Shuru
Apke Nagar Ki App…
संग्रामपुर में अवैध गिट्टी परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 6 ट्रक-हाइवा जब्त, 55 लाख से अधिक का जुर्माना
Kumar Mithun
संग्रामपुर में अवैध गिट्टी परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 6 ट्रक-हाइवा जब्त, 55 लाख से अधिक का जुर्माना
More news from बिहार and nearby areas
- मुंगेर : राज्य बार काउंसिल पटना के द्वारा मुंगेर विधिज्ञ संघ में चुनाव की घोषणा कर दी गई है मुंगेर विधिज्ञ के संघ में चुनाव 18 अप्रैल को होना है जिसको लेकर आज मंगलवार को नामांकन के आखिरी दिन संघ के आरो वरिष्ठ अधिवक्ता कृष्णानंद सिंह के समक्ष कई उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया। आपको बता दे अध्यक्ष उपाध्यक्ष ट्रेजर जॉइंट सेक्रेटरी कार्यकारिणी सदस्य आदि पदों पर चुनाव होना है नामांकन दाखिल करने वालों में विधिज्ञ संघ मुंगेर के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री अमर सिन्हा अंजनी कुमार सिन्हा रामानंद प्रसाद आदि अन्य उम्मीदवार शामिल थे।1
- 26 मार्च को ट्रेन संख्या 22234 जलपाईगुड़ी वन्दे भारत पर पथराव करने वाला युवक गिरफ्तार। स्कूली बच्चों ने नहीं की थी कोई पत्थरबाजी।1
- Post by Gaurav Kumar Mishra1
- खगड़िया जिले के गोगरी अनुमंडल अस्पताल से मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जागरूकता प्रभात फेरी निकाली गई। यह प्रभात फेरी पसराहा की एएनएम एवं जीएनएम छात्राओं द्वारा जिला सिविल सर्जन के निर्देश पर आयोजित की गई। प्रभात फेरी गोगरी अनुमंडल अस्पताल से शुरू होकर हनुमान अस्पताल, जमालपुर बाजार होते हुए गोगरी प्रखंड मुख्यालय तक पहुंची। इस दौरान छात्राओं ने स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता नारों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता, टीकाकरण और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में अनुमंडलीय चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्र प्रकाश, सीएचओ रूपक कुमार, पीसीएम नीतू कुमारी सहित अनुमंडल अस्पताल के कई स्वास्थ्य कर्मी एवं चिकित्सक मौजूद रहे। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्र प्रकाश ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य दिवस का उद्देश्य लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। नियमित जांच, संतुलित आहार और स्वच्छता अपनाकर कई बीमारियों से बचा जा सकता है। इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम समाज में स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक संदेश देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।1
- मल्हीपुर 10 + 2 स्कूल परिसर में एनीमिया मुक्त को लेकर एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया है1
- तारापुर थाना क्षेत्र में पुलिस और खनन विभाग ने संयुक्त रूप से अवैध गिट्टी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक हाइवा ट्रक जब्त किया। यह कार्रवाई तारापुर बाजार के समीप की गई, जहां 14 चक्का वाहन में गिट्टी लदा पाया गया। 6 अप्रैल 2026 को अवर निरीक्षक संदीप कुमार झा के नेतृत्व में जांच के दौरान चालक से वैध चालान मांगा गया, लेकिन वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद वाहन को जब्त कर थाना परिसर में रखा गया। मामले में बांका निवासी चालक हीरा कुमार यादव और उपचालक राकेश सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। खनन विभाग ने 9 लाख 9 हजार 163 रुपये का जुर्माना लगाया है। अपर पुलिस अधीक्षक संकेत कुमार ने बताया कि अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। खान निरीक्षक अभिमन्यु कुमार के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।1
- सहरसा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां जमीन विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया और देखते ही देखते पूरा गांव रणभूमि में तब्दील हो गया… मामला सलखुआ थाना क्षेत्र के बहुअरवा भरना गांव के वार्ड संख्या 10 का है… जहां दीवार निर्माण को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले कहासुनी हुई… लेकिन कुछ ही पलों में विवाद इतना बढ़ गया कि लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर और लोहे की रॉड चलने लगी… इस खूनी झड़प में एक पक्ष के जितेंद्र सिंह और उनकी पत्नी अलका सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए… बताया जा रहा है कि अलका सिंह के सिर पर लोहे की रॉड से वार किया गया, जिससे उनकी हालत नाजुक बनी हुई है… वहीं जितेंद्र सिंह को भी चोटें आई हैं… पीड़ित जितेंद्र सिंह का आरोप है कि रविवार सुबह करीब 10 बजे जब वह अपनी जमीन पर दीवार निर्माण करा रहे थे, तभी दूसरे पक्ष के धर्मेंद्र सिंह, गोपाल सिंह, अभिमन्यु सिंह, अभिषेक सिंह, दीपक सिंह, सूरज सिंह और नारद सिंह समेत कई लोग वहां पहुंचे… और विरोध करने पर उन पर जानलेवा हमला कर दिया… आरोप तो यहां तक है कि हमलावरों ने घर में घुसकर मारपीट की… और इस दौरान अलका सिंह के गले से सोने की चेन और कान की बाली भी छीन ली… घटना के बाद परिजनों ने किसी तरह घायलों को सलखुआ अस्पताल पहुंचाया… जहां उनका इलाज जारी है… प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चले, जिससे पूरे इलाके में अफरातफरी और दहशत का माहौल बन गया… पीड़ित परिवार का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है… इससे पहले भी कई बार उनके साथ मारपीट की जा चुकी है… जिससे उनका परिवार लगातार भय के साए में जी रहा है… वहीं इस पूरे मामले पर डीएसपी मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया है कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है… और जल्द ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी…1
- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्तीफा देने की चर्चा के साथ ही बिहार की राजनीती गरमा गई है , विपक्ष अब इस माममे में बीजेपी पर हमलावर है । आज मोतिहारीं पहुचे बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सह राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री पद के लिए भजपा रेखा गुप्ता और मोहन यादव जैसे लोगो को बिहार में लाकर बैठाने के लिए खोज शुरू कर दिया है । उदय नारायण चौधरी ने यह भी कहा कि नितीश जी को जबरन राज्यसभा भेजा जा रहा है । क्योंकि इस चुनाव में एनडीए का नारा था 25 से 30 फिर से नितीश । अब क्या होगा उस नारे का , बीजेपी बेचैन है कि किसी तरह अनान फानन में नीतीश जी को हटाकर सत्ता पर काबिज हो जाना ।1