logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मधेपुरा में तेज रफ्तार बनी जानलेवा: मधेपुरा में घर में घुसा हाईवा, मवेशी की मौत, 4 घायल बिहार के मधेपुरा से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां देर रात एक तेज रफ्तार हाईवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने घर में घुस गया। हादसे में इंटर की परीक्षा देने आए चार छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक मवेशी की मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। मधेपुरा जिले के पुरैनी प्रखंड के नरदह पंचायत के दुहबी–सुहबी वार्ड संख्या 10 में शनिवार देर रात करीब एक बजे ये बड़ा हादसा हुआ। उदाकिशुनगंज से भटगाम जाने वाली स्टेट हाईवे 58 पर तेज रफ्तार से आ रहा एक हाईवा अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे स्थित जीवन यादव के घर में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि घर और शौचालय पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में वहां ठहरे इंटरमीडिएट परीक्षा के चार छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान रामनगर बेलहा निवासी गोपी कुमार, दिलखुश कुमार, सूरज कुमार और अजीत कुमार के रूप में हुई है। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। इस हादसे में एक मवेशी की भी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि इस मोड़ पर अक्सर तेज रफ्तार वाहन हादसों को अंजाम देते हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे 58 को कई घंटों तक जाम रखा। ग्रामीणों ने मौके पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की और चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद जाम हटवाया। बाइट ---छात्र

2 hrs ago
user_RAMAN KUMAR
RAMAN KUMAR
REPORTER मधेपुरा, मधेपुरा, बिहार•
2 hrs ago

मधेपुरा में तेज रफ्तार बनी जानलेवा: मधेपुरा में घर में घुसा हाईवा, मवेशी की मौत, 4 घायल बिहार के मधेपुरा से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां देर रात एक तेज रफ्तार हाईवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने घर में घुस गया। हादसे में इंटर की परीक्षा देने आए चार छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक मवेशी की मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे

जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। मधेपुरा जिले के पुरैनी प्रखंड के नरदह पंचायत के दुहबी–सुहबी वार्ड संख्या 10 में शनिवार देर रात करीब एक बजे ये बड़ा हादसा हुआ। उदाकिशुनगंज से भटगाम जाने वाली स्टेट हाईवे 58 पर तेज रफ्तार से आ रहा एक हाईवा अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे स्थित जीवन यादव के घर में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि घर और शौचालय पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो

गए। हादसे में वहां ठहरे इंटरमीडिएट परीक्षा के चार छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान रामनगर बेलहा निवासी गोपी कुमार, दिलखुश कुमार, सूरज कुमार और अजीत कुमार के रूप में हुई है। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। इस हादसे में एक मवेशी की भी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि इस मोड़ पर अक्सर तेज रफ्तार वाहन

हादसों को अंजाम देते हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे 58 को कई घंटों तक जाम रखा। ग्रामीणों ने मौके पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की और चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद जाम हटवाया। बाइट ---छात्र

More news from बिहार and nearby areas
