Shuru
Apke Nagar Ki App…
नीतीश कुमार के जाते ही लोगों ने चना का पूरा खेत ही लूट लिया,पुलिस वालों ने भी चने का लिया आनंद।
NAITIK BHARAT NEWS
नीतीश कुमार के जाते ही लोगों ने चना का पूरा खेत ही लूट लिया,पुलिस वालों ने भी चने का लिया आनंद।
More news from बिहार and nearby areas
- Post by NAITIK BHARAT NEWS1
- गोह (औरंगाबाद) देवकुंड थाना परिसर में गुरुवार की शाम करीब 3:00 बजे ईद, चैती छठ व रामनवमी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने किया। थानाध्यक्ष ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक में उपस्थित गणमान्य लोगों को भाइचारे और सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की। थानाध्यक्ष ने शांति समिति की बैठक के माध्यम से जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी एवं समाजसेवियों से सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि आप किसी भी तरह के अफवाह से बचें तथा शांतिपूर्ण तरीके से पर्व त्योहार को मनाएं ।अगर कहीं भी कोई अप्रिय घटना घटित होती है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें।बैठक में एसआई आर के अली, मुखिया मृत्युंजय यादव,पंसस रामकुमार पासवान, रामकृपाल विश्वकर्मा, सरपंच नसीम खान सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।1
- नाबालिग को शादी के नियत से भगाने के मामले में रफीगंज पुलिस ने दिल्ली से युवक को गिरफ्तार कर नाबालिक को बरामद किया।और औरंगाबाद कोर्ट में पेश किया।जहां से युवक को जेल भेज दिया1गया।वहीं नाबालिक को उसके परिजनों को सौंप दिया1गया।बताया जाता है कि रफीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से एक सप्ताह पूर्व नाबालिक को युवक ने प्रेम प्रशंग में फंसा कर भगा लिया।नाबालिक का अपने ननिहाल में लालन पालन तथा पढ़ाई हो रहा था। परिजन काफी खोज बीन किये।जब नाबालिक नहीं मिली और गांव से कई तरह की सूचना मिली इसके आधार पर नाबालिक की नानी ने रफीगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस हरकत में आई।और एस आई उमेश कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर छानबीन शुरू कर दिया।वैज्ञानिक अनुसंधान से पुलिस ने दोनों दिल्ली में होने की जानकारी जुटाई।तथा रवाना हुए।जहां दोनों पकड़े गये।1
- हसपुरा, औरंगाबाद गोह विधायक ने हसपुरा प्रखंड के सरकारी हेडमास्टर के साथ बैठक की हसपुरा के पथरौल हाई स्कूल परिसर में गोह विधायक ने प्रखंड सरकारी स्कूल के हेडमास्टर के साथ बैठक कर विद्यालय की समस्याओं को सुने1
- टिकारी और कोंच में चैत्र नवरात्रि का भव्य आगाज़, 'माँ शैलपुत्री' की आराधना के साथ वातावरण हुआ भक्तिमय गया जिले के टिकारी अनुमंडल और कोंच प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार से चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व पूरी श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ शुरू हो गया है। वासंतिक नवरात्रि के इस अवसर पर समूचा क्षेत्र शक्ति की अधिष्ठात्री माँ दुर्गा की आराधना में डूब गया है। मंदिरों से लेकर घरों तक सुबह से ही वैदिक मंत्रोच्चार और शंखध्वनि गूँजने लगी है। नवरात्रि के पहले दिन श्रद्धालुओं ने शुभ मुहूर्त में कलश स्थापित कर नौ दिनों के अखंड उपवास और अनुष्ठान का संकल्प लिया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से कलश पूजन कर सुख, समृद्धि और शांति की कामना की। श्रद्धालु विनिता भारती,मंषा देवी,रिंकी देवी सहित अन्य भक्तों ने अपने घरों और स्थानीय मंदिरों में पूजा-अर्चना कर माता का आह्वान किया।पर्व के पहले दिन देवी के प्रथम स्वरूप 'माँ शैलपुत्री' की विशेष पूजा-अर्चना आचार्य पंडित नरोत्तम द्विवेदी के मुखारविंद से कराई गई। मंदिरों में "या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता..." के मंत्रोच्चार से वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक हो गया है। स्थानीय निवासी वरुण कुमार और माधवेंद्र कुमार ,पंकज द्विवेदी ने बताया कि इस वर्ष हिंदी कैलेंडर के अनुसार प्रतिपदा तिथि को लेकर श्रद्धालुओं में अभूतपूर्व उत्साह देखा जा रहा है। मान्यता है कि माँ शैलपुत्री की पूजा से भक्तों के जीवन में स्थिरता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उत्सव को लेकर टिकारी और कोंच के प्रमुख दुर्गा मंदिरों को फूलों और रंग-बिरंगी बिजली की लड़ियों से भव्य रूप से सजाया गया है। कई स्थानों पर सामूहिक दुर्गा सप्तशती का पाठ आयोजित किया जा रहा है।चैत्र नवरात्रि का यह दिव्य अनुष्ठान आगामी 27 मार्च 2026 को महानवमी और विजयादशमी के साथ संपन्न होगा। नौ दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में माँ दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाएगी, जिससे आने वाले दिनों में क्षेत्र में धार्मिक मेलों और विशेष आयोजनों की रौनक और बढ़ेगी।1
- अरवल। 23 मार्च को समृद्धि यात्रा के तहत मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर बेलखारा में आने के लिए जिला वासियो से अपील करते विधायक पप्पू वर्मा साथ में जदयू के प्रदेश सचिव जितेंद्र पटेल जदयू प्रदेश सलाहकार समिति के सदस्य राम किशोर वर्मा मुखिया कुंदन कुमार1
- Post by Ramesh Kumar1
- Post by NAITIK BHARAT NEWS1