Shuru
Apke Nagar Ki App…
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के हरदीबाजार स्थित शासकीय हाई स्कूल बोईदा में सड़क सुरक्षा विविध अभियान का आयोजन किया गया।
Dwarika prasad Yadaw
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के हरदीबाजार स्थित शासकीय हाई स्कूल बोईदा में सड़क सुरक्षा विविध अभियान का आयोजन किया गया।
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- छत्तीसगढ़ के कोरबा में अपोलो अस्पताल के खिलाफ कांग्रेस ने जमकर हंगामा किया है। कांग्रेस की ओर से अस्पताल पर एक मरीज की शिफ्टिंग में लापरवाही बरतने के आरोप लगाए गए हैं। मरीज की शिफ्टिंग के दौरान हुई इसी लापरवाही के विरोध में कांग्रेस द्वारा यह हंगामा किया गया।1
- बिलासपुर में अपोलो हॉस्पिटल के खिलाफ कांग्रेस ने जमकर हंगामा किया है। कांग्रेस ने अस्पताल प्रबंधन पर एक मरीज की शिफ्टिंग के दौरान गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।1
- बिलासपुर रेंज साइबर थाना पुलिस को डिजिटल अरेस्ट के नाम पर एक बुजुर्ग महिला से ₹1.04 करोड़ 80 हजार की बड़ी साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसके बाद इस हाई-प्रोफाइल ठगी मामले में गिरफ्तार आरोपियों की कुल संख्या बढ़कर 8 हो गई है। यह मामला 20 अप्रैल 2026 का है, जब बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के शांतिनगर, मंगला चौक की रहने वाली 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला को व्हाट्सएप मैसेज और वीडियो कॉल के जरिए ठगों ने संपर्क किया था। आरोपियों ने खुद को केंद्रीय जांच एजेंसी का अधिकारी बताते हुए महिला को डराया कि उनका नाम एक आतंकी संगठन से जुड़ा है और उन पर मनी ट्रांसफर करने का आरोप है। गिरफ्तारी और जेल भेजने का भय दिखाकर बुजुर्ग महिला को करीब 2 घंटे 16 मिनट तक तथाकथित "डिजिटल अरेस्ट" में रखा गया और मानसिक दबाव बनाकर उनसे अलग-अलग बैंक खातों में कुल ₹1,04,80,000 ट्रांसफर करा लिए गए। शिकायत मिलने के बाद रेंज साइबर थाना बिलासपुर ने तकनीकी जांच, बैंकिंग ट्रेल और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई शुरू की। पहले छह आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मिले नए सबूतों के आधार पर पुलिस ने महाराष्ट्र के नागपुर से दो और आरोपियों को दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 38 वर्षीय राहुल प्रकाश कामडी (निवासी ताजेश्वर नगर, हुडकेश्वर नाका, नागपुर) और 27 वर्षीय गौरव रमाकांत मिश्रा (निवासी वसंत नगर, अंजनी, नागपुर) के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है और पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है। यह पूरी कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह और नोडल अधिकारी आईपीएस गगन कुमार के मार्गदर्शन में रेंज साइबर थाना बिलासपुर की टीम ने की, जिसमें निरीक्षक कामिल हक और प्रभारी प्रसाद सिन्हा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। बिलासपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि कोई भी सरकारी एजेंसी, पुलिस, सीबीआई, ईडी, एनसीबी या न्यायालय कभी भी फोन या वीडियो कॉल के जरिए "डिजिटल अरेस्ट" नहीं करती। यदि कोई व्यक्ति सरकारी अधिकारी बनकर पैसे मांगता है, तो तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं।1
- बिलासपुर में कॉलेज छात्र पीयूष गंगवानी से कथित लूट के मामले में पुलिस ने कथित बिल्डर नरेंद्र मोटवानी को गिरफ्तार कर लिया है। SSP रजनेश सिंह के निर्देश पर पचपेड़ी पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। अब पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजने की तैयारी कर रही है। आरोपी का पुराना रिकॉर्ड भी रहा है और उसके खिलाफ पहले से ही चार FIR दर्ज हैं। इसके अलावा, पुलिस के खिलाफ आरोपी का एक कथित आपत्तिजनक ऑडियो भी पहले वायरल हो चुका है।1
- छत्तीसगढ़ के कोरबा जिला अंतर्गत हरदीबाजार में खराब सड़क को लेकर किए गए आंदोलन का बड़ा असर देखने को मिला है। इस आंदोलन के प्रभाव के बाद अनोखे तरीके से दूध से नहाकर सरकार को धन्यवाद दिया गया है।1
- बिलासपुर जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के सदर बाजार में कपड़ों की रेहड़ी लगाने वाली सलमा बेगम की दुकान पर कपड़ा लौटाने और पैसे वापस मांगने को लेकर जमकर बवाल हो गया। खरीदार महिला और दुकानदार के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस और भिड़ंत देखने को मिली। जानकारी के अनुसार, एक महिला कपड़ा खरीदने के बाद किसी कारणवश उसे वापस करने पहुंची थी और भुगतान की गई राशि लौटाने की मांग कर रही थी। जब दुकानदार सलमा बेगम ने पैसे वापस करने से इनकार करते हुए उसके बदले दूसरा कपड़ा लेने की बात कही, तो दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि खरीदार महिला के साथ एक युवक भी मौजूद था। इसी दौरान विवाद बढ़ने पर खरीदार महिला द्वारा दुकानदार महिला के साथ अभद्रता किए जाने का आरोप लगा है, जिसका एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।1