logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ग्राम में शराब बिक्री पर भड़के एकोडी के ग्रामीण। विधायक विवेक विक्की पटेल से की शिकायत वारासिवनी। जनपद पंचायत वारासिवनी की ग्राम पंचायत एकोड़ी के पूसू टोला और दंदूटोला के ग्रामीणों ने शनिवार को विधायक विवेक विक्की पटेल से उनके जनसंपर्क कार्यालय में भेंट की। उन्होंने ग्राम में अवैध रूप से बेची जा रही कच्ची पक्की शराब की शिकायत करते हुए बताया कि शराब बेचने वाले ग्रामीण मूलचंद रहांगडाले का विरोध करने पर उसके द्वारा ग्रामीणों की शिकायत पुलिस थाने में की गई है। जिस पर विधायक विवेक विक्की पटेल ने ग्राम एकोड़ी के बीट प्रभारी पुलिस अधिकारी को बुलाकर चर्चा की और उन्हें ग्रामीणों की शिकायत से अवगत कराया। उन्होंने पुलिस अधिकारी को अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए भी कहा है।

2 hrs ago
user_Aanand Verma
Aanand Verma
वारासिवनी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

ग्राम में शराब बिक्री पर भड़के एकोडी के ग्रामीण। विधायक विवेक विक्की पटेल से की शिकायत वारासिवनी। जनपद पंचायत वारासिवनी की ग्राम पंचायत एकोड़ी के पूसू टोला और दंदूटोला के ग्रामीणों ने शनिवार को विधायक विवेक विक्की पटेल से उनके जनसंपर्क कार्यालय में भेंट की। उन्होंने ग्राम में अवैध रूप से बेची जा रही कच्ची पक्की शराब की शिकायत करते हुए बताया कि शराब बेचने वाले ग्रामीण मूलचंद रहांगडाले का विरोध करने पर उसके द्वारा ग्रामीणों की शिकायत पुलिस थाने में की गई है। जिस पर विधायक विवेक विक्की पटेल ने ग्राम एकोड़ी के बीट प्रभारी पुलिस अधिकारी को बुलाकर चर्चा की और उन्हें ग्रामीणों की शिकायत से अवगत कराया। उन्होंने पुलिस अधिकारी को अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए भी कहा है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • ग्राम में शराब बिक्री पर भड़के एकोडी के ग्रामीण। विधायक विवेक विक्की पटेल से की शिकायत वारासिवनी। जनपद पंचायत वारासिवनी की ग्राम पंचायत एकोड़ी के पूसू टोला और दंदूटोला के ग्रामीणों ने शनिवार को विधायक विवेक विक्की पटेल से उनके जनसंपर्क कार्यालय में भेंट की। उन्होंने ग्राम में अवैध रूप से बेची जा रही कच्ची पक्की शराब की शिकायत करते हुए बताया कि शराब बेचने वाले ग्रामीण मूलचंद रहांगडाले का विरोध करने पर उसके द्वारा ग्रामीणों की शिकायत पुलिस थाने में की गई है। जिस पर विधायक विवेक विक्की पटेल ने ग्राम एकोड़ी के बीट प्रभारी पुलिस अधिकारी को बुलाकर चर्चा की और उन्हें ग्रामीणों की शिकायत से अवगत कराया। उन्होंने पुलिस अधिकारी को अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए भी कहा है।
    1
    ग्राम में शराब बिक्री पर भड़के एकोडी के ग्रामीण। विधायक विवेक विक्की पटेल से की शिकायत 
वारासिवनी। जनपद पंचायत वारासिवनी की ग्राम पंचायत एकोड़ी के पूसू टोला और दंदूटोला के ग्रामीणों ने शनिवार को विधायक विवेक विक्की पटेल से उनके जनसंपर्क कार्यालय में भेंट की। उन्होंने ग्राम में अवैध रूप से बेची जा रही कच्ची पक्की शराब की शिकायत करते हुए बताया कि शराब बेचने वाले ग्रामीण मूलचंद रहांगडाले का विरोध करने पर उसके द्वारा ग्रामीणों की शिकायत पुलिस थाने में की गई है। जिस पर विधायक विवेक विक्की पटेल ने ग्राम एकोड़ी के बीट प्रभारी पुलिस अधिकारी को बुलाकर चर्चा की और उन्हें ग्रामीणों की शिकायत से अवगत कराया। उन्होंने पुलिस अधिकारी को अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए भी कहा है।
    user_Aanand Verma
    Aanand Verma
    वारासिवनी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता अजय सिंह ने बालाघाट में अपनी ही पार्टी और नेताओं पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में टिकट की महत्वाकांक्षाएं जगाई जाती हैं और कार्यकर्ताओं के बीच के मनमुटाव को दूर नहीं किया जाता, जो पार्टी की सबसे बड़ी दिक्कत है।
