logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शहडोल *युवा कांग्रेस का सिलेंडर प्रदर्शन* सिलेंडर के बढ़े हुए दाम एवं सरकार द्वारा सिलेंडर की आपूर्ति न कर पाने के कारण आम जनमानस को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।जिसके विरोध में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुपम गौतम के मार्गदर्शन में युवा कांग्रेस विधानसभा जयसिंहनगर शेख साजिल "सन्नी"के नेतृत्व में युवा कांग्रेस ने सिलेंडर रख कर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

3 hrs ago
user_Saif Khan
Saif Khan
Anuppur, Madhya Pradesh•
3 hrs ago

शहडोल *युवा कांग्रेस का सिलेंडर प्रदर्शन* सिलेंडर के बढ़े हुए दाम एवं सरकार द्वारा सिलेंडर की आपूर्ति न कर पाने के कारण आम जनमानस को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।जिसके विरोध में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुपम गौतम के मार्गदर्शन में युवा कांग्रेस विधानसभा जयसिंहनगर शेख साजिल "सन्नी"के नेतृत्व में युवा कांग्रेस ने सिलेंडर रख कर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • रीवा। नेशनल हाईवे 39 पर स्थित खड्ढा टोल प्लाजा एक बार फिर विवादों में आ गया है। यहां कार से जा रहे एक युवक के साथ टोल कर्मचारियों द्वारा कथित तौर पर जमकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद लोगों में आक्रोश बढ़ गया है। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर कार सवार युवक और टोल कर्मियों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि टोल कर्मचारियों ने युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन तब तक युवक को काफी चोटें लग चुकी थीं। घटना का वीडियो सामने आने के बाद टोल प्लाजा की कार्यप्रणाली और कर्मचारियों के व्यवहार पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि टोल प्लाजा पर अक्सर वाहन चालकों के साथ अभद्रता की शिकायतें सामने आती रही हैं। वहीं अब लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि वायरल वीडियो की जांच कर दोषी टोल कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।
    1
    रीवा। नेशनल हाईवे 39 पर स्थित खड्ढा टोल प्लाजा एक बार फिर विवादों में आ गया है। यहां कार से जा रहे एक युवक के साथ टोल कर्मचारियों द्वारा कथित तौर पर जमकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद लोगों में आक्रोश बढ़ गया है।
बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर कार सवार युवक और टोल कर्मियों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि टोल कर्मचारियों ने युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन तब तक युवक को काफी चोटें लग चुकी थीं।
घटना का वीडियो सामने आने के बाद टोल प्लाजा की कार्यप्रणाली और कर्मचारियों के व्यवहार पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि टोल प्लाजा पर अक्सर वाहन चालकों के साथ अभद्रता की शिकायतें सामने आती रही हैं।
वहीं अब लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि वायरल वीडियो की जांच कर दोषी टोल कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।
    user_Sumit Singh Chandel
    Sumit Singh Chandel
    Local News Reporter गोहपारू, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • रायपुर-छत्तीसगढ़ में गैस आपूर्ति संकट का असर अब होटल-रेस्टोरेंट कारोबार पर दिखने लगा
    1
    रायपुर-छत्तीसगढ़ में गैस आपूर्ति संकट का असर अब होटल-रेस्टोरेंट कारोबार पर दिखने लगा
    user_Sawan kumar
    Sawan kumar
    चिरमिरी, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
