logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सिमरी बख्तियारपुर से बड़ी खबर.. #BreakingNews

12 hrs ago
user_Ayush Kumar
Ayush Kumar
सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा, बिहार•
12 hrs ago

सिमरी बख्तियारपुर से बड़ी खबर.. #BreakingNews

More news from बिहार and nearby areas
  • नाव हादसे में लापता किशोरी का शव बरामद, परिजनों का रो - रो कर बुरा हाल..
    1
    नाव हादसे में लापता किशोरी का शव बरामद, परिजनों का रो - रो कर बुरा हाल..
    user_Ayush Kumar
    Ayush Kumar
    सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा, बिहार•
    6 hrs ago
  • बिहार सरकार के निर्देश पर पंचायत में सहयोग शिविर आयोजित सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के चंदौर पुर्वी पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन में मंगलवार को सहयोग शिविर आयोजित की गई जिसमें प्रखंड के कई विभाग के अधिकारी एवं कर्मी शामिल हुए। सबका सम्मान जीवन आसान कार्यक्रम के तहत जन समस्याओं के समाधान हेतु इसका आयोजन किया जाता है जिसमें प्राप्त आवेदन का तीस दिनों भीतर समाधान किया जाता है। मामले की जानकारी देते हुए पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि संतोष कुमार ने बताया की आज के शिविर में कुल 6 आवेदन आए थे जिसका समाधान तत्काल कर दिया गया। इसके अलावा सहयोग शिविर में इन्दिरा आवास योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना, नए बिजली कनेक्शन योजना का मुद्दा छाया रहा जिसे समय रहते निष्पादन करने का भरोसा दिया गया। सरकार द्वारा सहयोग शिविर आयोजित कार्यक्रम दूसरी बार सभी पंचायतों में आयोजित की जा रही है जिसमें पंचायत वासियों के सभी समस्या को सुनते हुए उसे समाधान किया जाता है। आयोजित सहयोग शिविर में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।
    1
    बिहार सरकार के निर्देश पर पंचायत में सहयोग शिविर आयोजित 
सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के चंदौर पुर्वी पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन में मंगलवार को सहयोग शिविर आयोजित की गई जिसमें प्रखंड के कई विभाग के अधिकारी एवं कर्मी शामिल हुए। सबका सम्मान जीवन आसान कार्यक्रम के तहत जन समस्याओं के समाधान हेतु इसका आयोजन किया जाता है जिसमें प्राप्त आवेदन का तीस दिनों भीतर समाधान किया जाता है। मामले की जानकारी देते हुए पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि संतोष कुमार ने बताया की आज के शिविर में कुल 6 आवेदन आए थे जिसका समाधान तत्काल कर दिया गया। इसके अलावा सहयोग शिविर में इन्दिरा आवास योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना, नए बिजली कनेक्शन योजना का मुद्दा छाया रहा जिसे समय रहते निष्पादन करने का भरोसा दिया गया। सरकार द्वारा सहयोग शिविर आयोजित कार्यक्रम दूसरी बार सभी पंचायतों में आयोजित की जा रही है जिसमें पंचायत वासियों के सभी समस्या को सुनते हुए उसे समाधान किया जाता है। आयोजित सहयोग शिविर में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।
    user_मिथिलेश कुमार
    मिथिलेश कुमार
    Teacher सौर बाजार, सहरसा, बिहार•
    14 hrs ago
  • वोट के बाद जनता क्यों भूल जाती है सियासत? Lock Mood News वोट मांगते वक्त जनता याद आती है, लेकिन जीतने के बाद जनता के सवाल क्यों भुला दिए जाते हैं? सियासत के वादों और जनता की हकीकत पर एक तीखा सवाल।
    1
    वोट के बाद जनता क्यों भूल जाती है सियासत? Lock Mood News
वोट मांगते वक्त जनता याद आती है, लेकिन जीतने के बाद जनता के सवाल क्यों भुला दिए जाते हैं?
