logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

घर-घर विराजे गणपति, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गणेश चतुर्थी गणेश चतुर्थी का पर्व सोमवार को नगर सहित क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही गणेश प्रतिमाओं की स्थापना को लेकर लोगों में उत्साह नजर आया। श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों और जयकारों के साथ भगवान गणेश की प्रतिमाएं घर लेकर पहुंचे जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद प्रतिमाओं की स्थापना की गई। गणेश चतुर्थी हिंदू पंचांग के भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाई जाती है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की गई। नगर में कई स्थानों पर सार्वजनिक गणेश प्रतिमाओं की स्थापना भी की गई जहां आगामी दिनों में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रतिमा स्थापना के बाद श्रद्धालु अपनी परंपरा के अनुसार नियमित पूजा-अर्चना करेंगे। गणेशोत्सव का समापन अनंत चतुर्दशी पर प्रतिमा विसर्जन के साथ होगा। इस दौरान श्रद्धालु गणपति बप्पा को जयकारों के बीच विदाई देंगे।

1 day ago
user_Pawan kumar jatav patrkar
Pawan kumar jatav patrkar
Local News Reporter जीरापुर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
1 day ago
23d901e3-a77c-4952-bb89-a9270a20c980

घर-घर विराजे गणपति, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गणेश चतुर्थी गणेश चतुर्थी का पर्व सोमवार को नगर सहित क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही गणेश प्रतिमाओं की स्थापना को लेकर लोगों में उत्साह नजर आया। श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों और जयकारों के साथ भगवान गणेश की प्रतिमाएं घर लेकर पहुंचे जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद प्रतिमाओं की स्थापना की गई। गणेश चतुर्थी हिंदू पंचांग के भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि

4845c6c8-b664-4c4d-84ed-bc39ba79f179

को मनाई जाती है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की गई। नगर में कई स्थानों पर सार्वजनिक गणेश प्रतिमाओं की स्थापना भी की गई जहां आगामी दिनों में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रतिमा स्थापना के बाद श्रद्धालु अपनी परंपरा के अनुसार नियमित पूजा-अर्चना करेंगे। गणेशोत्सव का समापन अनंत चतुर्दशी पर प्रतिमा विसर्जन के साथ होगा। इस दौरान श्रद्धालु गणपति बप्पा को जयकारों के बीच विदाई देंगे।

More news from Agar Malwa and nearby areas
  • *सोयत कला- बैंक बोला वारिस प्रमाण पत्र लाओ तहसील बोली पहले बैंक का लिखित पत्र लाओ* *हक मांगने निकला संजय कागजों में उलझा तंत्र एक माह की दौड़ के बाद भी समाधान नहीं*
    1
    *सोयत कला- बैंक बोला वारिस प्रमाण पत्र लाओ तहसील बोली पहले बैंक का लिखित पत्र लाओ*

*हक मांगने निकला संजय कागजों में उलझा तंत्र एक माह की दौड़ के बाद भी समाधान नहीं*
    user_जिला ब्यूरो चीफ आगर मालवा
    जिला ब्यूरो चीफ आगर मालवा
    Susner, Agar Malwa•
    6 hrs ago
  • BJP प्रत्याशी प्रदीप सोनी ने भाजपा नेताओं के साथ SDM कार्यालय में भरा नामांकन, निकाली रैली आज मंगलवार की दोपहर में ढाई बजे नप अध्यक्ष पद के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी प्रदीप सोनी ने जिलाध्यक्ष ओम मालवीय, पूर्व विधायक राणा विक्रम सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चिन्तामन राठौर व मण्डल अध्यक्ष सौरभ जैन के साथ डग रोड स्थित SDM कार्यालय पहुंचकर नामांकन दाखिल किया है। इस दौरान उन्होंने खेड़ापति हनुमानजी मठ मंदिर में पूजा अर्चना कर नगर में रैली भी निकाली। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि हम सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के दम पर इस चुनाव को लड़ेंगे।
    1
    BJP प्रत्याशी प्रदीप सोनी ने भाजपा नेताओं के साथ SDM कार्यालय में भरा नामांकन, निकाली रैली