  • मनेन्द्रगढ़ में 'रसूख' का बोल बाला : वकील और नेताओं ने मिलकर की बेरहमी से पिटाई, क्या बार काउंसिल रद्द करेगा लाइसेंस? ​मनेन्द्रगढ़ (MCB): जिला मुख्यालय में कानून और व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए एक रसूखदार गुट द्वारा सरेआम 'मॉब लिंचिंग' जैसी घटना को अंजाम देने का मामला गरमा गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि किस तरह वकील राजकुमार गुप्ता और आनंद अग्रवाल अपने साथियों—शासकीय कर्मचारी विवेक गुप्ता, दुकान संचालक अक्षत सोनी और भाजपा नेता अर्जुन सोनी उर्फ पोकन के साथ मिलकर एक व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई कर रहे हैं। ​कानून के रखवाले बने भक्षक? सबसे बड़ा सवाल उन वकीलों पर खड़ा हो रहा है जिनका काम अदालत में न्याय दिलाना है, लेकिन वे स्वयं सड़क पर हिंसा करते नज़र आ रहे हैं। इस कृत्य ने जिला अधिवक्ता संघ और बार काउंसिल की छवि को धूमिल किया है। ​बार काउंसिल की संभावित कार्रवाई: कानूनी विशेषज्ञों के अनुसार, 'द एडवोकेट्स एक्ट, 1961' के तहत बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) और स्टेट बार काउंसिल ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई कर सकते हैं: ​कदाचार (Professional Misconduct): यदि कोई वकील आपराधिक गतिविधि में लिप्त पाया जाता है, तो बार काउंसिल उसे नोटिस जारी कर जवाब तलब करती है। ​लाइसेंस निलंबन: दोषी पाए जाने पर वकील का 'सनद' (Practice License) अस्थायी या स्थायी रूप से रद्द किया जा सकता है। ​अनुशासनात्मक कार्रवाई: बार काउंसिल स्वत: संज्ञान (Suo Motu) लेकर मामले की जांच के लिए एक कमेटी गठित कर सकती है। ​प्रशासन की चुप्पी पर सवाल: इतने स्पष्ट साक्ष्य (वीडियो) होने के बावजूद अब तक FIR न होना प्रशासन की निष्पक्षता पर प्रश्नचिह्न लगाता है। क्या सत्ता और रसूख के दबाव में पुलिस अपने हाथ बांधे खड़ी है?
    1
    मनेन्द्रगढ़ में 'रसूख' का बोल बाला : वकील और नेताओं ने मिलकर की बेरहमी से पिटाई, क्या बार काउंसिल रद्द करेगा लाइसेंस?
​मनेन्द्रगढ़ (MCB):
जिला मुख्यालय में कानून और व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए एक रसूखदार गुट द्वारा सरेआम 'मॉब लिंचिंग' जैसी घटना को अंजाम देने का मामला गरमा गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि किस तरह वकील राजकुमार गुप्ता और आनंद अग्रवाल अपने साथियों—शासकीय कर्मचारी विवेक गुप्ता, दुकान संचालक अक्षत सोनी और भाजपा नेता अर्जुन सोनी उर्फ पोकन के साथ मिलकर एक व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई कर रहे हैं।
​कानून के रखवाले बने भक्षक?
सबसे बड़ा सवाल उन वकीलों पर खड़ा हो रहा है जिनका काम अदालत में न्याय दिलाना है, लेकिन वे स्वयं सड़क पर हिंसा करते नज़र आ रहे हैं। इस कृत्य ने जिला अधिवक्ता संघ और बार काउंसिल की छवि को धूमिल किया है।
​बार काउंसिल की संभावित कार्रवाई:
कानूनी विशेषज्ञों के अनुसार, 'द एडवोकेट्स एक्ट, 1961' के तहत बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) और स्टेट बार काउंसिल ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई कर सकते हैं:
​कदाचार (Professional Misconduct): यदि कोई वकील आपराधिक गतिविधि में लिप्त पाया जाता है, तो बार काउंसिल उसे नोटिस जारी कर जवाब तलब करती है।
​लाइसेंस निलंबन: दोषी पाए जाने पर वकील का 'सनद' (Practice License) अस्थायी या स्थायी रूप से रद्द किया जा सकता है।
​अनुशासनात्मक कार्रवाई: बार काउंसिल स्वत: संज्ञान (Suo Motu) लेकर मामले की जांच के लिए एक कमेटी गठित कर सकती है।
​प्रशासन की चुप्पी पर सवाल:
इतने स्पष्ट साक्ष्य (वीडियो) होने के बावजूद अब तक FIR न होना प्रशासन की निष्पक्षता पर प्रश्नचिह्न लगाता है। क्या सत्ता और रसूख के दबाव में पुलिस अपने हाथ बांधे खड़ी है?
    user_Mahendra Shukla
    Mahendra Shukla
    Newspaper publisher Manendragarh, Manendragarh Chirimiri Bharatpur•
    22 hrs ago
  • डिंडोरी से राजेन्द्र तंतवाय तीन प्रतिष्ठानों से 10 घरेलू गैस सिलेंडर जप्त, घरेलू सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग करने पर हुई कार्यवाही डिंडोरी। कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशानुसार आज दिनांक 14/3/26 को शमीम ख़ान सहायक आपूर्ति अधिकारी तथा आकाश तुरकर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी ( खाद्य विभाग डिंडोरी )द्वारा माँ रेवा होटल पुरानी डिंडोरी तिराहा से 5 घरेलू उपयोग के LPG सिलेंडर तथा नकुल होटल से 3 घरेलू उपयोग के LPG सिलेंडर तथा मोले भोजनालय बस स्टैंड डिंडोरी से 2 घरेलू उपयोग के LPG सिलेंडर इस प्रकार ज़िले के तीन प्रतिष्ठानों से कुल 10 घरेलू उपयोग के LPG सिलेंडरों के व्यावसायिक रूप से दुरूपयोग किए जाने पर मौके से उक्त सिलेंडरों को जप्त कर डिंडोरी इनडेन गैस एजेंसी की सुपुर्दगी में देकर द्रविकृत पेट्रोलियम गैस प्रदाय एवं वितरण विनिमय आदेश 2000 के प्रावधानों के उल्लंघन पर प्रकरण तैयार किया गया।
    2
    डिंडोरी से राजेन्द्र तंतवाय 
तीन प्रतिष्ठानों से 10 घरेलू गैस सिलेंडर जप्त, घरेलू सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग करने पर हुई कार्यवाही
डिंडोरी। कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया  के निर्देशानुसार आज दिनांक 14/3/26 को शमीम ख़ान सहायक आपूर्ति अधिकारी तथा आकाश तुरकर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी ( खाद्य विभाग डिंडोरी )द्वारा माँ रेवा होटल पुरानी डिंडोरी तिराहा से 5 घरेलू उपयोग के LPG सिलेंडर तथा नकुल होटल से 3  घरेलू उपयोग के LPG सिलेंडर तथा मोले भोजनालय बस स्टैंड डिंडोरी से 2  घरेलू उपयोग के LPG सिलेंडर इस प्रकार ज़िले के तीन प्रतिष्ठानों से कुल 10  घरेलू उपयोग के LPG सिलेंडरों के  व्यावसायिक रूप से दुरूपयोग किए जाने पर मौके से उक्त सिलेंडरों को जप्त कर डिंडोरी इनडेन गैस एजेंसी की सुपुर्दगी में देकर द्रविकृत पेट्रोलियम गैस प्रदाय एवं वितरण विनिमय आदेश 2000 के प्रावधानों के उल्लंघन पर प्रकरण तैयार किया गया।
    user_वाइस ऑफ़ राइट्स न्यूज चैनल
    वाइस ऑफ़ राइट्स न्यूज चैनल
    डिंडोरी, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • छावनी जन आंदोलन समिति,जबलपुर द्वारा छावनी क्षेत्र के निवासियों, व्यापारियों एवं आम नागरिकों की लंबे समय से लंबित एवं गंभीर समस्याओं के समाधान हेतु यह 10 सूत्रीय मांग पत्र केंट बोर्ड सीईओ राजीव कुमार को चेतावनी पत्र सौंपा एवं विस्तार से छावनी क्षेत्र की जनता और व्यापारियों की समस्याओं को रखा तथा निम्नलिखित मांगों पर शीघ्र कार्यवाही की मांग की गई— 1. छावनी परिषद में बकाया टैक्स पर लगाए जा रहे ब्याज को पूर्णतः माफ किया जाए तथा टैक्स भुगतान के लिए नकद जमा करने की व्यवस्था भी उपलब्ध कराई जाए। 2. शासकीय दुकानों का किराया छावनी परिषद के निर्धारित नियमों के अंतर्गत ही बढ़ाया जाए तथा ट्रेड लाइसेंस जारी करने में पारदर्शिता और नियमों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाए। 3. छावनी क्षेत्र के निवासियों के मकानों पर लगाए गए एरियर्स (बकाया राशि) को जनहित में समाप्त किया जाए। 4. छावनी परिषद के अस्पताल में मरीजों से लिए जाने वाले जांच/परीक्षण पर्ची शुल्क को कम कर पूर्व की भांति 10/- रु रखा जाए तथा ऑफलाइन व्यवस्था पुनः लागू की जाए। 5. छावनी क्षेत्र में मकानों की मरम्मत अथवा छोटे निर्माण कार्य के दौरान की जाने वाली सीलिंग की कार्रवाई तत्काल बंद की जाए। 