logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

EOW का बड़ा धमाका ! छिंदवाड़ा रिटायर्ड PWD SDO महेन्द्र नागवंशी के ठिकानों पर छापा !! आय से 200% ज्यादा 5 करोड़ की संपत्ति उजागर! न्यूज़ ऐसीपी भारत (न्यूज़ ऐसीपी भारत-छिंदवाड़ा)- मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के रिटायर्ड SDO महेंद्र नागवंशी के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। मंगलवार को सुबह-सुबह शुरू हुई इस कार्रवाई ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। •• सूत्रों के मुताबिक, परासिया रोड स्थित वंदना लॉन से लेकर फ्लोर मिल तक फैले ठिकानों पर EOW की टीम ने एक साथ दबिश दी। शुरुआती जांच में ही चौंकाने वाला खुलासा हुआ—रिटायर्ड अधिकारी के पास आय से 200% अधिक, करीब 5 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति सामने आई है। इसके अतिरिक्त रिटायर्ड महेन्द्र नागवंशी ने अपने जीवनकाल मे अर्जित वेतन से 200% अधिक तो कंपनी मे इन्वेस्टमेंट कर रखा है, अभी बैंक खातों की जांच जारी है जिसमे कई बड़े राज उजागर होने की संभावना है अतः स्पष्ट है की भृष्टाचार की नाव मे सवार यह कर्मचारी का काला धन कमीशन के पैसो से कमाई गाढ़ी काली कमाई का एक अदृश्य हिस्सा है.। कार्रवाई को लेकर भारी चर्चा! लोकसेवकों मे मचा हड़कंप!! •• EOW के अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई भ्रष्टाचार की शिकायतों के आधार पर की गई ई.ओ.डब्लू शाखा के DSP मंजीत सिँह ने बताया की जांच में करोड़ों के निवेश, कई संपत्तियां और महंगे वाहन भी सामने आए हैं। दस्तावेजों की गहन जांच और बैंक खाते खंगालने अभी बाकी है जांच अभी जारी है और आने वाले समय में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। •• स्थानीय लोगों के बीच इस कार्रवाई को लेकर भारी चर्चा है। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर इतने बड़े पैमाने पर संपत्ति कैसे इकट्ठी हुई और क्या इसमें अन्य लोगों की भी संलिप्तता है? EOW की इस कार्रवाई ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि भ्रष्टाचार पर अब शिकंजा कसता जा रहा है—और आने वाले दिनों में ऐसे और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

2 hrs ago
user_गोपाल मालवीय
गोपाल मालवीय
Newspaper publisher जमाई, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago
99dea076-3cde-43ce-9463-93eeac3fbe6c

EOW का बड़ा धमाका ! छिंदवाड़ा रिटायर्ड PWD SDO महेन्द्र नागवंशी के ठिकानों पर छापा !! आय से 200% ज्यादा 5 करोड़ की संपत्ति उजागर! न्यूज़ ऐसीपी भारत (न्यूज़ ऐसीपी भारत-छिंदवाड़ा)- मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के रिटायर्ड SDO महेंद्र नागवंशी के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। मंगलवार को सुबह-सुबह शुरू हुई इस कार्रवाई ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। •• सूत्रों के मुताबिक, परासिया रोड स्थित वंदना लॉन से लेकर फ्लोर मिल तक फैले ठिकानों पर EOW की टीम ने एक साथ दबिश दी। शुरुआती जांच में ही चौंकाने वाला खुलासा हुआ—रिटायर्ड अधिकारी के पास आय से 200% अधिक, करीब 5 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति सामने आई है। इसके अतिरिक्त रिटायर्ड महेन्द्र नागवंशी ने अपने जीवनकाल मे अर्जित वेतन से 200% अधिक तो कंपनी मे इन्वेस्टमेंट कर रखा है, अभी बैंक खातों की जांच जारी है जिसमे कई बड़े राज उजागर होने की संभावना है अतः स्पष्ट है की भृष्टाचार की नाव मे सवार यह कर्मचारी का काला धन कमीशन के पैसो से कमाई गाढ़ी काली कमाई का एक अदृश्य हिस्सा है.। कार्रवाई को लेकर भारी चर्चा! लोकसेवकों मे मचा हड़कंप!! •• EOW के अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई भ्रष्टाचार की शिकायतों के आधार पर की गई ई.ओ.डब्लू शाखा के DSP मंजीत सिँह ने बताया की जांच में करोड़ों के निवेश, कई संपत्तियां और महंगे वाहन भी सामने आए हैं। दस्तावेजों की गहन जांच और बैंक खाते खंगालने अभी बाकी है जांच अभी जारी है और आने वाले समय में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। •• स्थानीय लोगों के बीच इस कार्रवाई को लेकर भारी चर्चा है। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर इतने बड़े पैमाने पर संपत्ति कैसे इकट्ठी हुई और क्या इसमें अन्य लोगों की भी संलिप्तता है? EOW की इस कार्रवाई ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि भ्रष्टाचार पर अब शिकंजा कसता जा रहा है—और आने वाले दिनों में ऐसे और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • 🚨 जुन्नारदेव में भड़की भीषण आग, पुलिस थाने के पास मचा हड़कंप 🔥 मार्केट दुकान में लगी आग ने ली विकराल रूप 🚒 दमकल की टीम मौके पर, आग बुझाने का जारी है प्रयास