आज मंगलवार की दोपहर में ढाई बजे नप अध्यक्ष पद के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी प्रदीप सोनी ने जिलाध्यक्ष ओम मालवीय, पूर्व विधायक राणा विक्रम सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चिन्तामन राठौर व मण्डल अध्यक्ष सौरभ जैन के साथ डग रोड स्थित SDM कार्यालय पहुंचकर नामांकन दाखिल किया है। इस दौरान उन्होंने खेड़ापति हनुमानजी मठ मंदिर में पूजा अर्चना कर नगर में रैली भी निकाली। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि हम सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के दम पर इस चुनाव को लड़ेंगे।
    user_राकेश बिकुन्दीया
    राकेश बिकुन्दीया
    पत्रकार सुसनेर, 10 वर्षो का अनुभव सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • दतिया:सेवढ़ा में इलाज के लिए भटकती रही महिला, पांच घंटे नहीं मिली एंबुलेंस। दतिया:सेवढ़ा में इलाज के लिए भटकती रही महिला, पांच घंटे नहीं मिली एंबुलेंस। *दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक अस्पताल में बैठा रहा पति, डॉक्टरों ने दतिया रेफर किया तो एंबुलेंस के लिए तरसता रहा परिवार* सेवढ़ा/दतिया। सरकार भले ही स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के दावे करे, लेकिन सेवढ़ा सिविल अस्पताल से सामने आया एक मामला इन दावों पर सवाल खड़े करता है। भगुआपुरा से पत्नी का इलाज कराने सेवढ़ा सिविल अस्पताल पहुंचे एक व्यक्ति का आरोप है कि डॉक्टरों ने इलाज करने के बजाय महिला को दतिया रेफर करने की बात कही। इसके बाद जब दतिया ले जाने के लिए एंबुलेंस की जरूरत पड़ी तो परिवार को घंटों इंतजार करना पड़ा।परिजन के अनुसार दोपहर करीब 12 बजे से शाम 5 बजे तक वह अस्पताल में एंबुलेंस के इंतजार में बैठा रहा, लेकिन एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि यदि मरीज को तत्काल उच्च उपचार की जरूरत थी तो समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने की स्थिति में उसकी जिम्मेदारी किसकी होगी? *डॉक्टर ने कहा रेफर करो, एंबुलेंस ने बढ़ाई परेशानी* परिजन का आरोप है कि महिला का उपचार सेवढ़ा में नहीं किया गया और उसे दतिया रेफर करने की बात कही गई। लेकिन रेफर किए जाने के बाद भी उसे समय पर अस्पताल से बाहर ले जाने की व्यवस्था नहीं हो सकी। करीब पांच घंटे तक इंतजार ने स्वास्थ्य व्यवस्था की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। *विधायक-सांसद की भूमिका पर भी उठे सवाल* सेवढ़ा विधानसभा में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। इसी बीच स्थानीय स्तर पर यह आरोप भी लगाए जा रहे हैं कि जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकता आम मरीजों की समस्याओं के बजाय दूसरे विवादों (जुए)में नजर आती है। अब बड़ा सवाल यह है कि जब सिविल अस्पताल में इलाज और रेफरल की व्यवस्था है, तो गंभीर मरीज को समय पर एंबुलेंस क्यों नहीं मिली? क्या अस्पताल प्रबंधन के पास आपात स्थिति के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं है? यदि समय पर एंबुलेंस नहीं मिलती और मरीज की हालत बिगड़ती है तो जवाबदेही किसकी होगी? मामले में अस्पताल प्रबंधन और संबंधित स्वास्थ्य अधिकारियों का पक्ष सामने आने के बाद तस्वीर और स्पष्ट हो सकेगी।
    1
    दतिया:सेवढ़ा में इलाज के लिए भटकती रही महिला, पांच घंटे नहीं मिली एंबुलेंस।
दतिया:सेवढ़ा में इलाज के लिए भटकती रही महिला, पांच घंटे नहीं मिली एंबुलेंस।
*दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक अस्पताल में बैठा रहा पति, डॉक्टरों ने दतिया रेफर किया तो एंबुलेंस के लिए तरसता रहा परिवार*
सेवढ़ा/दतिया। सरकार भले ही स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के दावे करे, लेकिन सेवढ़ा सिविल अस्पताल से सामने आया एक मामला इन दावों पर सवाल खड़े करता है। भगुआपुरा से पत्नी का इलाज कराने सेवढ़ा सिविल अस्पताल पहुंचे एक व्यक्ति का आरोप है कि डॉक्टरों ने इलाज करने के बजाय महिला को दतिया रेफर करने की बात कही। इसके बाद जब दतिया ले जाने के लिए एंबुलेंस की जरूरत पड़ी तो परिवार को घंटों इंतजार करना पड़ा।परिजन के अनुसार दोपहर करीब 12 बजे से शाम 5 बजे तक वह अस्पताल में एंबुलेंस के इंतजार में बैठा रहा, लेकिन एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि यदि मरीज को तत्काल उच्च उपचार की जरूरत थी तो समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने की स्थिति में उसकी जिम्मेदारी किसकी होगी?