सियासत के वादों और जनता की हकीकत पर एक तीखा सवाल।
    user_Lock Mood News
    Lock Mood News
    Local News Reporter सोनबरसा, सहरसा, बिहार•
    18 hrs ago
  • यूनियन बैंक चौथम शाखा में स्वयं सहायता समूह ऋण शिविर आयोजित एसएचजी क्रेडिट लिंकेज के लिए मोबिलाइजेशन पर विशेष जोर यूनियन बैंक चौथम शाखा में स्वयं सहायता समूह ऋण शिविर आयोजित एसएचजी क्रेडिट लिंकेज के लिए मोबिलाइजेशन पर विशेष जोर चौथम (खगड़िया)। गौतम कुमार चौरसिया यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की चौथम शाखा में बुधवार, 2 सितंबर को स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) क्रेडिट कैंप का आयोजन किया गया। शाखा परिसर में आयोजित एक दिवसीय शिविर का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक स्वयं सहायता समूहों का बैंक से क्रेडिट लिंकेज कराना और जीविका दीदियों को आसान ऋण योजनाओं से जोड़कर स्वरोजगार के अवसर बढ़ाना रहा। कार्यक्रम में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय भागलपुर के क्षेत्रीय प्रमुख राकेश कुमार सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा जीविका के प्रिंस कुमार, क्षेत्रीय कार्यालय भागलपुर की कृषि व्यवसाय विभाग प्रभारी स्मिता वर्मा, चौथम शाखा प्रबंधक कृष्ण कुणाल एवं ग्रामीण विकास अधिकारी (आरडीओ) विशाल मोहिते मौजूद रहे। शिविर को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय प्रमुख राकेश कुमार सिंह ने कहा कि यूनियन बैंक ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने पात्र स्वयं सहायता समूहों का अधिक से अधिक बैंक लिंकेज कराने पर जोर दिया। साथ ही समूहों में नियमित बचत, पारदर्शी लेन-देन और समय पर ऋण की अदायगी को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि इससे समूहों की क्रेडिट सीमा में लगातार वृद्धि संभव होगी। कृषि व्यवसाय विभाग की प्रभारी स्मिता वर्मा ने आजीविका संवर्धन के लिए कृषि और पशुपालन से जुड़ी बैंकिंग योजनाओं की जानकारी दी। वहीं जीविका प्रतिनिधि प्रिंस कुमार ने कम्युनिटी मोबिलाइजर्स (सीएम) एवं जीविका दीदियों को क्रेडिट लिंकेज की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बैंक ऋण के माध्यम से डेयरी, सिलाई एवं अन्य सूक्ष्म उद्यम शुरू कर आय बढ़ाने पर जोर दिया। शिविर में बैंक अधिकारियों ने नए एवं मौजूदा स्वयं सहायता समूहों के ऋण प्रस्ताव, आवश्यक दस्तावेजों और डिजिटल बैंकिंग के उपयोग को लेकर विस्तार से जानकारी दी। अधिकारियों ने लोन लिंकेज की प्रक्रिया को सरल एवं तेज करने के लिए समूह सदस्यों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जीविका दीदियां, कम्युनिटी मोबिलाइजर्स और बैंक कर्मी शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में शाखा प्रबंधक कृष्ण कुणाल ने सभी अतिथियों एवं जीविका सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।
    1
    यूनियन बैंक चौथम शाखा में स्वयं सहायता समूह ऋण शिविर आयोजित
एसएचजी क्रेडिट लिंकेज के लिए मोबिलाइजेशन पर विशेष जोर
यूनियन बैंक चौथम शाखा में स्वयं सहायता समूह ऋण शिविर आयोजित
एसएचजी क्रेडिट लिंकेज के लिए मोबिलाइजेशन पर विशेष जोर
चौथम (खगड़िया)। गौतम कुमार चौरसिया
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की चौथम शाखा में बुधवार, 2 सितंबर को स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) क्रेडिट कैंप का आयोजन किया गया। शाखा परिसर में आयोजित एक दिवसीय शिविर का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक स्वयं सहायता समूहों का बैंक से क्रेडिट लिंकेज कराना और जीविका दीदियों को आसान ऋण योजनाओं से जोड़कर स्वरोजगार के अवसर बढ़ाना रहा।
कार्यक्रम में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय भागलपुर के क्षेत्रीय प्रमुख राकेश कुमार सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा जीविका के प्रिंस कुमार, क्षेत्रीय कार्यालय भागलपुर की कृषि व्यवसाय विभाग प्रभारी स्मिता वर्मा, चौथम शाखा प्रबंधक कृष्ण कुणाल एवं ग्रामीण विकास अधिकारी (आरडीओ) विशाल मोहिते मौजूद रहे।
