logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

महिला अपने 5 वर्षीय पुत्र के साथ लापता,मसूदा क्षेत्र के कच्छा गांव से एक विधवा महिला अपने 5 वर्षीय पुत्र के साथ अचानक घर से लापता हो गई है। घटना के बाद परिजनों में चिंता और बेचैनी का माहौल बना हुआ है। लापता महिला: हेमलता रेगर, लापता बालक: निखिल रेगर (उम्र: 5 वर्ष)जानकारी के अनुसार, महिला दोपहर के समय बिना किसी को बताए अपने पुत्र को साथ लेकर घर से निकल गई। काफी तलाश और संपर्क के बावजूद दोनों का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है,परिजनों ने पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी है और पुलिस जांच में जुटी हुई है। पहवान के सेंकेतः महिलाः नीले रंग की साड़ी, साथ में सफेद थैला बच्वाः जींस पेंट ओर टी-शर्ट 6376929997 #गुमसुदा#

6 hrs ago
user_Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
रिपोर्टर विराटनगर, जयपुर, राजस्थान•
6 hrs ago

महिला अपने 5 वर्षीय पुत्र के साथ लापता,मसूदा क्षेत्र के कच्छा गांव से एक विधवा महिला अपने 5 वर्षीय पुत्र के साथ अचानक घर से लापता हो गई है। घटना के बाद परिजनों में चिंता और बेचैनी का माहौल बना हुआ है। लापता महिला: हेमलता रेगर, लापता बालक: निखिल रेगर (उम्र: 5 वर्ष)जानकारी के अनुसार, महिला दोपहर के समय बिना किसी को बताए अपने पुत्र को साथ लेकर घर से निकल गई। काफी तलाश और संपर्क के बावजूद दोनों का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है,परिजनों ने पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी है और पुलिस जांच में जुटी हुई है। पहवान के सेंकेतः महिलाः नीले रंग की साड़ी, साथ में सफेद थैला बच्वाः जींस पेंट ओर टी-शर्ट 6376929997 #गुमसुदा#

More news from राजस्थान and nearby areas
  • हमने बात की हेमंत जी से काफी देर इंतजार करने के बाद, जो लोग डायरेक्ट प्रत्येक दुकानदार और मजदूर वर्ग के आदमी को डायरेक्ट सेलिंग बिजनेस क्यों करना चाहिए ।। #business #direct #selling #koitputli #local #hindinews #jks #xyz #harsors #interview
    1
    हमने बात की हेमंत जी से काफी देर इंतजार करने के बाद, जो लोग डायरेक्ट प्रत्येक दुकानदार और मजदूर वर्ग के आदमी को डायरेक्ट सेलिंग बिजनेस क्यों करना चाहिए ।। #business #direct #selling #koitputli #local #hindinews #jks #xyz #harsors #interview
    user_Jitendra Kumar saini riporter
    Jitendra Kumar saini riporter
    Local News Reporter बानसूर, अलवर, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • राजगढ़ ऐतिहासिक एवं प्राचीन कुण्ड पर दो दिवसीय गणगौर का मेला शनिवार से शुरू हुआ। इस अवसर पर घर-घर में महिलाओं ने ईशर-गणगौर की पूजा-अर्चना परम्परागत रूप से की। नगरपालिका की ओर से कस्बे के गोविन्द देवजी मन्दिर से शनिवार की सायं बैण्ड-बाजों, ढोल-नगाड़ों ऊंट व घोड़ों के साथ ईशर-गणगौर की सवारी एवं ईशर - गणगौर एवं राम दरबार तथा सीता माता तथा घोड़ों पर राम, लक्ष्मण, हनुमान जी की आकर्षक झांकियां मन्दिर के महन्त गोस्वामी दिलीप मुखर्जी के सानिध्य में शुरू हुई। यह सवारी कस्बे के मुख्य मार्गो से होती हुई ऐतिहासिक 'कुण्ड' पर देर शाम पहुंची। गोविन्द देवजी मन्दिर के महन्त दिलीप मुखर्जी, किशोर मुखर्जी, बृजेन्द्र अवस्थी, जगमोहन शर्मा, अशोक पालीवाल, नवल किशोर शर्मा, पूर्व पार्षद अनिल गुप्ता, पवन सिंह नरूका सहित कई लोगों की मौजूदगी में पण्डित ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ईशर-गणगौर की प्रतिमाओं की पूजा-अर्चना की। ईशर गणगौर का मेला देखने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
