logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिला अंतर्गत हरदीबाजार में खराब सड़क को लेकर किए गए आंदोलन का बड़ा असर देखने को मिला है। इस आंदोलन के प्रभाव के बाद अनोखे तरीके से दूध से नहाकर सरकार को धन्यवाद दिया गया है।

2 hrs ago
user_Dwarika prasad Yadaw
Dwarika prasad Yadaw
हरदीबाजार, कोरबा, छत्तीसगढ़•
2 hrs ago

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिला अंतर्गत हरदीबाजार में खराब सड़क को लेकर किए गए आंदोलन का बड़ा असर देखने को मिला है। इस आंदोलन के प्रभाव के बाद अनोखे तरीके से दूध से नहाकर सरकार को धन्यवाद दिया गया है।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • छत्तीसगढ़ के कोरबा जिला अंतर्गत हरदीबाजार में खराब सड़क को लेकर किए गए आंदोलन का बड़ा असर देखने को मिला है। इस आंदोलन के प्रभाव के बाद अनोखे तरीके से दूध से नहाकर सरकार को धन्यवाद दिया गया है।
    1
    छत्तीसगढ़ के कोरबा जिला अंतर्गत हरदीबाजार में खराब सड़क को लेकर किए गए आंदोलन का बड़ा असर देखने को मिला है। इस आंदोलन के प्रभाव के बाद अनोखे तरीके से दूध से नहाकर सरकार को धन्यवाद दिया गया है।
    user_Dwarika prasad Yadaw
    Dwarika prasad Yadaw
    हरदीबाजार, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • बिलासपुर जिले में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान को जनभागीदारी के साथ सफल बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने अभियान की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिया कि इसे स्थानीय ग्रामीणों, जन प्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूहों, सामाजिक संस्थाओं और उद्योगों के सहयोग से एक जनआंदोलन का रूप दिया जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि पौधे लगाना आसान है, लेकिन उन्हें बचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है, इसलिए वृक्षारोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। इस महाअभियान के तहत आगामी 18 जुलाई को जिलेभर में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण किया जाएगा, जिसमें स्थानीय विधायक, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन, शैक्षणिक संस्थान और आम नागरिक सहभागी होंगे। जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित बैठक में बताया गया कि जिले में वर्तमान में लगभग 14.50 लाख पौधे उपलब्ध हैं, जिनमें वन विभाग के पास 12.25 लाख और उद्यान विभाग की नर्सरियों में 2.25 लाख पौधे तैयार हैं। इनमें से उद्यान विभाग द्वारा सरकंडा, वेदपरसदा (मस्तूरी), बहतराई (तखतपुर) और करगीकला (कोटा) स्थित नर्सरियों से आम नागरिकों को करीब 75 हजार पौधे निःशुल्क वितरित किए जाएंगे। इस वर्ष मुख्य रूप से फलदार और छायादार बड़े आकार के पौधे लगाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। कलेक्टर ने ब्लॉक प्लांटेशन की अवधारणा पर बल देते हुए निर्देश दिए कि पौधरोपण के बाद पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी 'बिहान' की महिला स्व-सहायता समूहों को सौंपी जाए ताकि फल उत्पादन से उन्हें अतिरिक्त आय मिल सके। इसके साथ ही प्रत्येक विकासखंड में एक 'मॉडल गांव' विकसित किया जाएगा, जिन्हें आम, अमरूद या मुनगा जैसी किसी एक विशेष फलदार प्रजाति के आधार पर विकसित किया जाएगा। बैठक में उद्योगों से भी सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया गया, जिस पर उन्होंने सहयोग का भरोसा दिया। इस बैठक में नगर निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप अग्रवाल, डीएफओ नीरज सहित विभिन्न शासकीय विभागों और उद्योग संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद थे।
    1
    बिलासपुर जिले में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान को जनभागीदारी के साथ सफल बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने अभियान की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिया कि इसे स्थानीय ग्रामीणों, जन प्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूहों, सामाजिक संस्थाओं और उद्योगों के सहयोग से एक जनआंदोलन का रूप दिया जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि पौधे लगाना आसान है, लेकिन उन्हें बचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है, इसलिए वृक्षारोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।

इस महाअभियान के तहत आगामी 18 जुलाई को जिलेभर में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण किया जाएगा, जिसमें स्थानीय विधायक, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन, शैक्षणिक संस्थान और आम नागरिक सहभागी होंगे। जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित बैठक में बताया गया कि जिले में वर्तमान में लगभग 14.50 लाख पौधे उपलब्ध हैं, जिनमें वन विभाग के पास 12.25 लाख और उद्यान विभाग की नर्सरियों में 2.25 लाख पौधे तैयार हैं। इनमें से उद्यान विभाग द्वारा सरकंडा, वेदपरसदा (मस्तूरी), बहतराई (तखतपुर) और करगीकला (कोटा) स्थित नर्सरियों से आम नागरिकों को करीब 75 हजार पौधे निःशुल्क वितरित किए जाएंगे। इस वर्ष मुख्य रूप से फलदार और छायादार बड़े आकार के पौधे लगाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

