Shuru
Apke Nagar Ki App…
वोट के बाद जनता क्यों भूल जाती है सियासत? Lock Mood News वोट मांगते वक्त जनता याद आती है, लेकिन जीतने के बाद जनता के सवाल क्यों भुला दिए जाते हैं? सियासत के वादों और जनता की हकीकत पर एक तीखा सवाल।
Lock Mood News
वोट के बाद जनता क्यों भूल जाती है सियासत? Lock Mood News वोट मांगते वक्त जनता याद आती है, लेकिन जीतने के बाद जनता के सवाल क्यों भुला दिए जाते हैं? सियासत के वादों और जनता की हकीकत पर एक तीखा सवाल।
More news from बिहार and nearby areas
- रूपम देवी की मौत से घर में मातम, 12 साल की नेहा के लिए नदी किनारे टकटकी..1
- गोगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत केडीएस कॉलेज के समीप अज्ञात वाहन के धक्के से बालक हुआ घायल। गोगरी (खगड़िया)। गोगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत गोगरी से महेशखूंट जाने वाली सड़क पर केडीएस कॉलेज के समीप बुधवार की सुबह अज्ञात वाहन के धक्के से साइकिल सवार 11 वर्षीय बालक घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी मिलने पर परिजन घायल बालक को इलाज के लिए गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार शुरू किया गया। घायल बालक की पहचान नया टोला उसरी निवासी अनिल मंडल के 11 वर्षीय पुत्र कुंदन कुमार के रूप में हुई है। घायल की माता शीला देवी ने बताया कि उनका पुत्र बुधवार की सुबह एक अन्य लड़के के साथ साइकिल पर पीछे बैठकर जा रहा था। इसी दौरान केडीएस कॉलेज के निकट किसी अज्ञात वाहन ने साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कुंदन सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों के अनुसार, हादसे में बालक के सिर में गंभीर चोट आई है। गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए उसे खगड़िया सदर अस्पताल रेफर कर दिया। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे तक अस्पताल में उसका इलाज जारी था और इसके बाद रेफर किए जाने की प्रक्रिया की गई। घायल की माता शीला देवी ने नगर परिषद के पदाधिकारियों से घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज की जांच से दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन की पहचान हो सकती है। उन्होंने प्रशासन से आरोपी वाहन चालक को जल्द पकड़कर उसके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।1
- प्रखंड कांग्रेस कमेटी का संगठन विस्तार की कवायद शुरू कुमारखंड। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश के बाद कुमारखंड में कांग्रेस संगठन को पंचायत और वार्ड स्तर तक मजबूत करने की कवायद तेज हो गई है। 31 अगस्त तक ब्लॉक संगठन का विधिवत गठन, ‘चलो पंचायत, चलो वार्ड’ अभियान और ‘हर घर झंडा’ कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से पूरा करने के निर्देश पर मंगलवार को केवटगामा स्थित कांग्रेस प्रखंड कार्यालय में संगठन विस्तार को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड कमेटी के विस्तार के साथ पंचायत एवं वार्ड स्तर पर संगठन को सक्रिय बनाने की रणनीति पर चर्चा हुई। प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष राहुल कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठन विस्तार को लेकर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श किया गया। मौके पर विभिन्न पदों पर कार्यकर्ता को जिम्मेदारियां सौंपी गई। बैठक में कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशों को पंचायत एवं वार्ड स्तर तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। बैठक में सिंघेश्वर विधानसभा अध्यक्ष प्रत्याशी मो.जाबेद, प्रखंड उपाध्यक्ष दीपक कुमार, कोषाध्यक्ष मनोज ऋषिदेव, महासचिव साजिद आलम एवं अंकित कुमार, सचिव मो. जब्बार हुसैन एवं विनोद कुमार, प्रवक्ता कुंदन कुमार सहित मंडल अध्यक्ष अशोक मेहता, नूर आलम, मिथिलेश कुमार, अमोद कुमार तथा पंचायत अध्यक्ष मो. इजहार आलम, डब्लू कुमार, मो. सदरुल अंसारी, प्रिंस कुमार एवं अभिमन्यु कुमार मौजूद थे। फोटो - केवटगामा में आयोजित बैठक में शामिल कांग्रेस अध्यक्ष व अन्य1
- मटिहानी प्रखंड: कैथमा गांव की सड़क टूटी-फूटी जर्जर होने के कारण आए दिन परेशानियां होते रहती है ,,,,1
