logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नगर पंचायत मखदुमपुर द्वारा निकाली गयी स्वच्छता जागरूकता रैली,कार्यपालक ने चलाया झाड़ू मखदुमपुर। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार के दिन 11 बजे नगर पंचायत मखदुमपुर की ओर से स्वच्छता को लेकर विशेष जागरूकता रैली निकाली गई।। रैली के द्वारा नगर पंचायत के कर्मी ,सफाई कर्मी ,वार्ड पार्षद और कार्यपालक पदाधिकारी ने शहर के बाजार और छठ घाटों पर झाड़ू लगा कर लोगो को जागरूक किया। जागरूकता रैली नगर पंचायत कार्यालय से निकाल कर बाजार होते हुए जमुना घाट पहुंची। इस दौरान कार्यपालक पदाधिकारी समेत वार्ड पार्षद सड़क पर झाड़ू लगाते दिखें।। वहीं कार्यपालक पदाधिकारी सीमा कुमारी ने कहा कि साफ सफाई को लेकर लोगो को जागरूक किया जा रहा है,हमारे आस पास सफाई रहेगा तो हम भी सवस्थ रहेंगे। इस दौरान नगर पंचायत के तमाम कर्मचारी मौजूद रहें।

8 hrs ago
user_Ramesh Kumar
Ramesh Kumar
Local News Reporter मखदूमपुर, जहानाबाद, बिहार•
8 hrs ago

नगर पंचायत मखदुमपुर द्वारा निकाली गयी स्वच्छता जागरूकता रैली,कार्यपालक ने चलाया झाड़ू मखदुमपुर। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार के दिन 11 बजे नगर पंचायत मखदुमपुर की ओर से स्वच्छता को लेकर विशेष जागरूकता रैली निकाली गई।। रैली के द्वारा नगर पंचायत के कर्मी ,सफाई कर्मी ,वार्ड पार्षद और कार्यपालक पदाधिकारी ने शहर के बाजार और छठ घाटों पर झाड़ू लगा कर लोगो को जागरूक किया। जागरूकता रैली नगर पंचायत कार्यालय से निकाल कर बाजार होते हुए जमुना घाट पहुंची। इस दौरान कार्यपालक पदाधिकारी समेत वार्ड पार्षद सड़क पर झाड़ू लगाते दिखें।। वहीं कार्यपालक पदाधिकारी सीमा कुमारी ने कहा कि साफ सफाई को लेकर लोगो को जागरूक किया जा रहा है,हमारे आस पास सफाई रहेगा तो हम भी सवस्थ रहेंगे। इस दौरान नगर पंचायत के तमाम कर्मचारी मौजूद रहें।

More news from बिहार and nearby areas
  • भव्य कलश यात्रा के साथ श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा का शंखनाद कोच प्रखंड के स्थानीय कोंच बाजार में भक्ति और अध्यात्म का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को प्रसिद्ध श्री महावीर ठाकुर सह बालाजी जी मंदिर के प्रांगण से श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ सह श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ के अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई।महायज्ञ को लेकर क्षेत्र का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। शुक्रवार दोपहर को आयोजित इस कलश शोभायात्रा में हजारों की संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। निकली इस यात्रा ने पूरे कोंच बाजार का भ्रमण किया, जिससे माहौल पूरी तरह पावन हो गया।इस वृहद धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन भागवत भास्कर स्वामी पुरुषोत्तम आचार्य जी महाराज के पावन सानिध्य में किया जा रहा है। उनके मार्गदर्शन में ही महायज्ञ और श्रीमद्भागवत कथा की समस्त विधियां संपन्न होंगी।यज्ञ के सफल संचालन और व्यवस्था की कमान क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिक संभाल रहे हैं। आयोजन समिति के पूर्व मुखिया गिरजेश शर्मा,नरेश सिंह, मुरारी सिंह, बलिंदर सिंह, रामप्रवेश सिंह विनय सिंह और मनीष शर्मा सहित अन्य स्थानीय लोगों की देखरेख में पूरी निष्ठा के साथ इस धार्मिक आयोजन को भव्य रूप दिया जा रहा है।आगामी दिनों में यहाँ श्रीमद्भागवत कथा के माध्यम से ज्ञान की गंगा बहेगी, जिसमें स्वामी जी द्वारा कथा का रसपान कराया जाएगा। स्थानीय प्रशासन और आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और सुविधा के कड़े इंतजाम किए हैं।
    1
    भव्य कलश यात्रा के साथ श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा का शंखनाद