    4
    राजगढ़ ऐतिहासिक एवं प्राचीन कुण्ड पर दो दिवसीय गणगौर का मेला शनिवार से शुरू हुआ। इस अवसर पर घर-घर में महिलाओं ने ईशर-गणगौर की पूजा-अर्चना परम्परागत रूप से की। नगरपालिका की ओर से कस्बे के गोविन्द देवजी मन्दिर से शनिवार की सायं बैण्ड-बाजों, ढोल-नगाड़ों ऊंट व घोड़ों के साथ ईशर-गणगौर की सवारी एवं ईशर - गणगौर एवं राम दरबार तथा सीता माता तथा घोड़ों पर राम, लक्ष्मण, हनुमान जी की आकर्षक झांकियां मन्दिर के महन्त गोस्वामी
दिलीप मुखर्जी के सानिध्य में शुरू हुई। यह सवारी कस्बे के मुख्य मार्गो से होती हुई ऐतिहासिक 'कुण्ड' पर देर शाम पहुंची। गोविन्द देवजी मन्दिर के महन्त दिलीप मुखर्जी, किशोर मुखर्जी, बृजेन्द्र अवस्थी, जगमोहन शर्मा, अशोक पालीवाल, नवल किशोर शर्मा, पूर्व पार्षद अनिल गुप्ता, पवन सिंह नरूका सहित कई लोगों की मौजूदगी में पण्डित ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ईशर-गणगौर की प्रतिमाओं की पूजा-अर्चना की। ईशर गणगौर का मेला देखने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
    user_Neeraj Maheshwari
    Neeraj Maheshwari
    Reporters राजगढ़, अलवर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • मुंडावर उपखण्ड क्षेत्र के गांव बल्लूवास में प्रतिभा किसी परिचय की मोहताज नहीं होती, इसे सच कर दिखाया है मुंडावर तहसील के ग्राम बल्लूवास के होनहार छात्र गौरव यादव गांव की चौपाल में हुआ भव्य अभिनंदन गौरव यादव (पुत्र नीरज कुमार) की इस असाधारण उपलब्धि पर आज ग्राम बल्लूवास की चौपाल में एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर दयाल इंस्टीट्यूट मुंडावर के प्रतिनिधियों और कृष्णा ग्रुप के चेयरमैन आर.पी. यादव ने गौरव को माला पहनाकर और साफा बांधकर उनका सार्वजनिक अभिनंदन किया। बुजुर्गों का मिला आशीर्वाद, युवाओं को मिली प्रेरणा समारोह में उपस्थित गांव के गणमान्य व्यक्तियों और बुजुर्गों ने गौरव को आशीर्वाद देते हुए कहा कि आज के युवाओं को गौरव से प्रेरणा लेनी चाहिए। ग्रामीणों ने गर्व से कहा, "ऐसे ही होनहार बच्चे न केवल अपने परिवार का, बल्कि गांव और पूरी तहसील का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करते हैं।" उपस्थित गणमान्य लोग इस गौरवशाली पल के साक्षी बनने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और युवा उपस्थित रहे। चेयरमैन आर.पी. यादव ने गौरव की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में ऐसी सफलताएं ग्रामीण अंचल के बच्चों के लिए नए रास्ते खोलती हैं।
    1
    मुंडावर उपखण्ड क्षेत्र के गांव बल्लूवास में प्रतिभा किसी परिचय की मोहताज नहीं होती, इसे सच कर दिखाया है मुंडावर तहसील के ग्राम बल्लूवास के होनहार छात्र गौरव यादव 
गांव की चौपाल में हुआ भव्य अभिनंदन
गौरव यादव (पुत्र नीरज कुमार) की इस असाधारण उपलब्धि पर आज ग्राम बल्लूवास की चौपाल में एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर दयाल इंस्टीट्यूट मुंडावर के प्रतिनिधियों और कृष्णा ग्रुप के चेयरमैन आर.पी. यादव ने गौरव को माला पहनाकर और साफा बांधकर उनका सार्वजनिक अभिनंदन किया।
बुजुर्गों का मिला आशीर्वाद, युवाओं को मिली प्रेरणा
