logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नौबतपुर में पैक्स चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज, नामांकन के अंतिम दिन 97 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा नौबतपुर प्रखंड क्षेत्र में पैक्स चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां चरम पर पहुंच गई हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 8 और 9 अप्रैल को नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई, जिसमें अंतिम दिन विभिन्न पंचायतों में प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूरे दिन नामांकन केंद्रों पर गहमागहमी का माहौल बना रहा। प्रशासन द्वारा शांतिपूर्ण प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इस चुनाव में विभिन्न पंचायतों से अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए कुल 97 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है, जिससे चुनावी मुकाबला काफी रोचक हो गया है। बारा पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए धनंजय कुमार, चंदन कुमार और अमन कुमार मैदान में हैं, जबकि 10 कार्यकारिणी सदस्य प्रत्याशी हैं। सावर चक में कुंदन कुमार अध्यक्ष पद के एकमात्र उम्मीदवार हैं और 2 कार्यकारिणी सदस्य प्रत्याशी हैं। जैतीपुर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए सुलेंद्र प्रसाद गुप्ता, एमडी केसर और राजकुमार यादव के बीच मुकाबला होगा, जबकि 17 कार्यकारिणी सदस्य उम्मीदवार हैं। नगर पंचायत नौबतपुर में अध्यक्ष पद के लिए अशोक कुमार वर्मा, सर्वेश कुमार और तेजनारायण पंडित ने नामांकन किया है तथा 14 कार्यकारिणी सदस्य प्रत्याशी हैं। नवडीहा में अध्यक्ष पद के लिए शशि शंकर और मनोज कुमार आमने-सामने हैं, जबकि 8 कार्यकारिणी सदस्य उम्मीदवार हैं। अदला पंचायत में अक्षय कुमार और सुनील कुमार शर्मा के बीच सीधा मुकाबला है, जहां 11 कार्यकारिणी सदस्य प्रत्याशी मैदान में हैं। खजुरी पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए चंद्रमा शर्मा और खुशबू कुमारी ने नामांकन किया है तथा 15 कार्यकारिणी सदस्य उम्मीदवार हैं। वहीं गोनवां पंचायत में विजय कुमार अध्यक्ष पद के उम्मीदवार हैं और 3 कार्यकारिणी सदस्य प्रत्याशी हैं। अब स्क्रूटनी और नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद अंतिम उम्मीदवारों की स्थिति स्पष्ट होगी। इसके बाद चुनावी प्रचार और तेज होने की संभावना है।

7 hrs ago
user_Shailesh singh
Shailesh singh
Local News Reporter Naubatpur, Patna•
7 hrs ago

नौबतपुर में पैक्स चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज, नामांकन के अंतिम दिन 97 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा नौबतपुर प्रखंड क्षेत्र में पैक्स चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां चरम पर पहुंच गई हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 8 और 9 अप्रैल को नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई, जिसमें अंतिम दिन विभिन्न पंचायतों में प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूरे दिन नामांकन केंद्रों पर गहमागहमी का माहौल बना रहा। प्रशासन द्वारा शांतिपूर्ण प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इस चुनाव में विभिन्न पंचायतों से अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए कुल 97 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है, जिससे चुनावी मुकाबला काफी रोचक हो गया है। बारा पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए धनंजय कुमार, चंदन कुमार और अमन कुमार मैदान में हैं, जबकि 10 कार्यकारिणी सदस्य प्रत्याशी हैं। सावर चक में कुंदन कुमार अध्यक्ष पद के एकमात्र उम्मीदवार हैं और 2 कार्यकारिणी सदस्य प्रत्याशी हैं। जैतीपुर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए सुलेंद्र प्रसाद गुप्ता, एमडी केसर और राजकुमार यादव के बीच मुकाबला होगा, जबकि 17 कार्यकारिणी सदस्य उम्मीदवार हैं। नगर पंचायत नौबतपुर में अध्यक्ष पद के लिए अशोक कुमार वर्मा, सर्वेश कुमार और तेजनारायण पंडित ने नामांकन किया है तथा 14 कार्यकारिणी सदस्य प्रत्याशी हैं। नवडीहा में अध्यक्ष पद के लिए शशि शंकर और मनोज कुमार आमने-सामने हैं, जबकि 8 कार्यकारिणी सदस्य उम्मीदवार हैं। अदला पंचायत में अक्षय कुमार और सुनील कुमार शर्मा के बीच सीधा मुकाबला है, जहां 11 कार्यकारिणी सदस्य प्रत्याशी मैदान में हैं। खजुरी पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए चंद्रमा शर्मा और खुशबू कुमारी ने नामांकन किया है तथा 15 कार्यकारिणी सदस्य उम्मीदवार हैं। वहीं गोनवां पंचायत में विजय कुमार अध्यक्ष पद के उम्मीदवार हैं और 3 कार्यकारिणी सदस्य प्रत्याशी हैं। अब स्क्रूटनी और नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद अंतिम उम्मीदवारों की स्थिति स्पष्ट होगी। इसके बाद चुनावी प्रचार और तेज होने की संभावना है।

More news from Patna and nearby areas
  • नौबतपुर प्रखंड क्षेत्र में पैक्स चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां चरम पर पहुंच गई हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 8 और 9 अप्रैल को नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई, जिसमें अंतिम दिन विभिन्न पंचायतों में प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूरे दिन नामांकन केंद्रों पर गहमागहमी का माहौल बना रहा। प्रशासन द्वारा शांतिपूर्ण प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इस चुनाव में विभिन्न पंचायतों से अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए कुल 97 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है, जिससे चुनावी मुकाबला काफी रोचक हो गया है। बारा पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए धनंजय कुमार, चंदन कुमार और अमन कुमार मैदान में हैं, जबकि 10 कार्यकारिणी सदस्य प्रत्याशी हैं। सावर चक में कुंदन कुमार अध्यक्ष पद के एकमात्र उम्मीदवार हैं और 2 कार्यकारिणी सदस्य प्रत्याशी हैं। जैतीपुर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए सुलेंद्र प्रसाद गुप्ता, एमडी केसर और राजकुमार यादव के बीच मुकाबला होगा, जबकि 17 कार्यकारिणी सदस्य उम्मीदवार हैं। नगर पंचायत नौबतपुर में अध्यक्ष पद के लिए अशोक कुमार वर्मा, सर्वेश कुमार और तेजनारायण पंडित ने नामांकन किया है तथा 14 कार्यकारिणी सदस्य प्रत्याशी हैं। नवडीहा में अध्यक्ष पद के लिए शशि शंकर और मनोज कुमार आमने-सामने हैं, जबकि 8 कार्यकारिणी सदस्य उम्मीदवार हैं। अदला पंचायत में अक्षय कुमार और सुनील कुमार शर्मा के बीच सीधा मुकाबला है, जहां 11 कार्यकारिणी सदस्य प्रत्याशी मैदान में हैं। खजुरी पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए चंद्रमा शर्मा और खुशबू कुमारी ने नामांकन किया है तथा 15 कार्यकारिणी सदस्य उम्मीदवार हैं। वहीं गोनवां पंचायत में विजय कुमार अध्यक्ष पद के उम्मीदवार हैं और 3 कार्यकारिणी सदस्य प्रत्याशी हैं। अब स्क्रूटनी और नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद अंतिम उम्मीदवारों की स्थिति स्पष्ट होगी। इसके बाद चुनावी प्रचार और तेज होने की संभावना है।
