Shuru
Apke Nagar Ki App…
शाहगंज चौराहे पर रोडवेज बस का एक्सल टूटा, लगा जाम* . *शाहगंज चौराहे पर रोडवेज बस का एक्सल टूटा, लगा जाम* *दिव्या मेडिकल स्टोर के पास बीच सड़क बस खराब होने से यातायात बाधित, राहगीरों और यात्रियों को भारी परेशानी* *सुल्तानपुर*। शहर के व्यस्त शाहगंज चौराहे पर दिव्या मेडिकल स्टोर के पास एक रोडवेज बस का एक्सल अचानक टूट जाने से यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। बीच सड़क बस खराब होने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोगों को जाम का सामना करना पड़ा। जाम में फंसे वाहन, एंबुलेंस तथा अन्य यात्री वाहन भी प्रभावित हुए। अभी तक यातायात पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।
न्यू पुष्पांजलि टाइम्स
शाहगंज चौराहे पर रोडवेज बस का एक्सल टूटा, लगा जाम* . *शाहगंज चौराहे पर रोडवेज बस का एक्सल टूटा, लगा जाम* *दिव्या मेडिकल स्टोर के पास बीच सड़क बस खराब होने से यातायात बाधित, राहगीरों और यात्रियों को भारी परेशानी* *सुल्तानपुर*। शहर के व्यस्त शाहगंज चौराहे पर दिव्या मेडिकल स्टोर के पास एक रोडवेज बस का एक्सल अचानक टूट जाने से यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। बीच सड़क बस खराब होने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोगों को जाम का सामना करना पड़ा। जाम में फंसे वाहन, एंबुलेंस तथा अन्य यात्री वाहन भी प्रभावित हुए। अभी तक यातायात पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सुल्तानपुर: मंदिर से पूजा कर लौट रहे श्रद्धालु की सड़क हादसे में मौत, बाइक चालक घायल सुल्तानपुर, 28 जुलाई 2026। जनपद के जयसिंहपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मंदिर से पूजा कर लौट रहे एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि बाइक चालक घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, सुबह लगभग 10:00 बजे सूचना मिली कि बरौसा मंडा स्थित हनुमान मंदिर से पूजा-अर्चना करने के बाद चंद्रभान वर्मा (56 वर्ष) पुत्र राम उजागिर वर्मा, निवासी ग्राम खटवन, थाना गोसाईंगंज, सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान बरौसा-बेलहरी मार्ग पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में चंद्रभान वर्मा और मोटरसाइकिल चालक मोनू यादव पुत्र सोनू, निवासी ग्राम असवान, थाना लंभुआ, दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जयसिंहपुर भेजा गया। जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने चंद्रभान वर्मा को मृत घोषित कर दिया, जबकि मोनू यादव का इलाज जारी है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। दुर्घटना में शामिल मोटरसाइकिल को कब्जे में ले लिया गया है। मामले में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना शुरू कर दी गई है। क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर श्री सुनील कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है तथा अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मौके पर कानून-व्यवस्था सामान्य है और यातायात सुचारू रूप से संचालित हो रहा है।1
- मिश्रौली चौराहे पर पीएम प्रणाम किसान संगोठी का कार्यक्रम हुआ संपन्न, सैकड़ो की संख्या में किसानों को किया गया जागरूक सुल्तानपुर जनपद के जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत मिश्रौली चौराहे पर बाबा बालमुकुंद मिश्रा उर्वरक केंद्र पर पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का कार्यक्रम संपन्न किया गया, यह कार्यक्रम वरिष्ठ पारादीप फास्फेट प्रबंधक लिमिटेड लखनऊ के डीपी सिंह व मैनेजर पी पी एल के एके शुक्ला के नेतृत्व में आयोजित किया गया यहां पर क्षेत्र से सैकड़ो की संख्या में सम्मानित किसानों ने प्रतिभाग लिया ,और अपनी उपस्थिति दर्ज की, कार्यक्रम के दौरान किसानों को रासायनिक खाद व जैविक खाद सहित नैनों के बारे में पूर्ण रूप से जानकारियां दी गई, वहीं दूसरी तरफ खेत की मिट्टी की जांच के बारे में भी विधिक जानकारियां दी गई ...बाइट1