समारोह में उपस्थित गांव के गणमान्य व्यक्तियों और बुजुर्गों ने गौरव को आशीर्वाद देते हुए कहा कि आज के युवाओं को गौरव से प्रेरणा लेनी चाहिए। ग्रामीणों ने गर्व से कहा, "ऐसे ही होनहार बच्चे न केवल अपने परिवार का, बल्कि गांव और पूरी तहसील का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करते हैं।"
उपस्थित गणमान्य लोग
इस गौरवशाली पल के साक्षी बनने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और युवा उपस्थित रहे। चेयरमैन आर.पी. यादव ने गौरव की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में ऐसी सफलताएं ग्रामीण अंचल के बच्चों के लिए नए रास्ते खोलती हैं।
    user_पत्रकार संदीप यादव
    पत्रकार संदीप यादव
    Computer Shop मंडावर, अलवर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • ​जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज लोक संस्कृति के सबसे बड़े उत्सव गणगौर का पर्व पूरे उल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। गुलाबी नगरी के चप्पे-चप्पे पर लोकगीतों की गूंज और उत्सव का माहौल देखने को मिला। ​शहर में कार्यक्रमों की रही धूम ​त्योहार के अवसर पर जयपुर में जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सुहागिन महिलाओं और युवतियों ने विधि-विधान से ईसर-गणगौर की पूजा की और पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर लोक गीतों पर नृत्य किया। शहर के विभिन्न सामुदायिक केंद्रों और मोहल्लों में सुबह से ही उत्सव जैसा नजारा रहा। ​राजसी ठाठ-बाट के साथ निकली सवारी ​उत्सव का मुख्य आकर्षण सिटी पैलेस से निकलने वाली पारंपरिक शाही सवारी रही। इसे देखने के लिए शहरवासियों के साथ-साथ हजारों की संख्या में विदेशी पर्यटक भी उमड़ पड़े। ​जोरदार लवाजमा: सवारी में सजे-धजे हाथी, घोड़े, ऊंट और बैंड-बाजे शामिल थे। ​सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ: राजस्थान के कोने-कोने से आए लोक कलाकारों ने कच्छी घोड़ी, कालबेलिया और गैर नृत्य के जरिए समां बांध दिया। ​जनसैलाब: त्रिपोलिया गेट से शुरू होकर छोटी चौपड़ और गणगौरी बाजार तक सड़क के दोनों ओर लोगों का हुजूम ईसर-गणगौर की एक झलक पाने को बेताब नजर आया। ​प्रशासन द्वारा भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। शाम होते-होते पूरा शहर गणगौर के रंग में रंगा नजर आया।
    2
    ​जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज लोक संस्कृति के सबसे बड़े उत्सव गणगौर का पर्व पूरे उल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। गुलाबी नगरी के चप्पे-चप्पे पर लोकगीतों की गूंज और उत्सव का माहौल देखने को मिला।
​शहर में कार्यक्रमों की रही धूम
​त्योहार के अवसर पर जयपुर में जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सुहागिन महिलाओं और युवतियों ने विधि-विधान से ईसर-गणगौर की पूजा की और पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर लोक गीतों पर नृत्य किया। शहर के विभिन्न सामुदायिक केंद्रों और मोहल्लों में सुबह से ही उत्सव जैसा नजारा रहा।
​राजसी ठाठ-बाट के साथ निकली सवारी
​उत्सव का मुख्य आकर्षण सिटी पैलेस से निकलने वाली पारंपरिक शाही सवारी रही। इसे देखने के लिए शहरवासियों के साथ-साथ हजारों की संख्या में विदेशी पर्यटक भी उमड़ पड़े।
​जोरदार लवाजमा: सवारी में सजे-धजे हाथी, घोड़े, ऊंट और बैंड-बाजे शामिल थे।
​सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ: राजस्थान के कोने-कोने से आए लोक कलाकारों ने कच्छी घोड़ी, कालबेलिया और गैर नृत्य के जरिए समां बांध दिया।
​जनसैलाब: त्रिपोलिया गेट से शुरू होकर छोटी चौपड़ और गणगौरी बाजार तक सड़क के दोनों ओर लोगों का हुजूम ईसर-गणगौर की एक झलक पाने को बेताब नजर आया।