    1
    नौबतपुर प्रखंड क्षेत्र में पैक्स चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां चरम पर पहुंच गई हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 8 और 9 अप्रैल को नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई, जिसमें अंतिम दिन विभिन्न पंचायतों में प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूरे दिन नामांकन केंद्रों पर गहमागहमी का माहौल बना रहा। प्रशासन द्वारा शांतिपूर्ण प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
इस चुनाव में विभिन्न पंचायतों से अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए कुल 97 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है, जिससे चुनावी मुकाबला काफी रोचक हो गया है।
बारा पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए धनंजय कुमार, चंदन कुमार और अमन कुमार मैदान में हैं, जबकि 10 कार्यकारिणी सदस्य प्रत्याशी हैं। सावर चक में कुंदन कुमार अध्यक्ष पद के एकमात्र उम्मीदवार हैं और 2 कार्यकारिणी सदस्य प्रत्याशी हैं।
जैतीपुर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए सुलेंद्र प्रसाद गुप्ता, एमडी केसर और राजकुमार यादव के बीच मुकाबला होगा, जबकि 17 कार्यकारिणी सदस्य उम्मीदवार हैं। नगर पंचायत नौबतपुर में अध्यक्ष पद के लिए अशोक कुमार वर्मा, सर्वेश कुमार और तेजनारायण पंडित ने नामांकन किया है तथा 14 कार्यकारिणी सदस्य प्रत्याशी हैं।
नवडीहा में अध्यक्ष पद के लिए शशि शंकर और मनोज कुमार आमने-सामने हैं, जबकि 8 कार्यकारिणी सदस्य उम्मीदवार हैं। अदला पंचायत में अक्षय कुमार और सुनील कुमार शर्मा के बीच सीधा मुकाबला है, जहां 11 कार्यकारिणी सदस्य प्रत्याशी मैदान में हैं।
खजुरी पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए चंद्रमा शर्मा और खुशबू कुमारी ने नामांकन किया है तथा 15 कार्यकारिणी सदस्य उम्मीदवार हैं। वहीं गोनवां पंचायत में विजय कुमार अध्यक्ष पद के उम्मीदवार हैं और 3 कार्यकारिणी सदस्य प्रत्याशी हैं।
अब स्क्रूटनी और नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद अंतिम उम्मीदवारों की स्थिति स्पष्ट होगी। इसके बाद चुनावी प्रचार और तेज होने की संभावना है।
    user_Shailesh singh
    Shailesh singh
    Local News Reporter Naubatpur, Patna•
    7 hrs ago
  • aap log ke pyar Aashirwad bahut achcha video banate Ho doston
    1
    aap log ke pyar Aashirwad bahut achcha video banate Ho doston
    user_Vijay kumar
    Vijay kumar
    Artist Dinapur-Cum-Khagaul, Patna•
    6 hrs ago
  • बिहटा के आईआईटी अमहारा थाना क्षेत्र के तरवन गाँव में बड़ा हादसा सामने आया। करीब 2 बीघा गेहूँ की खड़ी फसल में अचानक आग लग गई। आग से किसानों को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।
    1
    बिहटा के आईआईटी अमहारा थाना क्षेत्र के तरवन गाँव में बड़ा हादसा सामने आया।
करीब 2 बीघा गेहूँ की खड़ी फसल में अचानक आग लग गई।
आग से किसानों को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।
    user_Reporter Satyendra
    Reporter Satyendra
    Local News Reporter बिहटा, पटना, बिहार•
    7 hrs ago
  • अमेरिका-ईरान सीजफायर में किसका झंडा बुलंद निकला, सीजफायर का श्रेय पाकिस्तान पीएम को देने से भारत की छबि पर क्या असर,जानिए एयर मार्शल एनबी सिंह और ग्रुप कैप्टन प्रेमवीर सिंह जी से राजपथ न्यूज़ पर....