6. बगीचा, बंगला एवं कंपाउंड एरिया की अदला-बदली से संबंधित वर्ष 2018 से लंबित प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण किया जाए। 7. छावनी क्षेत्र के फुटपाथ एवं रेहड़ी-पटरी के गरीब व्यापारियों को आजीविका चलाने हेतु दुकान लगाने की अनुमति प्रदान की जाए। 8. माननीय सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार अवैध रूप से स्थापित हुए यूनिपोल को तत्काल हटाया जाए । 9. केंट बोर्ड द्वारा रजिस्ट्री पर रोक हटाई जाए इससे शासन प्रशासन को भी राजस्व की हानि हो रही है और केंट बोर्ड की जनता भी परेशान हैं । 10. विगत 5 वर्षों में जब से केंट बोर्ड भंग हुआ है , बोर्ड द्वारा जारी सर्कुलर एजेंडे की सभी कॉपी केंट बोर्ड की वेव साइट पर अपलोड की जाएं । उपरोक्त सभी मांगों को केंट बोर्ड सीईओ राजीव कुमार ने गंभीरता से सुना एवं सकारात्मक माहौल में छावनी जन आंदोलन समिति सदस्यों को आश्वासन दिया कि शीघ्र ही वह इन समस्याओं का समाधान करेंगे जिससे छावनी क्षेत्र की जनता और व्यापारियों को राहत मिलेगी।अंत में छावनी जन आंदोलन समिति ने 15 दिन की चेतावनी देते हुए कहा कि आप इन सभी समस्याओं का शीघ्र निराकरण करें जिससे जनता में आक्रोश व्याप्त है उसे राहत मिले। इस छावनी जन आंदोलन समिति को भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस, जय महाकाल संघ, अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल, छावनी व्यापारी संघ, बहुजन समाज पार्टी, राष्ट्रीय छावनी विकास जन मंच तथा छावनी क्षेत्र के नागरिकों का व्यापक समर्थन प्राप्त है। चेतावनी पत्र सौंपने वालों में कन्हैया तिवारी,ऐड.प्रणव अवस्थी,अभिषेक चौकसे,नकुल गुप्ता,डॉ. ऋषि बावरिया,एड द्वारका वर्मा,ऐड.चैतन्य चंसोरिया,नागेश केसरवानी,बाबू अन्ना,राजेश कुशवाहा,पंकज गुप्ता, भागचंद पटेल, टिन्नू सोनी, राहुल रजक, जयराज पिल्ले, सौरभ अग्रवाल, राजकुमार यादव, दीपक पासी इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
    4
    छावनी जन आंदोलन समिति,जबलपुर द्वारा छावनी क्षेत्र के निवासियों, व्यापारियों एवं आम नागरिकों की लंबे समय से लंबित एवं गंभीर समस्याओं के समाधान हेतु यह 10 सूत्रीय मांग पत्र केंट बोर्ड सीईओ राजीव कुमार को चेतावनी पत्र सौंपा एवं विस्तार से छावनी क्षेत्र की जनता और व्यापारियों की समस्याओं को रखा तथा निम्नलिखित मांगों पर शीघ्र कार्यवाही की मांग की गई—
1. छावनी परिषद में बकाया टैक्स पर लगाए जा रहे ब्याज को पूर्णतः माफ किया जाए तथा टैक्स भुगतान के लिए नकद जमा करने की व्यवस्था भी उपलब्ध कराई जाए।
2. शासकीय दुकानों का किराया छावनी परिषद के निर्धारित नियमों के अंतर्गत ही बढ़ाया जाए तथा ट्रेड लाइसेंस जारी करने में पारदर्शिता और नियमों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाए।
3. छावनी क्षेत्र के निवासियों के मकानों पर लगाए गए एरियर्स (बकाया राशि) को जनहित में समाप्त किया जाए।
4. छावनी परिषद के अस्पताल में मरीजों से लिए जाने वाले जांच/परीक्षण पर्ची शुल्क को कम कर पूर्व की भांति 10/- रु रखा जाए तथा ऑफलाइन व्यवस्था पुनः लागू की जाए।
5. छावनी क्षेत्र में मकानों की मरम्मत अथवा छोटे निर्माण कार्य के दौरान की जाने वाली सीलिंग की कार्रवाई तत्काल बंद की जाए।
6. बगीचा, बंगला एवं कंपाउंड एरिया की अदला-बदली से संबंधित वर्ष 2018 से लंबित प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण किया जाए।
7. छावनी क्षेत्र के फुटपाथ एवं रेहड़ी-पटरी के गरीब व्यापारियों को आजीविका चलाने हेतु दुकान लगाने की अनुमति प्रदान की जाए।
8. माननीय सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार अवैध रूप से स्थापित हुए यूनिपोल को तत्काल हटाया जाए ।