​प्रशासन द्वारा भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। शाम होते-होते पूरा शहर गणगौर के रंग में रंगा नजर आया।
    user_Neha Chaturvedi
    Neha Chaturvedi
    Local News Reporter Amber, Jaipur•
    13 hrs ago
  • Post by पत्रकार
    1
    Post by पत्रकार
    user_पत्रकार
    पत्रकार
    मंडावर, अलवर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • Post by Yogesh Kumar Gupta
    4
    Post by Yogesh Kumar Gupta
    user_Yogesh Kumar Gupta
    Yogesh Kumar Gupta
    पत्रकार बस्सी, जयपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • Post by Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    1
    Post by Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    user_Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    रिपोर्टर विराटनगर, जयपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • ​जयपुर। राजस्थान की राजधानी और गुलाबी नगरी के नाम से प्रसिद्ध जयपुर में आज रमजान के पवित्र महीने के अंतिम शुक्रवार यानी 'अलविदा जुमे' की नमाज अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई। शहर के प्रमुख व्यापारिक केंद्र जौहरी बाजार में हजारों की संख्या में मुस्लिम धर्मावलंबी एकत्रित हुए। ​इस वर्ष का रमजान विशेष रहा क्योंकि पूरे महीने में 5 जुमे पड़े, जिसे काफी शुभ माना जा रहा है। अलविदा जुमे के अवसर पर जयपुर की जामा मस्जिद और अन्य मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ देखी गई। ​सड़कों पर पढ़ी गई नमाज ​मस्जिदों के भीतर जगह कम पड़ने के कारण, हजारों लोगों ने सड़कों पर ही सफें (कतारें) बिछाकर नमाज अदा की। जौहरी बाजार और आसपास के इलाकों में नमाज के दौरान विशेष इंतजाम देखे गए ताकि यातायात और सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे। नमाजियों ने मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारे के लिए दुआएं मांगी।
    1
    ​जयपुर। राजस्थान की राजधानी और गुलाबी नगरी के नाम से प्रसिद्ध जयपुर में आज रमजान के पवित्र महीने के अंतिम शुक्रवार यानी 'अलविदा जुमे' की नमाज अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई। शहर के प्रमुख व्यापारिक केंद्र जौहरी बाजार में हजारों की संख्या में मुस्लिम धर्मावलंबी एकत्रित हुए।
​इस वर्ष का रमजान विशेष रहा क्योंकि पूरे महीने में 5 जुमे पड़े, जिसे काफी शुभ माना जा रहा है। अलविदा जुमे के अवसर पर जयपुर की जामा मस्जिद और अन्य मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ देखी गई।
​सड़कों पर पढ़ी गई नमाज
​मस्जिदों के भीतर जगह कम पड़ने के कारण, हजारों लोगों ने सड़कों पर ही सफें (कतारें) बिछाकर नमाज अदा की। जौहरी बाजार और आसपास के इलाकों में नमाज के दौरान विशेष इंतजाम देखे गए ताकि यातायात और सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे। नमाजियों ने मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारे के लिए दुआएं मांगी।
    user_Neha Chaturvedi
    Neha Chaturvedi
    Local News Reporter Amber, Jaipur•
    14 hrs ago