*डॉक्टर ने कहा रेफर करो, एंबुलेंस ने बढ़ाई परेशानी*
परिजन का आरोप है कि महिला का उपचार सेवढ़ा में नहीं किया गया और उसे दतिया रेफर करने की बात कही गई। लेकिन रेफर किए जाने के बाद भी उसे समय पर अस्पताल से बाहर ले जाने की व्यवस्था नहीं हो सकी। करीब पांच घंटे तक इंतजार ने स्वास्थ्य व्यवस्था की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
*विधायक-सांसद की भूमिका पर भी उठे सवाल*
सेवढ़ा विधानसभा में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। इसी बीच स्थानीय स्तर पर यह आरोप भी लगाए जा रहे हैं कि जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकता आम मरीजों की समस्याओं के बजाय दूसरे विवादों  (जुए)में नजर आती है। अब बड़ा सवाल यह है कि जब सिविल अस्पताल में इलाज और रेफरल की व्यवस्था है, तो गंभीर मरीज को समय पर एंबुलेंस क्यों नहीं मिली? क्या अस्पताल प्रबंधन के पास आपात स्थिति के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं है? यदि समय पर एंबुलेंस नहीं मिलती और मरीज की हालत बिगड़ती है तो जवाबदेही किसकी होगी?
मामले में अस्पताल प्रबंधन और संबंधित स्वास्थ्य अधिकारियों का पक्ष सामने आने के बाद तस्वीर और स्पष्ट हो सकेगी।
    user_सतेन्द्र अहिरवार
    सतेन्द्र अहिरवार
    Local News Reporter बडोनी, दतिया, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • 3 बार भूकंप के झटके महसूस होने से लोगों में दहशत का माहौल झालावाड़। जिले के पिड़ावा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में आज सुबह करीब 3 बार भूकंप के झटके महसूस होने से लोगों में दहशत का माहौल है। सभी घरों से बाहर है, स्कूलों की भी छुट्टियां कर दी गई है, जिला मुख्यलय से टीम बुलाई गई है, इसके बाद ही उसकी त्रीवता का पता चल सकेगा। घटना की जानकारी मिलने पर तहसीलदार ओर पुलिस समेत अन्य कार्मिक गांव में तैनात है मामले की जांच में लगे है। दरअसल आज सुबह सबसे पहले पिड़ावा उपखण्ड के ग्राम पंचायत नोलाई पंचायत क्षेत्र के नोलाई, बरखेड़ी, खजुरी और नापाखेड़ी, आवर गांवों में अचानक झटके महसूस किए जाने की बात सामने आई है। सुबह पहला झटका 7 बजकर 15 मिनट पर लगा, इसके बाद 8 बजकर 20 मिनट ओर दूसरा जबकि 9 बजकर 50 मिनट पर तीसरा झटका महसूस किया गया। हालाकि इसके बाद कोई झटका नही आया। ग्रामीण बताते है कि झटके के दौरान अचानक धरती हिलने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। झटकों के बाद कुछ मकानों में दरारें आने की भी सूचना है। घटना के बाद गांवों में भय का माहौल बना हुआ है। स्कूल में बच्चे पढ़ रहे थे,  स्कूल से बाहर  निकाल कर खुले मैदान पर बैठा दिए, बाद में छुट्टी भी कर दी गई। ग्रामीण क्षेत्र के लोग फिलाल बाहर निकाल कर खुले में आ गए हैं। सुबह से ही दो-तीन बार क्षेत्र में झटके महसूस किए गए, पूरे मामले को लेकर अब प्रशांसन की तरफ से मौके पर तहसीलदार धनराज गोचर भी मौके पर पहुंचे हैं।पिड़ावा तहसीलदार धनराज गोचर ने बताया कि 9:50 पर ग्रामीण तीसरा झटका लगने की बात कह रहे हैं, इस दौरान घरों के बर्तन भी गिर गए और कुछ जगह दरारें भी आई बताई है,सभी ग्रामीण घरों से बाहर निकल गए हैं, यह इलाका गागरिन डैम के नजदीक आता है। सुरक्षा के तौर पर सभी स्कूलों में छुट्टियां करवा दी गई है। इस मामले की जानकारी उपखंड अधिकारी दिनेश मीणा को देने के बाद उन्होंने बताया कि झालावाड़ से भूकम्प की जांच के लिए एक टीम रवाना हो गई है, इसके बाद ही आगे की जानकारी भूकंप को लेकर स्पष्ट हो पाएगी। सुरक्षा की दृष्टि से पिड़ावा थानाधिकारी रामपाल यादव भी मौके पर पहुंचे यहां जानकारी ले रहे हैं। हालांकि यह भूकंप के झटके थे या कोई अन्य झटके जांच के बाद ही सामने आएगा। इसको लेकर फिलहाल सस्पेंस बना हुआ है।
    1
    3 बार भूकंप के झटके महसूस होने से लोगों में दहशत का माहौल 
झालावाड़। जिले के पिड़ावा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में आज सुबह करीब 3 बार भूकंप के झटके महसूस होने से लोगों में दहशत का माहौल है। सभी घरों से बाहर है, स्कूलों की भी छुट्टियां कर दी गई है, जिला मुख्यलय से टीम बुलाई गई है, इसके बाद ही उसकी त्रीवता का पता चल सकेगा। घटना की जानकारी मिलने पर तहसीलदार ओर पुलिस समेत अन्य कार्मिक गांव में तैनात है मामले की जांच में लगे है।
दरअसल आज सुबह सबसे पहले पिड़ावा उपखण्ड के ग्राम पंचायत नोलाई पंचायत क्षेत्र के नोलाई, बरखेड़ी, खजुरी और नापाखेड़ी, आवर गांवों में अचानक झटके महसूस किए जाने की बात सामने आई है। सुबह पहला झटका 7 बजकर 15 मिनट पर लगा, इसके बाद 8 बजकर 20 मिनट ओर दूसरा जबकि 9 बजकर 50 मिनट पर तीसरा झटका महसूस किया गया। हालाकि इसके बाद कोई झटका नही आया। ग्रामीण बताते है कि झटके के दौरान अचानक धरती हिलने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। झटकों के बाद कुछ मकानों में दरारें आने की भी सूचना है। घटना के बाद गांवों में भय का माहौल बना हुआ है। स्कूल में बच्चे पढ़ रहे थे,  स्कूल से बाहर  निकाल कर खुले मैदान पर बैठा दिए, बाद में छुट्टी भी कर दी गई। ग्रामीण क्षेत्र के लोग फिलाल बाहर निकाल कर खुले में आ गए हैं। सुबह से ही दो-तीन बार क्षेत्र में झटके महसूस किए गए, पूरे मामले को लेकर अब प्रशांसन की तरफ से मौके पर तहसीलदार धनराज गोचर भी मौके पर पहुंचे हैं।पिड़ावा तहसीलदार धनराज गोचर ने बताया कि 9:50 पर ग्रामीण तीसरा झटका लगने की बात कह रहे हैं, इस दौरान घरों के बर्तन भी गिर गए और कुछ जगह दरारें भी आई बताई है,सभी ग्रामीण घरों से बाहर निकल गए हैं, यह इलाका गागरिन डैम के नजदीक आता है। सुरक्षा के तौर पर सभी स्कूलों में छुट्टियां करवा दी गई है। इस मामले की जानकारी उपखंड अधिकारी दिनेश मीणा को देने के बाद उन्होंने बताया कि झालावाड़ से भूकम्प की जांच के लिए एक टीम रवाना हो गई है, इसके बाद ही आगे की जानकारी भूकंप को लेकर स्पष्ट हो पाएगी। सुरक्षा की दृष्टि से पिड़ावा थानाधिकारी रामपाल यादव भी मौके पर पहुंचे यहां जानकारी ले रहे हैं। हालांकि यह भूकंप के झटके थे या कोई अन्य झटके जांच के बाद ही सामने आएगा। इसको लेकर फिलहाल सस्पेंस बना हुआ है।
    user_Ravindra Singh
    Ravindra Singh
    पत्रकार झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • गणेश चतुर्थी पर्व को लेकर एसपी ने गणेश पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला सहित पुलिस अधिकारियों ने शहर के विभिन्न गणेश पंडालों का मंगलवार शाम 7 बजे के करीब निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान सीसीटीवी कैमरे, वॉलंटियर्स, भीड़ प्रबंधन, पार्किंग और यातायात व्यवस्था की जानकारी ली गई। पंडाल समितियों को सीसीटीवी लगाने और रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए। वहीं सुनेरा थाना क्षेत्र के पनवाड़ी सहित अन्य स्थानों पर भी गणेश पंडालों का निरीक्षण किया गया। पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान लगातार पंडालों की चेकिंग करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई है।
    1
    गणेश चतुर्थी पर्व को लेकर एसपी ने गणेश पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया
पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला सहित पुलिस अधिकारियों ने शहर के विभिन्न गणेश पंडालों का मंगलवार शाम 7 बजे के करीब निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस दौरान सीसीटीवी कैमरे, वॉलंटियर्स, भीड़ प्रबंधन, पार्किंग और यातायात व्यवस्था की जानकारी ली गई। पंडाल समितियों को सीसीटीवी लगाने और रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए।
वहीं सुनेरा थाना क्षेत्र के पनवाड़ी सहित अन्य स्थानों पर भी गणेश पंडालों का निरीक्षण किया गया।
पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान लगातार पंडालों की चेकिंग करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई है।
    user_Govind kumbhkar
    Govind kumbhkar
    पत्रकार शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बड़ोद 15 सितंबर 2025 खरीफ का बकाया भुगतान जल्द कराने की मांग, खराब सोयाबीन का सर्वे कर मुआवजा देने की मांगl बड़ौद (आगर)। भारतीय किसान संघ बड़ौद द्वारा किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मंगलवार को तहसीलदार रामकृष्ण अहिरवार को प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री एवं जिलाधीश के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से किसानों की प्रमुख मांगों को शासन-प्रशासन के समक्ष रखा गया। किसान संघ ने मांग की कि 2025 खरीफ फसल का बकाया भुगतान शीघ्र किसानों के खातों में जमा कराया जाए। वहीं वर्तमान में सोयाबीन की फसल में फैल रहे ‘पीला मोजेक’ रोग से फसल को हुए नुकसान का तत्काल सर्वे कराया जाए तथा पात्र किसानों को फसल बीमा एवं मुआवजे की राशि दिलाई जाए। इसके अलावा क्षेत्र की अन्य स्थानीय किसान समस्याओं से भी तहसीलदार को अवगत कराया गया। 23 सितंबर को आगर मालवा में बड़ा आंदोलन किया जायेगा भारतीय किसान संघ के तहसील अध्यक्ष विक्रमसिंह आंजना ने किसानों से 23 सितंबर 2026 को धरना-प्रदर्शन एवं महाआंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जब तक किसानों की जायज मांगों का समाधान नहीं होता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। थाना प्रभारी रूप सिंह बेस भारतीय किसान संघ के तहसील उपाध्यक्ष ईश्वर सिंह अंजना रामचंद्र उदयपुर मागु सिंह शिवनारायण जी गोवर्धन सिंह अंजना श्याम सिंह लक्ष्मण सिंह कालू सिंह नारायण सिंह सहित कई किसान उपस्थित रहे
    4
    बड़ोद 15 सितंबर 
2025 खरीफ का बकाया भुगतान जल्द कराने की मांग, खराब सोयाबीन का सर्वे कर मुआवजा देने की मांगl
बड़ौद (आगर)। भारतीय किसान संघ बड़ौद द्वारा किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मंगलवार को तहसीलदार रामकृष्ण अहिरवार को प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री एवं जिलाधीश के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से किसानों की प्रमुख मांगों को शासन-प्रशासन के समक्ष रखा गया।