शिविर को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय प्रमुख राकेश कुमार सिंह ने कहा कि यूनियन बैंक ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने पात्र स्वयं सहायता समूहों का अधिक से अधिक बैंक लिंकेज कराने पर जोर दिया। साथ ही समूहों में नियमित बचत, पारदर्शी लेन-देन और समय पर ऋण की अदायगी को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि इससे समूहों की क्रेडिट सीमा में लगातार वृद्धि संभव होगी।
कृषि व्यवसाय विभाग की प्रभारी स्मिता वर्मा ने आजीविका संवर्धन के लिए कृषि और पशुपालन से जुड़ी बैंकिंग योजनाओं की जानकारी दी। वहीं जीविका प्रतिनिधि प्रिंस कुमार ने कम्युनिटी मोबिलाइजर्स (सीएम) एवं जीविका दीदियों को क्रेडिट लिंकेज की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बैंक ऋण के माध्यम से डेयरी, सिलाई एवं अन्य सूक्ष्म उद्यम शुरू कर आय बढ़ाने पर जोर दिया।
शिविर में बैंक अधिकारियों ने नए एवं मौजूदा स्वयं सहायता समूहों के ऋण प्रस्ताव, आवश्यक दस्तावेजों और डिजिटल बैंकिंग के उपयोग को लेकर विस्तार से जानकारी दी। अधिकारियों ने लोन लिंकेज की प्रक्रिया को सरल एवं तेज करने के लिए समूह सदस्यों का मार्गदर्शन किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जीविका दीदियां, कम्युनिटी मोबिलाइजर्स और बैंक कर्मी शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में शाखा प्रबंधक कृष्ण कुणाल ने सभी अतिथियों एवं जीविका सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।
    user_गौतम  चौरसिया दैनिक भास्कर
    गौतम चौरसिया दैनिक भास्कर
    चौथाम, खगड़िया, बिहार•
    37 min ago
  • प्रखंड बीस सूत्री की बैठक में कई बैठकों से अनुपस्थित पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण का मुद्दा गरम, प्रखंड क्षेत्र में चल रहे फर्जी नर्सिंग होम व जांच घर के जांच की मांग की गई बैठक के दौरान मौजूद पीएचईडी के फर्जी कर्मी को बाहर निकाला गया। समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में बुधवार को प्रखंड क्रियान्वयन समिति बीस सूत्री की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीस सूत्री सह जदयू प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुशवाहा ने किया। बैठक में जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई साथ ही उसपर अमल करने की मांग की गई , वहीं गत बैठक में लिए गए प्रस्ताव की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान पीएचईडी विभाग के पदाधिकारी के जगह बैठे फर्जी कर्मी को भी बाहर निकाला गया। बैठक के दौरान मौजूद हसनपुर के विधायक राजकुमार राय ने बैठक से अनुपस्थित बालविकास परियोजना पदाधिकारी सहित अन्य अनुपस्थित पदाधिकारी पर स्पष्टीकरण का प्रस्ताव दिया। साथ ही अगले बैठक से अनुपस्थित पदाधिकारियों पर कार्रवाई का प्रस्ताव भी लिया गया। भाजपा के मंडल अध्यक्ष युगल किशोर सिंह ने अहिलवार पंचायत स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र गजपति का सीमांकन कर अतिक्रमण मुक्त करने के लिए प्रस्ताव रखा और कहा कि वहां पर मवेशी बांधा जाता है। बीस सूत्री अध्यक्ष संजीव कुशवाहा ने हसनपुर प्रखंड क्षेत्र में चल रहे अवैध नर्सिंग होम, अल्ट्रासाउंड सेंटर और जांच घरों का मुद्दा उठाया और कहा कि इनमें लोगों की जान जा रही है और गलत रिपोर्ट दिया जाता है। जिसपर प्रस्ताव पारित किया गया कि अवैध रूप से संचालित स्वास्थ्य संस्थानों का सूची बनाकर जिला के पदाधिकारी को सूचित किया जाएगा। विधायक राजकुमार राय ने आपूर्ति विभाग में 4 किलो 500 ग्राम चावल का मुद्दा उठाया और कहा कि उपभोक्ताओं को 5 किलो अनाज मिलना सुनिश्चित हो साथ ही पीडीएस विक्रेताओं को खराब और सड़ा हुआ चावल की आपूर्ति बंद हो। बैठक के दौरान खराब पड़ी सोलर लाइट के बारे में बताते हुए प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी