शिक्षक दिवस की पूर्व बेला में विद्यार्थियों को सिखाई स्वस्थ जीवन जीने की कला औरैया। राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत संचालित योग वैलनेस सेंटर, राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय की ओर से शिक्षक दिवस की पूर्व बेला में पीबीआरपी अकादमी, जालौन चौराहा के निकट एक दिवसीय विशेष योग शिविर आयोजित किया गया। शिविर में वरिष्ठ योग प्रशिक्षक एवं योग-प्राकृतिक चिकित्सक योगेंद्र कुमार मिश्र ने छात्र-छात्राओं और विद्यालय परिवार को योग, स्वास्थ्य और गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जीवन में शिक्षा, स्वास्थ्य और अच्छे संबंधों का विशेष महत्व है। गुरु का सम्मान करने से न केवल जीवन में संस्कार आते हैं, बल्कि विषम परिस्थितियों में सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा भी मिलती है। उन्होंने विद्यार्थियों को योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से स्वस्थ रहने के उपाय बताए। इससे पूर्व स्थानीय ब्लॉक परिसर में आयोजित प्रातःकालीन योग सत्र में साधकों को बरसात के मौसम में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए कमर संचालन के क्रम में करतल ध्वनि अभ्यास की विधि एवं उसके लाभ बताए गए। योगेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि योग वैलनेस सेंटर में बीते आठ वर्षों से नियमित सामूहिक योग अभ्यास और ओपीडी के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया जा रहा है। यह गतिविधियां जिलाधिकारी बृजेश कुमार के निर्देशन तथा जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. निधि शुक्ला एवं प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. परवीन के मार्गदर्शन में संचालित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और जीवंत जीवन के लिए सकारात्मक सोच जरूरी है। “हंसिए और हंसाइए, न फंसिए और न फंसाइए” जीवन को प्रसन्नता के साथ जीने का सरल मंत्र है। शिविर के समापन पर पीबीआरपी अकादमी के प्रधानाचार्य निर्मेश अग्रवाल ने योग प्रशिक्षक डॉ. योगेंद्र कुमार मिश्र को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
शिक्षक दिवस की पूर्व बेला में विद्यार्थियों को सिखाई स्वस्थ जीवन जीने की कला औरैया। राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत संचालित योग वैलनेस सेंटर, राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय की ओर से शिक्षक दिवस की पूर्व बेला में पीबीआरपी अकादमी, जालौन चौराहा के निकट एक दिवसीय विशेष योग शिविर आयोजित किया गया। शिविर में वरिष्ठ योग प्रशिक्षक एवं योग-प्राकृतिक चिकित्सक योगेंद्र कुमार मिश्र ने छात्र-छात्राओं और विद्यालय परिवार को योग, स्वास्थ्य और गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जीवन में शिक्षा, स्वास्थ्य और अच्छे संबंधों का विशेष महत्व है। गुरु का सम्मान करने से न केवल जीवन में संस्कार आते हैं, बल्कि विषम परिस्थितियों में सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा भी मिलती है। उन्होंने विद्यार्थियों को योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से स्वस्थ रहने के उपाय बताए। इससे पूर्व स्थानीय ब्लॉक परिसर में आयोजित प्रातःकालीन योग सत्र में
साधकों को बरसात के मौसम में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए कमर संचालन के क्रम में करतल ध्वनि अभ्यास की विधि एवं उसके लाभ बताए गए। योगेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि योग वैलनेस सेंटर में बीते आठ वर्षों से नियमित सामूहिक योग अभ्यास और ओपीडी के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया जा रहा है। यह गतिविधियां जिलाधिकारी बृजेश कुमार के निर्देशन तथा जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. निधि शुक्ला एवं प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. परवीन के मार्गदर्शन में संचालित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और जीवंत जीवन के लिए सकारात्मक सोच जरूरी है। “हंसिए और हंसाइए, न फंसिए और न फंसाइए” जीवन को प्रसन्नता के साथ जीने का सरल मंत्र है। शिविर के समापन पर पीबीआरपी अकादमी के प्रधानाचार्य निर्मेश अग्रवाल ने योग प्रशिक्षक डॉ. योगेंद्र कुमार मिश्र को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