9. केंट बोर्ड द्वारा रजिस्ट्री पर रोक हटाई जाए इससे शासन प्रशासन को भी राजस्व की हानि हो रही है और केंट बोर्ड की जनता भी परेशान हैं ।
10. विगत 5 वर्षों में जब से केंट बोर्ड भंग हुआ है , बोर्ड द्वारा जारी सर्कुलर एजेंडे की सभी कॉपी केंट बोर्ड की वेव साइट पर अपलोड की जाएं ।
उपरोक्त सभी मांगों को केंट बोर्ड सीईओ राजीव कुमार ने गंभीरता से सुना एवं सकारात्मक माहौल में छावनी जन आंदोलन समिति सदस्यों को आश्वासन दिया कि शीघ्र ही वह इन समस्याओं का समाधान करेंगे जिससे छावनी क्षेत्र की जनता और व्यापारियों को राहत मिलेगी।अंत में छावनी जन आंदोलन समिति ने 15 दिन की चेतावनी देते हुए कहा कि आप इन सभी समस्याओं का शीघ्र निराकरण करें जिससे जनता में आक्रोश व्याप्त है उसे राहत मिले। इस छावनी जन आंदोलन समिति को भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस, जय महाकाल संघ, अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल, छावनी व्यापारी संघ, बहुजन समाज पार्टी, राष्ट्रीय छावनी विकास जन मंच तथा छावनी क्षेत्र के नागरिकों का व्यापक समर्थन प्राप्त है। चेतावनी पत्र सौंपने वालों में कन्हैया तिवारी,ऐड.प्रणव अवस्थी,अभिषेक चौकसे,नकुल गुप्ता,डॉ. ऋषि बावरिया,एड द्वारका वर्मा,ऐड.चैतन्य चंसोरिया,नागेश केसरवानी,बाबू अन्ना,राजेश कुशवाहा,पंकज गुप्ता, भागचंद पटेल, टिन्नू सोनी, राहुल रजक, जयराज पिल्ले, सौरभ अग्रवाल, राजकुमार यादव, दीपक पासी इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
    user_सतीश पांडे मध्य प्रदेश
    सतीश पांडे मध्य प्रदेश
    Newspaper publisher पाली, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • मानपुर के डोगरा टोला पहाड़िया में आग का कहर: तीन दिन से पहाड़ियां धधक रही, वन्य जीवन और वन संपदा खतरे में मानपुर/umariya वन परिक्षेत्र मानपुर के बिजौरी बीट अंतर्गत डोगरा टोला पहड़िया में पिछले तीन दिनों से भीषण आग लगी हुई है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि पूरी पहड़ियां धधक-धधक कर जल चुकी हैं और आग अब भरमिला के महुआ हार की ओर तेजी से बढ़ रही है। इस सम्बन्ध में बिजौरी बीट गार्ड तेजलाल बैगा ने बताया कि वे पिछले दो दिनों से आग को बुझाने का प्रयास कर रहे हैं और अभी फिर से अपने श्रमिकों के साथ आग पर नियंत्रण पाने के लिए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग की समय पर कार्रवाई न करने की लापरवाही पर चिंता व्यक्त की है। उनका कहना है कि आग फैलने से वन्य जीव, जैव विविधता और प्राकृतिक संसाधनों को गंभीर नुकसान हो रहा है।स्थानीय लोग मांग कर रहे हैं कि वन विभाग तुरंत राहत और आग पर नियंत्रण कार्यवाही शुरू करे, ताकि नुकसान को न्यूनतम किया जा सके और वन्य जीवन सुरक्षित रहे।
    2
    मानपुर के डोगरा टोला पहाड़िया में आग का कहर: तीन दिन से पहाड़ियां धधक रही, वन्य जीवन और वन संपदा खतरे में
मानपुर/umariya
वन परिक्षेत्र मानपुर के बिजौरी बीट अंतर्गत डोगरा टोला पहड़िया में पिछले तीन दिनों से भीषण आग लगी हुई है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि पूरी पहड़ियां धधक-धधक कर जल चुकी हैं और आग अब भरमिला के महुआ हार की ओर तेजी से बढ़ रही है।
इस सम्बन्ध में बिजौरी बीट गार्ड तेजलाल बैगा ने बताया कि वे पिछले दो दिनों से आग को बुझाने का प्रयास कर रहे हैं और अभी फिर से अपने श्रमिकों के साथ आग पर नियंत्रण पाने के लिए जा रहे हैं।
ग्रामीणों ने वन विभाग की समय पर कार्रवाई न करने की लापरवाही पर चिंता व्यक्त की है। उनका कहना है कि आग फैलने से वन्य जीव, जैव विविधता और प्राकृतिक संसाधनों को गंभीर नुकसान हो रहा है।स्थानीय लोग मांग कर रहे हैं कि वन विभाग तुरंत राहत और आग पर नियंत्रण कार्यवाही शुरू करे, ताकि नुकसान को न्यूनतम किया जा सके और वन्य जीवन सुरक्षित रहे।