कोच प्रखंड के स्थानीय कोंच बाजार में भक्ति और अध्यात्म का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को प्रसिद्ध श्री महावीर ठाकुर सह बालाजी जी मंदिर के प्रांगण से श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ सह श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ के अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई।महायज्ञ को लेकर क्षेत्र का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। शुक्रवार दोपहर को आयोजित इस कलश शोभायात्रा में हजारों की संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। निकली इस यात्रा ने पूरे कोंच बाजार का भ्रमण किया, जिससे माहौल पूरी तरह पावन हो गया।इस वृहद धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन भागवत भास्कर स्वामी पुरुषोत्तम आचार्य जी महाराज के पावन सानिध्य में किया जा रहा है। उनके मार्गदर्शन में ही महायज्ञ और श्रीमद्भागवत कथा की समस्त विधियां संपन्न होंगी।यज्ञ के सफल संचालन और व्यवस्था की कमान क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिक संभाल रहे हैं। आयोजन समिति के पूर्व मुखिया गिरजेश शर्मा,नरेश सिंह, मुरारी सिंह, बलिंदर सिंह, रामप्रवेश सिंह विनय सिंह और मनीष शर्मा सहित अन्य स्थानीय लोगों की देखरेख में पूरी निष्ठा के साथ इस धार्मिक आयोजन को भव्य रूप दिया जा रहा है।आगामी दिनों में यहाँ श्रीमद्भागवत कथा के माध्यम से ज्ञान की गंगा बहेगी, जिसमें स्वामी जी द्वारा कथा का रसपान कराया जाएगा। स्थानीय प्रशासन और आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और सुविधा के कड़े इंतजाम किए हैं।
    user_नौलेश कुमार
    नौलेश कुमार
    कोंच, गया, बिहार•
    1 hr ago
  • बिहार शरीफ नगर निगम के वार्ड संख्या 36, आलमगंज पुलपर स्थित शाही जामा मस्जिद के आसपास रमजान के पवित्र महीने के आखिरी जुमा, अलविदा नमाज को लेकर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। यह अभियान वार्ड पार्षद प्रतिनिधि खुर्शीद आलम उर्फ लाल बाबू के नेतृत्व में चलाया गया, जिसमें सफाई कर्मियों ने पूरे इलाके की व्यापक साफ-सफाई की और स्वच्छता बनाए रखने के लिए चुना का छिड़काव भी किया।
    1
    बिहार शरीफ नगर निगम के वार्ड संख्या 36, आलमगंज पुलपर स्थित शाही जामा मस्जिद के आसपास रमजान के पवित्र महीने के आखिरी जुमा, अलविदा नमाज को लेकर विशेष सफाई अभियान चलाया गया।
यह अभियान वार्ड पार्षद प्रतिनिधि खुर्शीद आलम उर्फ लाल बाबू के नेतृत्व में चलाया गया, जिसमें सफाई कर्मियों ने पूरे इलाके की व्यापक साफ-सफाई की और स्वच्छता बनाए रखने के लिए चुना का छिड़काव भी किया।
    user_National TV Bihar  🗞️ 📰
    National TV Bihar 🗞️ 📰
    Local News Reporter बेन, नालंदा, बिहार•
    3 hrs ago
  • Post by NAITIK BHARAT NEWS
    1
    Post by NAITIK BHARAT NEWS
    user_NAITIK BHARAT NEWS
    NAITIK BHARAT NEWS
    Video Creator गोह, औरंगाबाद, बिहार•
    3 hrs ago
  • अरवल। 23 मार्च को समृद्धि यात्रा के तहत मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर बेलखारा में आने के लिए जिला वासियो से अपील करते विधायक पप्पू वर्मा साथ में जदयू के प्रदेश सचिव जितेंद्र पटेल जदयू प्रदेश सलाहकार समिति के सदस्य राम किशोर वर्मा मुखिया कुंदन कुमार
    1
    अरवल। 23 मार्च को समृद्धि यात्रा के तहत मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर बेलखारा में आने के लिए जिला वासियो  से अपील करते विधायक पप्पू वर्मा साथ में जदयू के प्रदेश सचिव जितेंद्र पटेल जदयू प्रदेश सलाहकार समिति के सदस्य राम किशोर वर्मा मुखिया कुंदन कुमार
    user_Satveer Singh
    Satveer Singh
    Journalist अरवल, अरवल, बिहार•
    4 hrs ago
  • Post by Garibnath Sahani
    1
    Post by Garibnath Sahani
    user_Garibnath Sahani
    Garibnath Sahani
    Singer Bihar•
    6 hrs ago
  • राजबल्लभ यादव के पुत्र अखिलेश यादव की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत की खबर ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। इस हादसे के बाद नवादा और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई है। जिस किसी ने भी यह खबर सुनी, उसकी आंखें नम हो गईं और दिल भर आया। मिली जानकारी के अनुसार, अखिलेश यादव एक सड़क हादसे का शिकार हो गए, जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दुर्घटना इतनी भीषण थी कि उन्हें बचाने का मौका तक नहीं मिल सका। हादसे की खबर जैसे ही परिवार और समर्थकों तक पहुंची, घर में कोहराम मच गया। अखिलेश यादव अपने सरल स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व के लिए जाने जाते थे। इलाके के लोग बताते हैं कि वे हमेशा लोगों के सुख दुख में साथ खड़े रहने वाले युवक थे। उनके असमय निधन से न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे समाज को गहरा आघात पहुंचा है।घटना की सूचना मिलते ही इलाके के कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और सैकड़ों की संख्या में लोग उनके घर पहुंचने लगे। हर किसी की जुबान पर बस एक ही बात थी, इतनी कम उम्र में इस तरह का दुखद अंत किसी ने सोचा भी नहीं था। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। माता पिता और परिवार के अन्य सदस्यों का दर्द देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें भी भर आईं। पूरे इलाके में मातम का माहौल है और लोग ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले और परिवार को इस असीम दुख को सहने की शक्ति मिले। इस हृदयविदारक घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक हंसता खेलता परिवार पल भर में गहरे शोक में डूब गया और इलाके ने एक युवा चेहरा खो दिया। लोगों का कहना है कि जिंदगी का कोई भरोसा नहीं, इसलिए हर पल को संभलकर और जिम्मेदारी से जीना जरूरी है। अखिलेश यादव की यह दर्दनाक विदाई पूरे समाज के लिए एक गहरी सीख और पीड़ा बनकर रह गई है।
    1
    राजबल्लभ यादव के पुत्र अखिलेश यादव की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत की खबर ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। इस हादसे के बाद नवादा और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई है। जिस किसी ने भी यह खबर सुनी, उसकी आंखें नम हो गईं और दिल भर आया। मिली जानकारी के अनुसार, अखिलेश यादव एक सड़क हादसे का शिकार हो गए, जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दुर्घटना इतनी भीषण थी कि उन्हें बचाने का मौका तक नहीं मिल सका। हादसे की खबर जैसे ही परिवार और समर्थकों तक पहुंची, घर में कोहराम मच गया। अखिलेश यादव अपने सरल स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व के लिए जाने जाते थे। इलाके के लोग बताते हैं कि वे हमेशा लोगों के सुख दुख में साथ खड़े रहने वाले युवक थे। उनके असमय निधन से न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे समाज को गहरा आघात पहुंचा है।घटना की सूचना मिलते ही इलाके के कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और सैकड़ों की संख्या में लोग उनके घर पहुंचने लगे। हर किसी की जुबान पर बस एक ही बात थी, इतनी कम उम्र में इस तरह का दुखद अंत किसी ने सोचा भी नहीं था। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। माता पिता और परिवार के अन्य सदस्यों का दर्द देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें भी भर आईं। पूरे इलाके में मातम का माहौल है और लोग ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले और परिवार को इस असीम दुख को सहने की शक्ति मिले। इस हृदयविदारक घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक हंसता खेलता परिवार पल भर में गहरे शोक में डूब गया और इलाके ने एक युवा चेहरा खो दिया। लोगों का कहना है कि जिंदगी का कोई भरोसा नहीं, इसलिए हर पल को संभलकर और जिम्मेदारी से जीना जरूरी है। अखिलेश यादव की यह दर्दनाक विदाई पूरे समाज के लिए एक गहरी सीख और पीड़ा बनकर रह गई है।
    user_हेमन्त कुमार  सिंह
    हेमन्त कुमार सिंह
    जनहित मे समर्पित Wazirganj•
    7 hrs ago
  • Post by Ramesh Kumar
    1
    Post by Ramesh Kumar
    user_Ramesh Kumar
    Ramesh Kumar
    Local News Reporter मखदूमपुर, जहानाबाद, बिहार•
    20 hrs ago
  • ईरान और इज़राइल के बीच जारी तनाव को लेकर पूर्व विधायक पप्पू खान ने अलग अंदाज़ में विरोध दर्ज कराया है। उन्होंने अपनी बांह पर काली पट्टी बांधकर अपना आक्रोश जताया और इस बार ईद नहीं मनाने का फैसला लिया है। पप्पू खान ने कहा कि वे न तो नए कपड़े पहनेंगे और न ही किसी से गले मिलेंगे। उनका यह कदम अंतरराष्ट्रीय हालात को लेकर उनके दुख और नाराज़गी को दर्शाता है।
    1
    ईरान और इज़राइल के बीच जारी तनाव को लेकर पूर्व विधायक पप्पू खान ने अलग अंदाज़ में विरोध दर्ज कराया है। उन्होंने अपनी बांह पर काली पट्टी बांधकर अपना आक्रोश जताया और इस बार ईद नहीं मनाने का फैसला लिया है।
पप्पू खान ने कहा कि वे न तो नए कपड़े पहनेंगे और न ही किसी से गले मिलेंगे। उनका यह कदम अंतरराष्ट्रीय हालात को लेकर उनके दुख और नाराज़गी को दर्शाता है।
    user_National TV Bihar  🗞️ 📰
    National TV Bihar 🗞️ 📰
    Local News Reporter बेन, नालंदा, बिहार•
    3 hrs ago
  • Post by NAITIK BHARAT NEWS
    1
    Post by NAITIK BHARAT NEWS
    user_NAITIK BHARAT NEWS
    NAITIK BHARAT NEWS
    Video Creator गोह, औरंगाबाद, बिहार•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.