  • बिहार के मधेपुरा से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां देर रात एक तेज रफ्तार हाईवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने घर में घुस गया। हादसे में इंटर की परीक्षा देने आए चार छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक मवेशी की मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। मधेपुरा जिले के पुरैनी प्रखंड के नरदह पंचायत के दुहबी–सुहबी वार्ड संख्या 10 में शनिवार देर रात करीब एक बजे ये बड़ा हादसा हुआ। उदाकिशुनगंज से भटगाम जाने वाली स्टेट हाईवे 58 पर तेज रफ्तार से आ रहा एक हाईवा अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे स्थित जीवन यादव के घर में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि घर और शौचालय पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में वहां ठहरे इंटरमीडिएट परीक्षा के चार छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान रामनगर बेलहा निवासी गोपी कुमार, दिलखुश कुमार, सूरज कुमार और अजीत कुमार के रूप में हुई है। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। इस हादसे में एक मवेशी की भी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि इस मोड़ पर अक्सर तेज रफ्तार वाहन हादसों को अंजाम देते हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे 58 को कई घंटों तक जाम रखा। ग्रामीणों ने मौके पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की और चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद जाम हटवाया। बाइट ---छात्र
    4
    बिहार के मधेपुरा से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां देर रात एक तेज रफ्तार हाईवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने घर में घुस गया। हादसे में इंटर की परीक्षा देने आए चार छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक मवेशी की मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।
मधेपुरा जिले के पुरैनी प्रखंड के नरदह पंचायत के दुहबी–सुहबी वार्ड संख्या 10 में शनिवार देर रात करीब एक बजे ये बड़ा हादसा हुआ।
उदाकिशुनगंज से भटगाम जाने वाली स्टेट हाईवे 58 पर तेज रफ्तार से आ रहा एक हाईवा अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे स्थित जीवन यादव के घर में जा घुसा।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि घर और शौचालय पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में वहां ठहरे इंटरमीडिएट परीक्षा के चार छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों की पहचान रामनगर बेलहा निवासी गोपी कुमार, दिलखुश कुमार, सूरज कुमार और अजीत कुमार के रूप में हुई है। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
इस हादसे में एक मवेशी की भी मौके पर ही मौत हो गई।
ग्रामीणों का कहना है कि इस मोड़ पर अक्सर तेज रफ्तार वाहन हादसों को अंजाम देते हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे 58 को कई घंटों तक जाम रखा। ग्रामीणों ने मौके पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की और चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद जाम हटवाया।
बाइट ---छात्र
    user_RAMAN KUMAR
    RAMAN KUMAR
    REPORTER मधेपुरा, मधेपुरा, बिहार•
    2 hrs ago
  • मधेपुरा से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। सरकारी मिड डे मील योजना के तहत परोसी गई खिचड़ी खाने से 70 से अधिक मासूम बच्चे बीमार पड़ गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मिड डे मील में छिपकली गिरने की आशंका जताई जा रही है। बच्चों को उल्टी, पेट दर्द और घबराहट की शिकायत के बाद मधेपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। 👉 सवाल साफ है — क्या बच्चों की थाली की कोई निगरानी नहीं? क्या मिड डे मील में गुणवत्ता जांच सिर्फ कागज़ों तक सीमित है? और अगर किसी बच्चे की जान चली जाती, तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेता? सरकार और प्रशासन को अब सिर्फ बयान नहीं, जवाब और कार्रवाई देनी होगी। #MadhepuraNews #MidDayMealScam #BiharBreaking #GovernmentFailure #SchoolFoodSafety #ChildrenInDanger #BiharNewsHindi #SystemFailure #BreakingNews #MidDayMeal #PublicIssue
    1
    मधेपुरा से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है।
सरकारी मिड डे मील योजना के तहत परोसी गई खिचड़ी खाने से
70 से अधिक मासूम बच्चे बीमार पड़ गए।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार
मिड डे मील में छिपकली गिरने की आशंका जताई जा रही है।
