आनंद मोहन और चेतन आनंद पहुंचे सिमरी बख्तियारपुर सिमरी बख्तियापुर प्रखंड क्षेत्र के सरडीहा गांव स्थित डीडी उच्च विद्यालय परिसर में वीर शिरोमणि सम्राट पृथ्वीराज चौहान की अश्वारोही प्रतिमा के शिलान्यास सह नागरिक अभिनंदन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद आनंद मोहन, सिमरी बख्तियारपुर विधायक संजय कुमार सिंह तथा नबीनगर विधायक चेतन आनंद ने संयुक्त रूप से राम-जानकी मंदिर परिसर में प्रतिमा का शिलान्यास किया। शिलान्यास के उपरांत पूर्व सांसद आनंद मोहन ने अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का ध्वजारोहण किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने जनप्रतिनिधियों का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम के आयोजक कौशलेंद्र कुमार सिंह एवं पंचायत के मुखिया सुमन कुमार सिंह ने पूर्व सांसद आनंद मोहन का तलवार भेंट कर सम्मानित किया। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद आनंद मोहन, विधायक संजय कुमार सिंह और विधायक चेतन आनंद ने सम्राट पृथ्वीराज चौहान के जीवन, शौर्य और योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि सम्राट पृथ्वीराज चौहान भारतीय इतिहास के महान वीर योद्धा थे, जो शौर्य, स्वाभिमान और देशभक्ति के प्रतीक माने जाते हैं। वे चौहान वंश के अंतिम महान शासक थे, जिन्होंने विदेशी आक्रमणकारियों के विरुद्ध साहसपूर्वक संघर्ष किया। वक्ताओं ने कहा कि अजमेर के शासक सोमेश्वर चौहान के पुत्र पृथ्वीराज बचपन से ही अत्यंत साहसी थे। मात्र 11 से 13 वर्ष की आयु में पिता की मृत्यु के बाद उन्होंने सिंहासन संभाला और नागार्जुन के विद्रोह को कुचलकर अपनी सैन्य क्षमता का परिचय दिया। पृथ्वीराज चौहान और मोहम्मद गोरी के बीच हुए ऐतिहासिक युद्धों का उल्लेख करते हुए बताया गया कि 1191 ईस्वी में तराइन के प्रथम युद्ध में पृथ्वीराज चौहान ने गोरी को करारी शिकस्त दी थी। कुछ ऐतिहासिक संदर्भों में गोरी को कई बार पराजित कर जीवनदान देने का भी उल्लेख मिलता है। समारोह की अध्यक्षता कौशलेंद्र कुमार सिंह ने की, जबकि मंच संचालन डॉ. राजीव कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा और लोगों ने इस ऐतिहासिक पहल की सराहना की। फोटो

- हमीरपुर में एक गर्भवती महिला को कीचड़ और दलदल भरे रास्ते पर बैलगाड़ी से अस्पताल ले जाया गया। क्या यही है ‘विकास मॉडल’? देखिए पूरी रिपोर्ट Lock MooD News पर!1
- सौर बाजार समदा मुख्य सड़क मार्ग में सखुआ गाँव के समीप एक ट्रैक्टर चालक संतुलन खो कर बाइक सवार व्यक्ति को जोरदार धक्का मार दिया जिसे गंभीर अवस्था में सौर बाजार स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया1
- कुछ महीने बाद पंचायती चुनाव नजदीक है इस वीडियो को लेकर आप क्या कहना चाहते हैं1
- बिहार के मधेपुरा से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां देर रात एक तेज रफ्तार हाईवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने घर में घुस गया। हादसे में इंटर की परीक्षा देने आए चार छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक मवेशी की मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। मधेपुरा जिले के पुरैनी प्रखंड के नरदह पंचायत के दुहबी–सुहबी वार्ड संख्या 10 में शनिवार देर रात करीब एक बजे ये बड़ा हादसा हुआ। उदाकिशुनगंज से भटगाम जाने वाली स्टेट हाईवे 58 पर तेज रफ्तार से आ रहा एक हाईवा अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे स्थित जीवन यादव के घर में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि घर और शौचालय पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में वहां ठहरे इंटरमीडिएट परीक्षा के चार छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान रामनगर बेलहा निवासी गोपी कुमार, दिलखुश कुमार, सूरज कुमार और अजीत कुमार के रूप में हुई है। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। इस हादसे में एक मवेशी की भी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि इस मोड़ पर अक्सर तेज रफ्तार वाहन हादसों को अंजाम देते हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे 58 को कई घंटों तक जाम रखा। ग्रामीणों ने मौके पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की और चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद जाम हटवाया। बाइट ---छात्र4
- Post by Rinku Rinku1
- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं बिहार प्रदेश कमेट के आह्वान परमनरेगा बचाओ संग्राम के तहत धरना प्रदर्शन।1
- चलती बिजली लाइन से तार चोरी करने पहुँचा चोर खम्भे पर ही चिपक गया ⚡ साथी भागे, युवक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती!1
- देखिए किस तरह गरीब किसानों के मक्का की फसल लगभग दो कट्ठा में क्षतिग्रस्त कर दिया गया कुछ गुंडो के मिलकर यह किसान की कहना है हम पुष्टि नहीं करते हैं1
- मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज अनुमंडल अंतर्गत परड़िया व हथिऔंधा पंचायत में आयोजित पैक्स चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया, लेकिन शाम में हुई मतगणना काफी रोमांचक और हंगामेदार रही। हथिऔंधा पैक्स चुनाव में शिवकुमार भगत को 386 मत प्राप्त हुए और उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मो. शमीम (196 मत) को हराकर जीत दर्ज की। वहीं परड़िया पैक्स की मतगणना रात करीब साढ़े नौ बजे उस समय बेहद रोमांचक हो गई जब प्रारंभिक परिणाम में सुरेन्द्र झा को 296, अमोद मेहता को 294, अशोक ठाकुर को 263 तथा दिलीप चौधरी को 101 मत मिलने की घोषणा की गई। इस घोषणा के अनुसार सुरेन्द्र झा को 2 मतों से विजयी बताया गया। हालांकि, अमोद मेहता ने परिणाम को अस्वीकार करते हुए पुनः मतगणना के लिए आवेदन दिया। इसके बाद हुई री-काउंटिंग का अंतिम फैसला रात करीब 11 बजे आया, जिसमें अमोद मेहता को 1 मत से विजयी घोषित कर दिया गया। मतगणना से असंतुष्ट प्रत्याशी ने बीडीओ पर लगाया धांधली का आरोप री-काउंटिंग का परिणाम आते ही सुरेन्द्र झा के समर्थकों ने जोरदार विरोध व हंगामा शुरू कर दिया। समर्थकों का कहना था कि पहले सुरेन्द्र झा को 2 मतों से विजयी बताया गया, फिर री-काउंटिंग में उन्हें 1 मत से पराजित कैसे कर दिया गया। या तो पहले गिनती गलत हुई या बाद में गड़बड़ी की गई। समर्थकों ने री-काउंटिंग के दौरान बीडीओ पर रिश्वत लेकर पक्षपातपूर्ण तरीके से हराने का आरोप लगाया और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। करीब डेढ़ घंटे तक प्रखंड कार्यालय के समीप सड़क जाम कर विरोध जताया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला व पुरुष समर्थक मौजूद रहे। बाद में प्रत्याशी सुरेन्द्र झा एवं थाना अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह के समझाने-बुझाने पर रात करीब 12 बजे जाम समाप्त कराया गया। इस संबंध में बीडीओ अमित कुमार ने बताया कि मतगणना पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से, दोनों पक्षों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में कराई गई है तथा पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई है। उन्होंने सभी आरोपों को निराधार बताया।4