Shuru
Apke Nagar Ki App…
एसआईआर में गड़बड़ी का आरोप, मंत्री इरफान अंसारी ने बीजेपी पर साधा निशाना। breaking news जामताड़ा। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर जामताड़ा की सियासत गरमा गई है। मंगलवार को जामताड़ा विधायक सह स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी पर मतदाता सूची में गड़बड़ी कराने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र में करीब 14 हजार तथा व्यापक स्तर पर करीब 41 हजार मतदाताओं के नाम हटाने की साजिश की जा रही है। हालांकि, ये आंकड़े मंत्री द्वारा लगाए गए आरोपों पर आधारित हैं।
यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
एसआईआर में गड़बड़ी का आरोप, मंत्री इरफान अंसारी ने बीजेपी पर साधा निशाना। breaking news जामताड़ा। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर जामताड़ा की सियासत गरमा गई है। मंगलवार को जामताड़ा विधायक सह स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी पर मतदाता सूची में गड़बड़ी कराने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र में करीब 14 हजार तथा व्यापक स्तर पर करीब 41 हजार मतदाताओं के नाम हटाने की साजिश की जा रही है। हालांकि, ये आंकड़े मंत्री द्वारा लगाए गए आरोपों पर आधारित हैं।
More news from झारखंड and nearby areas
- 54 मतदाताओं के एक ही पते पर दर्ज होने की जांच की मांग को साजिश बताना जनता को गुमराह करना : सुमित शरण ब्रेकिंग न्यूज जामताड़ा। भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने स्वास्थ्य मंत्री सह जामताड़ा विधायक डॉ. इरफान अंसारी द्वारा भाजपा पर मतदाता सूची की प्रक्रिया को प्रभावित करने का आरोप लगाए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि भाजपा न तो मतदाता सूची तैयार करती है और न ही चुनावी प्रक्रिया का संचालन करती है। पार्टी की भूमिका केवल संदिग्ध या असामान्य प्रविष्टियों को निर्वाचन प्राधिकार के संज्ञान में लाना है। सुमित शरण ने कहा कि जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 243 में एक ही मकान के पते पर 54 मतदाताओं के नाम दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। भाजपा ने किसी मतदाता को गलत नहीं ठहराया है, बल्कि निर्वाचन आयोग से मामले का भौतिक सत्यापन और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।1
- गोविंदपुर के फकीरडीह मोड़ के पास विगत दिन सोमवार की शाम 5 बजे जीटी रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 30 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में उसका तीन वर्षीय मासूम बेटा बाल-बाल बच गया। घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जीटी रोड की बदहाली, ऊंची नाली और संकीर्ण सड़क के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं। पिछले दस दिनों के भीतर जीटी रोड पर यह तीसरी जानलेवा दुर्घटना बताई जा रही है। मृतक की पहचान आसनबनी-2 ग्राम पंचायत के तिलाबनी गांव निवासी विदेशी मल्लिक के बड़े पुत्र दीपक मल्लिक के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सोमवार को दीपक अपने तीन वर्षीय बेटे को मोटरसाइकिल पर बैठाकर ससुराल सिंदरी जा रहे थे। इसी दौरान फकीरडीह मोड़ के पास टर्न लेने के क्रम में तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि दीपक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार उनका मासूम पुत्र बाल-बाल बच गया।1
- सामाजिक जागरूकता युवा संगठन, मसलिया की बैठक प्रकाश टुडू की अध्यक्षता में हुई सामाजिक जागरूकता युवा संगठन, मसलिया की बैठक प्रकाश टुडू की अध्यक्षता में हुई। संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक रविवार सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। इसके तहत गांवों में नए सदस्यों का पंजीकरण और पुरानों का नवीनीकरण होगा। युवाओं व महिलाओं को जोड़ने पर जोर दिया जाएगा। बैठक में शिवनाथ बेसरा, प्रभाकर हांसदा सहित अन्य मौजूद थे।1
- “वासेपुर में बंटी खान का बयान वायरल, पिटाई के बाद कहा- ‘भाई आतंकवादी है, कर दो एनकाउंटर’” “बंटी खान का चौंकाने वाला बयान वायरल, प्रिंस खान को लेकर कही बड़ी बात!”1