बच्चों को उल्टी, पेट दर्द और घबराहट की शिकायत के बाद
मधेपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
👉 सवाल साफ है —
क्या बच्चों की थाली की कोई निगरानी नहीं?
क्या मिड डे मील में गुणवत्ता जांच सिर्फ कागज़ों तक सीमित है?
और अगर किसी बच्चे की जान चली जाती,
तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेता?
सरकार और प्रशासन को
अब सिर्फ बयान नहीं, जवाब और कार्रवाई देनी होगी।
#MadhepuraNews
#MidDayMealScam
#BiharBreaking
#GovernmentFailure
#SchoolFoodSafety
#ChildrenInDanger
#BiharNewsHindi
#SystemFailure
#BreakingNews
#MidDayMeal
#PublicIssue
    user_RRP न्यूज़
    RRP न्यूज़
    Local News Reporter Madhepura, Bihar•
    21 hrs ago
  • सौर बाजार थाना क्षेत्र के चंदौर पुर्वी पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 5 निवासी रणबीर यादव मारपीट की घटना में हुए जख्मी सौर बाजार थाना में आवेदन देकर न्याय न्याय की गुहार।
    1
    सौर बाजार थाना क्षेत्र के चंदौर पुर्वी पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 5 निवासी रणबीर यादव मारपीट की घटना में हुए जख्मी सौर बाजार थाना में आवेदन देकर न्याय न्याय की गुहार।
    user_मिथिलेश कुमार
    मिथिलेश कुमार
    रिपोर्टर सौर बाजार, सहरसा, बिहार•
    5 hrs ago
  • Shankar pur lahi panchayat wad nambar 4 sadak ki halat bahut kharab hai bees Saal se yah sadak aise hi hai abhi tak iska kuchh nahin hua Main chahta Hun ki is per Dhyan Diya jaaye Sarkar ko
    1
    Shankar pur lahi panchayat wad nambar 4 sadak ki halat bahut kharab hai bees Saal se yah sadak aise hi hai abhi tak iska kuchh nahin hua Main chahta Hun ki is per Dhyan Diya jaaye Sarkar ko
    user_Muhammad Sadre Alam
    Muhammad Sadre Alam
    Nurse शंकरपुर, मधेपुरा, बिहार•
    5 hrs ago
  • Post by Rinku Rinku
    1
    Post by Rinku Rinku
    user_Rinku Rinku
    Rinku Rinku
    घैलढ़, मधेपुरा, बिहार•
    6 hrs ago
  • ​सोनवर्षा PACS चुनाव: मतगणना में अनिल यादव की बड़ी बढ़त, चतुष्कोणीय मुकाबले में पिछड़ रहे प्रतिद्वंदी ​मधेपुरा (शंकरपुर) | प्रखंड के सोनवर्षा पंचायत में पैक्स (PACS) चुनाव 2026 के नतीजों को लेकर सस्पेंस अब खत्म होने की ओर है। शनिवार सुबह 9 बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई मतगणना में शुरुआती राउंड से ही अनिल यादव ने अपने प्रतिद्वंदियों पर बढ़त बना ली है। ​कुल तीन चक्रों (Rounds) में हुई गिनती के आंकड़ों के अनुसार, अनिल यादव अन्य उम्मीदवारों से काफी आगे चल रहे हैं। बीडीओ तेज प्रताप त्यागी की देखरेख में मतगणना प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी रखा गया है। ​लाइव स्कोरकार्ड: किस उम्मीदवार को कितने मिले वोट ​मतगणना के तीनों चक्रों (1A, 1B, 1C) के बाद की स्थिति नीचे टेबल में दी गई है:प्रत्याशी का नाम प्रथम चक्र (1A) द्वितीय चक्र (1B) तृतीय चक्र (1C) कुल प्राप्त मत अनिल यादव 97 158 290 545 बबलू यादव 70 81 54 205 विवेक कुमार 94 79 42 215 अशोक कुमार यादव 31 74 42 147 रद्द (Invalid) 19 28 54 101 कुल योग 311 420 482 चुनावी विश्लेषण: अनिल यादव की 'हैट्रिक' बढ़त ​शुरुआती रुझानों में विवेक कुमार और बबलू यादव के बीच दूसरे नंबर के लिए कड़ी टक्कर देखी गई, लेकिन तीसरे चक्र की गिनती तक अनिल यादव ने 545 वोट पाकर अपनी जीत लगभग सुनिश्चित कर ली है। आंकड़ों के मुताबिक, 101 वोट रद्द भी हुए हैं, जो हार-जीत के अंतर में बड़ी भूमिका निभा सकते थे। ​प्रशासनिक मुस्तैदी: सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम ​बीडीओ तेज प्रताप त्यागी ने बताया कि मतगणना केंद्र पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। ​सीसीटीवी निगरानी: पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग की जा रही है। ​दंडाधिकारी तैनात: हर टेबल पर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है ताकि गणना में कोई त्रुटि न हो। ​धारा 144: केंद्र के बाहर भीड़ जमा होने और नारेबाजी पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। मतगणना संपन्न होने के बाद जीते हुए प्रत्याशी अनिल यादव और मौरा कवियाही पंचायत के निर्विरोध चुने पैक्स अध्यक्ष सुमन कुमार को जिला कल्याण पदाधिकारी रामकृपाल प्रसाद और बीडीओ तेज प्रताप त्यागी ने जीत का सर्टिफिकेट दिया।
