logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हउल

19 hrs ago
user_जुंजाणी आवाज तहसील भीनमाल जिला जालौर
जुंजाणी आवाज तहसील भीनमाल जिला जालौर
Farmer राणापुर, झाबुआ, मध्य प्रदेश•
19 hrs ago

हउल

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • हउल
    1
    हउल
    user_जुंजाणी आवाज तहसील भीनमाल जिला जालौर
    जुंजाणी आवाज तहसील भीनमाल जिला जालौर
    Farmer राणापुर, झाबुआ, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • लोकेशन। आलीराजपुर जिला ब्यूरो मुस्तकीम मुगल *जहरीली ताड़ी का कहर: एक की मौत दूसरा जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा * आलीराजपुर जिले के आम्बुआ क्षेत्र के ग्राम टेमाजी के पुजारिया फलिया में शुक्रवार सुबह जहरीली सिंधा ताड़ी पीने से दो ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ गई, जिसमें से एक की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर हालत में उपचाररत है,घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आम्बुआ क्षेत्र के ग्राम टेमाजी के पुजारिया फलिया निवासी कालू पिता जोगड़िया (45 वर्ष) और बहादुर पिता भुरलिया (50 वर्ष) शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे ताड़ी पीने के लिए गए थे,ताड़ी पीने के कुछ ही देर बाद दोनों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। परिजनों द्वारा दोनों को सबसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आम्बुआ ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान कालू पिता जोगड़िया की मौत हो गई। वहीं बहादुर पिता भुरलिया की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर उपचार के लिए गुजरात के दाहोद रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही आलीराजपुर कोतवाली थानाप्रभारी सोनू सिटोले जिला अस्पताल पहुंचीं और पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि ताड़ी जहरीली कैसे हुई। घटना के बाद ग्राम टेमाजी सहित आसपास के क्षेत्र में चिंता का माहौल बना हुआ है। *बाइट थाना प्रभारी सोनू सिटोले * *
    1
    लोकेशन। आलीराजपुर जिला ब्यूरो मुस्तकीम मुगल
*जहरीली ताड़ी का कहर: एक की मौत दूसरा जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा*
आलीराजपुर जिले के आम्बुआ क्षेत्र के ग्राम टेमाजी के पुजारिया फलिया में शुक्रवार सुबह जहरीली सिंधा ताड़ी पीने से दो ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ गई, जिसमें से एक की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर हालत में उपचाररत है,घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आम्बुआ क्षेत्र के ग्राम टेमाजी के पुजारिया फलिया निवासी कालू पिता जोगड़िया (45 वर्ष) और बहादुर पिता भुरलिया (50 वर्ष) शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे ताड़ी पीने के लिए गए थे,ताड़ी पीने के कुछ ही देर बाद दोनों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी।
परिजनों द्वारा दोनों को सबसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आम्बुआ ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया।
जिला अस्पताल में उपचार के दौरान कालू पिता जोगड़िया की मौत हो गई। वहीं बहादुर पिता भुरलिया की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर उपचार के लिए गुजरात के दाहोद रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना की जानकारी मिलते ही आलीराजपुर कोतवाली थानाप्रभारी सोनू सिटोले जिला अस्पताल पहुंचीं और पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि ताड़ी जहरीली कैसे हुई।
घटना के बाद ग्राम टेमाजी सहित आसपास के क्षेत्र में चिंता का माहौल बना हुआ है।
*बाइट थाना प्रभारी सोनू सिटोले*
*
    user_आलीराजपुर समाचार
    आलीराजपुर समाचार
    Local News Reporter अलीराजपुर, अलीराजपुर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • अभी तक ये सब ,ट्रेन ,ओर ,बस ,में देखा जा रहा था अब तो Flight ✈️ में भी शुरू हो गए.. कहा से आते है ये लोग.