किसान संघ ने मांग की कि 2025 खरीफ फसल का बकाया भुगतान शीघ्र किसानों के खातों में जमा कराया जाए। वहीं वर्तमान में सोयाबीन की फसल में फैल रहे ‘पीला मोजेक’ रोग से फसल को हुए नुकसान का तत्काल सर्वे कराया जाए तथा पात्र किसानों को फसल बीमा एवं मुआवजे की राशि दिलाई जाए। इसके अलावा क्षेत्र की अन्य स्थानीय किसान समस्याओं से भी तहसीलदार को अवगत कराया गया।
23 सितंबर को आगर मालवा में बड़ा आंदोलन किया जायेगा 
भारतीय किसान संघ के तहसील अध्यक्ष विक्रमसिंह आंजना ने किसानों से 23 सितंबर 2026 को  धरना-प्रदर्शन एवं महाआंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि जब तक किसानों की जायज मांगों का समाधान नहीं होता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। थाना प्रभारी रूप सिंह बेस भारतीय किसान संघ के तहसील उपाध्यक्ष ईश्वर सिंह अंजना रामचंद्र उदयपुर मागु सिंह शिवनारायण जी गोवर्धन सिंह अंजना श्याम सिंह लक्ष्मण सिंह कालू सिंह नारायण सिंह सहित कई किसान उपस्थित रहे
    user_पिंटू बैरागी
    पिंटू बैरागी
    बड़ोद, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • सुसनेर में दूध विक्रेताओं की हड़ताल कल से, 100 रुपये दाम की मांग को लेकर करेंगे प्रदर्शन सुसनेर। कल बुधवार से दूध विक्रेताओ के द्वारा दूध के दाम 100 रुपये प्रति लीटर करने व फेट 12 रुपए करने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। इसको लेकर मंगलवार को क्षेत्र के दूध उत्पादको ने डग रोड स्थित एसडीएम कार्यालय में देवकुंवर सोलंकी को आवेदन सौपकर के अनुमति भी मांगी। बुधवार सुबह से ये सभी दूध विक्रेता नगर में प्रदर्शन करेंगे।
    1
    सुसनेर में दूध विक्रेताओं की हड़ताल कल से, 100 रुपये दाम की मांग को लेकर करेंगे प्रदर्शन
सुसनेर। कल बुधवार से दूध विक्रेताओ के द्वारा दूध के दाम 100 रुपये प्रति लीटर करने व फेट 12 रुपए करने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। इसको लेकर मंगलवार को क्षेत्र के दूध उत्पादको ने डग रोड स्थित एसडीएम कार्यालय में देवकुंवर सोलंकी को आवेदन सौपकर के अनुमति भी मांगी। बुधवार सुबह से ये सभी दूध विक्रेता नगर में प्रदर्शन करेंगे।
    user_राकेश बिकुन्दीया
    राकेश बिकुन्दीया
    पत्रकार सुसनेर, 10 वर्षो का अनुभव सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • हरतालिका तीज पर महिलाओं ने मंदिरों में किया भजन-कीर्तन, पति की लंबी उम्र के लिए रखा व्रत पत्रकार मनोज कुमार माली जिला आगर मालवा से सुसनेर। हरतालिका तीज के अवसर पर सुसनेर नगर में महिलाओं ने पति के अखंड सौभाग्य और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर श्रद्धापूर्वक व्रत रखा। दिनभर उपवास के बाद देर रात तक महिलाओं ने मंदिरों में पहुंचकर भगवान शिव-पार्वती की पूजा-अर्चना की और भजन-कीर्तन किए। नगर के शिव गोरक्षनाथ मंदिर में भी बड़ी संख्या में महिलाएं पूजन-अर्चन करती हुई नजर आईं। महिलाओं ने विधि-विधान से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा कर अपने पति की लंबी आयु और अखंड सौभाग्य की कामना की। हरतालिका तीज के चलते मंदिरों में देर रात तक भक्ति का माहौल बना रहा। महिलाओं ने सामूहिक रूप से भजन-कीर्तन कर भगवान शिव और माता पार्वती का गुणगान किया। इस दौरान मंदिर परिसर श्रद्धालु महिलाओं की आस्था और भक्ति से सराबोर नजर आया।
