logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बड़वानी अवैध शराब के विरोध पर महिलाओं से मारपीट, कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी कार्यालय पहुंचीं ग्रामीण महिलाएं -बड़वानी। ठीकरी तहसील के ग्राम पिपरीडेब की महिलाओं ने गांव में अवैध शराब बनाने और बेचने के विरोध में हुई मारपीट की घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर आवेदन सौंपा। महिलाओं ने आरोप लगाया कि अवैध शराब का विरोध करने पर कुछ लोगों ने संगठित होकर महिलाओं के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की। आवेदन में बताया गया कि ग्राम पंचायत पिपरीडेब और रणगांवडेब की ग्राम सभा में सर्वसम्मति से शराबबंदी का निर्णय लिया गया है। ग्राम सभा में तय किया गया है कि जो व्यक्ति गांव में शराब बनाते या बेचते पाए जाएंगे उन पर 51 हजार रुपये का आर्थिक दंड लगाया जाएगा। महिलाओं का कहना है कि वे मेहनत-मजदूरी कर परिवार चलाती हैं और बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के लिए पैसा जोड़ती हैं, लेकिन शराब की वजह से गांव का माहौल खराब हो रहा है और युवाओं में भी इसकी लत बढ़ रही है। महिलाओं के अनुसार 5 मार्च 2026 को जब वे गांव में अवैध भट्टी पर शराब बनाए जाने का विरोध करने पहुंचीं तो आरोपियों ने हथियारों के साथ हमला कर दिया। इस दौरान महिलाओं से धक्का-मुक्की और मारपीट की गई। बीच-बचाव करने पहुंचे ग्रामीणों के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की, जिसमें बलिराम मुजाल्दे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिलाओं ने आवेदन में आरोप लगाया कि आरोपी प्रभावशाली और आदतन अपराधी प्रवृत्ति के हैं, जो गांव में अवैध शराब का कारोबार कर रहे हैं और विरोध करने वालों को धमका रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ल ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं द्वारा दिया गया आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित थाना पुलिस को जांच के निर्देश दिए गए हैं। यदि अवैध शराब बनाने या बेचने की पुष्टि होती है तो आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही मारपीट की घटना की भी निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। वहीं विधायक राजन मंडलोई ने कहा कि गांव में अवैध शराब का कारोबार किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं द्वारा उठाई गई यह आवाज समाज के हित में है और प्रशासन को इस मामले में सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि ग्रामीणों की सुरक्षा और गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे

1 day ago
user_पत्रकार आदित्य शर्मा बड़वानी
पत्रकार आदित्य शर्मा बड़वानी
पत्रकार बड़वानी, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
1 day ago

बड़वानी अवैध शराब के विरोध पर महिलाओं से मारपीट, कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी कार्यालय पहुंचीं ग्रामीण महिलाएं -बड़वानी। ठीकरी तहसील के ग्राम पिपरीडेब की महिलाओं ने गांव में अवैध शराब बनाने और बेचने के विरोध में हुई मारपीट की घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर आवेदन सौंपा। महिलाओं ने आरोप लगाया कि अवैध शराब का विरोध करने पर कुछ लोगों ने संगठित होकर महिलाओं के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की। आवेदन में बताया गया कि ग्राम पंचायत पिपरीडेब और रणगांवडेब की ग्राम सभा में सर्वसम्मति से शराबबंदी का निर्णय लिया गया है। ग्राम सभा में तय किया गया है कि जो व्यक्ति गांव में शराब बनाते या बेचते पाए जाएंगे उन पर 51 हजार रुपये का आर्थिक दंड लगाया जाएगा। महिलाओं का कहना है कि वे मेहनत-मजदूरी कर परिवार चलाती हैं और बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के लिए पैसा जोड़ती हैं, लेकिन शराब की वजह से गांव का माहौल खराब हो रहा है और युवाओं में भी इसकी लत बढ़ रही है। महिलाओं के अनुसार 5 मार्च 2026 को जब वे गांव में अवैध भट्टी पर शराब बनाए जाने का विरोध करने पहुंचीं तो आरोपियों ने हथियारों के साथ हमला कर दिया। इस दौरान महिलाओं से धक्का-मुक्की और मारपीट की गई। बीच-बचाव करने पहुंचे ग्रामीणों के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की, जिसमें