    1
    🚨 जुन्नारदेव में भड़की भीषण आग, पुलिस थाने के पास मचा हड़कंप
🔥 मार्केट दुकान में लगी आग ने ली विकराल रूप
🚒 दमकल की टीम मौके पर, आग बुझाने का जारी है प्रयास
    user_Junnardeo express
    Junnardeo express
    Paint Shop जमाई, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • छिंदवाड़ा जनसुनवाई: कलेक्टर नारायण ने 159 शिकायतें सुनीं! त्वरित निर्देश छिंदवाड़ा में मंगलवार दोपहर 1 बजे कलेक्टर हरेंद्र नारायण ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनसुनवाई की। राज्य शासन के कार्यक्रम में शहरी-ग्रामीण क्षेत्रों से आए 159 आवेदकों ने जमीन सीमांकन, संबल योजना, सड़क निर्माण, अनुकंपा नियुक्ति, पीएम आवास जैसे मुद्दे उठाए। कलेक्टर ने तत्काल नोटिस जारी कर अधिकारियों को तेज़ निराकरण के निर्देश दिए, कई मामलों को समय-सीमा बैठक में भेजा। ग्राम ढोडाकुही के आसलाल इनवाती ने अतिक्रमण हटाने, उमरेठ के सेवाराम ने पीएम आवास राशि की मांग की। एडीएम धीरेंद्र सिंह समेत अधिकारी मौजूद रहे। अपडेट रहें।
    1
    छिंदवाड़ा जनसुनवाई: कलेक्टर नारायण ने 159 शिकायतें सुनीं! त्वरित निर्देश
छिंदवाड़ा में मंगलवार दोपहर 1 बजे कलेक्टर हरेंद्र नारायण ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनसुनवाई की। राज्य शासन के कार्यक्रम में शहरी-ग्रामीण क्षेत्रों से आए 159 आवेदकों ने जमीन सीमांकन, संबल योजना, सड़क निर्माण, अनुकंपा नियुक्ति, पीएम आवास जैसे मुद्दे उठाए।
कलेक्टर ने तत्काल नोटिस जारी कर अधिकारियों को तेज़ निराकरण के निर्देश दिए, कई मामलों को समय-सीमा बैठक में भेजा। ग्राम ढोडाकुही के आसलाल इनवाती ने अतिक्रमण हटाने, उमरेठ के सेवाराम ने पीएम आवास राशि की मांग की।
एडीएम धीरेंद्र सिंह समेत अधिकारी मौजूद रहे। अपडेट रहें।
    user_KB live News
    KB live News
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    41 min ago
  • *अमरवाड़ा: सिंगोड़ी बाईपास पर मिला नर कंकाल, इलाके में हड़कंप* अमरवाड़ा: थाना अंतर्गत सिंगोड़ी चौकी क्षेत्र के बाईपास पर नर कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। चौकी प्रभारी पंकज राय ने बताया कि कंकाल को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसएफ की टीम भी मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि कंकाल किसका है और कितना पुराना है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के कारणों और शिनाख्त को लेकर स्थिति साफ हो सकेगी। घटना के बाद से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
    1
    *अमरवाड़ा: सिंगोड़ी बाईपास पर मिला नर कंकाल, इलाके में हड़कंप*
अमरवाड़ा: थाना अंतर्गत सिंगोड़ी चौकी क्षेत्र के बाईपास पर नर कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।
चौकी प्रभारी पंकज राय ने बताया कि कंकाल को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसएफ की टीम भी मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि कंकाल किसका है और कितना पुराना है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के कारणों और शिनाख्त को लेकर स्थिति साफ हो सकेगी। 
घटना के बाद से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
    user_मानव अधिकार मिशन मीडिया सेक्रे
    मानव अधिकार मिशन मीडिया सेक्रे
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • विजयपुर के गांव घो रकवाला स्थित श्री परशुराम जी के मंदिर में जन्मोत्सव बड़े श्रद्धाभाव से मनाया गया। इस पावन अवसर
    1
