश रेडक्रॉस और पैरामेडिकल संस्थान के छात्रों ने रैली निकालकर दिया स्वच्छता अपनाने का संदेश पौड़ी। स्वच्छता के प्रति जनजागरुकता बढ़ाने और आमजन को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी पौड़ी एवं पराज इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल साइंस पौड़ी के संयुक्त तत्वावधान में शहर में स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। थानाध्यक्ष जयपाल नेगी ने हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया। रैली में शामिल छात्र-छात्राओं एवं रेडक्रॉस सदस्यों ने स्वच्छता संबंधी नारों के माध्यम से लोगों को अपने घर, मोहल्ले और आसपास के क्षेत्रों को साफ-सुथरा रखने का संदेश दिया। हम सबका एक ही नारा, स्वच्छ रहे देश हमारा जैसे नारों से शहर का माहौल स्वच्छता के संदेश से गूंज उठा। इस दौरान थानाध्यक्ष ने स्वच्छता को सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए सभी नागरिकों से स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। रेडक्रॉस के जिला सचिव केशर सिंह असवाल ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का दायित्व है। दैनिक जीवन में स्वच्छता की आदत अपनाकर बीमारियों से बचाव के साथ ही स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर समाज का निर्माण किया जा सकता है। रैली में भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के सदस्य मदन मोहन नौडियाल, जसपाल सिंह रावत, दलबीर सिंह बिष्ट, राज्य प्रतिनिधि प्रदीप रावत, दीपक खनसूली आदि शामिल रहे। फोटो-2
- केदारताल ट्रैक पर लापता ट्रैकर्स की तलाश तेज, 4000 मीटर की ऊंचाई पर मिला टेंट और बैग उत्तरकाशी। केदारताल ट्रैक पर लापता ट्रैकर्स की तलाश में SDRF और नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (NIM) की टीमें विषम परिस्थितियों के बीच लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। अभियान के दौरान करीब 4000 मीटर की ऊंचाई पर केदार खड़क के समीप लापता ट्रैकर्स का टेंट और अन्य सामान बरामद हुआ है। इसके अलावा एक बैग भी मिला है, लेकिन अब तक लापता ट्रैकर्स का कोई सुराग नहीं लग पाया है। SDRF सेनानायक अर्पण यदुवंशी के दिशा-निर्देशों में एडवांस टीम दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में लगातार तलाश अभियान चला रही है। इसी दौरान टीम को टेंट और अन्य सामान मिला, जिससे लापता ट्रैकर्स की तलाश में महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगा है। वहीं, घटनास्थल से सैटेलाइट फोन के जरिए मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र में लगातार बर्फबारी हो रही है। अत्यधिक ऊंचाई और खराब मौसम के चलते रेस्क्यू टीम को भारी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए SDRF की टीम ने मौके पर ही सुरक्षित कैंप स्थापित कर रात्रि विश्राम का निर्णय लिया है। मौसम अनुकूल होने के बाद दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया जाएगा। SDRF और NIM के जवान आपसी समन्वय के साथ लापता ट्रैकर्स की तलाश में जुटे हुए हैं। फिलहाल सभी की नजरें सर्च ऑपरेशन के अगले चरण पर टिकी हैं।1
- अपराध होने से पहले महिलाओं को सुरक्षा देगा दीपक बड़ोनी का SOS ऐप, उत्तराखंड से राष्ट्रीय महिला आयोग तक पहुंचा प्रोजेक्ट पौड़ी गढ़वाल के ग्रामीण युवक की अनूठी पहल, परिवार को मिलेगी महिला की लाइव लोकेशन और खतरे का अलर्ट उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल से एक ऐसी पहल सामने आई है, जो महिला सुरक्षा के क्षेत्र में नई उम्मीद जगा सकती है। ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले युवा दीपक बड़ोनी ने महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक नया SOS ऐप तैयार किया है। दीपक का दावा है कि उनका यह ऐप केवल आपातकालीन स्थिति में मदद मांगने तक सीमित नहीं है, बल्कि संभावित खतरे के समय ही परिवार को सतर्क करने में मदद कर सकता है। दीपक बड़ोनी के अनुसार, इस ऐप की खासियत यह है कि इसके माध्यम से महिला की लोकेशन लगातार ट्रैक की जा सकती है और उसकी लोकेशन परिवार के सदस्यों तक पहुंचती रहती है। इसके साथ ही अलर्ट साउंड की सुविधा भी दी गई है, जिससे परिवार को महिला की स्थिति और उसके रास्ते