    1
    मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता अजय सिंह ने बालाघाट में अपनी ही पार्टी और नेताओं पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में टिकट की महत्वाकांक्षाएं जगाई जाती हैं और कार्यकर्ताओं के बीच के मनमुटाव को दूर नहीं किया जाता, जो पार्टी की सबसे बड़ी दिक्कत है।
    user_INDRAJEET SINGH DASHMER
    INDRAJEET SINGH DASHMER
    पत्रकार बालाघाट, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बालाघाट के ग्राम धनसुआ के समीप बैहर रोड पर एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। इस हादसे में युवक की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।
    1
    बालाघाट के ग्राम धनसुआ के समीप बैहर रोड पर एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। इस हादसे में युवक की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।
    user_Samarpit sahu
    Samarpit sahu
    पत्रकार बालाघाट, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • स्वास्थ्य केंद्र में महाराणा प्रताप की मनाई गई जयंती, अस्पताल में भर्ती मरीजों और एनआरसी में बच्चों को वितरितb किए गए फल
    1
    स्वास्थ्य केंद्र में महाराणा प्रताप की मनाई गई जयंती, अस्पताल में भर्ती मरीजों और एनआरसी में बच्चों को वितरितb किए गए फल
    user_Dev Anand
    Dev Anand
    कटंगी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • *75 साल की बुजुर्ग महिला को टीटीई मारा खुश तोड़ा दांत* भोपाल रानी कमलापति रेलवे स्टेशन मे मामला दर्ज
    1
    *75 साल की बुजुर्ग महिला को टीटीई मारा खुश तोड़ा दांत*
भोपाल रानी कमलापति रेलवे स्टेशन मे मामला दर्ज
    user_बिहारीलाल सोनी
    बिहारीलाल सोनी
    पत्रकार कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    5 min ago
  • कलेक्टर ने किरनापुर एवं लांजी में सभी विभागों के खंड स्तरीय अधिकारियों की ली बैठक कम प्रगति वाले कर्मचारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश बालाघाट जिले के किरनापुर एवं लांजी विकासखंड में आज 09 मई को कलेक्टर श्री मृणाल मीना ने सभी विभागों के खंड स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। लांजी विकासखंड में आयोजित बैठक में विधायक श्री राजकुमार कर्राहे भी शामिल हुए। किरनापुर एवं लांजी के जनपद पंचायत सभागार में आयोजित इन बैठकों में जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक सराफ, अपर कलेक्टर श्री जी.एस. धुर्वे, श्री डी.पी. बर्मन, किरनापुर एसडीएम श्री आदित्य नारायण तिवारी, लांजी एसडीएम श्री कमल सिंहसार, किरनापुर जनपद सीईओ ममता कुलस्ते, लांजी जनपद सीईओ श्री अंकित सिंघई सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय एवं खंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में विधायक श्री राजकुमार कर्राहे ने क्षेत्र की समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए अधिकारियों से कहा कि सभी अधिकारी-कर्मचारी आम जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें तथा कार्यप्रणाली को लेकर किसी प्रकार की शिकायत नहीं आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ग्राम स्तर पर तैनात सभी विभागों के कर्मचारी सेवा भाव से आमजन के कार्य करें। साथ ही लांजी एवं किरनापुर में प्रत्येक तीन माह में इस प्रकार की समीक्षा बैठक आयोजित किए जाने की आवश्यकता बताई। उन्होंने विधायक निधि एवं अन्य योजनाओं से स्वीकृत कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने पर भी जोर दिया। कलेक्टर श्री मीना ने स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा के दौरान एएनएम, सीएमओ एवं अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति “सार्थक एप” के माध्यम से दर्ज कराने तथा उसी के आधार पर वेतन आहरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को