- Slug:- दुबई भागने से पहले पकड़ा गया प्रिंस खान का भाई बंटी खान कोलकाता से गिरफ्तारी.......... फर्जी पासपोर्ट और वीजा बरामद................... हत्या-रंगदारी समेत एक दर्जन से अधिक मामलों में थी तलाश............. Anchor:- धनबाद पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। वासेपुर के कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई बंटी खान को पश्चिम बंगाल पुलिस के सहयोग से कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार बंटी खान फर्जी दस्तावेजों के सहारे दुबई भागने की तैयारी में था। अंतरराष्ट्रीय उड़ान पकड़कर विदेश निकल पाता, इससे पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से वैध और फर्जी पासपोर्ट के साथ वीजा भी बरामद किए गए हैं। धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार ने बैंक मोड़ थाना में प्रेस वार्ता कर गिरफ्तारी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बंटी खान के खिलाफ हत्या, रंगदारी, आर्म्स एक्ट और आपराधिक साजिश समेत एक दर्जन से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। लंबे समय से धनबाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को जानकारी मिली थी कि बंटी खान कोलकाता में छिपा हुआ है और वहां से अंतरराष्ट्रीय उड़ान के जरिए दुबई भागने की फिराक में है। इसके बाद धनबाद पुलिस की विशेष टीम कोलकाता भेजी गई। पश्चिम बंगाल पुलिस के सहयोग से संभावित ठिकाने पर कार्रवाई कर बंटी खान को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद तलाशी के दौरान पुलिस को उसके पास से वैध पासपोर्ट के अलावा फर्जी पासपोर्ट और वीजा भी मिले हैं। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इन फर्जी दस्तावेजों की व्यवस्था किसने की और इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। प्रिंस खान गिरोह के खिलाफ धनबाद पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इससे पहले गिरोह के मुख्य गुर्गे मेजर उर्फ सैफी को भी कोलकाता एयरपोर्ट से दुबई भागने की कोशिश के दौरान गिरफ्तार किया गया था। अब बंटी खान की गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी सफलता मान रही है। एसएसपी के अनुसार, बंटी खान से पूछताछ के बाद गिरोह के रंगदारी नेटवर्क, वित्तीय लेनदेन और विदेश में सक्रिय सदस्यों से जुड़े अहम सुराग मिल सकते हैं। फिलहाल बंटी खान को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस रिमांड लेकर उससे आगे की पूछताछ करेगी। वहीं इस दौरान धनबाद पुलिस ने गिरफ्तार बंटी खान का सड़क पर परेड भी निकाला। इस दौरान उसके हाथों में हथकड़ी और कमर में कानून का रस्सा बंधा था और खाखी वर्दी में पुलिस कर्मी उसके इर्दगिर्द साथ-साथ सड़क पर चल रहे थें। जिसे देखने के लिए कुछ समय के लिए लोग सड़क पर गाड़ियां रोक दी। Byte:- प्रभात कुमार – एसएसपी, धनबाद।2
- कैमरे के सामने मंत्री इरफान अंसारी का यह तेवर देख चौंक जाएंगे आप! डीसी और अधिकारियों को लेकर क्या कुछ कहा? देखिए इस वायरल वीडियो में पूरा सच।1
- चान्दन-चाँदन में हर्षोल्लास से मनाया गया गणेश चतुर्थी पर्व। चांदन (बांका)चांदन बाजार स्थित काली मंदिर के परिसर में आयोजित श्री श्री 108 गणेश पूजा समिति चांदन के बैनर तले आयोजित गणेश चतुर्थी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया।साथ ही प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर विधि विधान से उनकी पूजा अर्चना की गई। गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से पुरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। चांदन काली मंदिर सहित कई स्थानों पर सुंदर पंडाल सजाए गए हैं। यहां श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की।सुबह से ही मंदिरों और पंडालों में भक्तों की ताता भगवान की दर्शन करने के लिए लगा रहा।पूजा समापन के उपरांत आरती कर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया।काली मंदिर चांदन के परिसर में भव्य पंडाल का निर्माण कराया गया है। गणेश उत्सव के कारण बाजारों और मुख्य चौराहे पर काफी रौनक रही। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गणेश चतुर्थी पर्व भगवान गणेश के जन्मोत्सव के तौर पर मनाई जाती है।पूजा को सफल बनाने में कृष मंडल, प्रिंस कुमार, समीर कुमार, गुलाब कुमार, साजन शर्मा, गुलशन शर्मा, संजीव शर्मा, राजा मंडल, राकेश शर्मा, केशव बरनवाल, निक्की कुमार, शिवम् कुमार सहित दर्जनों युवक का सहयोग रहा।1
- एसआईआर में गड़बड़ी का आरोप, मंत्री इरफान अंसारी ने बीजेपी पर साधा निशाना। breaking news जामताड़ा। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर जामताड़ा की सियासत गरमा गई है। मंगलवार को जामताड़ा विधायक सह स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी पर मतदाता सूची में गड़बड़ी कराने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र में करीब 14 हजार तथा व्यापक स्तर पर करीब 41 हजार मतदाताओं के नाम हटाने की साजिश की जा रही है। हालांकि, ये आंकड़े मंत्री द्वारा लगाए गए आरोपों पर आधारित हैं।1