    user_पत्रकारिता
    पत्रकारिता
    पत्रकार बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • सारथियों का पैदल मार्च, हिला देगा भोपाल का सिंहासन! अमरकंटक से उठी क्रांति की चिंगारी 14 सूत्रीय मांगों को लेकर सडक़ों पर उतरा ड्राइवर महासंघ उमरिया पहुंचा जत्था, 8 अप्रैल को मुख्यमंत्री आवास का होगा घेराव उमरिया//जब देश और प्रदेश की धडक़नें यानी वाहनों के पहिये थामने की चेतावनी दी जाए, तो समझ लेना चाहिए कि सब्र का बांध टूट चुका है। मध्य प्रदेश ड्राइवर महासंघ ने अपनी उपेक्षा और जायज हक की लड़ाई के लिए शंखनाद कर दिया है। 8 मार्च को पवित्र नगरी अमरकंटक से शुरू हुई यह पदयात्रा अब न्याय की मशाल बनकर राजधानी भोपाल की ओर बढ़ रही है। बुधवार को यह जत्था उमरिया पहुँचा, जहाँ ड्राइवरों के तेवर देख साफ हो गया कि इस बार वे केवल ज्ञापन देने नहीं, बल्कि आर-पार का फैसला करने जा रहे हैं। अब मैदान में होगा मुकाबला ड्राइवर महासंघ के पदाधिकारियों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। उनका कहना है कि अब तक दर्जनों बार जिलों के कलेक्टरों के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे गए, लेकिन शासन की कुंभकर्णी नींद नहीं टूटी। अधिकारियों ने इन मांगों को रद्दी की टोकरी में डाल दिया। अब प्रदेश के हजारों ड्राइवर एक होकर 8 अप्रैल को भोपाल के जमुरी मैदान में जुटेंगे और वहां से मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। संघ ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि इस बार भी टालमटोल हुई, तो पूरे मध्य प्रदेश में चक्का जाम कर दिया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। सम्मान और सुरक्षा की जंग ड्राइवर महासंघ ने सरकार के सामने अपनी 14 प्रमुख मांगें रखी हैं, जो उनके वजूद से जुड़ी हैं। भारतीय न्याय संहिता की धारा 106/2 को पूर्णत: निरस्त करने की मांग। दुर्घटना में मृत्यु पर 20 लाख, अपंगता पर 10 लाख और इलाज के लिए 5 लाख रुपये की बीमा राशि सुनिश्चित हो। 55 वर्ष की आयु के बाद पेंशन और आवास के लिए 5 लाख रुपये की सहायता। ड्राइवरों को द्वितीय श्रेणी सैनिक की मान्यता दी जाए और 1 सितंबर को ड्राइवर दिवस घोषित हो। राजमार्गों पर प्रशासन की अवैध वसूली और आम नागरिकों द्वारा की जाने वाली मारपीट के खिलाफ सख्त कानून बने। राजमार्गों पर विश्राम गृह, शौचालय और पार्किंग की समुचित व्यवस्था हो। जब तक हक नहीं, तब तक चैन नहीं 13 मार्च को पदयात्रा उमरिया पहुंची, जहां स्थानीय ड्राइवरों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। रात्रि विश्राम के बाद सुबह यह कारवां फिर भोपाल की ओर कूच कर गया। यात्रा का नेतृत्व कर रहे प्रदेश उपाध्यक्ष द्वारिका प्रसाद द्विवेदी और संगठन मंत्री तेज बाली शर्मा ने कहा कि ड्राइवर समाज अब जाग चुका है। वह दिन-रात मेहनत कर देश की अर्थव्यवस्था चलाता है, लेकिन बदले में उसे केवल अपमान और असुरक्षा मिलती है। इस पदयात्रा में संभागीय कोषाध्यक्ष राकेश गौतम, जिला महामंत्री मोहन यादव, उपाध्यक्ष राम किशोर, मीडिया प्रभारी मदन यादव सहित डिंडोरी और उमरिया के जिलाध्यक्ष क्रमश: नाथू यादव और राज कुमार रैदास अपनी पूरी टीम के साथ डटे हुए हैं। हजारों किलोमीटर की यह पदयात्रा केवल एक मार्च नहीं, बल्कि सरकार के लिए खतरे की घंटी है। यदि 8 अप्रैल तक सरकार ने कोई ठोस ठोस कदम नहीं उठाया, तो प्रदेश की परिवहन व्यवस्था का चरमराना तय है।
    1
    सारथियों का पैदल मार्च, हिला देगा भोपाल का सिंहासन!