अपने कार्यस्थल से ही लॉग-इन एवं लॉग-आउट करना होगा तथा समय और स्थान की जानकारी भी एप में दर्ज होना चाहिए। बैठक में सभी एएनएम एवं सीएचओ को गर्भवती माताओं का अनमोल पोर्टल पर पंजीयन कर चार बार एएनसी जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। एएनसी पंजीयन में सबसे कम प्रगति वाले कर्मचारियों से जवाब-तलब किया गया। इस दौरान किरनापुर विकासखंड के ग्राम गोदरी, किन्ही, मोरवाही, खारा, मुंडेसरा, बटकरी, बोदालझोला तथा लांजी विकासखंड के संबंधित एएनएम एवं सीएचओ को नोटिस जारी कर एक सप्ताह में प्रगति लाने के निर्देश दिए गए। बैठक में कुपोषित बच्चों के चिन्हांकन एवं उपचार तथा 03 से 06 वर्ष के बच्चों के शाला पूर्व शिक्षा पंजीयन की समीक्षा भी की गई। कम प्रगति वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सात दिवस के भीतर सुधार लाने के निर्देश दिए गए। सेम श्रेणी के कुपोषित बच्चों को एमोक्सिसिलिन दवा उपलब्ध कराते हुए फूड बास्केट वितरण करने के निर्देश भी दिए गए। राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान फार्मर रजिस्ट्री में कम प्रगति वाले पटवारियों किरनापुर के योगेश, रविकांत भारद्वाज, राहुल त्रिपाठी तथा लांजी के देवेंद्र शरणागत, कुलदीप नगपुरे, संजय कुमार पटले और रुखमणी बैगा को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। साथ ही एक सप्ताह के भीतर शत-प्रतिशत किसानों की फार्मर आईडी बनाने को कहा गया। पटवारियों को लैपटॉप अपडेट करने तथा खसरा बंटांकन के साथ नक्शा तरमीम का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए। अविवादित नामांतरण, सीमांकन एवं बंटवारा प्रकरणों के समय-सीमा में निराकरण पर भी जोर दिया गया। ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा के दौरान लांजी विकासखंड की नक्सल प्रभावित ग्राम पंचायतों में रोजगार उपलब्ध कराने में लापरवाही पाए जाने पर ग्राम घोटी, सर्रा, जुनेवानी, अंधियाटोला, नेवरवाही, कलपाथरी एवं चिचोली के ग्राम रोजगार सहायकों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी। बैठक में पशु चिकित्सा विभाग की क्षीरधारा योजना, कामधेनु योजना, एफएमडी टीकाकरण एवं नर पशुओं के बधियाकरण की समीक्षा भी की गई। कम प्रगति पाए जाने पर पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी यशवंत लिल्हारे, आकांक्षा कर्राहे, सौरभ उईके एवं महेंद्र आसटकर को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। उद्यानिकी विभाग की समीक्षा के दौरान अमेड़ा नर्सरी में मखाना खेती को बढ़ावा देने में अपेक्षित प्रयास नहीं करने पर संबंधित उद्यान विस्तार अधिकारी की एक वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए गए। बैठक में नल-जल योजनाओं एवं बिजली आपूर्ति की भी समीक्षा की गई। उप संचालक कृषि को निर्देश दिए गए कि धान कटाई करने वाले हार्वेस्टर में फसल अवशेष नहीं छूटें, इसके लिए आवश्यक अटैचमेंट अनिवार्य रूप से लगाए जाएं। वहीं लांजी एसडीएम को बिना अटैचमेंट वाले हार्वेस्टरों के विरुद्ध जप्ती की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
    1
    कलेक्टर ने किरनापुर एवं लांजी में सभी विभागों के खंड स्तरीय अधिकारियों की ली बैठक
कम प्रगति वाले कर्मचारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश
बालाघाट जिले के किरनापुर एवं लांजी विकासखंड में आज 09 मई को कलेक्टर श्री मृणाल मीना ने सभी विभागों के खंड स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। लांजी विकासखंड में आयोजित बैठक में विधायक श्री राजकुमार कर्राहे भी शामिल हुए।