- शिक्षक दिवस की पूर्व बेला में विद्यार्थियों को सिखाई स्वस्थ जीवन जीने की कला औरैया। राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत संचालित योग वैलनेस सेंटर, राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय की ओर से शिक्षक दिवस की पूर्व बेला में पीबीआरपी अकादमी, जालौन चौराहा के निकट एक दिवसीय विशेष योग शिविर आयोजित किया गया। शिविर में वरिष्ठ योग प्रशिक्षक एवं योग-प्राकृतिक चिकित्सक योगेंद्र कुमार मिश्र ने छात्र-छात्राओं और विद्यालय परिवार को योग, स्वास्थ्य और गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जीवन में शिक्षा, स्वास्थ्य और अच्छे संबंधों का विशेष महत्व है। गुरु का सम्मान करने से न केवल जीवन में संस्कार आते हैं, बल्कि विषम परिस्थितियों में सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा भी मिलती है। उन्होंने विद्यार्थियों को योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से स्वस्थ रहने के उपाय बताए। इससे पूर्व स्थानीय ब्लॉक परिसर में आयोजित प्रातःकालीन योग सत्र में साधकों को बरसात के मौसम में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए कमर संचालन के क्रम में करतल ध्वनि अभ्यास की विधि एवं उसके लाभ बताए गए। योगेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि योग वैलनेस सेंटर में बीते आठ वर्षों से नियमित सामूहिक योग अभ्यास और ओपीडी के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया जा रहा है। यह गतिविधियां जिलाधिकारी बृजेश कुमार के निर्देशन तथा जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. निधि शुक्ला एवं प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. परवीन के मार्गदर्शन में संचालित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और जीवंत जीवन के लिए सकारात्मक सोच जरूरी है। “हंसिए और हंसाइए, न फंसिए और न फंसाइए” जीवन को प्रसन्नता के साथ जीने का सरल मंत्र है। शिविर के समापन पर पीबीआरपी अकादमी के प्रधानाचार्य निर्मेश अग्रवाल ने योग प्रशिक्षक डॉ. योगेंद्र कुमार मिश्र को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।2
- ब्रेकिंग न्यूज़ | सिद्धार्थ नगर, यूपी नगर पंचायत अध्यक्ष अजय गुप्ता के घर पर चला बुलडोजर, अतिक्रमण हटाया गया सिद्धार्थ नगर। जिले की नगर पंचायत विस्कोहर में सड़क चौड़ीकरण अभियान के तहत नगर पंचायत अध्यक्ष अजय गुप्ता के घर के सामने/परिसर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण को हटाया गया। सड़क चौड़ीकरण को लेकर की गई इस कार्रवाई से इलाके में हलचल मच गई। प्रशासन की टीम की मौजूदगी में बुलडोजर से अतिक्रमण हटाया गया। बताया जा रहा है कि रोड चौड़ीकरण के लिए अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत यह कार्रवाई की गई। फिलहाल कार्रवाई के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। ब्रेकिंग न्यूज़ | सिद्धार्थ नगर, यूपी नगर पंचायत अध्यक्ष अजय गुप्ता के घर पर चला बुलडोजर, अतिक्रमण हटाया गया सिद्धार्थ नगर। जिले की नगर पंचायत विस्कोहर में सड़क चौड़ीकरण अभियान के तहत नगर पंचायत अध्यक्ष अजय गुप्ता के घर के सामने/परिसर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण को हटाया गया। सड़क चौड़ीकरण को लेकर की गई इस कार्रवाई से इलाके में हलचल मच गई। प्रशासन की टीम की मौजूदगी में बुलडोजर से अतिक्रमण हटाया गया। बताया जा रहा है कि रोड चौड़ीकरण के लिए अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत यह कार्रवाई की गई। फिलहाल कार्रवाई के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।2
- विकासखंड ऐरवाकाटरा की ग्राम पंचायत सूरजपुर ऐरवा में तिरपाल के नीचे हुआ अंतिम संस्कार। औरैया। विकासखंड ऐरवाकाटरा की ग्राम पंचायत सूरजपुर ऐरवा में तिरपाल के नीचे हुआ अंतिम संस्कार। बारिश के बीच श्मशान घाट की बदहाल व्यवस्था से ग्रामीणों की बढ़ी मुश्किलें। अंतिम संस्कार के दौरान बारिश से बचने के लिए तिरपाल का लेना पड़ा सहारा। ग्रामीणों ने प्रशासन से श्मशान घाट की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, विकास के दावों पर उठे सवाल।1
- *कान्हा इंटरनेशनल स्कूल पर मनमानी फीस और बस में ठूंस-ठूंस कर बच्चे भरने का आरोप *अजीतमल, औरैया।* कस्बा अजीतमल के *कान्हा इंटरनेशनल एकेडमी* स्कूल के खिलाफ *जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी* को शिकायती पत्र दिया गया है। *विहिप बजरंग दल के विभाग संयोजक दीपक वर्मा* ने पत्र में आरोप लगाया है कि स्कूल बसों में सीट क्षमता से अधिक बच्चों को भरा जा रहा है। कुछ बच्चे खड़े होकर जाते हैं तो कुछ को बोनट पर बैठाया जाता है, जिससे कभी भी अप्रिय हादसा हो सकता है। पूरी फीस और बस किराया लेने के बाद भी बच्चों को बैठने की जगह नहीं मिलती। प्रधानाचार्य से शिकायत पर पर्याप्त साधन होने और कोई बच्चा खड़ा न होने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन चेक करने पर स्थिति में कोई सुधार नहीं मिला। *शिकायत में दो मुख्य बिंदु -* 1. एक ही निश्चित दुकान से मनमाने दामों पर कोर्स की किताबें बिकवाना। 2. प्रति बच्चे पूरी फीस लेकर भी एक बस में दो बसों के बराबर बच्चों को ले जाना। प्रार्थी ने मामले को संज्ञान में लेकर उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इसकी प्रतिलिपि *RTO औरैया, जिला शुल्क नियामक समिति और DIOS औरैया* को भी भेजी गई है।3