- क्राइम पेट्रोल देख कर पत्नी ने रची स्लो प्वाइजन की साजिश पति के आरोप से बचा हड़कंप कानपुर के रावतपुर का मामला, पति ने चाय में कथित रूप से ज़हर मिलाने का लगाया आरोप, पत्नी ने भी दहेज उत्पीड़न का मुकदमा कराया दर्ज खबर: कानपुर के रावतपुर क्षेत्र में एक पारिवारिक विवाद ने सनसनीखेज मोड़ ले लिया। एक युवक ने अपनी पत्नी पर चाय में कथित रूप से स्लो पॉइजन मिलाकर खुद और अपने माता-पिता को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। पीड़ित का दावा है कि परिवार की तबीयत लगातार बिगड़ने पर उसने घर में हिडन कैमरे लगवाए, जिनमें पत्नी कथित रूप से चाय में संदिग्ध पदार्थ मिलाती दिखाई दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं दूसरी ओर पत्नी ने भी पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। अब पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की निष्पक्ष जांच कर रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी।1
- RSS से होना कोई गुनाह नहीं गर्व की बात है। भारतीय परंपरा, संस्कृति और गौमूत्र का उपहास उड़ाने वालों….आप भी RSS ज्वाइन कर लो, थोड़ा संस्कार आ जाएँगे। : अनुराग ठाकुर, सांसद, भाजपा1
- सुल्तानपुर में दो गो-तस्कर गिरफ्तार: एक अपराधी के पैर में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती सुल्तानपुर पुलिस ने गो-तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। 28/29 जुलाई की रात कुंदाभैरोपुर सर्विस लेन अंडरपास के पास हुई पुलिस मुठभेड़ में एक अपराधी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस अधीक्षक चारू निगम के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के दौरान, कादीपुर पुलिस टीम को गो-तस्करों के आने की सूचना मिली थी। देर रात करीब 03:10 बजे पुलिस ने संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया, जिस पर अपराधियों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में अब्दुल सलाम पुत्र खलील (उम्र करीब 45 वर्ष), निवासी प्यारेपुर हाजीगंज, थाना चांदा, जनपद सुल्तानपुर के दाहिने पैर में घुटने के नीचे गोली लगी। उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने अब्दुल सलाम और रियाज पुत्र खलील (उम्र करीब 55 वर्ष), निवासी प्यारेपुर हाजीगंज को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार तीन अन्य अपराधी - आफाज पुत्र रियाज, अफजल पुत्र पप्पू और आजाद पुत्र फहीम - मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। घायल अपराधी अब्दुल सलाम के पास से एक .12 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तार रियाज के कब्जे से एक बोरी में रखा लोहे का चापड़ और एक लकड़ी का ठेहा मिला। इस संबंध में स्थानीय थाने पर मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक महोदय ने इस सफल कार्रवाई के लिए पुलिस टीम को ₹25,000/- का पुरस्कार प्रदान किया है।1
- सुल्तानपुर: घरेलू कलह से परेशान महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी सुल्तानपुर, 28 जुलाई। जनपद सुल्तानपुर के थाना अखंड नगर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुंडा भैरोपुर में सोमवार को एक महिला ने कथित तौर पर घरेलू कलह से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान श्रीमती फूलकुमारी (40 वर्ष), पत्नी संजय हरिजन के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने बताया कि शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। घटनास्थल पर फील्ड यूनिट द्वारा साक्ष्य संकलित किए गए हैं और मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। क्षेत्राधिकारी कादीपुर श्री विनय गौतम कुमार गौतम ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला घरेलू कलह से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी तथ्यों की जांच कर रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।1
- राहुल बोले- रेपिस्ट की पैरवी करने वाला शिक्षा मंत्री बना, SC बोला- नाबालिग प्रदर्शनकारी तुरंत रिहा करें, यूपी में गिरने से पूर्व मंत्री की मौत राहुल बोले- रेपिस्ट की पैरवी करने वाला शिक्षा मंत्री बना, SC बोला- नाबालिग प्रदर्शनकारी तुरंत रिहा करें, यूपी में गिरने से पूर्व मंत्री की मौत1