ने बताया कि खराब परे सोलर लाइट के लिए एजेंसी का हसनपुर प्रखंड में सिर्फ एक कर्मी है जिसे बार बार लिखने के बाद खराब लाइटों को ठीक किया जाता है। इसलिए उनका मेंटेनेंस राशि भी नहीं निर्गत किया गया है । वहीं उन्होंने बताया कि पीएम सूर्य घर योजना के तहत इच्छुक व्यक्ति प्रखंड कार्यालय में बिजली उपभोक्ता संख्या, नाम और मोबाइल नंबर के साथ संपर्क कर इसका लाभ उठा सकते हैं। बैठक में बीडीओ मनोज कुमार, बीपीआरओ कुणाल कुमार, सीओ पुष्पलता कुमारी, BEO सन्नी कुमार, सीएचसी प्रभारी अरविंद कुमार, ऋषिराज सिंह, विजय यादव सहित विभाग के पदाधिकारी, कर्मी और सदस्य मौजूद रहे।
    4
    प्रखंड बीस सूत्री की बैठक में कई बैठकों से अनुपस्थित पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण का मुद्दा गरम, प्रखंड क्षेत्र में चल रहे फर्जी नर्सिंग होम व जांच घर के जांच की मांग की गई 
बैठक के दौरान मौजूद पीएचईडी के फर्जी कर्मी को बाहर निकाला गया।
समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में बुधवार को प्रखंड क्रियान्वयन समिति बीस सूत्री की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीस सूत्री सह जदयू प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुशवाहा ने किया। बैठक में जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई साथ ही उसपर अमल करने की मांग की गई , वहीं गत बैठक में लिए गए प्रस्ताव की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान पीएचईडी विभाग के पदाधिकारी के जगह बैठे फर्जी कर्मी को भी बाहर निकाला गया। बैठक के दौरान मौजूद हसनपुर के विधायक राजकुमार राय ने बैठक से अनुपस्थित बालविकास परियोजना पदाधिकारी सहित अन्य अनुपस्थित पदाधिकारी पर स्पष्टीकरण का प्रस्ताव दिया। साथ ही अगले बैठक से अनुपस्थित पदाधिकारियों पर कार्रवाई का प्रस्ताव भी लिया गया। भाजपा के मंडल अध्यक्ष युगल किशोर सिंह ने अहिलवार पंचायत स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र गजपति का सीमांकन कर अतिक्रमण मुक्त करने के लिए प्रस्ताव रखा और कहा कि वहां पर मवेशी बांधा जाता है। 
बीस सूत्री अध्यक्ष संजीव कुशवाहा ने हसनपुर प्रखंड क्षेत्र में चल रहे अवैध नर्सिंग होम, अल्ट्रासाउंड सेंटर और जांच घरों का मुद्दा उठाया और कहा कि इनमें लोगों की जान जा रही है और गलत रिपोर्ट दिया जाता है। जिसपर प्रस्ताव पारित किया गया कि अवैध रूप से संचालित स्वास्थ्य संस्थानों का सूची बनाकर जिला के पदाधिकारी को सूचित किया जाएगा।
विधायक राजकुमार राय ने आपूर्ति विभाग में 4 किलो 500 ग्राम चावल का मुद्दा उठाया और कहा कि उपभोक्ताओं को 5 किलो अनाज मिलना सुनिश्चित हो साथ ही पीडीएस विक्रेताओं को खराब और सड़ा हुआ चावल की आपूर्ति बंद हो। 
बैठक के दौरान खराब पड़ी सोलर लाइट के बारे में बताते  हुए प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी ने बताया कि खराब परे सोलर लाइट के लिए एजेंसी का हसनपुर प्रखंड में  सिर्फ एक कर्मी है  जिसे बार बार लिखने के बाद खराब लाइटों को ठीक किया जाता है। इसलिए उनका मेंटेनेंस राशि भी नहीं निर्गत किया गया है । वहीं उन्होंने बताया कि पीएम सूर्य घर योजना के तहत इच्छुक व्यक्ति प्रखंड कार्यालय में बिजली उपभोक्ता संख्या, नाम और मोबाइल नंबर के साथ संपर्क कर इसका लाभ उठा सकते हैं।  बैठक में बीडीओ मनोज कुमार, बीपीआरओ कुणाल कुमार, सीओ पुष्पलता कुमारी, BEO सन्नी कुमार, सीएचसी प्रभारी अरविंद कुमार, ऋषिराज सिंह, विजय यादव सहित विभाग के पदाधिकारी, कर्मी और सदस्य मौजूद रहे।
    user_Md Azad Idrisi Journlist
    Md Azad Idrisi Journlist
    Court reporter Hasanpur, Samastipur•
    1 hr ago
  • मटिहानी प्रखंड: कैथमा गांव की सड़क टूटी-फूटी जर्जर होने के कारण आए दिन परेशानियां होते रहती है ,,,,
    1
    मटिहानी प्रखंड: कैथमा गांव की सड़क टूटी-फूटी जर्जर होने के कारण आए दिन परेशानियां होते रहती है ,,,,
    user_News Bihar
    News Bihar
    बखरी, बेगूसराय, बिहार•