अमरकंटक से उठी क्रांति की चिंगारी
14 सूत्रीय मांगों को लेकर सडक़ों पर उतरा ड्राइवर महासंघ
उमरिया पहुंचा जत्था, 8 अप्रैल को मुख्यमंत्री आवास का होगा घेराव
उमरिया//जब देश और प्रदेश की धडक़नें यानी वाहनों के पहिये थामने की चेतावनी दी जाए, तो समझ लेना चाहिए कि सब्र का बांध टूट चुका है। मध्य प्रदेश ड्राइवर महासंघ ने अपनी उपेक्षा और जायज हक की लड़ाई के लिए शंखनाद कर दिया है। 8 मार्च को पवित्र नगरी अमरकंटक से शुरू हुई यह पदयात्रा अब न्याय की मशाल बनकर राजधानी भोपाल की ओर बढ़ रही है। बुधवार को यह जत्था उमरिया पहुँचा, जहाँ ड्राइवरों के तेवर देख साफ हो गया कि इस बार वे केवल ज्ञापन देने नहीं, बल्कि आर-पार का फैसला करने जा रहे हैं।
अब मैदान में होगा मुकाबला
ड्राइवर महासंघ के पदाधिकारियों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। उनका कहना है कि अब तक दर्जनों बार जिलों के कलेक्टरों के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे गए, लेकिन शासन की कुंभकर्णी नींद नहीं टूटी। अधिकारियों ने इन मांगों को रद्दी की टोकरी में डाल दिया। अब प्रदेश के हजारों ड्राइवर एक होकर 8 अप्रैल को भोपाल के जमुरी मैदान में जुटेंगे और वहां से मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। संघ ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि इस बार भी टालमटोल हुई, तो पूरे मध्य प्रदेश में चक्का जाम कर दिया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
सम्मान और सुरक्षा की जंग
ड्राइवर महासंघ ने सरकार के सामने अपनी 14 प्रमुख मांगें रखी हैं, जो उनके वजूद से जुड़ी हैं। भारतीय न्याय संहिता की धारा 106/2 को पूर्णत: निरस्त करने की मांग। दुर्घटना में मृत्यु पर 20 लाख, अपंगता पर 10 लाख और इलाज के लिए 5 लाख रुपये की बीमा राशि सुनिश्चित हो। 55 वर्ष की आयु के बाद पेंशन और आवास के लिए 5 लाख रुपये की सहायता। ड्राइवरों को द्वितीय श्रेणी सैनिक की मान्यता दी जाए और 1 सितंबर को ड्राइवर दिवस घोषित हो। राजमार्गों पर प्रशासन की अवैध वसूली और आम नागरिकों द्वारा की जाने वाली मारपीट के खिलाफ सख्त कानून बने। राजमार्गों पर विश्राम गृह, शौचालय और पार्किंग की समुचित व्यवस्था हो।
जब तक हक नहीं, तब तक चैन नहीं
13 मार्च को पदयात्रा उमरिया पहुंची, जहां स्थानीय ड्राइवरों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। रात्रि विश्राम के बाद सुबह यह कारवां फिर भोपाल की ओर कूच कर गया। यात्रा का नेतृत्व कर रहे प्रदेश उपाध्यक्ष द्वारिका प्रसाद द्विवेदी और संगठन मंत्री तेज बाली शर्मा ने कहा कि ड्राइवर समाज अब जाग चुका है। वह दिन-रात मेहनत कर देश की अर्थव्यवस्था चलाता है, लेकिन बदले में उसे केवल अपमान और असुरक्षा मिलती है। इस पदयात्रा में संभागीय कोषाध्यक्ष राकेश गौतम, जिला महामंत्री मोहन यादव, उपाध्यक्ष राम किशोर, मीडिया प्रभारी मदन यादव सहित डिंडोरी और उमरिया के जिलाध्यक्ष क्रमश: नाथू यादव और राज कुमार रैदास अपनी पूरी टीम के साथ डटे हुए हैं। हजारों किलोमीटर की यह पदयात्रा केवल एक मार्च नहीं, बल्कि सरकार के लिए खतरे की घंटी है। यदि 8 अप्रैल तक सरकार ने कोई ठोस ठोस कदम नहीं उठाया, तो प्रदेश की परिवहन व्यवस्था का चरमराना तय है।