- राघोपुर खरीक बिहपुर से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आया हैं सुनिए क्या कह रहे हैं डिप्टी CM1
- खगड़िया जिले के परबत्ता बजार में थोड़ी से बारिश होने के बाद सड़कों पर घुटने भर पानी जमा खगड़िया जिले के परबत्ता बजार में थोड़ी से बारिश होने के बाद सड़कों पर घुटने भर पानी जमा1
- ठाठा में सड़क की जर्जरता को लेकर छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों में आक्रोश ठाठा में सड़क की जर्जरता को लेकर छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों में आक्रोश खगड़िया। मानसी प्रखंड अंतर्गत पूर्वी ठाठा पंचायत में सड़क की जर्जर स्थिति को लेकर छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों में आक्रोश है। ठाठा एनएच-31 से नीरपुर होते हुए पिपरा तक जाने वाली सड़क लंबे समय से खराब है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और टूटे हिस्से होने के कारण आवागमन में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी स्कूल जाने वाली छात्राओं और बाइक सवारों को हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि जर्जर सड़क के कारण बाइक सवारों के साथ कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। बारिश के दौरान सड़क की स्थिति और भी खराब हो जाती है, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की खराब स्थिति के कारण लोगों को आवागमन के लिए करीब 15 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। यह सड़क मानसी और चौथम प्रखंड को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क है। सड़क की जर्जरता को देखते हुए चौथम प्रखंड के जिला परिषद सदस्य प्रवीण कुमार, पंचायत समिति सदस्य रामप्रीत कुमार सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को लिखित आवेदन देकर सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क का शीघ्र मरम्मत कार्य शुरू कराने की गुहार लगाई है।1
- सिमरी बख्तियारपुर से बड़ी खबर.. #BreakingNews1
- एनपीएस के खिलाफ कालीपट्टी बांधकर शिक्षक व सभी कर्मी ने किया कार्य कुमारखंड। पुरानी पेंशन व्यवस्था को लेकर बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के राज्यव्यापी आह्वान पर सरकारी कर्मी एनपीएस हटाओ एवं ओपीएस बहाल करने को लेकर ब्लैक डे मनाते हुए कार्य किया। जिले के सभी स्कूलों में कार्यरत सभी कोटी के शिक्षक एवं सभी सरकारी दफ्तर, अस्पताल में कर्मियों ने कालीपट्टी बांधकर कार्य करते हुए आंदोलन का शंखनाद किया । संघ के जिलाध्यक्ष भुवन कुमार ने कहा कि बिहार में राज्य सरकार ने 1 सितंबर 2005 को पुरानी पेंशन बंद कर नई पेंशन नीति लागू किया था ।जो सरकारी सेवक के लिए सेवानिवृत्ति उपरांत उसके भविष्य को अंधकार में एवं जीवन यापन को असुरक्षित कर दिया । उन्होंने कहा कि पुनः पुरानी पेंशन ही सभी सरकारी कर्मी के सेवानिवृत्ति उपरांत सुरक्षित जीवन यापन करने का एकमात्र साधन है। जिले के सभी सरकारी कार्यालय ,चिकित्सालय एवं स्कूल में कार्यकरत अधिकारी ,कर्मचारी, स्वास्थ्य कर्मी, एलएस एवं शिक्षक सरकार के नई पेंशन नीति एनपीएस के विरोध में तथा पुरानी पेंशन लागू करवाने के लेकर कालीपट्टी बांधकर कार्य करते हुए ब्लैक डे मनाया। श्री कुमार ने स्पष्ट कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार के गलत नीति के कारण 60 वर्ष सरकारी सेवकों को नई पेंशन एवं 5 वर्ष के नवनिर्वाचित लोकसभा ,विधानसभा के सदस्यों को पुरानी पेंशन की व्यवस्था है ,जो सरकार की दोरंगी नीति का द्योतक है। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन लागू होने तक एनएमओपीएस का आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान मुख्य रूप से प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार संजीव, कार्यकारी अध्यक्ष जयप्रकाश यादव, कमल किशोर यादव, उपेन्द्र शर्मा, सदानंद यादव, संजय कुमार, संजीव कुमार, कुमारी सुषमा, सुधा कुमारी, मृणालिनी, जुली कुमारी, निर्मला कुमारी, सुनीता कुमारी, कुमारी ममता, वीणा कुमारी, संजय सरदार, रामेन्दर सरदार सहित अन्य शिक्षक व कर्मी मौजूद थे। फोटो -काली पट्टी बांध कर काम करते शिक्षक व कर्मी1