    1
    अमेरिका-ईरान सीजफायर में किसका झंडा बुलंद निकला, सीजफायर का श्रेय पाकिस्तान पीएम को देने से भारत की छबि पर क्या असर,जानिए एयर मार्शल एनबी सिंह और ग्रुप कैप्टन प्रेमवीर सिंह जी से राजपथ न्यूज़ पर....
    user_Rajpath News
    Rajpath News
    Bihta, Patna•
    19 hrs ago
  • Post by Live tv news 24×7
    1
    Post by Live tv news 24×7
    user_Live tv news 24×7
    Live tv news 24×7
    Live tv news 24×7 news reporter Patna Rural, Bihar•
    4 hrs ago
  • पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र के खाजेकला घाट के पास गुरुवार की शाम अज्ञात बदमाशों ने 70 साल के एक व्यक्ति को पीट-पीट कर हत्या कर दिया है ۔घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके वारदात पर पहुंचकर पूरे मामले की जाँच शुरू कर दी है ۔मृतक व्यक्ति की पहचान बुलेटन राय में की गई है ۔۔पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि खाजेकला घाट के पास एक बुजुर्ग व्यक्ति के साथ मारपीट किया गया है ۔पुलिस पहुंचकर घायल बुजुर्ग व्यक्ति को इलाज के लिए गुरु गोविंद सिंह अस्पताल में पहुंचा ही था कि व्यक्ति की मौत हो गई ۔मृतक के परिजनों से पूछताछ की जा रही है ۔साथ ही आसपास की सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जाएगी ۔#ApnaCityTakNews #patnapolic#patna e #patnacity
    1
    पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र के खाजेकला घाट के पास गुरुवार की शाम  अज्ञात बदमाशों ने 70 साल के एक व्यक्ति को पीट-पीट कर हत्या कर दिया है ۔घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके वारदात पर पहुंचकर पूरे मामले की जाँच शुरू कर दी है ۔मृतक व्यक्ति की पहचान बुलेटन राय में की गई है ۔۔पुलिस ने बताया कि  सूचना मिली थी कि खाजेकला घाट के पास एक बुजुर्ग व्यक्ति के साथ मारपीट किया गया है ۔पुलिस पहुंचकर घायल बुजुर्ग व्यक्ति को इलाज के लिए गुरु गोविंद सिंह अस्पताल में पहुंचा ही था कि व्यक्ति की मौत हो गई ۔मृतक के परिजनों से पूछताछ की जा रही है ۔साथ ही आसपास की सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जाएगी ۔#ApnaCityTakNews #patnapolic#patna e #patnacity
    user_APNA CITY TAK NEWS
    APNA CITY TAK NEWS
    पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    4 hrs ago
  • जिलाधिकारी, पटना ने जिलान्तर्गत संचालित निजी विद्यालयों द्वारा छात्रों एवं उनके अभिभावकों से प्रवेश शुल्क, ट्यूशन शुल्क, विकास शुल्क, वार्षिक शुल्क सहित मनमाने तरीके से अन्य विभिन्न शुल्क वसूले जाने की शिकायतों पर सख्त कार्रवाई करते हुए हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारियों को निर्धारित प्रावधानों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के हितों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। आदेशों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    1
    जिलाधिकारी, पटना ने जिलान्तर्गत संचालित निजी विद्यालयों द्वारा छात्रों एवं उनके अभिभावकों से प्रवेश शुल्क, ट्यूशन शुल्क, विकास शुल्क, वार्षिक शुल्क सहित मनमाने तरीके से अन्य विभिन्न शुल्क वसूले जाने की शिकायतों पर सख्त कार्रवाई करते हुए हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारियों को निर्धारित प्रावधानों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के हितों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। आदेशों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    user_रजनीश कुमार
    रजनीश कुमार
    पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    5 hrs ago
  • ​ पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के खेदलपुरा गांव के पास बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हुआ। पटना से आरा की ओर जा रहा एक अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरा।
    1
    ​
पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के खेदलपुरा गांव के पास बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हुआ। पटना से आरा की ओर जा रहा एक अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरा।
    user_Reporter Satyendra
    Reporter Satyendra
    Local News Reporter बिहटा, पटना, बिहार•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.