  • कोटकासिम में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, पीएम का पुतला दहन खैरथल-तिजारा। बढ़ती महंगाई, विशेषकर रसोई गैस के लगातार बढ़ते दामों तथा एप्सटीन फाइल मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखने को मिला। खैरथल-तिजारा कांग्रेस जिला अध्यक्ष बलराम यादव के नेतृत्व में कोटकासिम एसडीएम कार्यालय के सामने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महंगाई पर नियंत्रण की मांग उठाई। वक्ताओं ने कहा कि रसोई गैस के दाम लगातार बढ़ने से आम जनता की कमर टूट रही है और सरकार इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। इस अवसर पर युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष पवन खटना, कोटकासिम ब्लॉक अध्यक्ष रामप्रसाद पटेल, जसमेर जेलदार सरपंच पुर, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष सिद्धांत शर्मा, नगर अध्यक्ष चंदू सैनी, पार्षद अर्जुन ठाकुर, जिला महासचिव एडवोकेट खुर्शीद अहमद,, सरपंच कप्तान, पूर्ण पहलवान, दया जाट, सुंदर पटेल, भूपेश लखरा, एससी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सुभाष यादव, दया राम चौधरी, कप्तान सरपंच,सुनील गुर्जर, शिबू शर्मा ,रामचरण चौधरी, पवन चौधरी युवा नेता, गुलाब शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष आरजीपीआरएस ,वीरपाल, मनोज चौधरी, राजेश तंवर, राजवीर गुर्जर, रोहिताश लखरा, जगदीश लाखारा, नरेश सैनी, भूपेंद्र चौधरी, रूपचंद, हमीर यादव, कपूर जाट सोनू खटीक, जतिन जांगिड़, नरोतम शर्मा एवं राहुल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन के अंत में कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि महंगाई पर जल्द काबू नहीं पाया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
    1
    कोटकासिम में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, पीएम का पुतला दहन
खैरथल-तिजारा। बढ़ती महंगाई, विशेषकर रसोई गैस के लगातार बढ़ते दामों तथा एप्सटीन फाइल मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखने को मिला। खैरथल-तिजारा कांग्रेस जिला अध्यक्ष बलराम यादव के नेतृत्व में कोटकासिम एसडीएम कार्यालय के सामने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महंगाई पर नियंत्रण की मांग उठाई। वक्ताओं ने कहा कि रसोई गैस के दाम लगातार बढ़ने से आम जनता की कमर टूट रही है और सरकार इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है।
इस अवसर पर युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष पवन खटना, कोटकासिम ब्लॉक अध्यक्ष रामप्रसाद पटेल,  जसमेर जेलदार सरपंच पुर, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष सिद्धांत शर्मा, नगर अध्यक्ष चंदू सैनी, पार्षद अर्जुन ठाकुर, जिला महासचिव एडवोकेट खुर्शीद अहमद,, सरपंच कप्तान, पूर्ण पहलवान, दया जाट, सुंदर पटेल,  भूपेश लखरा, एससी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सुभाष यादव, दया राम चौधरी, कप्तान सरपंच,सुनील गुर्जर, शिबू शर्मा ,रामचरण चौधरी, पवन चौधरी युवा नेता, गुलाब शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष आरजीपीआरएस ,वीरपाल, मनोज चौधरी, राजेश तंवर, राजवीर गुर्जर, रोहिताश लखरा, जगदीश लाखारा, नरेश सैनी, भूपेंद्र चौधरी, रूपचंद, हमीर यादव, कपूर जाट सोनू खटीक, जतिन जांगिड़, नरोतम शर्मा एवं राहुल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रदर्शन के अंत में कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि महंगाई पर जल्द काबू नहीं पाया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
    user_सुनील कान्त गोल्डी
    सुनील कान्त गोल्डी
    रिपोर्टर किशनगढ़ बास, अलवर, राजस्थान•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.