    1
    हरतालिका तीज पर महिलाओं ने मंदिरों में किया भजन-कीर्तन, पति की लंबी उम्र के लिए रखा व्रत


पत्रकार मनोज कुमार माली जिला आगर मालवा से 

सुसनेर। हरतालिका तीज के अवसर पर सुसनेर नगर में महिलाओं ने पति के अखंड सौभाग्य और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर श्रद्धापूर्वक व्रत रखा। 

दिनभर उपवास के बाद देर रात तक महिलाओं ने मंदिरों में पहुंचकर भगवान शिव-पार्वती की पूजा-अर्चना की और भजन-कीर्तन किए।

नगर के शिव गोरक्षनाथ मंदिर में भी बड़ी संख्या में महिलाएं पूजन-अर्चन करती हुई नजर आईं। महिलाओं ने विधि-विधान से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा कर अपने पति की लंबी आयु और अखंड सौभाग्य की कामना की।


हरतालिका तीज के चलते मंदिरों में देर रात तक भक्ति का माहौल बना रहा। 

महिलाओं ने सामूहिक रूप से भजन-कीर्तन कर भगवान शिव और माता पार्वती का गुणगान किया। इस दौरान मंदिर परिसर श्रद्धालु महिलाओं की आस्था और भक्ति से सराबोर नजर आया।
    user_Manoj Kumar
    Manoj Kumar
    Court reporter सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • स्वामित्व रजिस्ट्री कार्य से पटवारी संवर्ग को पूर्णत पृथक रखा जाए स्वामित्व रजिस्ट्री कार्य से पटवारी संवर्ग को पूर्णत पृथक रखा जाए शाजापुर। मध्यप्रदेश पटवारी संघ जिला शाजापुर ने स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन-2026” के अंतर्गत पटवारी संवर्ग को रजिस्ट्री एवं उससे जुड़े निष्पादन कार्यों से पूर्णतः पृथक रखने की मांग की है। संघ का स्पष्ट मत है कि ग्रामीण आबादी भूमि से संबंधित स्वामित्व एवं स्थानीय सत्यापन की प्रकृति सामान्य कृषि भूमि के राजस्व कार्यों से अलग है और ऐसे कार्यों में पटवारियों पर अतिरिक्त एवं व्यक्तिगत कानूनी दायित्व डालना उचित नहीं है। मंगलवार को जिलेभर में पटवारियों ने संघ के अध्यक्ष हरिओम हनोतिया के नेतृत्व में तहसील कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपे। ज्ञापन में बताया कि स्वामित्व योजना ग्रामीण नागरिकों को अधिकार अभिलेख उपलब्ध कराने की महत्वपूर्ण योजना है और पटवारी संवर्ग योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में सदैव सहयोग करता रहा है। किंतु रजिस्ट्री निष्पादन, ई-केवाईसी एवं बायोमेट्रिक सत्यापन जैसे कार्यों में पटवारी को व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी बनाना उचित नहीं है, क्योंकि इन कार्यों से संबंधित प्राथमिक जानकारी एवं स्थानीय सत्यापन की जिम्मेदारी अन्य संबंधित विभागीय स्तर पर अधिक उपयुक्त रूप से निर्धारित की जा सकती है। संघ ने विशेष रूप से कहा है कि पूर्व में ग्रामीण आबादी क्षेत्र से संबंधित पट्टे, भवन निर्माण एवं नक्शा अनुमोदन आदि कार्य पंचायत स्तर से संपादित होते रहे हैं। ऐसे में स्वामित्व रजिस्ट्री के निष्पादन कार्य को भी पंचायत, ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से संपादित किया जाना अधिक उपयुक्त होगा, जिससे पटवारी संवर्ग पर अनावश्यक कानूनी एवं व्यक्तिगत दायित्व न आए। पटवारी संघ ने कहा कि फार्मर आईडी निर्माण एक सतत प्रक्रिया है तथा इसमें तकनीकी समस्याएं भी आती रहती हैं। इसके लिए पटवारियों पर मानसिक दबाव अथवा कार्रवाई किया जाना उचित नहीं है। जब तक इस संबंध में स्पष्ट निर्देश जारी कर कार्रवाई पर रोक नहीं लगाई जाती, तब तक संघ फार्मर आईडी निर्माण के संबंध में अपना विरोध दर्ज कराएगा। साथ ही जियो-टैग आधारित गिरदावरी को व्यवहारिक रूप से कठिन बताते हुए इसे पटवारी कार्य से पृथक करने की मांग दोहराई है। पटवारी संघ ने शासन से मांग की है कि कैडर रिव्यू, पदोन्नति, समयमान वेतनमान, वेतन विसंगति एवं सेवा संबंधी लंबित समस्याओं का शीघ्र निराकरण किया जाए।
    1
    स्वामित्व रजिस्ट्री कार्य से पटवारी संवर्ग को पूर्णत पृथक रखा जाए
स्वामित्व रजिस्ट्री कार्य से पटवारी संवर्ग को पूर्णत पृथक रखा जाए
शाजापुर। मध्यप्रदेश पटवारी संघ जिला शाजापुर ने स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन-2026” के अंतर्गत पटवारी संवर्ग को रजिस्ट्री एवं उससे जुड़े निष्पादन कार्यों से पूर्णतः पृथक रखने की मांग की है। संघ का स्पष्ट मत है कि ग्रामीण आबादी भूमि से संबंधित स्वामित्व एवं स्थानीय सत्यापन की प्रकृति सामान्य कृषि भूमि के राजस्व कार्यों से अलग है और ऐसे कार्यों में पटवारियों पर अतिरिक्त एवं व्यक्तिगत कानूनी दायित्व डालना उचित नहीं है। मंगलवार को जिलेभर में पटवारियों ने संघ के अध्यक्ष हरिओम हनोतिया के नेतृत्व में तहसील कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपे। ज्ञापन में बताया कि स्वामित्व योजना ग्रामीण नागरिकों को अधिकार अभिलेख उपलब्ध कराने की महत्वपूर्ण योजना है और पटवारी संवर्ग योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में सदैव सहयोग करता रहा है। किंतु रजिस्ट्री निष्पादन, ई-केवाईसी एवं बायोमेट्रिक सत्यापन जैसे कार्यों में पटवारी को व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी बनाना उचित नहीं है, क्योंकि इन कार्यों से संबंधित प्राथमिक जानकारी एवं स्थानीय सत्यापन की जिम्मेदारी अन्य संबंधित विभागीय स्तर पर अधिक उपयुक्त रूप से निर्धारित की जा सकती है। संघ ने विशेष रूप से कहा है कि पूर्व में ग्रामीण आबादी क्षेत्र से संबंधित पट्टे, भवन निर्माण एवं नक्शा अनुमोदन आदि कार्य पंचायत स्तर से संपादित होते रहे हैं। ऐसे में स्वामित्व रजिस्ट्री के निष्पादन कार्य को भी पंचायत, ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से संपादित किया जाना अधिक उपयुक्त होगा, जिससे पटवारी संवर्ग पर अनावश्यक कानूनी एवं व्यक्तिगत दायित्व न आए। पटवारी संघ ने कहा कि फार्मर आईडी निर्माण एक सतत प्रक्रिया है तथा इसमें तकनीकी समस्याएं भी आती रहती हैं। इसके लिए पटवारियों पर मानसिक दबाव अथवा कार्रवाई किया जाना उचित नहीं है। जब तक इस संबंध में स्पष्ट निर्देश जारी कर कार्रवाई पर रोक नहीं लगाई जाती, तब तक संघ फार्मर आईडी निर्माण के संबंध में अपना विरोध दर्ज कराएगा। साथ ही जियो-टैग आधारित गिरदावरी को व्यवहारिक रूप से कठिन बताते हुए इसे पटवारी कार्य से पृथक करने की मांग दोहराई है। पटवारी संघ ने शासन से मांग की है कि कैडर रिव्यू, पदोन्नति, समयमान वेतनमान, वेतन विसंगति एवं सेवा संबंधी लंबित समस्याओं का शीघ्र निराकरण किया जाए।
    user_Amjad Khan
    Amjad Khan
    शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.