की जानकारी मिलती रहेगी। दीपक का कहना है कि सामान्य SOS ऐप में अक्सर आपात स्थिति आने के बाद मदद के लिए अलर्ट भेजा जाता है, जबकि उनके बनाए ऐप का उद्देश्य संभावित खतरे से पहले ही परिवार को सतर्क करना और महिला की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद करना है। महिला आयोग ने भी प्रोजेक्ट में दिखाई रुचि अपने इस प्रोजेक्ट को और बेहतर बनाने तथा इसे व्यापक स्तर पर लागू करने की संभावनाओं को लेकर दीपक बड़ोनी उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल से मिले। दीपक के मुताबिक, कुसुम कंडवाल ने ऐप की कार्यप्रणाली की जानकारी ली और इस पहल को सराहा। इसके बाद दीपक बड़ोनी को राष्ट्रीय महिला आयोग तक भी अपना प्रोजेक्ट प्रस्तुत करने का अवसर मिला। उन्होंने राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर के सामने SOS ऐप की विशेषताओं और महिला सुरक्षा में इसकी उपयोगिता के बारे में जानकारी दी। दीपक के अनुसार, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने भी इस प्रोजेक्ट को बेहतर पहल बताया। ग्रामीण युवा की तकनीकी पहल बनी चर्चा का विषय एक ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर महिला सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषय पर तकनीकी समाधान तैयार करने वाले दीपक बड़ोनी की यह पहल चर्चा का विषय बन रही है। अब देखना होगा कि इस ऐप को किस तरह और बेहतर बनाया जाता है तथा भविष्य में इसे कितने बड़े स्तर पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। महिला सुरक्षा की दिशा में दीपक बड़ोनी की यह कोशिश निश्चित रूप से एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखी जा रही है।3
- डोईवाला में एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, 60 से 65 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त The Aman Times डोईवाला में एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, 60 से 65 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध प्लॉटिंग और नियमविरुद्ध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। डोईवाला क्षेत्र में पांच स्थानों पर करीब 60 से 65 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अनधिकृत प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया। कार्रवाई घिसरपट्टी, बुल्लावाला मार्ग, कुड़कावाला और काम्बोज कॉलोनी सहित पांच स्थानों पर की गई। वहीं, मैगी प्वाइंट और पुरुकुल रोड पर स्वीकृत मानचित्र के विपरीत निर्माण करने पर दो प्रतिष्ठानों को सील भी किया गया। The Aman Times | देहरादून1
- बुलंदशहर जिले के शिकारपुर थाना क्षेत्र का एक मामला सामने आया है, जहां सोहाना (मोहम्मद उस्मान की पुत्री) नामक युवती ने अपनी मर्जी से 'चंटू' नामक युवक से विवाह किया है! वायरल वीडियो के अनुसार उसने बताया कि वह बालिग है और उसने अपनी स्वेच्छा (अपनी मर्जी) से यह विवाह किया है! उसने अपने परिवार (विशेषकर अपने चाचा मोहम्मद इरशाद और परिवार के अन्य सदस्यों) से अपनी और अपने पति की जान को खतरा बताया है। उसने वीडियो के माध्यम से सरकार और प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है और यह भी कहा है कि यदि उसे या उसके पति को कुछ होता है, तो उसका जिम्मेदार उसका परिवार होगा। उपरोक्त वीडियो के संदर्भ में पुलिस जांच के बाद ही सत्यता स्पष्ट होगी।3
- त्योहारी सीजन में परिवहन समस्या पर बोले सीएम धामी: 'संवाद से निकलेगा हर चुनौती का समाधान' त्योहारी सीजन में परिवहन समस्या पर बोले सीएम धामी: 'संवाद से निकलेगा हर चुनौती का समाधान' देहरादून दिवाली के त्योहारी सीजन के दौरान दिल्ली जाने वाले यात्रियों और परिवहन से जुड़ी समस्याओं को लेकर उत्तराखंड सरकार पूरी तरह सक्रिय नजर आ रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनता को आश्वस्त किया कि किसी भी तरह की परेशानी का समाधान बातचीत के जरिए निकाला जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि परिवहन से जुड़े इस मुद्दे पर परिवहन मंत्री पहले ही संबंधित पक्षों के साथ वार्ता कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि सरकार सकारात्मक रुख अपनाते हुए सभी समस्याओं के समाधान की दिशा में काम कर रही है।1