    2 hrs ago
  • गोगरी जमालपुर नगर परिषद क्षेत्र के गांधी चौक के पास गंदगी और जल-जमाव से महादलित परिवार परेशान लोग जिम्मेदारों की अनदेखी से बढ़ी परेशानी। गोगरी जमालपुर नगर परिषद क्षेत्र के गांधी चौक के समीप वार्ड संख्या 22 में इन दिनों गंदगी और जलजमाव के कारण स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क किनारे फैली गंदगी और घरों के सामने जमा पानी के कारण लोगों का आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। बताया जाता है कि उक्त स्थान पर करीब 10 महादलित समुदाय के मल्लिक परिवार रहते हैं। बारिश के बाद इन परिवारों के घरों के सामने जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। गंदे पानी और कचरे के बीच रहने को मजबूर परिवारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर परिषद क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को लेकर लगातार दावे किए जाते हैं, लेकिन वार्ड संख्या 22 के इस हिस्से में स्थिति कुछ अलग नजर आ रही है। लोगों का आरोप है कि सभापति, उपसभापति और नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी का ध्यान अब तक इस गंभीर समस्या की ओर नहीं गया है। वहीं, इस संबंध में नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी सोनी कुमारी से बुधवार की शाम करीब पांच बजे पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि सफाई अभियान चल रहा है और अभी बारिश का मौसम है। अब सवाल यह है कि बारिश के मौसम में जलजमाव और गंदगी से परेशान लोगों को आखिर कब राहत मिलेगी? स्थानीय लोगों ने नगर परिषद प्रशासन से तत्काल सफाई कराने, जलजमाव दूर करने और नियमित रूप से सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
    1
    गोगरी जमालपुर नगर परिषद क्षेत्र के गांधी चौक के पास गंदगी और जल-जमाव से महादलित परिवार परेशान लोग जिम्मेदारों की अनदेखी से बढ़ी परेशानी।
गोगरी जमालपुर नगर परिषद क्षेत्र के गांधी चौक के समीप वार्ड संख्या 22 में इन दिनों गंदगी और जलजमाव के कारण स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क किनारे फैली गंदगी और घरों के सामने जमा पानी के कारण लोगों का आवागमन भी प्रभावित हो रहा है।
बताया जाता है कि उक्त स्थान पर करीब 10 महादलित समुदाय के मल्लिक परिवार रहते हैं। बारिश के बाद इन परिवारों के घरों के सामने जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। गंदे पानी और कचरे के बीच रहने को मजबूर परिवारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को हो रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर परिषद क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को लेकर लगातार दावे किए जाते हैं, लेकिन वार्ड संख्या 22 के इस हिस्से में स्थिति कुछ अलग नजर आ रही है। लोगों का आरोप है कि सभापति, उपसभापति और नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी का ध्यान अब तक इस गंभीर समस्या की ओर नहीं गया है।
वहीं, इस संबंध में नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी सोनी कुमारी से बुधवार की शाम करीब पांच बजे पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि सफाई अभियान चल रहा है और अभी बारिश का मौसम है।
अब सवाल यह है कि बारिश के मौसम में जलजमाव और गंदगी से परेशान लोगों को आखिर कब राहत मिलेगी? स्थानीय लोगों ने नगर परिषद प्रशासन से तत्काल सफाई कराने, जलजमाव दूर करने और नियमित रूप से सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
    user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    3 hrs ago
  • रूपम देवी की मौत से घर में मातम, 12 साल की नेहा के लिए नदी किनारे टकटकी..
    1
    रूपम देवी की मौत से घर में मातम, 12 साल की नेहा के लिए नदी किनारे टकटकी..
    user_Ayush Kumar
    Ayush Kumar
    सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा, बिहार•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.