किरनापुर एवं लांजी के जनपद पंचायत सभागार में आयोजित इन बैठकों में जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक सराफ, अपर कलेक्टर श्री जी.एस. धुर्वे, श्री डी.पी. बर्मन, किरनापुर एसडीएम श्री आदित्य नारायण तिवारी, लांजी एसडीएम श्री कमल सिंहसार, किरनापुर जनपद सीईओ ममता कुलस्ते, लांजी जनपद सीईओ श्री अंकित सिंघई सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय एवं खंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में विधायक श्री राजकुमार कर्राहे ने क्षेत्र की समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए अधिकारियों से कहा कि सभी अधिकारी-कर्मचारी आम जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें तथा कार्यप्रणाली को लेकर किसी प्रकार की शिकायत नहीं आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ग्राम स्तर पर तैनात सभी विभागों के कर्मचारी सेवा भाव से आमजन के कार्य करें। साथ ही लांजी एवं किरनापुर में प्रत्येक तीन माह में इस प्रकार की समीक्षा बैठक आयोजित किए जाने की आवश्यकता बताई। उन्होंने विधायक निधि एवं अन्य योजनाओं से स्वीकृत कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने पर भी जोर दिया।
कलेक्टर श्री मीना ने स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा के दौरान एएनएम, सीएमओ एवं अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति “सार्थक एप” के माध्यम से दर्ज कराने तथा उसी के आधार पर वेतन आहरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को अपने कार्यस्थल से ही लॉग-इन एवं लॉग-आउट करना होगा तथा समय और स्थान की जानकारी भी एप में दर्ज होना चाहिए।
बैठक में सभी एएनएम एवं सीएचओ को गर्भवती माताओं का अनमोल पोर्टल पर पंजीयन कर चार बार एएनसी जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। एएनसी पंजीयन में सबसे कम प्रगति वाले कर्मचारियों से जवाब-तलब किया गया। इस दौरान किरनापुर विकासखंड के ग्राम गोदरी, किन्ही, मोरवाही, खारा, मुंडेसरा, बटकरी, बोदालझोला तथा लांजी विकासखंड के संबंधित एएनएम एवं सीएचओ को नोटिस जारी कर एक सप्ताह में प्रगति लाने के निर्देश दिए गए।
बैठक में कुपोषित बच्चों के चिन्हांकन एवं उपचार तथा 03 से 06 वर्ष के बच्चों के शाला पूर्व शिक्षा पंजीयन की समीक्षा भी की गई। कम प्रगति वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सात दिवस के भीतर सुधार लाने के निर्देश दिए गए। सेम श्रेणी के कुपोषित बच्चों को एमोक्सिसिलिन दवा उपलब्ध कराते हुए फूड बास्केट वितरण करने के निर्देश भी दिए गए।
राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान फार्मर रजिस्ट्री में कम प्रगति वाले पटवारियों किरनापुर के योगेश, रविकांत भारद्वाज, राहुल त्रिपाठी तथा लांजी के देवेंद्र शरणागत, कुलदीप नगपुरे, संजय कुमार पटले और रुखमणी बैगा को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। साथ ही एक सप्ताह के भीतर शत-प्रतिशत किसानों की फार्मर आईडी बनाने को कहा गया। पटवारियों को लैपटॉप अपडेट करने तथा खसरा बंटांकन के साथ नक्शा तरमीम का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए। अविवादित नामांतरण, सीमांकन एवं बंटवारा प्रकरणों के समय-सीमा में निराकरण पर भी जोर दिया गया।
ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा के दौरान लांजी विकासखंड की नक्सल प्रभावित ग्राम पंचायतों में रोजगार उपलब्ध कराने में लापरवाही पाए जाने पर ग्राम घोटी, सर्रा, जुनेवानी, अंधियाटोला, नेवरवाही, कलपाथरी एवं चिचोली के ग्राम रोजगार सहायकों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में पशु चिकित्सा विभाग की क्षीरधारा योजना, कामधेनु योजना, एफएमडी टीकाकरण एवं नर पशुओं के बधियाकरण की समीक्षा भी की गई। कम प्रगति पाए जाने पर पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी यशवंत लिल्हारे, आकांक्षा कर्राहे, सौरभ उईके एवं महेंद्र आसटकर को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।
उद्यानिकी विभाग की समीक्षा के दौरान अमेड़ा नर्सरी में मखाना खेती को बढ़ावा देने में अपेक्षित प्रयास नहीं करने पर संबंधित उद्यान विस्तार अधिकारी की एक वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए गए।