    विजयपुर के गांव घो रकवाला स्थित श्री परशुराम जी के मंदिर में जन्मोत्सव बड़े श्रद्धाभाव से मनाया गया। इस पावन अवसर
    user_भारत खबर लाइव सच्ची खबर का शहर
    भारत खबर लाइव सच्ची खबर का शहर
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • हत्या के प्रकरण मे पेरोल पर आये सजायाब आरोपी करीबन 10 वर्ष से था फरार मुलताई पुलिस ने किया गिरफ्तार । बैतूल जिले में हो रही अवैध गतिविधियो पर प्रभावी नियंत्रण और दोषियों पर त्वरित कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी मुलताई श्री एस.के.सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह परिहार द्वारा पुलिस टीम गठित कर वर्ष 2012 के हत्या के प्रकरण मे माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर के वारंटी को किया गिरफ्तार। कार्यवाही का विवरण - चौकी मासोद थाना मुलताई क्षेत्रांतर्गत निवासरत आरोपी इठोल कंगाले पिता सोनसा कंगाले उम्र 42 साल निवासी ईटावा का माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर के सी.आर.ए नंबर 1286/2012 मे गिरफ्तारी वारंट जारी कर थाना मुलताई को दिनांक 18.04.23 तामीली हेतू प्राप्त हुया था । उक्त आरोपी हत्या के प्रकरण मे सजा होने के पश्चात पैरोल मे बाहर आया एवं फरार हो गया था आरोपी अत्याधिक शातिर किस्म का होकर लगभग 10 वर्षो से फरार था जिसकी तलाश हेतू पुलिस द्वारा हर सम्भव प्रयास किये जाकर मुखबिर लगाये गये थे । पुलिस द्वारा माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर से वारंट प्राप्त होते ही त्वरित कार्यवाही करते हुये मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी इठोल कंगाले पिता सोनसा कंगाले उम्र 42 साल निवासी ईटावा को औरंगाबाद से बमुश्किल घेराबंदी कर पकडा गया एवं विधिवत गिरफ्तार कर माननीय सीजीएम न्यायालय बैतूल मे आज दिनांक 21.04.26 को पेश किया गया । आरोपी का नाम - इठोल कंगाले पिता सोनसा कंगाले उम्र 42 साल निवासी ईटावा मुख्य भूमिका- उक्त कार्यवाही में थाना मुलताई प्रभारी निरी. नरेन्द्रसिंह परिहार, उनि अमित पवार , प्र.आर. वलराम सरेयाम, प्र.आर. रामकृष्ण सिलारे प्र.आर. हाकमसिंह आर. शिवराम आर. मेहमान की मुख्य भूमिका रही है ।
    1
    हत्या के प्रकरण मे पेरोल पर आये सजायाब आरोपी करीबन 10 वर्ष से था फरार मुलताई पुलिस ने किया गिरफ्तार । 
बैतूल जिले में हो रही अवैध गतिविधियो पर प्रभावी नियंत्रण और दोषियों पर त्वरित कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी मुलताई श्री एस.के.सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह परिहार द्वारा पुलिस टीम गठित कर वर्ष 2012 के हत्या के प्रकरण मे माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर के वारंटी को किया गिरफ्तार। 
कार्यवाही का विवरण -
चौकी मासोद थाना मुलताई क्षेत्रांतर्गत निवासरत आरोपी इठोल कंगाले पिता सोनसा कंगाले उम्र 42 साल निवासी ईटावा का माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर के सी.आर.ए नंबर 1286/2012 मे गिरफ्तारी वारंट जारी कर थाना मुलताई को दिनांक 18.04.23 तामीली हेतू प्राप्त हुया था । उक्त आरोपी  हत्या के प्रकरण मे सजा होने के पश्चात पैरोल मे बाहर आया एवं फरार हो गया था आरोपी अत्याधिक शातिर किस्म का होकर लगभग 10 वर्षो से फरार था जिसकी तलाश हेतू पुलिस द्वारा हर सम्भव प्रयास किये जाकर मुखबिर लगाये गये थे । पुलिस द्वारा माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर से वारंट प्राप्त होते ही त्वरित कार्यवाही करते हुये मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी इठोल कंगाले पिता सोनसा कंगाले उम्र 42 साल निवासी ईटावा को औरंगाबाद से बमुश्किल घेराबंदी कर पकडा गया एवं विधिवत गिरफ्तार कर माननीय सीजीएम न्यायालय बैतूल मे आज दिनांक 21.04.26 को पेश किया गया ।  
आरोपी का नाम - इठोल कंगाले पिता सोनसा कंगाले उम्र 42 साल निवासी ईटावा
मुख्य भूमिका- 
उक्त कार्यवाही में थाना मुलताई प्रभारी निरी. नरेन्द्रसिंह परिहार, उनि अमित पवार , प्र.आर.  वलराम सरेयाम, प्र.आर.  रामकृष्ण सिलारे प्र.आर. हाकमसिंह आर. शिवराम आर. मेहमान की मुख्य भूमिका रही है ।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter Multai, Betul•