कलेक्टर ने ब्लॉक प्लांटेशन की अवधारणा पर बल देते हुए निर्देश दिए कि पौधरोपण के बाद पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी 'बिहान' की महिला स्व-सहायता समूहों को सौंपी जाए ताकि फल उत्पादन से उन्हें अतिरिक्त आय मिल सके। इसके साथ ही प्रत्येक विकासखंड में एक 'मॉडल गांव' विकसित किया जाएगा, जिन्हें आम, अमरूद या मुनगा जैसी किसी एक विशेष फलदार प्रजाति के आधार पर विकसित किया जाएगा। बैठक में उद्योगों से भी सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया गया, जिस पर उन्होंने सहयोग का भरोसा दिया। इस बैठक में नगर निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप अग्रवाल, डीएफओ नीरज सहित विभिन्न शासकीय विभागों और उद्योग संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद थे।
    user_Durgesh maravi
    Durgesh maravi
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    16 hrs ago
  • बिलासपुर रेंज साइबर थाना पुलिस को डिजिटल अरेस्ट के नाम पर एक बुजुर्ग महिला से ₹1.04 करोड़ 80 हजार की बड़ी साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसके बाद इस हाई-प्रोफाइल ठगी मामले में गिरफ्तार आरोपियों की कुल संख्या बढ़कर 8 हो गई है। यह मामला 20 अप्रैल 2026 का है, जब बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के शांतिनगर, मंगला चौक की रहने वाली 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला को व्हाट्सएप मैसेज और वीडियो कॉल के जरिए ठगों ने संपर्क किया था। आरोपियों ने खुद को केंद्रीय जांच एजेंसी का अधिकारी बताते हुए महिला को डराया कि उनका नाम एक आतंकी संगठन से जुड़ा है और उन पर मनी ट्रांसफर करने का आरोप है। गिरफ्तारी और जेल भेजने का भय दिखाकर बुजुर्ग महिला को करीब 2 घंटे 16 मिनट तक तथाकथित "डिजिटल अरेस्ट" में रखा गया और मानसिक दबाव बनाकर उनसे अलग-अलग बैंक खातों में कुल ₹1,04,80,000 ट्रांसफर करा लिए गए। शिकायत मिलने के बाद रेंज साइबर थाना बिलासपुर ने तकनीकी जांच, बैंकिंग ट्रेल और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई शुरू की। पहले छह आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मिले नए सबूतों के आधार पर पुलिस ने महाराष्ट्र के नागपुर से दो और आरोपियों को दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 38 वर्षीय राहुल प्रकाश कामडी (निवासी ताजेश्वर नगर, हुडकेश्वर नाका, नागपुर) और 27 वर्षीय गौरव रमाकांत मिश्रा (निवासी वसंत नगर, अंजनी, नागपुर) के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है और पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है। यह पूरी कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह और नोडल अधिकारी आईपीएस गगन कुमार के मार्गदर्शन में रेंज साइबर थाना बिलासपुर की टीम ने की, जिसमें निरीक्षक कामिल हक और प्रभारी प्रसाद सिन्हा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। बिलासपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि कोई भी सरकारी एजेंसी, पुलिस, सीबीआई, ईडी, एनसीबी या न्यायालय कभी भी फोन या वीडियो कॉल के जरिए "डिजिटल अरेस्ट" नहीं करती। यदि कोई व्यक्ति सरकारी अधिकारी बनकर पैसे मांगता है, तो तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं।
    1
    बिलासपुर रेंज साइबर थाना पुलिस को डिजिटल अरेस्ट के नाम पर एक बुजुर्ग महिला से ₹1.04 करोड़ 80 हजार की बड़ी साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसके बाद इस हाई-प्रोफाइल ठगी मामले में गिरफ्तार आरोपियों की कुल संख्या बढ़कर 8 हो गई है।

यह मामला 20 अप्रैल 2026 का है, जब बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के शांतिनगर, मंगला चौक की रहने वाली 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला को व्हाट्सएप मैसेज और वीडियो कॉल के जरिए ठगों ने संपर्क किया था। आरोपियों ने खुद को केंद्रीय जांच एजेंसी का अधिकारी बताते हुए महिला को डराया कि उनका नाम एक आतंकी संगठन से जुड़ा है और उन पर मनी ट्रांसफर करने का आरोप है। गिरफ्तारी और जेल भेजने का भय दिखाकर बुजुर्ग महिला को करीब 2 घंटे 16 मिनट तक तथाकथित "डिजिटल अरेस्ट" में रखा गया और मानसिक दबाव बनाकर उनसे अलग-अलग बैंक खातों में कुल ₹1,04,80,000 ट्रांसफर करा लिए गए।