बलिराम मुजाल्दे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिलाओं ने आवेदन में आरोप लगाया कि आरोपी प्रभावशाली और आदतन अपराधी प्रवृत्ति के हैं, जो गांव में अवैध शराब का कारोबार कर रहे हैं और विरोध करने वालों को धमका रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ल ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं द्वारा दिया गया आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित थाना पुलिस को जांच के निर्देश दिए गए हैं। यदि अवैध शराब बनाने या बेचने की पुष्टि होती है तो आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही मारपीट की घटना की भी निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। वहीं विधायक राजन मंडलोई ने कहा कि गांव में अवैध शराब का कारोबार किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं द्वारा उठाई गई यह आवाज समाज के हित में है और प्रशासन को इस मामले में सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि ग्रामीणों की सुरक्षा और गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • राजपुर। राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पंचायती बाड़ी में कचरा वाहन चालक के साथ अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार कचरा उठाने के बाद किसी व्यक्ति द्वारा कचरा वाहन चालक के मोबाइल पर फोन कर अभद्र शब्द कहे गए, जिससे कर्मचारियों में नाराजगी फैल गई। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी इसी प्रकार की घटना हो चुकी है। घटना से नाराज कचरा वाहन से जुड़े कर्मचारी अधिकारियों के साथ राजपुर थाना पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में हाफिज याकूब के नाम से रिपोर्ट दर्ज की गई है। थाना प्रभारी विक्रम सिंह बामनिया ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं नाराज कर्मचारियों ने अपनी समस्या बताते हुए अनुविभागीय अधिकारी को भी ज्ञापन सौंपा है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    1
    राजपुर। राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पंचायती बाड़ी में कचरा वाहन चालक के साथ अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार कचरा उठाने के बाद किसी व्यक्ति द्वारा कचरा वाहन चालक के मोबाइल पर फोन कर अभद्र शब्द कहे गए, जिससे कर्मचारियों में नाराजगी फैल गई।
बताया जा रहा है कि इससे पहले भी इसी प्रकार की घटना हो चुकी है। घटना से नाराज कचरा वाहन से जुड़े कर्मचारी अधिकारियों के साथ राजपुर थाना पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।
इस मामले में हाफिज याकूब के नाम से रिपोर्ट दर्ज की गई है। थाना प्रभारी विक्रम सिंह बामनिया ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
वहीं नाराज कर्मचारियों ने अपनी समस्या बताते हुए अनुविभागीय अधिकारी को भी ज्ञापन सौंपा है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    user_Allrounder Rahul Gupta
    Allrounder Rahul Gupta
    पत्रकार राजपुर, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सेंधवा विधानसभा में साल का आखरी मेला समाप्त हुआ, ग्राम चित्राई में लगे इस मेले में श्रद्धालु अपनी मनोकामना पूरी होने पर धधकती अंगारों पर चल कर अपनी आस्था व्यक्त करते हैं, इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक मोंटू सोलंकी भी टीम के साथ पहुंचे और ढोल मांदल की पर जमकर नृत्य किया #pblive #pblivenews #panthbhatia #sendhwa #sendhwanews #montusolanki
    1
    सेंधवा विधानसभा में साल का आखरी मेला समाप्त हुआ, ग्राम चित्राई में लगे इस मेले में श्रद्धालु अपनी मनोकामना पूरी होने पर धधकती अंगारों पर चल कर अपनी आस्था व्यक्त करते हैं, इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक मोंटू सोलंकी भी टीम के साथ पहुंचे और ढोल मांदल की पर जमकर नृत्य किया
#pblive #pblivenews #panthbhatia #sendhwa #sendhwanews #montusolanki
    user_Panth bhatia
    Panth bhatia
    Sendhwa, Barwani•
    2 hrs ago
  • ‎⁨@sunnyrlivemp⁩ नर्मदा परिक्रमा पर नर्मदा पुत्र राजीव पटेल. कालीबावड़ी में ढोल,फूलों व श्रीफल से स्वागत
    1