बैठक में नल-जल योजनाओं एवं बिजली आपूर्ति की भी समीक्षा की गई। उप संचालक कृषि को निर्देश दिए गए कि धान कटाई करने वाले हार्वेस्टर में फसल अवशेष नहीं छूटें, इसके लिए आवश्यक अटैचमेंट अनिवार्य रूप से लगाए जाएं। वहीं लांजी एसडीएम को बिना अटैचमेंट वाले हार्वेस्टरों के विरुद्ध जप्ती की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
    user_Ramanuj Tidke
    Ramanuj Tidke
    Local News Reporter लांजी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • सेंट्रल जेल की सलाखों के बीच पनपा प्यार, जेल अफसर ने उम्रकैद काट चुके कैदी से रचाई शादी मध्यप्रदेश के सतना से एक अनोखी प्रेम कहानी सामने आई है, जिसने हर किसी को चौंका दिया। सतना सेंट्रल जेल में डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट के पद पर पदस्थ रहीं फिरोज़ा खातून ने हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट चुके कैदी धर्मेंद्र सिंह से विवाह कर लिया। बताया जा रहा है कि जेल में ड्यूटी के दौरान दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई। धर्मेंद्र सिंह सजा पूरी करने के बाद जेल से रिहा हुआ, जिसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। यह विवाह अंतरधार्मिक होने के कारण दोनों परिवारों की मौजूदगी के बिना संपन्न हुआ। वहीं विवाह समारोह में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सहयोग करते हुए कन्यादान की रस्म निभाई। इस अनोखी शादी की चर्चा अब पूरे इलाके में हो रही है। लोग इसे प्यार, विश्वास और रिश्तों की नई मिसाल के तौर पर देख रहे हैं, तो कुछ लोग इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।
    1
    सेंट्रल जेल की सलाखों के बीच पनपा प्यार, जेल अफसर ने उम्रकैद काट चुके कैदी से रचाई शादी
मध्यप्रदेश के सतना से एक अनोखी प्रेम कहानी सामने आई है, जिसने हर किसी को चौंका दिया। सतना सेंट्रल जेल में डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट के पद पर पदस्थ रहीं फिरोज़ा खातून ने हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट चुके कैदी धर्मेंद्र सिंह से विवाह कर लिया।
बताया जा रहा है कि जेल में ड्यूटी के दौरान दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई। धर्मेंद्र सिंह सजा पूरी करने के बाद जेल से रिहा हुआ, जिसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया।
यह विवाह अंतरधार्मिक होने के कारण दोनों परिवारों की मौजूदगी के बिना संपन्न हुआ। वहीं विवाह समारोह में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सहयोग करते हुए कन्यादान की रस्म निभाई।
इस अनोखी शादी की चर्चा अब पूरे इलाके में हो रही है। लोग इसे प्यार, विश्वास और रिश्तों की नई मिसाल के तौर पर देख रहे हैं, तो कुछ लोग इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।
    user_सरवन वर्मा पत्रकार
    सरवन वर्मा पत्रकार
    Journalist कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बालाघाट के गर्राबोडी में 23 वर्षीय युवक तरुण लिल्हारे की हत्या का खुलासा हुआ है। वह अपनी प्रेमिका की शादी में उससे मिलने पहुंचा था, जहां प्रेमिका के भाइयों ने उसे पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने हत्या के आरोप में 5 युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जिन्होंने घटना को हादसा दिखाने की कोशिश की थी।
    1
    बालाघाट के गर्राबोडी में 23 वर्षीय युवक तरुण लिल्हारे की हत्या का खुलासा हुआ है। वह अपनी प्रेमिका की शादी में उससे मिलने पहुंचा था, जहां प्रेमिका के भाइयों ने उसे पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने हत्या के आरोप में 5 युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जिन्होंने घटना को हादसा दिखाने की कोशिश की थी।
    user_Aanand Verma
    Aanand Verma
    वारासिवनी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.