    28 min ago
  • Post by Kashinath Sahu
    1
    Post by Kashinath Sahu
    user_Kashinath Sahu
    Kashinath Sahu
    Local News Reporter Multai, Betul•
    31 min ago
  • आमला। बोरी घाट क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक DJ वाहन अचानक अनियंत्रित होकर करीब 150 फुट पीछे की ओर लुढ़क गया। घटना के दौरान वाहन में सवार लोगों की सांसें थम गईं, लेकिन गनीमत रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घाट के खतरनाक ढलान पर वाहन चालक का नियंत्रण अचानक बिगड़ गया, जिससे वाहन तेजी से पीछे की ओर खिसकने लगा। इस अप्रत्याशित स्थिति से मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, समय रहते स्थिति को संभाल लिया गया और वाहन को आगे बढ़ने से रोक दिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में सहयोग किया और वाहन को सुरक्षित करने में मदद की। इस घटना में वाहन को आंशिक नुकसान पहुंचा है। वहीं, पुलिस को सूचना दे दी गई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। यदि वाहन की रफ्तार और अधिक होती या समय पर नियंत्रण नहीं पाया जाता, तो यह घटना एक गंभीर हादसे में बदल सकती थी।
    2
    आमला। बोरी घाट क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक DJ वाहन अचानक अनियंत्रित होकर करीब 150 फुट पीछे की ओर लुढ़क गया। घटना के दौरान वाहन में सवार लोगों की सांसें थम गईं, लेकिन गनीमत रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घाट के खतरनाक ढलान पर वाहन चालक का नियंत्रण अचानक बिगड़ गया, जिससे वाहन तेजी से पीछे की ओर खिसकने लगा। इस अप्रत्याशित स्थिति से मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
हालांकि, समय रहते स्थिति को संभाल लिया गया और वाहन को आगे बढ़ने से रोक दिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में सहयोग किया और वाहन को सुरक्षित करने में मदद की।
इस घटना में वाहन को आंशिक नुकसान पहुंचा है। वहीं, पुलिस को सूचना दे दी गई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
यदि वाहन की रफ्तार और अधिक होती या समय पर नियंत्रण नहीं पाया जाता, तो यह घटना एक गंभीर हादसे में बदल सकती थी।
    user_Dabang kesari amla mohd. asif
    Dabang kesari amla mohd. asif
    Local News Reporter आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • छिंदवाड़ा में रिटायर्ड कर्मचारी का घर चोरों का निशाना, लाखों के जेवर-नकदी उड़ा ले गए! छिंदवाड़ा के कोतवाली थाना क्षेत्र के लालबाग में सनराइज पब्लिक स्कूल के पास चोरी की सनसनीखेज वारदात। रिटायर्ड आपूर्ति विभाग कर्मचारी किशोर तंतुवाय के घर अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। किशोर जी घर पर अकेले सो रहे थे, उनकी पत्नी विमला शादी समारोह में गई हुई थीं। चोरों ने सूने घर का फायदा उठाकर अलमारी तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।विमला तंतुवाय ने बताया, घर लौटने पर सामान बिखरा मिला। चर्चा थी कि चोरों ने किशोर जी को बांधकर पीटा, लेकिन आज मंगलवार दोपहर 12 बजे कोतवाली TI ने इनकार किया - शिकायत में ऐसी कोई बात नहीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।
    1
    छिंदवाड़ा में रिटायर्ड कर्मचारी का घर चोरों का निशाना, लाखों के जेवर-नकदी उड़ा ले गए!
छिंदवाड़ा के कोतवाली थाना क्षेत्र के लालबाग में सनराइज पब्लिक स्कूल के पास चोरी की सनसनीखेज वारदात। रिटायर्ड आपूर्ति विभाग कर्मचारी किशोर तंतुवाय के घर अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। किशोर जी घर पर अकेले सो रहे थे, उनकी पत्नी विमला शादी समारोह में गई हुई थीं। चोरों ने सूने घर का फायदा उठाकर अलमारी तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।विमला तंतुवाय ने बताया, घर लौटने पर सामान बिखरा मिला। चर्चा थी कि चोरों ने किशोर जी को बांधकर पीटा, लेकिन आज मंगलवार दोपहर 12 बजे कोतवाली TI ने इनकार किया - शिकायत में ऐसी कोई बात नहीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।
    user_KB live News
    KB live News
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.