महाहर धाम (मरदह) में नई पुलिस चौकी का उद्घाटन, सावन व्यवस्थाओं का डीएम व एसपी ने लिया जायजा गाजीपुर। जनपद के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल महाहर धाम (मरदह) परिसर में नवनिर्मित पुलिस चौकी का उद्घाटन जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक गाजीपुर ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद दोनों अधिकारियों ने सावन माह के दौरान महाहर धाम स्थित शिव मंदिर में आने वाले कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं का निरीक्षण किया। प्रत्येक सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं द्वारा जलाभिषेक एवं दर्शन-पूजन किए जाने के मद्देनज़र अधिकारियों ने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, स्वच्छता तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े और पर्व शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो।
महाहर धाम (मरदह) में नई पुलिस चौकी का उद्घाटन, सावन व्यवस्थाओं का डीएम व एसपी ने लिया जायजा गाजीपुर। जनपद के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल महाहर धाम (मरदह) परिसर में नवनिर्मित पुलिस चौकी का उद्घाटन जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक गाजीपुर ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद दोनों अधिकारियों ने सावन माह के दौरान महाहर धाम स्थित शिव मंदिर में आने वाले कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं का निरीक्षण किया। प्रत्येक सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं द्वारा जलाभिषेक एवं दर्शन-पूजन किए जाने के मद्देनज़र अधिकारियों ने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, स्वच्छता तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े और पर्व शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो।
- #बलिया जनपद के रसड़ा कस्बे में उचक्कों ने एक प्रधानाध्यापक का रुपयों से भरा बैग पार कर दिया। जानकारी के अनुसार, कंपोजिट विद्यालय नादौली, शिक्षा क्षेत्र रसड़ा के प्रभारी प्रधानाध्यापक गोपाल राम यूनियन बैंक, रसड़ा से मध्याह्न भोजन (एमडीएम) मद का ₹40 हजार निकालकर विद्यालय लौट रहे थे। इसी दौरान प्यारेलाल चौराहे के पास उचक्कों ने उनका बैग उड़ा दिया। बताया जा रहा है कि बैग में ₹40 हजार नकद, चेकबुक तथा विद्यालय से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज भी मौजूद थे। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और यूनियन बैंक से लेकर प्यारेलाल चौराहे तक लगे सीसीटीवी कैमरों व आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस उचक्कों की तलाश में जुटी है और घटना के खुलासे के प्रयास किए जा रहे हैं। #BalliaNews #BalliaPolice #UPPolice #RasraNews1
- निःशुल्क टीकाकरण अभियान सकलडीहा चिकित्सालय द्वारा किया जा रहा है1
- बरहनी ब्लॉक परिसर में 26 जोड़े एक दूजे के हुए,विधायक सुशील ने नव दम्पतियों को प्रमाण पत्र देकर आर्शीवाद दिया सैयदराजा विधानसभा के बरहनी ब्लॉक परिसर में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में 26 जोड़ों ने वैदिक रीति -रिवाजो से विवाह किया।इसमें 24 जोड़ो का हिंदू रीति रिवाज व 2 जोड़ों का निकाह सम्पन्न कराया गया।मुख्य अतिथि विधायक सुशील सिंह ने नव दम्पतियों को प्रमाण पत्र देकर आर्शीवाद दिया। विधायक सुशील सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार में गरीब मां पिता को अपने बेटियों के शादी के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है।प्रदेश में अब गरीब कन्या की शादी माता-पिता के लिए बोझ न हो इसके लिए प्रदेश सरकार अब सभी खर्च स्वयं वहन कर रही है।समाज में दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गरीब परिवारों को बड़ी राहत दी है।दहेज के अभाव में गरीब परिवार के बेटियों की शादी नहीं हो पा रही थी।दहेज के अभाव बहु बेटियां दहेज के बलि बेदी पर चढ़ जाती थी।लेकिन अब गरीब परिवार के बेटियों के शादी करने में कोई समस्या नहीं है।सरकार गरीब बेटियों की शादी करवाने की जिम्मेदारी ले ली है।कार्यक्रम में 26 जोड़ों का विवाह कराया गया जिसमें 24 जोड़ों ने हिंदू रीति रिवाज से सात फेरे लिए।जबकि दो जोड़ों का निकाह संपन्न कराया गया।इस मौके पर महेंद्र सिंह प्रमुख प्रतिनिधि बरहनी, बीडीओ बरहनी शरद चंद शुक्ला, राजेश कुमार सिंह एडी पीआरओ,मनोज त्रिपाठी नोडल अधिकारी ,राजेश सिंह एडीओ को-ऑपरेटिव, प्रेमचंद एडीओ पंचायत, रविंद्र उर्फ बड़े तिवारी ,मृत्युंजय सिंह दीपू ,विजय मौर्य आदि लोग मौजूद थे।कार्यक्रम का संचालन सियालाल यादव ने किया।4