    ‎⁨@sunnyrlivemp⁩ नर्मदा परिक्रमा पर नर्मदा पुत्र राजीव पटेल. कालीबावड़ी में ढोल,फूलों व श्रीफल से स्वागत
    user_SNY R LIVE MP
    SNY R LIVE MP
    Local News Reporter धरमपुरी, धार, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • कट्ठीवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 26 पेटी माउंट 6000 बीयर जब्त, आरोपी गिरफ्तार जिला ब्यूरो मुस्तकीम मुगल आलीराजपुर अवैध शराब के खिलाफ कट्ठीवाड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 26 पेटी माउंट 6000 बीयर जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर ग्राम कोल्यारी होली फलिया में दबिश देकर घर के बरामदे में सूखी घास के नीचे छिपाकर रखी गई बड़ी मात्रा में बीयर बरामद की। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 07 मार्च 2026 को थाना कट्ठीवाड़ा पुलिस टीम अन्य अपराधों के अनुसंधान और आरोपियों की तलाश में ग्राम नानीबड़ोई क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कोल्यारी होली फलिया निवासी सेवला पिता नाना मसानिया अपने घर के बरामदे में सूखी घास के नीचे अवैध रूप से बीयर की पेटियां छिपाकर रखे हुए है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। तलाशी के दौरान घर के बरामदे में रखी सूखी घास के अंदर से माउंट 6000 कंपनी की 26 पेटी बीयर बरामद की गई। पुलिस ने मौके से कुल 624 नग टीन के डिब्बे (प्रत्येक 500 एमएल) जब्त किए, जिसकी कुल मात्रा 312 बल्क लीटर और अनुमानित कीमत 62,400 रुपये बताई जा रही है। पूछताछ के दौरान आरोपी सेवला मसानिया (उम्र 43 वर्ष) शराब रखने या विक्रय करने से संबंधित कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 36 के तहत मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। थाना कट्ठीवाड़ा में अपराध क्रमांक 21/2026 दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कट्ठीवाड़ा निरीक्षक दिनेश सोलंकी, उप निरीक्षक यशवंत पाटीदार, महिला प्रधान आरक्षक सुनिता, प्रधान आरक्षक चंदरसिंह, प्रधान आरक्षक पारस, आरक्षक अनिल भूरा, विकास, जितेन्द्र नरगावे और आशीष की सराहनीय भूमिका रही।
    1
    कट्ठीवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 26 पेटी माउंट 6000 बीयर जब्त, आरोपी गिरफ्तार
जिला ब्यूरो मुस्तकीम मुगल
आलीराजपुर अवैध शराब के खिलाफ  कट्ठीवाड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 26 पेटी माउंट 6000 बीयर जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर ग्राम कोल्यारी होली फलिया में दबिश देकर घर के बरामदे में सूखी घास के नीचे छिपाकर रखी गई बड़ी मात्रा में बीयर बरामद की।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 07 मार्च 2026 को थाना कट्ठीवाड़ा पुलिस टीम अन्य अपराधों के अनुसंधान और आरोपियों की तलाश में ग्राम नानीबड़ोई क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कोल्यारी होली फलिया निवासी सेवला पिता नाना मसानिया अपने घर के बरामदे में सूखी घास के नीचे अवैध रूप से बीयर की पेटियां छिपाकर रखे हुए है।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। तलाशी के दौरान घर के बरामदे में रखी सूखी घास के अंदर से माउंट 6000 कंपनी की 26 पेटी बीयर बरामद की गई।
पुलिस ने मौके से कुल 624 नग टीन के डिब्बे (प्रत्येक 500 एमएल) जब्त किए, जिसकी कुल मात्रा 312 बल्क लीटर और अनुमानित कीमत 62,400 रुपये बताई जा रही है।
पूछताछ के दौरान आरोपी सेवला मसानिया (उम्र 43 वर्ष) शराब रखने या विक्रय करने से संबंधित कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 36 के तहत मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। थाना कट्ठीवाड़ा में अपराध क्रमांक 21/2026 दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कट्ठीवाड़ा निरीक्षक दिनेश सोलंकी, उप निरीक्षक यशवंत पाटीदार, महिला प्रधान आरक्षक सुनिता, प्रधान आरक्षक चंदरसिंह, प्रधान आरक्षक पारस, आरक्षक अनिल भूरा, विकास, जितेन्द्र नरगावे और आशीष की सराहनीय भूमिका रही।
    user_आलीराजपुर समाचार
    आलीराजपुर समाचार
    Local News Reporter अलीराजपुर, अलीराजपुर, मध्य प्रदेश•
    32 min ago