    1
    ​सोनवर्षा PACS चुनाव: मतगणना में अनिल यादव की बड़ी बढ़त, चतुष्कोणीय मुकाबले में पिछड़ रहे प्रतिद्वंदी
​मधेपुरा (शंकरपुर) | प्रखंड के सोनवर्षा पंचायत में पैक्स (PACS) चुनाव 2026 के नतीजों को लेकर सस्पेंस अब खत्म होने की ओर है। शनिवार सुबह 9 बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई मतगणना में शुरुआती राउंड से ही अनिल यादव ने अपने प्रतिद्वंदियों पर बढ़त बना ली है।
​कुल तीन चक्रों (Rounds) में हुई गिनती के आंकड़ों के अनुसार, अनिल यादव अन्य उम्मीदवारों से काफी आगे चल रहे हैं। बीडीओ तेज प्रताप त्यागी की देखरेख में मतगणना प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी रखा गया है।
​लाइव स्कोरकार्ड: किस उम्मीदवार को कितने मिले वोट
​मतगणना के तीनों चक्रों (1A, 1B, 1C) के बाद की स्थिति नीचे टेबल में दी गई है:प्रत्याशी का नाम प्रथम चक्र (1A) द्वितीय चक्र (1B) तृतीय चक्र (1C) कुल प्राप्त मत
अनिल यादव 97 158 290 545
बबलू यादव 70 81 54 205
विवेक कुमार 94 79 42 215
अशोक कुमार यादव 31 74 42 147
रद्द (Invalid) 19 28 54 101
कुल योग 311 420 482
चुनावी विश्लेषण: अनिल यादव की 'हैट्रिक' बढ़त
​शुरुआती रुझानों में विवेक कुमार और बबलू यादव के बीच दूसरे नंबर के लिए कड़ी टक्कर देखी गई, लेकिन तीसरे चक्र की गिनती तक अनिल यादव ने 545 वोट पाकर अपनी जीत लगभग सुनिश्चित कर ली है। आंकड़ों के मुताबिक, 101 वोट रद्द भी हुए हैं, जो हार-जीत के अंतर में बड़ी भूमिका निभा सकते थे।
​प्रशासनिक मुस्तैदी: सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
​बीडीओ तेज प्रताप त्यागी ने बताया कि मतगणना केंद्र पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
​सीसीटीवी निगरानी: पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग की जा रही है।
​दंडाधिकारी तैनात: हर टेबल पर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है ताकि गणना में कोई त्रुटि न हो।
​धारा 144: केंद्र के बाहर भीड़ जमा होने और नारेबाजी पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।
मतगणना संपन्न होने के बाद जीते हुए प्रत्याशी अनिल यादव और मौरा कवियाही पंचायत के निर्विरोध चुने पैक्स अध्यक्ष सुमन कुमार को जिला कल्याण पदाधिकारी रामकृपाल प्रसाद और बीडीओ तेज प्रताप त्यागी ने जीत का सर्टिफिकेट दिया।
    user_Mukesh  Kumar
    Mukesh Kumar
    शंकरपुर, मधेपुरा, बिहार•
    23 hrs ago
  • सुपौल के हरदी दुर्गा स्थान में नव पदस्थापित सदर अनुमंडल पदाधिकारी सुपौल श्री मनोहर साहू जी का प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां दुर्गा की हृदय स्थली #हरदी में स्वागत। इस अवसर पर ग्रामीणों के अलावे कार्यपालक पदाधिकारी श्री कमलेश कुमार, जिला कला संस्कृति पदाधिकारी श्री तारकेश्वर पटेल जी भी उपस्थित रहे
    1
    सुपौल के हरदी दुर्गा स्थान में नव पदस्थापित सदर अनुमंडल पदाधिकारी सुपौल श्री मनोहर साहू जी का प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां दुर्गा की हृदय स्थली #हरदी में स्वागत। इस अवसर पर ग्रामीणों के अलावे कार्यपालक पदाधिकारी श्री कमलेश कुमार, जिला कला संस्कृति पदाधिकारी श्री तारकेश्वर पटेल जी भी उपस्थित रहे
    user_Kunal kumar
    Kunal kumar
    Sb news भारत संपादक सुपौल, सुपौल, बिहार•
    1 hr ago
  • मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज अनुमंडल अंतर्गत परड़िया व हथिऔंधा पंचायत में आयोजित पैक्स चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया, लेकिन शाम में हुई मतगणना काफी रोमांचक और हंगामेदार रही। हथिऔंधा पैक्स चुनाव में शिवकुमार भगत को 386 मत प्राप्त हुए और उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मो. शमीम (196 मत) को हराकर जीत दर्ज की। वहीं परड़िया पैक्स की मतगणना रात करीब साढ़े नौ बजे उस समय बेहद रोमांचक हो गई जब प्रारंभिक परिणाम में सुरेन्द्र झा को 296, अमोद मेहता को 294, अशोक ठाकुर को 263 तथा दिलीप चौधरी को 101 मत मिलने की घोषणा की गई। इस घोषणा के अनुसार सुरेन्द्र झा को 2 मतों से विजयी बताया गया। हालांकि, अमोद मेहता ने परिणाम को अस्वीकार करते हुए पुनः मतगणना के लिए आवेदन दिया। इसके बाद हुई री-काउंटिंग का अंतिम फैसला रात करीब 11 बजे आया, जिसमें अमोद मेहता को 1 मत से विजयी घोषित कर दिया गया। मतगणना से असंतुष्ट प्रत्याशी ने बीडीओ पर लगाया धांधली का आरोप री-काउंटिंग का परिणाम आते ही सुरेन्द्र झा के समर्थकों ने जोरदार विरोध व हंगामा शुरू कर दिया। समर्थकों का कहना था कि पहले सुरेन्द्र झा को 2 मतों से विजयी बताया गया, फिर री-काउंटिंग में उन्हें 1 मत से पराजित कैसे कर दिया गया। या तो पहले गिनती गलत हुई या बाद में गड़बड़ी की गई। समर्थकों ने री-काउंटिंग के दौरान बीडीओ पर रिश्वत लेकर पक्षपातपूर्ण तरीके से हराने का आरोप लगाया और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। करीब डेढ़ घंटे तक प्रखंड कार्यालय के समीप सड़क जाम कर विरोध जताया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला व पुरुष समर्थक मौजूद रहे। बाद में प्रत्याशी सुरेन्द्र झा एवं थाना अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह के समझाने-बुझाने पर रात करीब 12 बजे जाम समाप्त कराया गया। इस संबंध में बीडीओ अमित कुमार ने बताया कि मतगणना पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से, दोनों पक्षों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में कराई गई है तथा पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई है। उन्होंने सभी आरोपों को निराधार बताया।
    4
    मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज अनुमंडल अंतर्गत परड़िया व हथिऔंधा पंचायत में आयोजित पैक्स चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया, लेकिन शाम में हुई मतगणना काफी रोमांचक और हंगामेदार रही।
हथिऔंधा पैक्स चुनाव में शिवकुमार भगत को 386 मत प्राप्त हुए और उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मो. शमीम (196 मत) को हराकर जीत दर्ज की।
वहीं परड़िया पैक्स की मतगणना रात करीब साढ़े नौ बजे उस समय बेहद रोमांचक हो गई जब प्रारंभिक परिणाम में सुरेन्द्र झा को 296, अमोद मेहता को 294, अशोक ठाकुर को 263 तथा दिलीप चौधरी को 101 मत मिलने की घोषणा की गई। इस घोषणा के अनुसार सुरेन्द्र झा को 2 मतों से विजयी बताया गया।
हालांकि, अमोद मेहता ने परिणाम को अस्वीकार करते हुए पुनः मतगणना के लिए आवेदन दिया। इसके बाद हुई री-काउंटिंग का अंतिम फैसला रात करीब 11 बजे आया, जिसमें अमोद मेहता को 1 मत से विजयी घोषित कर दिया गया।
मतगणना से असंतुष्ट प्रत्याशी ने बीडीओ पर लगाया धांधली का आरोप
री-काउंटिंग का परिणाम आते ही सुरेन्द्र झा के समर्थकों ने जोरदार विरोध व हंगामा शुरू कर दिया। समर्थकों का कहना था कि पहले सुरेन्द्र झा को 2 मतों से विजयी बताया गया, फिर री-काउंटिंग में उन्हें 1 मत से पराजित कैसे कर दिया गया। या तो पहले गिनती गलत हुई या बाद में गड़बड़ी की गई।
समर्थकों ने री-काउंटिंग के दौरान बीडीओ पर रिश्वत लेकर पक्षपातपूर्ण तरीके से हराने का आरोप लगाया और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। करीब डेढ़ घंटे तक प्रखंड कार्यालय के समीप सड़क जाम कर विरोध जताया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला व पुरुष समर्थक मौजूद रहे।
बाद में प्रत्याशी सुरेन्द्र झा एवं थाना अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह के समझाने-बुझाने पर रात करीब 12 बजे जाम समाप्त कराया गया।
इस संबंध में बीडीओ अमित कुमार ने बताया कि मतगणना पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से, दोनों पक्षों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में कराई गई है तथा पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई है। उन्होंने सभी आरोपों को निराधार बताया।
    user_RAMAN KUMAR
    RAMAN KUMAR
    REPORTER मधेपुरा, मधेपुरा, बिहार•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.