    user_Neeraj Singh Raghuvanshi
    Neeraj Singh Raghuvanshi
    बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • श्री सुपर संपूर्ण पूजा भंडार में राम नवमी के पूजा के सभी समान चुनरी झंडा माला सभी प्रकार के पूजा समाग्री उपलब्ध है सभी सनातनी भाइयों बहनों का दिल से स्वागत है
    1
    श्री सुपर संपूर्ण पूजा भंडार में राम नवमी के पूजा के सभी समान चुनरी झंडा माला सभी प्रकार के पूजा समाग्री उपलब्ध है सभी सनातनी भाइयों बहनों का दिल से स्वागत है
    user_Guru Reality Show
    Guru Reality Show
    पटना, कोरिया, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • मानपुर रेंज के डोगरा टोला पहड़िया में आग का कहर : तीन दिन से धधक रही पहड़िया,वन्य जीवन और वन संपदा पर गम्भीर संकट* -वन परिक्षेत्र मानपुर के बिजौरी बीट अंतर्गत डोगरा टोला पहड़िया में पिछले तीन दिनों से भीषण आग लगी हुई है।स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि पूरी पहड़ियां धधक कर जल चुकी हैं और आग अब भरमिला के महुआ हार की ओर तेजी से बढ़ रही है। इस सम्बन्ध में बिजौरी बीट गार्ड तेजलाल बैगा ने बताया कि वे पिछले दो दिनों से आग को बुझाने का प्रयास कर रहे हैं और अभी फिर से अपने श्रमिकों के साथ आग पर नियंत्रण पाने के लिए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग की समय पर कार्रवाई न करने की लापरवाही पर चिंता व्यक्त की है उनका कहना है कि आग फैलने से वन्य जीव,जैव विविधता और प्राकृतिक संसाधनों को गंभीर नुकसान हो रहा है।स्थानीय लोग मांग कर रहे हैं कि वन विभाग आग पर नियंत्रण व राहत कार्यवाही शुरू करे ताकि वन और वन्य जीवन सुरक्षित रह सकें।
    4
    मानपुर रेंज के डोगरा टोला पहड़िया में आग का कहर : तीन दिन से धधक रही पहड़िया,वन्य जीवन और वन संपदा पर गम्भीर संकट*
-वन परिक्षेत्र मानपुर के बिजौरी बीट अंतर्गत डोगरा टोला पहड़िया में पिछले तीन दिनों से भीषण आग लगी हुई है।स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि पूरी पहड़ियां धधक कर जल चुकी हैं और आग अब भरमिला के महुआ हार की ओर तेजी से बढ़ रही है।
इस सम्बन्ध में बिजौरी बीट गार्ड तेजलाल बैगा ने बताया कि वे पिछले दो दिनों से आग को बुझाने का प्रयास कर रहे हैं और अभी फिर से अपने श्रमिकों के साथ आग पर नियंत्रण पाने के लिए जा रहे हैं।
ग्रामीणों ने वन विभाग की समय पर कार्रवाई न करने की लापरवाही पर चिंता व्यक्त की है उनका कहना है कि आग फैलने से वन्य जीव,जैव विविधता और प्राकृतिक संसाधनों को गंभीर नुकसान हो रहा है।स्थानीय लोग मांग कर रहे हैं कि वन विभाग आग पर नियंत्रण व राहत कार्यवाही शुरू करे ताकि वन और वन्य जीवन सुरक्षित रह सकें।
    user_Ashutosh tripathi
    Ashutosh tripathi
    Court reporter मानपुर, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.