  • *अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बालिकाओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया गया* *विशिष्ट महिलाओं का सम्मान कर बालिकाओं को विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए किया प्रेरित* राहुल सेन मांडव मो 9669141814 *धार 7 मार्च 2026।* मेरा युवा भारत, धार एवं युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के मार्गदर्शन में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय मनावर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम संयोजक अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर डॉ. विशाल दामके द्वारा विद्यालय की बालिकाओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। साथ ही महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव तथा नशा मुक्ति के संबंध में जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं किशोरियों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करते हुए उन्हें स्वास्थ्य, फिटनेस एवं आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर खेल गतिविधियों, व्यायाम जागरूकता, सुरक्षित परिवहन एवं सुरक्षित पर्यटन से संबंधित जानकारी दी गई। साथ ही प्रमुख हेल्पलाइन नंबर 181, 1098, 112, 1930 तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया के बारे में भी बालिकाओं को अवगत कराया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला अतिथियों को आमंत्रित किया गया। इनमें श्रीमती रानी राठौर (पुलिस उपनिरीक्षक), श्रीमती ज्योति सोनी, डॉ. रचना दामके, श्रीमती श्वेता सोनी, कवयित्री दीपिका व्यास, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी पूजा रावत एवं श्रीमती विनीता भालके शामिल रहीं। अतिथियों ने बालिकाओं को अपने-अपने क्षेत्र से संबंधित अनुभव साझा करते हुए उन्हें डॉक्टर, पुलिस, कलाकार, खिलाड़ी एवं अधिकारी बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्राचार्य श्री सुनील पुरोहित के स्वागत भाषण से हुई। कार्यक्रम के अंत में डॉ. विशाल दामके द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री रजत जैन ने किया।
    4
    *अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बालिकाओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया गया*
*विशिष्ट महिलाओं का सम्मान कर बालिकाओं को विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए किया प्रेरित*
राहुल सेन मांडव 
मो 9669141814
*धार 7 मार्च 2026।* मेरा युवा भारत, धार एवं युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के मार्गदर्शन में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय मनावर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम संयोजक अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर डॉ. विशाल दामके द्वारा विद्यालय की बालिकाओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। साथ ही महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव तथा नशा मुक्ति के संबंध में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं किशोरियों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करते हुए उन्हें स्वास्थ्य, फिटनेस एवं आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर खेल गतिविधियों, व्यायाम जागरूकता, सुरक्षित परिवहन एवं सुरक्षित पर्यटन से संबंधित जानकारी दी गई। साथ ही प्रमुख हेल्पलाइन नंबर 181, 1098, 112, 1930 तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया के बारे में भी बालिकाओं को अवगत कराया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला अतिथियों को आमंत्रित किया गया। इनमें श्रीमती रानी राठौर (पुलिस उपनिरीक्षक), श्रीमती ज्योति सोनी, डॉ. रचना दामके, श्रीमती श्वेता सोनी, कवयित्री दीपिका व्यास, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी पूजा रावत एवं श्रीमती विनीता भालके शामिल रहीं। अतिथियों ने बालिकाओं को अपने-अपने क्षेत्र से संबंधित अनुभव साझा करते हुए उन्हें डॉक्टर, पुलिस, कलाकार, खिलाड़ी एवं अधिकारी बनने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्राचार्य श्री सुनील पुरोहित के स्वागत भाषण से हुई। कार्यक्रम के अंत में डॉ. विशाल दामके द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री रजत जैन ने किया।