शिकायत मिलने के बाद रेंज साइबर थाना बिलासपुर ने तकनीकी जांच, बैंकिंग ट्रेल और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई शुरू की। पहले छह आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मिले नए सबूतों के आधार पर पुलिस ने महाराष्ट्र के नागपुर से दो और आरोपियों को दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 38 वर्षीय राहुल प्रकाश कामडी (निवासी ताजेश्वर नगर, हुडकेश्वर नाका, नागपुर) और 27 वर्षीय गौरव रमाकांत मिश्रा (निवासी वसंत नगर, अंजनी, नागपुर) के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है और पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।

यह पूरी कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह और नोडल अधिकारी आईपीएस गगन कुमार के मार्गदर्शन में रेंज साइबर थाना बिलासपुर की टीम ने की, जिसमें निरीक्षक कामिल हक और प्रभारी प्रसाद सिन्हा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। बिलासपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि कोई भी सरकारी एजेंसी, पुलिस, सीबीआई, ईडी, एनसीबी या न्यायालय कभी भी फोन या वीडियो कॉल के जरिए "डिजिटल अरेस्ट" नहीं करती। यदि कोई व्यक्ति सरकारी अधिकारी बनकर पैसे मांगता है, तो तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं।
    user_Sheikh Sarfaraz Ahamad
    Sheikh Sarfaraz Ahamad
    Newspaper publisher बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    10 hrs ago
  • बिलासपुर में कॉलेज छात्र पीयूष गंगवानी से कथित लूट के मामले में पुलिस ने कथित बिल्डर नरेंद्र मोटवानी को गिरफ्तार कर लिया है। SSP रजनेश सिंह के निर्देश पर पचपेड़ी पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। अब पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजने की तैयारी कर रही है। आरोपी का पुराना रिकॉर्ड भी रहा है और उसके खिलाफ पहले से ही चार FIR दर्ज हैं। इसके अलावा, पुलिस के खिलाफ आरोपी का एक कथित आपत्तिजनक ऑडियो भी पहले वायरल हो चुका है।
    1
    बिलासपुर में कॉलेज छात्र पीयूष गंगवानी से कथित लूट के मामले में पुलिस ने कथित बिल्डर नरेंद्र मोटवानी को गिरफ्तार कर लिया है। SSP रजनेश सिंह के निर्देश पर पचपेड़ी पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।

अब पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजने की तैयारी कर रही है। आरोपी का पुराना रिकॉर्ड भी रहा है और उसके खिलाफ पहले से ही चार FIR दर्ज हैं। इसके अलावा, पुलिस के खिलाफ आरोपी का एक कथित आपत्तिजनक ऑडियो भी पहले वायरल हो चुका है।
    user_द संक्षेप
    द संक्षेप
    Media company बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    11 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के हरदीबाजार में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक लड़की ने अपनी शादी के दिन जिस दूल्हे से विवाह करने से इनकार कर दिया था, उसके ठीक 16 दिन बाद उसने उसी दूल्हे से शादी रचा ली।
    1
    छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के हरदीबाजार में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक लड़की ने अपनी शादी के दिन जिस दूल्हे से विवाह करने से इनकार कर दिया था, उसके ठीक 16 दिन बाद उसने उसी दूल्हे से शादी रचा ली।
    user_Dwarika prasad Yadaw
    Dwarika prasad Yadaw
    हरदीबाजार, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • बिलासपुर जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के सदर बाजार में कपड़ों की रेहड़ी लगाने वाली सलमा बेगम की दुकान पर कपड़ा लौटाने और पैसे वापस मांगने को लेकर जमकर बवाल हो गया। खरीदार महिला और दुकानदार के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस और भिड़ंत देखने को मिली। जानकारी के अनुसार, एक महिला कपड़ा खरीदने के बाद किसी कारणवश उसे वापस करने पहुंची थी और भुगतान की गई राशि लौटाने की मांग कर रही थी। जब दुकानदार सलमा बेगम ने पैसे वापस करने से इनकार करते हुए उसके बदले दूसरा कपड़ा लेने की बात कही, तो दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि खरीदार महिला के साथ एक युवक भी मौजूद था। इसी दौरान विवाद बढ़ने पर खरीदार महिला द्वारा दुकानदार महिला के साथ अभद्रता किए जाने का आरोप लगा है, जिसका एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
    1
    बिलासपुर जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के सदर बाजार में कपड़ों की रेहड़ी लगाने वाली सलमा बेगम की दुकान पर कपड़ा लौटाने और पैसे वापस मांगने को लेकर जमकर बवाल हो गया। खरीदार महिला और दुकानदार के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस और भिड़ंत देखने को मिली।

जानकारी के अनुसार, एक महिला कपड़ा खरीदने के बाद किसी कारणवश उसे वापस करने पहुंची थी और भुगतान की गई राशि लौटाने की मांग कर रही थी। जब दुकानदार सलमा बेगम ने पैसे वापस करने से इनकार करते हुए उसके बदले दूसरा कपड़ा लेने की बात कही, तो दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि खरीदार महिला के साथ एक युवक भी मौजूद था। इसी दौरान विवाद बढ़ने पर खरीदार महिला द्वारा दुकानदार महिला के साथ अभद्रता किए जाने का आरोप लगा है, जिसका एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
    user_Ziya khan
    Ziya khan
    Local News Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.