- इटावा के विधिपुरा दीवार में सेंध लगाकर लाखों के जेवरात व नकदी चोरी, डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य जनपद इटावा के विकासखंड महेवा के ग्राम पंचायत विधिपुर में बुधवार रात चोरों ने एक घर की दीवार में सेंध लगाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। गृहस्वामी बरामदे में सोते रहे और उन्हें चोरी की भनक तक नहीं लगी। सुबह सामान बिखरा देखकर घटना की जानकारी हुई। गृहस्वामी कन्हैया नागर के मुताबिक चोर घर से बेशर नाक का जेवर, कानों के बाले, करीब 20 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन, 20 अंडे और एक मुर्गी चोरी कर ले गए। वहीं घर में उनकी मां का रखा एक दूसरा बक्सा भी चोर उठा ले गए। चोर बक्से को गांव में वीरेंद्र दुबे के आंवले के बाग में ले गए, जहां उसे तोड़कर उसमें रखे कपड़े और सामान चोरी कर लिया। कन्हैया नागर के अनुसार बक्से में उनकी बेटी की सोने की मटर माला, एक जोड़ी चांदी की तोड़िया, एक जोड़ी कानों के कुंडल और बेटे के हाईकोर्ट केस के लिए रखे 50 हजार रुपये भी थे। गृहस्वामी ने गांव के ही एक युवक पर शक जताया है, जो मंदिर के पास बैठकर शराब पीता था। घटना की सूचना पर लवेदी थाना पुलिस, डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाते हुए जांच शुरू कर दी। पुलिस मामले में चोरी के खुलासे के लिए जांच कर रही है।4
- सोशल मीडिया पर वायरल रूरा निवासनीय शुभि ने क्या कहा आइये जानते हैं1
- *कानपुर देहात: मुंगीसापुर में प्रशासन का चला बुलडोजर, अतिक्रमण से कराई जमीन कब्जा मुक्त* पत्रकार इकबाल अहमद *कानपुर देहात: मुंगीसापुर में प्रशासन का चला बुलडोजर, अतिक्रमण से कराई जमीन कब्जा मुक्त* *कानपुर देहात | मुंगीसापुर -* कस्बे में लंबे समय से सरकारी जमीन पर हो रहे अतिक्रमण पर आखिरकार प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। शुक्रवार को एसडीएम के निर्देश पर राजस्व और नगर पंचायत की संयुक्त टीम ने मुंगीसापुर में बुलडोजर चलाकर अवैध अतिक्रमण को हटाया। बताया जा रहा है कि मुख्य सड़क और नाले के किनारे कुछ लोगों ने अस्थाई दुकानें और टीन शेड लगाकर सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा था, जिससे राहगीरों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। कई बार नोटिस और मुनादी के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया। शुक्रवार सुबह तहसीलदार और लेखपाल की मौजूदगी में पुलिस फोर्स के साथ बुलडोजर मौके पर पहुंचा और अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने समझा-बुझाकर शांति व्यवस्था बनाए रखी। अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। सरकारी जमीन पर दोबारा अतिक्रमण करने पर जुर्माना और विधिक कार्रवाई की जाएगी।1
- राजपुर क्षेत्र में बकरियां चराने गई किशोरी को चार युवकों ने खेत में दबोचा, दुष्कर्म के प्रयास का आरोप; बेहोश होने पर छोड़कर भागे राजपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में बकरियां चराने गई नाबालिग किशोरी के साथ चार युवकों द्वारा दुष्कर्म का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवकों ने किशोरी को घेरकर पकड़ लिया और खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इस दौरान किशोरी के बेहोश हो जाने पर आरोपी उसे छोड़कर मौके से फरार हो गए। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गुरुवार को थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 11 वर्षीय किशोरी खलिहान के पास बकरियां चराने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव निवासी विवेक, विकास, आशीष और अर्जुन ने उसे घेरकर पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी उसे खेतों की ओर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इस दौरान किशोरी बेहोश हो गई। किशोरी के बेहोश होने पर आरोपी उसे मौके पर छोड़कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और किशोरी को बेहोशी की हालत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। साथ ही पुलिस को घटना की सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल में किशोरी के बयान दर्ज किए। राजपुर थाना प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।1