    1
    अभी तक ये सब ,ट्रेन ,ओर ,बस ,में देखा जा रहा था अब तो Flight ✈️ में भी शुरू हो गए..
कहा से आते है ये लोग.
    user_MUNNA LAL DERAN
    MUNNA LAL DERAN
    Photographer पेटलावद, झाबुआ, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by Ramchand maida
    1
    Post by Ramchand  maida
    user_Ramchand  maida
    Ramchand maida
    Aboriginal and Torres Strait Islander organisation कुशलगढ़, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • पंचायत गुड़ा खेड़ा खेसारी से परेशान नहीं है ना रोड की समस्या ना हमारे स्कूल के पढ़ने के बच्चों के लिए बहुत सारी से परेशानी है हमारा जल्दी से आवश्यकता रोड बनना चाहिए
    2
    पंचायत गुड़ा खेड़ा खेसारी से परेशान नहीं है ना रोड की समस्या ना हमारे स्कूल के पढ़ने के बच्चों के लिए बहुत सारी से परेशानी है हमारा जल्दी से आवश्यकता रोड बनना चाहिए
    user_कैलाश अमली यार घोड़ा खेड़ा
    कैलाश अमली यार घोड़ा खेड़ा
    बजना, रतलाम, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के केला उत्पादक किसान ईरान-इजरायल युद्ध के कारण संकट में हैं। खाड़ी देशों में जारी तनाव से केले का निर्यात रुक गया है, जिससे किसानों को अपनी फसल औने-पौने दामों पर बेचनी पड़ रही है। बड़वानी का केला अपनी मिठास और गुणवत्ता के लिए देश-विदेश में प्रसिद्ध है। यहां से हर साल बड़ी मात्रा में केला ईरान,इराक,इजरायल, बहरीन, तुर्की और दुबई सहित अन्य मध्य-पूर्वी देशों को निर्यात किया जाता है। नर्मदा किनारे की उपजाऊ भूमि और नदी के पानी से होने वाली खेती के कारण यहां के केले का स्वाद और आकार विशेष होता है।अंतरराष्ट्रीय हालात का सीधा असर किसानों की आय पर पड़ रहा है। खाड़ी देशों में जारी युद्ध और तनाव के कारण केले का निर्यात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। रमजान के महीने में आमतौर पर केले की मांग बढ़ जाती है, लेकिन इस बार बाजार में सन्नाटा पसरा है। किसान महेश राठौड़ ने बताया कि उन्होंने 6 एकड़ खेत में केले की फसल लगाई थी, जिस पर प्रति एकड़ 85 से 90 हजार रुपये का खर्च आया था। कुल लागत पांच लाख रुपये से अधिक थी। कुछ दिन पहले तक केले का भाव 22 से 25 रुपये प्रति किलोग्राम मिल रहा था, जो अब घटकर 8 से 9 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया है। राठौड़ के अनुसार, फसल पूरी तरह तैयार है, लेकिन खरीदार नहीं मिल रहे हैं। कई किसान अपनी उपज लागत से भी कम दाम पर बेचने को मजबूर हैं। उनका कहना है कि यदि यही स्थिति बनी रही, तो केला उत्पादक किसानों की आर्थिक स्थिति और कमजोर हो सकती है।किसान बलराम यादव का कहना है कि केले की फसल तैयार है लेकिन भाव नहीं मिल रहा। पहले 25 रुपये तक मिल रहा था, अब 8-9 रुपये में बेचना पड़ रहा है। लागत निकालना भी मुश्किल हो गया है किसानों का कहना है कि जिले में हजारों एकड़ में लगा केला अब कम कीमत के चलते अपनी मिठास खो सकता है। बड़वानी का केला विदेशों में जाता था। मगर निर्यात नहीं होने के कारण यही खेरची में बिक रहा है और भाव नहीं मिल रहे हैं। कोई व्यापारी खरीदने को तैयार नहीं है।
    1
    मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के केला उत्पादक किसान ईरान-इजरायल युद्ध के कारण संकट में हैं। खाड़ी देशों में जारी तनाव से केले का निर्यात रुक गया है, जिससे किसानों को अपनी फसल औने-पौने दामों पर बेचनी पड़ रही है। बड़वानी का केला अपनी मिठास और गुणवत्ता के लिए देश-विदेश में प्रसिद्ध है। यहां से हर साल बड़ी मात्रा में केला ईरान,इराक,इजरायल, बहरीन, तुर्की और दुबई सहित अन्य मध्य-पूर्वी देशों को निर्यात किया जाता है। नर्मदा किनारे की उपजाऊ भूमि और नदी के पानी से होने वाली खेती के कारण यहां के केले का स्वाद और आकार विशेष होता है।अंतरराष्ट्रीय हालात का सीधा असर किसानों की आय पर पड़ रहा है। खाड़ी देशों में जारी युद्ध और तनाव के कारण केले का निर्यात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। रमजान के महीने में आमतौर पर केले की मांग बढ़ जाती है, लेकिन इस बार बाजार में सन्नाटा पसरा है। किसान महेश राठौड़ ने बताया कि उन्होंने 6 एकड़ खेत में केले की फसल लगाई थी, जिस पर प्रति एकड़ 85 से 90 हजार रुपये का खर्च आया था। कुल लागत पांच लाख रुपये से अधिक थी। कुछ दिन पहले तक केले का भाव 22 से 25 रुपये प्रति किलोग्राम मिल रहा था, जो अब घटकर 8 से 9 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया है।
राठौड़ के अनुसार, फसल पूरी तरह तैयार है, लेकिन खरीदार नहीं मिल रहे हैं। कई किसान अपनी उपज लागत से भी कम दाम पर बेचने को मजबूर हैं। उनका कहना है कि यदि यही स्थिति बनी रही, तो केला उत्पादक किसानों की आर्थिक स्थिति और कमजोर हो सकती है।किसान बलराम यादव का कहना है कि केले की फसल तैयार है लेकिन भाव नहीं मिल रहा। पहले 25 रुपये तक मिल रहा था, अब 8-9 रुपये में बेचना पड़ रहा है। लागत निकालना भी मुश्किल हो गया है किसानों का कहना है कि जिले में हजारों एकड़ में लगा केला अब कम कीमत के चलते अपनी मिठास खो सकता है। बड़वानी का केला विदेशों में जाता था। मगर निर्यात नहीं होने के कारण यही खेरची में बिक रहा है और भाव नहीं मिल रहे हैं। कोई व्यापारी खरीदने को तैयार नहीं है।
    user_पत्रकार आदित्य शर्मा बड़वानी
    पत्रकार आदित्य शर्मा बड़वानी
    पत्रकार बड़वानी, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • Dhar Madhya Pradesh
    1
    Dhar Madhya Pradesh
    user_यशवंत खराड़ी
    यशवंत खराड़ी
    Newspaper advertising department Dhar, Madhya Pradesh•
    8 hrs ago
  • -बड़वानी। ठीकरी तहसील के ग्राम पिपरीडेब की महिलाओं ने गांव में अवैध शराब बनाने और बेचने के विरोध में हुई मारपीट की घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर आवेदन सौंपा। महिलाओं ने आरोप लगाया कि अवैध शराब का विरोध करने पर कुछ लोगों ने संगठित होकर महिलाओं के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की। आवेदन में बताया गया कि ग्राम पंचायत पिपरीडेब और रणगांवडेब की ग्राम सभा में सर्वसम्मति से शराबबंदी का निर्णय लिया गया है। ग्राम सभा में तय किया गया है कि जो व्यक्ति गांव में शराब बनाते या बेचते पाए जाएंगे उन पर 51 हजार रुपये का आर्थिक दंड लगाया जाएगा। महिलाओं का कहना है कि वे मेहनत-मजदूरी कर परिवार चलाती हैं और बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के लिए पैसा जोड़ती हैं, लेकिन शराब की वजह से गांव का माहौल खराब हो रहा है और युवाओं में भी इसकी लत बढ़ रही है। महिलाओं के अनुसार 5 मार्च 2026 को जब वे गांव में अवैध भट्टी पर शराब बनाए जाने का विरोध करने पहुंचीं तो आरोपियों ने हथियारों के साथ हमला कर दिया। इस दौरान महिलाओं से धक्का-मुक्की और मारपीट की गई। बीच-बचाव करने पहुंचे ग्रामीणों के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की, जिसमें बलिराम मुजाल्दे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिलाओं ने आवेदन में आरोप लगाया कि आरोपी प्रभावशाली और आदतन अपराधी प्रवृत्ति के हैं, जो गांव में अवैध शराब का कारोबार कर रहे हैं और विरोध करने वालों को धमका रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ल ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं द्वारा दिया गया आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित थाना पुलिस को जांच के निर्देश दिए गए हैं। यदि अवैध शराब बनाने या बेचने की पुष्टि होती है तो आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही मारपीट की घटना की भी निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। वहीं विधायक राजन मंडलोई ने कहा कि गांव में अवैध शराब का कारोबार किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं द्वारा उठाई गई यह आवाज समाज के हित में है और प्रशासन को इस मामले में सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि ग्रामीणों की सुरक्षा और गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे
    1
    -बड़वानी।
ठीकरी तहसील के ग्राम पिपरीडेब की महिलाओं ने गांव में अवैध शराब बनाने और बेचने के विरोध में हुई मारपीट की घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर आवेदन सौंपा। महिलाओं ने आरोप लगाया कि अवैध शराब का विरोध करने पर कुछ लोगों ने संगठित होकर महिलाओं के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की।
आवेदन में बताया गया कि ग्राम पंचायत पिपरीडेब और रणगांवडेब की ग्राम सभा में सर्वसम्मति से शराबबंदी का निर्णय लिया गया है। ग्राम सभा में तय किया गया है कि जो व्यक्ति गांव में शराब बनाते या बेचते पाए जाएंगे उन पर 51 हजार रुपये का आर्थिक दंड लगाया जाएगा। महिलाओं का कहना है कि वे मेहनत-मजदूरी कर परिवार चलाती हैं और बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के लिए पैसा जोड़ती हैं, लेकिन शराब की वजह से गांव का माहौल खराब हो रहा है और युवाओं में भी इसकी लत बढ़ रही है।
महिलाओं के अनुसार 5 मार्च 2026 को जब वे गांव में अवैध भट्टी पर शराब बनाए जाने का विरोध करने पहुंचीं तो आरोपियों ने हथियारों के साथ हमला कर दिया। इस दौरान महिलाओं से धक्का-मुक्की और मारपीट की गई। बीच-बचाव करने पहुंचे ग्रामीणों के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की, जिसमें बलिराम मुजाल्दे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
महिलाओं ने आवेदन में आरोप लगाया कि आरोपी प्रभावशाली और आदतन अपराधी प्रवृत्ति के हैं, जो गांव में अवैध शराब का कारोबार कर रहे हैं और विरोध करने वालों को धमका रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ल ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं द्वारा दिया गया आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित थाना पुलिस को जांच के निर्देश दिए गए हैं। यदि अवैध शराब बनाने या बेचने की पुष्टि होती है तो आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही मारपीट की घटना की भी निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
वहीं विधायक राजन मंडलोई ने कहा कि गांव में अवैध शराब का कारोबार किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं द्वारा उठाई गई यह आवाज समाज के हित में है और प्रशासन को इस मामले में सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि ग्रामीणों की सुरक्षा और गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे
    user_पत्रकार आदित्य शर्मा बड़वानी
    पत्रकार आदित्य शर्मा बड़वानी
    पत्रकार बड़वानी, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.