    user_राहुल सेन मांडव
    राहुल सेन मांडव
    Social Media Manager धार, धार, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • Dhar Madhya Pradesh
    1
    Dhar Madhya Pradesh
    user_यशवंत खराड़ी
    यशवंत खराड़ी
    Newspaper advertising department Dhar, Madhya Pradesh•
    10 hrs ago
  • *💥पुलिसकर्मी का अवैध वसूली करते हुए वीडियो हुआ वायरल, धार एसपी ने किया आरक्षक को निलंबित💥* *👍LIKE, 💫SHARE SUBSCRIBE 🎯*
    1
    *💥पुलिसकर्मी का अवैध वसूली करते हुए वीडियो हुआ वायरल, धार एसपी ने किया आरक्षक को निलंबित💥*
*👍LIKE, 💫SHARE SUBSCRIBE 🎯*
    user_पत्रकार निलेश शर्मा गुरु
    पत्रकार निलेश शर्मा गुरु
    पत्रकार धार, धार, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • लोकेशन। आलीराजपुर जिला ब्यूरो मुस्तकीम मुगल *जहरीली ताड़ी का कहर: एक की मौत दूसरा जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा * आलीराजपुर जिले के आम्बुआ क्षेत्र के ग्राम टेमाजी के पुजारिया फलिया में शुक्रवार सुबह जहरीली सिंधा ताड़ी पीने से दो ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ गई, जिसमें से एक की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर हालत में उपचाररत है,घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आम्बुआ क्षेत्र के ग्राम टेमाजी के पुजारिया फलिया निवासी कालू पिता जोगड़िया (45 वर्ष) और बहादुर पिता भुरलिया (50 वर्ष) शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे ताड़ी पीने के लिए गए थे,ताड़ी पीने के कुछ ही देर बाद दोनों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। परिजनों द्वारा दोनों को सबसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आम्बुआ ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान कालू पिता जोगड़िया की मौत हो गई। वहीं बहादुर पिता भुरलिया की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर उपचार के लिए गुजरात के दाहोद रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही आलीराजपुर कोतवाली थानाप्रभारी सोनू सिटोले जिला अस्पताल पहुंचीं और पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि ताड़ी जहरीली कैसे हुई। घटना के बाद ग्राम टेमाजी सहित आसपास के क्षेत्र में चिंता का माहौल बना हुआ है। *बाइट थाना प्रभारी सोनू सिटोले * *
    1
    लोकेशन। आलीराजपुर जिला ब्यूरो मुस्तकीम मुगल
*जहरीली ताड़ी का कहर: एक की मौत दूसरा जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा*
आलीराजपुर जिले के आम्बुआ क्षेत्र के ग्राम टेमाजी के पुजारिया फलिया में शुक्रवार सुबह जहरीली सिंधा ताड़ी पीने से दो ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ गई, जिसमें से एक की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर हालत में उपचाररत है,घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आम्बुआ क्षेत्र के ग्राम टेमाजी के पुजारिया फलिया निवासी कालू पिता जोगड़िया (45 वर्ष) और बहादुर पिता भुरलिया (50 वर्ष) शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे ताड़ी पीने के लिए गए थे,ताड़ी पीने के कुछ ही देर बाद दोनों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी।
परिजनों द्वारा दोनों को सबसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आम्बुआ ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया।
जिला अस्पताल में उपचार के दौरान कालू पिता जोगड़िया की मौत हो गई। वहीं बहादुर पिता भुरलिया की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर उपचार के लिए गुजरात के दाहोद रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना की जानकारी मिलते ही आलीराजपुर कोतवाली थानाप्रभारी सोनू सिटोले जिला अस्पताल पहुंचीं और पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि ताड़ी जहरीली कैसे हुई।
घटना के बाद ग्राम टेमाजी सहित आसपास के क्षेत्र में चिंता का माहौल बना हुआ है।
*बाइट थाना प्रभारी सोनू सिटोले*
*
    user_आलीराजपुर समाचार
    आलीराजपुर समाचार
    Local News Reporter अलीराजपुर, अलीराजपुर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.