- बिहार राज्य के नगर निकायों में चल रहे अनिश्चित कालीन धरना डुमरांव में तीसरे दिन भी जारी। बक्सर, डुमरांव: शनिवार के दिन पूरे बिहार राज्य के नगर निकायों में चल रहा अनिश्चितकालीन हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रहा। विदित हो कि बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ एवं बिहार लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले पूरे बिहार राज्य में अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर 30 जुलाई से अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल जारी है। रोज की तरह आज भी नगर परिषद डुमरांव के सभी सफाईकर्मी पुराना नगर परिषद कार्यालय के प्रांगण में जुटे जहां से मार्च निकालते हुए नया थाना के रास्ते लाला टोली रोड होते हुए जवाहिर मंदिर के रास्ते शीला सिनेमा रोड होते हुए पुनः पुराना नगर परिषद कार्यालय पहुँचा। इस मार्च के दौरान रास्ते में दो जगहों भगवती मंदिर मोड़ और शीला सिनेमा रोड मोड़ पर सभा का भी आयोजन किया गया। आज की सभा को बिहार राज्य स्थानीय नगर निकाय कर्मचारी महासंघ के सचिव शिव शंकर तिवारी, सीपीआई के वरिष्ठ नेता सह जिला परिषद सदस्य केदार यादव, भाकपा माले नेता सर्वेश कुमार पाण्डेय एवं एटक नेता ओमप्रकाश यादव ने संबोधित किया। वक्ताओं ने आम नगरवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार की सरकार मजदूरों के हितों की पूर्ण तरीके से विरोधी है, इसके अन्दर की संवेदना पूर्ण तरीके से मर चुकी है। हमारे संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने इस सरकार को करीब डेढ़ माह पूर्व ही लिखित तौर पर मांगों को सौंप दिया था। स्थानीय स्तर पर भी 30 जून को ही नगर परिषद कार्यालय में अपने मांगों का ज्ञापन दिया गया था, एवं साथ ही साथ मांगे नहीं पूरा होने की दशा में 30 जुलाई से अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल और कामबंदी के लिए आगाह किया जा चुका था। अगर सरकार इस हड़ताल की सूचना को जरा भी गंभीरता से लिया होता तो सफाईकर्मियों को हड़ताल के स्तर तक उतरने की नौबत भी नहीं आती। सफाईकर्मियों को होने वाली पूरी समस्या की जड़ सरकारी विभागों का निजीकरण ही है, इन मजदूरों को जितनी भी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है वो इन कार्यों में लगे एनजीओ ही है, इन समस्याओं का ख़ात्मा आउटसोर्सिंग के खात्मे के माध्यम से संभव दिखता है। आज की सभा में भगवान पासवान, कृष्णा जी, राजेश डोम, अर्जुन बास्फोर, करन बास्फोर, रितेश राम, मिथिलेश राम, राजेश राम, महराज मुसहर, गुड्डू प्रसाद, लक्खी नारायण सहित सैकड़ों सफाईकर्मी उपस्थित रहे।3
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर ARTO प्रवर्तन ने कावड़ियों के लिए तैयार किया रुट मैप,गाइडलाइन को पहना रहे अमली जामा.. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर ARTO प्रवर्तन ने कावड़ियों के लिए तैयार किया रुट मैप,गाइडलाइन को पहना रहे अमली जामा..1
- बलिया ➡थाली में नहीं हाथ में रोटी सब्जी लेकर खा रहे बच्चे ➡मिड डे मील के दौरान स्कूल परिसर का नजारा ➡हाथों में रोटी सब्जी लेकर खाते बच्चों का वीडियो ➡BSA ने अध्यापक, रसोईया, अनुदेशक को किया तलब ➡बेल्थरा रोड कंपोजिट विद्यालय पलिया सियर का मामला #Ballia #UttarPradesh #NewsUpdate @thisissanjubjp @dmballia @UPGovt1
- पुलिस ने बैरिकेडिंग पर चढ़े कार्यकर्ताओं को धक्का दिया, अजय राय धरने पर बैठे बैरिकेडिंग तोड़ना: पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए तीन रास्तों पर चार लेयर की बैरिकेडिंग की थी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पहली बैरिकेडिंग तोड़ दी और करीब 100 मीटर तक आगे बढ़ गए।कार्यकर्ताओं को धक्का देना: जब प्रदर्शनकारी दूसरी बैरिकेडिंग पर चढ़ने लगे, तो पुलिस ने पूर्व एमएलसी दीपक सिंह सहित कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को धक्का देकर पीछे गिरा दिया। “दूसरी बैरिकेडिंग पर चढ़े हुए पूर्व एमएलसी दीपक सिंह समेत अन्य कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धक्का देकर गिरा दिया.” ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा1